राजस्थान सामान्य ज्ञान - 1
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-1 : अंग्रेज इतिहासकार कर्नल जेम्स टॉड ने अपनी पुस्तक एनाल्स एण्ड एंटीक्विटीज ऑफ राजस्थान (सेंट्रल एण्ड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इण्डिया) में राजस्थान के लिए तीन शब्दों- रजवाड़ा, रायथान एवं राजस्थान का प्रयोग किया। यह पुस्तक सन् 1829 ई. में प्रकाशित हुई थी।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-2 : राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। यह देश के भौगोलिक क्षेत्र का 10.41 प्रतिशत है। राजस्थान भौगोलिक दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-3 : बनास नदी पूर्णत: राजस्थान में बहने वाली सबसे लंबी नदी (480 किमी) है।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-4 : राजस्थान में प्रतिवर्ष 12 सितंबर को खेजड़ली दिवस मनाया जाता है। इस दिन जोधपुर जिले के खेजड़ली में वार्षिक वृक्ष मेला आयोजित होता है। यह विश्व का एकमात्र वार्षिक वृक्ष मेला है।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-5 : भारत में बाघ परियोजना के सूत्रधार जोधपुर के कैलाश सांखला को 'टाइगर मैन ऑफ इंडिया' कहा जाता है।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-6 : राजस्थान राज्य का विस्तार 23ए3 से 30ए12 उत्तरी अक्षांश तथा 69ए30 से 78ए17 पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-7 : 'वागड़ एवं कांठल क्षेत्र की गंगाÓ कहलाने वाली माही नदी मध्य प्रदेश के धार जिले की मेहद झील से निकलती है।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-8 : 1517 में बूंदी के निकट खातौली में सिकंदर लोदी और महाराणा सांगा की सेनाओं के मध्य भीषण युद्ध हुआ जिसमें महाराणा सांगा विजयी रहे।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-9 : कुंभलगढ़ दुर्ग का निर्माण महाराणा कुंभा ने 1458 ई. में करवाया। इसके प्रमुख शिल्पी मंडन थे।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-10 : राजस्थान की राजधानी जयपुर के चाकसू में चैत्र कृष्ण अष्टमी को शीतला माता का मेला लगता है।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-11 : पंछीड़ा हाडौती व ढूंढाड़ क्षेत्र में मेलों के अवसर पर अलगोजे, ढोलक व मंजीरे के साथ गाए जाने वाला लोकगीत है।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-12 : अजमेर की स्थापना चौहान राजा अजयराज ने 1113 ई. में की थी। इसे राजस्थान का हृदय स्थल व भारत का मक्का के नाम से भी जाना जाता है।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-13 : झालावाड़ शहर की स्थापना कोटा राज्य के फौजदार झाला जालिमसिंह द्वारा 1791 ई. में की गई थी। इसे घण्टियों का शहर भी कहा जाता है।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-14 : उदयपुर शहर की स्थापना 1559 ई. में महाराणा उदयसिंह ने की थी। इसे झीलों की नगरी, राजस्थान का कश्मीर एवं पूर्व का वेनिस उपनामों से जाना जाता है।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-15 : 17 मार्च, 1527 को राणा सांगा व मुगल शासक बाबर के मध्य खानवा का युद्ध हुआ जिसमें बाबर विजयी रहा। इस युद्ध में सांगा के पक्ष में उनके मुस्लिम सेनापति हसन खां मेवाती ने युद्ध किया था।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-16 : बूंदी कोटा, झालावाड़ ये तीनों जिले मिलकर हाड़ौती प्रदेश कहलाते हैं
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-17 : 27 जनवरी, 2016 मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ जिले के गर्दनखेड़ी गांव से मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की शुरुआत की थी।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-18 : भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए 15 सितम्बर 2015 को राजस्थान सरकार ने न्यू इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। राज्य में यह योजना दिसम्बर 2015 से लागू हुई।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-19 : ढोला मारु सिरोही का लोकगीत है। इसे ढाढ़ी गाते हैं। इस गीत के माध्यम से ढोला मारु की प्रेमकथा का वर्णन किया जाता है।
राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-20 : तेरहताली नृत्य बाबा रामदेव की आराधना में तेरह मंजीरों की सहायता से कामड़ जाति की महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा किया जाता है।