https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Monday, May 23, 2022

राजस्थान का तीसरा लेपर्ड रिजर्व बना आमागढ़

  • जयपुर में राजस्थान के तीसरे लेपर्ड रिजर्व आमागढ़ का उद्घाटन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई, 2022 को किया।
  • झालाना लेपर्ड रिजर्व (जयपुर) और जवाई बांध लेपर्ड कंजरवेशन रिजर्व के बाद आमागढ़ राज्य का तीसरा तेंदुआ संरक्षित क्षेत्र बना है।
  • आमागढ़ क्षेत्र जयपुर शहर के पूर्व में स्थित है। यह प्रदेश के पहले लेपर्ड रिजर्व झालाना व नाहरगढ़ अभयारण्य के मध्य में स्थित है। झालाना लेपर्ड रिजर्व मात्र 1978 हैक्टेयर का ही है, इसलिए आमागढ़ वन क्षेत्र जानवरों के लिए एक तरह से कॉरिडोर का काम करता है।
  • आमागढ़ वन खण्ड से लगते हुए ही आरक्षित वन खण्ड लालबेरी 112 हैक्टेयर क्षेत्र में स्थित है। दोनों वन खण्डों का कुल क्षेत्रफल 1636 हैक्टेयर है।
  • अरावली पर्वत श्रृंखलाओं पर स्थित आरक्षित वन खण्ड आमागढ 1524 हैक्टेयर में फैला हुआ वन क्षेत्र है। इसके पास ही 112 हैक्टेयर का लालबेरी वनखण्ड क्षेत्र है। आमागढ़ और लालबेरी को मिलाकर कुल क्षेत्रफल 1636 हैक्टेयर है, जिसकी पैरिफेरी करीब 28.6 किलोमीटर है।
  • लेपर्ड यानी तेंदुआ यहां का प्रमुख वन्य जीव है। वर्तमान में यहां लगभग 15 लेपर्ड हैं। अन्य मांसाहारी वन्य जीवों में मुख्यत: हायना, जैकाल, जंगली बिल्ली, लोमड़ी व सीवेट कैट हैं। शाकाहारी वन्य प्राणियों में सांभर, नीलगाय, खरगोश आदि वन्य प्राणी हैं।
  • आमागढ़ वन क्षेत्र एक उष्ण कटिबन्धीय, मिश्रित/पतझड़ /मानसूनी वन क्षेत्र है। यहां मुख्यत: रेतीले प्लेन एरिया में टोटलिस, कुमठा, खेजड़ी, पहाड़ी के ढलान पर धौंक, सालर, गोया खैर आदि वनस्पति पाई जाती हैं।
  • आमागढ़ वन क्षेत्र में लोकल व माइग्रेटरी बर्डस् सहित करीब 250 प्रकार की पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं। स्थानीय पक्षियों में मोर, तीतर, डव, बैवलर, मैना, पैराकीट, रौबिन, वुड पैकर, बुल-बुल, शिकरा आदि हैं। यहां विचरण करने वाले प्रवासी पक्षियों में पिट्ठा, पैराडाइज पलाई कैचर, गोल्डन औरियल, पाइड कुक्कू, यूरेशियन कुक्कू, यूरेशियन रौलर, औरियन्ट स्कूप आउल, पैलिड स्कूप आउल, नौर्दन गौसौक, यूरेशियन स्पैरोहीक आदि शामिल हैं।
  • आमागढ़ वन एवं सफारी क्षेत्र में गलता मंदिर, आमागढ़ किला, रघुनाथ किला और अम्बामाता मंदिर स्थित है।