राजस्थान पुलिस, पटवारी, शिक्षक भर्ती व राजस्थान की अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर
1. केन्द्रीय जनजातीय विभाग और द ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (ट्राइफेड) की ओर से नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल 'आदि महोत्सव' का आयोजन कहां किया गया?
(अ) बाड़मेर
(ब) जोधपुर
(स) जयपुर
(द) बीकानेर
उत्तर : (स)
2. एचडीएफसी बैंक और उरमूल ट्रस्ट बीकानेर के सहयोग से 'मरुगंधा परियोजना' का शुभारंभ कहां किया गया है?
(अ) खण्डेला (सीकर)
(ब) लूणी (जोधपुर)
(स) पोकरण (जैसलमेर)
(द) खाजूवाला (बीकानेर)
उत्तर : स (पोकरण [जैसलमेर])
3. स्कूली बस्ते का बोझ कम करने के लिए राजस्थान सरकार और पीरामल स्कूल ऑफ लीडरशिप में हुए एमओयू के अनुसार किस जिले को 'इनोवेशन हब फॉर एक्सीलेंस इन स्कूल एजुकेशन' किया जाएगा?
(अ) झुंझुनूं
(ब) दौसा
(स) जयपुर
(द) जोधपुर
उत्तर : (अ)
4. प्रदेश में स्कूली बस्ते का वजन कम करने के लिए राजस्थान सरकार ने किसके साथ एमओयू किया है?
(अ) सेव चिल्ड्रन
(ब) आर्गनाइजेशन फॉर अरली लिटरेरी प्रमोशन
(स) पीरामल स्कूल ऑफ लीडरशिप
(द) बिरला एजुकेशन ट्रस्ट
उत्तर : (स)
5. राजस्थान सरकार द्वारा जारी भारत इन्टीग्रेशन मिशन (भीम) की शुरुआत कब की गई?
(अ) 25 नवंबर, 2019
(ब) 26 नवंबर, 2019
(स) 27 नवंबर, 2019
(द) 28 नवंबर, 2019
उत्तर : (ब)
6. सैनिक स्कूल चित्तौडगढ़़ में 13 प्रतिशत सीटें (91 सीटें) बालिकाओं के लिए रखी गई हैं। बालिकाओं की पढ़ाई के लिए राज्य सरकार ने कितना फंड मंजूर किया है?
(अ) 9 करोड़ रुपए
(ब) 10 करोड़ रुपए
(स) 11 करोड़ रुपए
(द) 12 करोड़ रुपए
उत्तर : (द)
7. हिंदी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार-2019 के लिए चयनित डॉ. नंदकिशोर आचार्य यह पुरस्कार पाने वाले पहले राजस्थानी साहित्यकार हैं। उनकी चयनित कृति 'छीलते हुए अपने को' किस विधा की है?
(अ) कविता
(ब) उपन्यास
(स) नाटक
(द) कहानी
उत्तर : (अ)
8. अपने लघुकथा संग्रह 'बारीक बात' के लिए राजस्थानी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार-2019 के लिए चयनित रामस्वरूप किसान किस जिले के निवासी हैं?
(अ) जोधपुर
(ब) हनुमानगढ़
(स) जयपुर
(द) बीकानेर
उत्तर : (ब)
9. राजस्थानी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार-2019 के लिए चयनित लघुकथा संग्रह 'बारीक बात' के लेखक हैं?
(अ) नन्द भारद्वाज
(ब) यादवेन्द्र 'चन्द्र'
(स) डॉ.चन्द्रप्रकाश देवल
(द) रामस्वरूप किसान
उत्तर : (द)
10. हाल ही नेपाल के काठमांडू में आयोजित 13वें दक्षिण एशियाई खेल-2019 (सैफ खेल) में राजस्थान पुलिस की शीतल तोमर ने किस खेल में स्वर्ण पदक जीता?
(अ) बैडमिंटन
(ब) कुश्ती
(स) 100 मीटर दौड़
(द) भाला फेंक
उत्तर : (ब)
11. राजस्थान पुलिस की ममता कुमारी ढाका हाल ही नेपाल के काठमांडू में आयोजित 13वें दक्षिण एशियाई खेल-2019 (सैफ खेल) में स्वर्ण पदक जीतने वाली किस भारतीय टीम में शामिल थीं?
(अ) बॉस्केटबॉल
(ब) हॉकी
(स) कबड्डी
(द) क्रिकेट
उत्तर : (स)
12. महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई इंदिरा महिला शक्ति (आई एम शक्ति) निधि के तहत पांच वर्ष के लिए कुल कितने रुपए का प्रावधान किया गया है?
(अ) 500 करोड़
(ब) 1000 करोड़
(स) 1500 करोड़
(द) 2000 करोड़
उत्तर : (ब)
13. राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेश में 18 दिसंबर, 2019 से जनता क्लिनिक की शुरुआत कहां से की गई?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) अजमेर
(द) कोटा
उत्तर : (अ)
14. राजस्थान सरकार की ओर से 18 दिसंबर, 2019 शुरू की जनता क्लिनिक के प्रथम चरण में कौनसे जिले शामिल किए गए हैं?
(अ) अजमेर, जयपुर
(ब) जयपुर, जोधपुर
(स) जयपुर, कोटा
(द) जयपुर, भरतपुर
उत्तर : (ब)
15. हाल ही राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए 1000 करोड़ रुपए के कौनसे कोष का गठन किया है?
(अ) धरती पुत्र समृद्धि कोष
(ब) किसान कल्याण कोष
(स) किसान समृद्धि कोष
(द) कृषक कर्जमाफी कोष
उत्तर : (ब)
16. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति-2019' कब जारी की?
(अ) 16 दिसंबर, 2019
(ब) 17 दिसंबर, 2019
(स) 18 दिसंबह, 2019
(द) 19 दिसंबर, 2019
उत्तर : (ब)
17. हाल ही में आयोजित 'राजस्थान इनोवेशन एण्ड स्टार्टअप एक्सपो-2019' का आयोजन कहां किया गया?
(अ) एमएनआईटी, जयपुर
(ब) आईआईटी, जोधपुर
(स) आरटीयू, कोटा
(द) बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर
उत्तर : (अ)
18. हाल ही जारी राजस्थान सौर ऊर्जा नीति-2019 में वर्ष 2024-25 तक कितने हजार मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है?
(अ) 20 हजार मेगावाट
(ब) 25 हजार मेगावाट
(स) 30 हजार मेगावाट
(द) 40 हजार मेगावाट
उत्तर : (स)
19. राज्य सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमी का राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार-2019 से सम्मानित महिला उद्यमी मानकंवर द्वारा संचालित द्वारकेश प्रोडक्ट्स किस जिले का व्यवसायी प्रतिष्ठान है?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) भीलवाड़ा
(द) अजमेर
उत्तर : (स)
20. हाल ही जारी राजस्थान सौर ऊर्जा नीति-2019 में वर्ष 2024-25 तक कितने हजार मेगावाट पवन ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है?
(अ) 2 हजार मेगावाट
(ब) 3 हजार मेगावाट
(स) 4 हजार मेगावाट
(द) 5 हजार मेगावाट
उत्तर : (स)
21. राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिप्स)-2019 के तहत पात्र उद्योगों को विद्युत कर एवं स्टांप शुल्क में कितनी छूट दी गई है?
(अ) 25 प्रतिशत
(ब) 50 प्रतिशत
(स) 75 प्रतिशत
(द) 100 प्रतिशत
उत्तर : (द)
22. राजस्थान के वर्तमान राज्यपाल कलराज मिश्र प्रदेश के कौनसे राज्यपाल हैं?
(अ) 19वें
(ब) 20वें
(स) 21वें
(द) 22वें
उत्तर : (स)
23. राजस्थान के राज्यपाल के पद पर अपना कार्यकाल पूरा करने वाले कल्याण सिंह कौनसे राज्यपाल हैं?
(अ) दूसरे
(ब) चौथे
(स) छठे
(द) आठवें
उत्तर : (ब)
24. राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2019 से सम्मानित होने वाली डॉ. कल्पना शर्मा किस जिले के स्कूल में प्राचार्य हैं?
(अ) जयपुर
(ब) अजमेर
(स) भीलवाड़ा
(द) जोधपुर
उत्तर : (स)
25. वर्ष 2018-19 के लिए 26वें मथुरादास माथुर क्रिकेट अवॉर्ड से सीनियर वर्ग में किस खिलाड़ी को पुरस्कृत किया गया है?
(अ) खलील अहमद
(ब) आकाश सिंह
(स) तनवीर उल हक
(द) राहुल चाहर
उत्तर : (स)
26. वर्ष 2018-19 के लिए 26वें मथुरादास माथुर क्रिकेट अवॉर्ड से जूनियर वर्ग में किस खिलाड़ी को पुरस्कृत किया गया है?
(अ) रवि विश्नोई
(ब) दुष्यंत सिंह हाड़ा
(स) दिशांत याग्निक
(द) आदित्य गरवाल
उत्तर : (अ)
27. वर्ष 2018-19 के लिए 26वें मथुरादास माथुर क्रिकेट अवॉर्ड से सब-जूनियर वर्ग के विजेता आर्यन खालिया हैं-
(अ) गेंदबाज
(ब) बल्लेबाज
(स) विकेटकीपर
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (अ)
28. राजस्थान के किस जिले में कांगो फीवर के अधिकांश मामले सामने आए?
(अ) जयपुर
(ब) कोटा
(स) जोधपुर
(द) भरतपुर
उत्तर : (स)
29. 'सस्टेनेबल सिटीज एंड ह्यूमन सेटलमेंट अवार्ड' से सम्मानित शहर कौनसा है?
(अ) जोधपुर
(ब) उदयपुर
(स) जयपुर
(द) जैसलमेर
उत्तर : (ब)
30. बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के चेंजमेकर अवार्ड से सम्मानित बालिका पायल जांगिड़ किस जिले की है?
(अ) जयपुर
(ब) अलवर
(स) जोधपुर
(द) कोटा
उत्तर : (ब)
31. 'स्वप्नपाश' उपन्यास के लिए वर्ष 2018 के बिहारी पुरस्कार से सम्मानित मनीषा कुलश्रेष्ठ का जन्म राजस्थान के किस जिले में हुआ?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) उदयपुर
(द) कोटा
उत्तर : (ब)
32. हाल ही राष्ट्रपति ने 'भारत के सबसे उत्कृष्ट खोज और आविष्कारक बच्चे' के राष्ट्रीय पुरस्कार से राजस्थान के किस प्रतिभावान को सम्मानित किया है?
(अ) सूरजमल दायमा
(ब) हरिशंकर शर्मा
(स) हृदयेश्वर सिंह भाटी
(द) चेतन विश्नोई
उत्तर : (स)
33. उत्तर : हाल ही इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली 16 वर्षीय गौरवी सिंघवी किस जिले की हैं?
(अ) जयपुर
(ब) उदयपुर
(स) जोधपुर
(द) कोटा
उत्तर : (ब)
34. वर्ष 2019 में राजस्थान की किस परियोजना को जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(अ) नर्मदा नहर परियोजना
(ब) इंदिरा गांधी नहर परियोजना
(स) चम्बल नदी घाटी परियोजना
(द) माही-बजाज सागर परियोजना
उत्तर : (अ)
35. हाल ही राजस्थान देश का कौनसा 'ई-साइन सर्टिफाइंग' राज्य बना है?
(अ) पहला
(ब) दूसरा
(स) तीसरा
(द) चौथा
उत्तर : (अ)
36. पेटेंट, ट्रेडमार्क और डिजाइन के आवेदन के लिए 'टेक्नोलॉजी एण्ड इनोवेशन सेंटर' (टिस्क) स्थापित करने वाला राजस्थान कौनसा राज्य है?
(अ) दूसरा
(ब) चौथा
(स) छठा
(द) आठवां
उत्तर : (स)
37. 'सेक्स रेशो एट बर्थ' में बढ़ोतरी वाले देश के 10 जिलों की श्रेणी में राजस्थान के किस जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
(अ) नागौर
(ब) जोधपुर
(स) जैसलमेर
(द) जयपुर
उत्तर : (ब)
38. 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए 'अवेयरनेस जनरेशन एण्ड आउटरिच एक्टीविटीज' श्रेणी में राजस्थान के किस जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(अ) नागौर
(ब) बाड़मेर
(स) जयपुर
(द) कोटा
उत्तर : (अ)
39. प्रदेश के किन दो स्टेशनों को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से स्वच्छ महोत्सव पुरस्कार के तहत क्रमश: प्रथम व द्वितीय पुरस्कार दिया गया?
(अ) जयपुर व कोटा
(ब) जोधपुर व जयपुर
(स) उदयपुर व जयपुर
(द) अजमेर व जोधपुर
उत्तर : (ब)
40. निम्न में से किस राजस्थानी को 'राष्ट्रीय युवा पुरस्कार-2019' से सम्मानित किया गया?
(अ) मोहम्मद इमरान खान
(ब) धीरज कुमार श्रीवास्तव
(स) मनु कम्बोज
(द) स्वाति दूधवाल
उत्तर : (स)
41. वर्ष 2019 के अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित राजस्थान के पैरा एथलीट सुंदर गुर्जर किस स्पर्धा के खिलाड़ी हैं?
(अ) जैवलीन थ्रो
(ब) शॉटपुट थ्रो
(स) 100 मीटर रेस
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर : (अ)
42. केंद्र सरकार ने राजस्थान की किस पंचायत को प्रदेश की पहली बाल हितैषी पंचायत घोषित किया है?
(अ) चाकसू (जयपुर)
(ब) मण्डावर (टोंक)
(स) सिकंदरा (दौसा)
(द) पीपाड़ सिटी (जोधपुर
उत्तर : (ब)
43. निम्न में से किस राजस्थानी को वर्ष 2019 का जमना लाल बजाज पुरस्कार प्रदान किया गया है?
(अ) धीरज कुमार श्रीवास्तव
(ब) मोहम्मद इमरान खान
(स) मनोहर सिंह सांखला
(द) अविनाश मौर्य
उत्तर : (ब)
44. केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा पोषण अभियान उत्कृष्टता में राजस्थान को कौनसा पुरस्कार प्रदान किया गया है?
(अ) प्रथम
(ब) द्वितीय
(स) तृतीय
(द) कोई नहीं
उत्तर : (अ)
45. राजस्थान सरकार की ओर से गठित जेल विकास बोर्ड का चेयरमैन किसे बनाया गया है?
(अ) मुख्यमंत्री
(ब) गृहमंत्री
(स) आईजी
(द) जेल महानिदेशक
उत्तर : (अ)
46. हाल ही राज्य सरकार ने मदासर से जोधपुर तक 204 किमी लंबी नहर बनाने के लिए राजीव गाँधी लिफ्ट नहर के कौनसे फेज के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है?
(अ) पहले
(ब) दूसरे
(स) तीसरे
(द) चौथे
उत्तर : (स)
47. आरटीआई एक्ट के तहत जन सूचना पोर्टल-2019 बनाने वाला राजस्थान देश का कौनसा राज्य है?
(अ) पहला
(ब) दूसरा
(स) तीसरा
(द) चौथा
उत्तर : (अ)
48. सितंबर, 2019 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने राजस्थान के कौनसे शहरों में ओरेंज और रेड श्रेणी के नए उद्योग लगाने पर रोक लगाई थी?
(अ) कोटा, जयपुर, उदयपुर व पाली
(ब) बाड़मेर, कोटा, जयपुर व अलवर
(स) जयपुर, जोधपुर, पाली व भिवाड़ी
(द) जयपुर, भरतपुर, धौलपुर व दौसा
उत्तर : (स)