https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Wednesday, August 24, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 15

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. राजसमंद जिले के चारभुजा में किस संप्रदाय का तीर्थ है-
(अ) वैष्णव
(ब) शैव
(स) शाक्त
(द) इनमें से किसी का भी नहीं
2. प्रसिद्ध डिग्गी कल्याण जी का मंदिर किस जिले में स्थित है?
(अ) जयपुर
(ब) टोंक
(स) कोटा
(द) सवाई माधोपुर
3. बीकानेर जिले के किस क्षेत्र के लिए माना जाता है कि यहां महर्षि कपिल ने तप किया था?
(अ) देशनोक
(ब) कतरियासर
(स) कोलायत
(द) नोखा
4. लंबे-चौड़े क्षेत्रफल के कारण श्रीगंगानगर जिले का विभाजन कर 12 जुलाई, 1994 को 31वें जिले के रूप में गठित किया गया-
(अ) बीकानेर
(ब) चूरू
(स) सीकर
(द) हनुमानगढ़
5. लोकदेवता गोगाजी की समाधि हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी में है। यह किस तहसील में है?
(अ) नोहर
(ब) संगरिया
(स) भादरा
(द) रावतसर
6. देवालयों की अधिक संख्या के कारण किस शहर को 'घण्टियों का शहर' कहा जाता है?
(अ) कोटा
(ब) सिरोही
(स) झालरापाटन
(द) ब्यावर
7. लाडनूं में जैन विश्व भारती संस्था किस जिले में स्थित है?
(अ) नागौर
(ब) सीकर
(स) बीकानेर
(द) जोधपुर
8. माही-बजाज सागर परियोजना का फैलाव निम्नांकित क्षेत्र में है-
(अ) केवल राजस्थान
(ब) राजस्थान व गुजरात
(स) राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र
(द) राजस्थान व मध्य प्रदेश
9. दौसा जिले की कौनसी जगह हेला ख्याल के लिए प्रसिद्ध है-
(अ) लालसोट
(ब) बसवा
(स) सिकंदरा
(द) बांदीकुई
10. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का भारत में कौनसा स्थान है?
(अ) पहला
(ब) दूसरा
(स) तीसरा
(द) चौथा
11. उदयपुर निवासी प्रसिद्ध सारंगी-वादक पं. रामनारायण को किस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है?
(अ) पद्मश्री
(ब) पद्मभूषण
(स) पद्मविभूषण
(द) उपरोक्त तीनों
12. .......... को पुराने समय में 'अलूरथा' व 'आलौर' नाम से पुकारा जाता था।
(अ) अजमेर
(ब) आमेर
(स) अलवर
(द) जोधपुर
13. सन् 1952 के परिसीमन आयोग ने राजस्थान विधानसभा की सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की थी?
(अ) 188   
(ब) 200
(स) प्रत्येक जिले में तीन विधायक
(द) 160
14. राज्य के बलेखण में देश का सबसे बड़ा बकरी पालन फार्म है। यह ........ जिले में स्थित है?
(अ) जोधपुर
(ब) सीकर
(स) भरतपुर
(द) कोटा
15. राजस्थान में गेहूं की सर्वाधिक पैदावार कौनसे जिले में होती है?
(अ) भरतपुर
(ब) जोधपुर
(स) श्रीगंगानगर
(द) जयपुर

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 15
1. (अ), 2. (ब), 3. (स), 4. (द), 5. (अ), 6. (स), 7. (अ), 8. (ब), 9. (अ), 10. (अ), 11. (द), 12. (स), 13. (द), 14. (ब), 15. (स)

Tuesday, August 23, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 14

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. राजस्थान का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 30 मार्च
(ब) 27 मार्च
(स) 30 अप्रेल
(द) 7 मार्च
2. राजस्थान का विधानमण्डल है-
(अ) द्विसदनात्मक
(ब) एक सदनात्मक
(स) उपरोक्त दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं
3. राजस्थान विधानसभा में सदस्य संख्या है-
(अ) 250
(ब) 200
(स) 210
(द) 150
4. राजस्थान का हृदय किस नगर के लिए कहा जाता है?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) उदयपुर
(द) अजमेर
5. राजस्थान का पहला शिल्प ग्राम किस शहर में स्थापित किया गया?
(अ) जयपुर
(ब) उदयपुर
(स) जोधपुर
(द) कोटा
6. राजस्थान की स्थलीय सीमा की लंबाई है-
(अ) 5,920 वर्ग किलोमीटर
(ब) 6,450 वर्ग किलोमीटर
(स) 4,890 वर्ग किलोमीटर
(द) 7,430 वर्ग किलोमीटर
7. किस क्षेत्र में श्रेष्ठता के लिए महाराणा प्रताप पुरस्कार दिया जाता है?
(अ) विज्ञान एवं तकनीकी
(ब) खेल
(स) सामाजिक कार्य
(द) कला प्रदर्शन
8. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्मविभूषण के राजस्थान निवासी किसी हस्ती को 1956 में पहली बार प्रदान किया गया। ये प्रथम विजेता हैं-
(अ) श्रीमती रत्नशास्त्री
(ब) कंवरसेन
(स) श्रीमती जानकी देवी बजाज
(द) घनश्यामदास बिड़ला
9. किसे राजस्थान के इतिहास में 'कलियुग का कर्ण' के रूप में जाना जाता है?
(अ) राव राजा हणूत सिंह
(ब) महाराणा प्रताप
(स) राव लूणकरण
(द) जमनालाल बजाज
10. राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके कार्य क्षेत्र के सम्बन्ध में गलत युग्म को पहचानिए:
(अ) अर्जुनलाल सेठी : उदयपुर
(ब) जयनारायण व्यास : जोधपुर
(स) केसरी सिंह बारहठ : मेवाड़
(द) गोविन्द गिरि : वागड़
11. किस वन्यजीव अभयारण्य में सींग वाला उल्लू पाया जाता है?
(अ) सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
(ब) रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
(ब) केवलादेव अभयारण्य
(द) सीतामाता अभयारण्य
12. सन् 1921-1922 में हुए भील आंदोलन का नेतृत्व किया था?
(अ) साधु सीताराम दास
(ब) मोतीलाल तेजावत
(स) करणा भील
(द) महन्त कृपादास
13. 'भारत की ताम्र नगरी' के नाम से विख्यात खेतड़ी किस जिले में है?
(अ) सीकर
(ब) चूरू
(स) झुंझुनूं
(द) बीकानेर
14. लोक देवता बाबा रामदेव का मन्दिर रूणीचा गांव में स्थित है। यह किस जिले में है?
(अ) बाड़मेर
(ब) जैसलमेर
(स) जोधपुर
(द) पाली
15. जोधपुर जिले का कौनसा स्थान लाल मिर्च के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) मथानिया
(ब) फलौदी
(स) बोरूंदा
(द) ओसियां

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 14
1. (अ), 2. (ब), 3. (ब), 4. (द), 5. (ब), 6. (अ), 7. (ब), 8. (स), 9. (स), 10. (अ), 11. (अ), 12. (ब), 13. (स), 14. (ब), 15. (अ)

Monday, August 22, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 13

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'सेवण घास' किस जिले में विस्तृत रूप से उगती है-
(अ) बाड़मेर
(ब) जोधपुर
(स) जैसलमेर
(द) सीकर
2. सिरोही व आबू क्षेत्र में आदिवासियों द्वारा बिना किसी वाद्य के वालर नृत्य किया जाता है। ये आदिवासी हैं?
(अ) गरासिया
(ब) भील
(स) गौंड  
(द) इनमें से कोई नहीं
3. जल संवर्द्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले और जोहड़े वाला बाबा व वाटर ऑफ इंडिया के नाम से पुकारे जाने वाले रमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता राजेंद्र सिंह किस जिले के हैं?
(अ) अलवर
(ब) जयपुर
(स) जोधपुर
(द) जैसलमेर
4. वीर सतसई, वंश भास्कर आदि ग्रंथों के रचनाकार बूंदी के महाराव रामसिंह के दरबारी कवि थे। इनका नाम क्या था?
(अ) बिहारी
(ब) सूर्यमल्ल मिश्रण
(स) श्रीधर
(द) ऋषिदत्त
5. राजस्थान के एक शहर में पीले पत्थर की खान है। इस पत्थर को भी इसी शहर के नाम से जाना जाता जाता है?
(अ) जैसलमेर
(ब) कोटा
(स) मकराना
(द) जोधपुर
6. किस अभयारण्य में दुर्लभ उडऩ गिलहरी पाई जाती है?
(अ) सरिस्का
(ब) रणथंभौर
(स) सीतामाता
(द) केवलादेव
7. हरियाणवी एवं मेवाती बोलियों के संगम स्थल पर बोली जाने वाली बोली कहलाती है-
(अ) तोरावाटी
(ब) अहीरवाटी
(स) निमोड़ी
(द) मोड़वाड़ी
8. ओसियां के मंदिरों का निर्माण किसने करवाया था?
(अ) चौहानों ने
(ब) प्रतिहारों ने
(स) कच्छवाहों ने
(द) परमारों ने
9. प्रसिद्ध सालिम सिंह की हवेली कहां है?
(अ) जैसलमेर
(ब) जोधपुर
(स) सीकर
(द) झुंझुनू
10. संत जसनाथ जी द्वारा प्रवर्तित जसनाथी संप्रदाय की प्रमुख पीठ कहां है?
(अ) रैण मेड़ता, नागौर
(ब) कतरियासर, बीकानेर
(स) खेड़ापा, जोधपुर
(द) रैवासा, सीकर
11. स्वर्ण नगरी के नाम से विख्यात है?
(अ) जैसलमेर
(ब) जोधपुर
(स) उदयपुर
(द) जयपुर
12. बाड़मेर जिले में स्थित नाकोड़ाजी तीर्थ किस धर्म के धर्मावलंबियों की आस्था का केंद्र है?
(अ) हिंदू
(ब) जैन
(स) सिक्ख
(द) बौद्ध
13. 'ढोला मारू रा दूहा' के रचियता थे-
(अ) किल्लोल
(ब) बिहारी
(स) नयनचंद्र सूरी
(द) दलपत विजय
14. बागा किस वस्त्र को कहा जाता है?
(अ) ओढनी
(ब) लहंगा
(स) पगड़ी
(द) अंगरखी
15. खूंटेदार पगड़ी किस क्षेत्र में बांधी जाती है?
(अ) ढूंढाड़
(ब) मारवाड़  
(स) हाड़ौती
(द) मेवाड़

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 13
1. (स), 2. (अ), 3. (अ), 4. (ब), 5. (अ), 6. (स), 7. (ब), 8. (ब), 9. (अ), 10. (ब), 11. (अ), 12. (ब), 13. (अ), 14. (स), 15. (अ)

Sunday, August 21, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 12

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. एशिया की सबसे बड़ी तोप जयबाण किस दुर्ग में है?
(अ) जयगढ़
(ब) मेहरान गढ़
(स) चित्तौड़
(द) नाहरगढ़
2. राजस्थान का पहला हाईटेक जिला होने का गौरव प्राप्त है?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) कोटा
(द) सीकर
3.  राजस्थान का पहला गर्दभ अभयारण्य (गधों का) डूंडलोद में स्थापित किया गया है। यह किस जिले में है?
(अ) झुंझुनूं
(ब) दौसा
(स) नागौर
(द) जयपुर
4. राजस्थान में 1932 में चित्तौडगढ़़ जिले में दी मेवाड़ शुगर मिल्स के नाम से निजी क्षेत्र की पहली चीनी मिल स्थापित की गई थी। यह कहां लगाई गई?
(अ) भूपाल सागर
(ब) कपासन
(स) निम्बाहेड़ा
(द) बेगूं
5. राजस्थान के प्रतापगढ़ में कांच पर सोने की नक्काशीदार चित्रकारी की जाती है। इस कला के कारण प्रतापगढ़ विश्वभर में प्रसिद्ध है। इस कला को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) थेवा
(ब) आरीतारी
(स) मांडना
(द) थावा
6. यदुवंशी राजवंश की कुलदेवी का मंदिर करौली में स्थित है। यह लाल पत्थरों से निर्मित है। इसे किस नाम से जाना जाता है?
(अ) बीजासन माता
(ब) कैला देवी
(स) जमवायमाता
(द) आवड़ माता
7. कौनसी नदी उदयपुर के पास पहाडिय़ों से निकलकर गुजरात में बहती हुई खम्भात की खाड़ी में गिरती है?
(अ) बनास
(ब) बेडच
(स) साबरमती
(द) वाकल
8. अलवर, भरतपुर, करौली के वर्तमान क्षेत्र को प्राचीनकाल में कहा जाता था?
(अ) मत्स्य
(ब) जांगल
(स) ढूंढाड
(द) कांठल
9. लाठी शृंखला क्या है?
(अ) गाय की एक प्रजाति
(ब) खनिज पट्टी
(स) भूगर्भीय जलपट्टी
(द) वन्यजीव शृंखला
10. प्रदेश के किस जिले को शराब निर्माण में अग्रणी होने के कारण 'राजस्थान का स्कॉटलैंड' कहा जाता है?
(अ) श्रीगंगानगर
(ब) कोटा
(स) जयपुर
(द) अलवर
11. निम्नलिखित में से सर्वप्रथम किसने राजस्थान के राजसी शासक वर्ग के लिए पृथक् शिक्षा संस्थान की आवश्यकता पर बल दिया था?
(अ) कैप्टन वाल्टर
(ब) कर्नल लोच
(स) लॉर्ड मेयो
(द) लॉर्ड लैंसडाऊन
12. अभिलेख, जो प्राचीन राजस्थान में भागवत संप्रदाय के प्रभाव की पुष्टि करता है
(अ) बुचकता अभिलेख
(ब) घटियाला अभिलेख
(स) घोसुण्डी अभिलेख
(द) हेलियोदोरस का बेसनगर अभिलेख
13. गजल गायकी के शहंशाह मेहदी हसन का जन्म राजस्थान के किस जिले में हुआ?
(अ) सीकर
(ब) चूरू
(स) झुंझुनूं
(द) जयपुर
14. राजस्थानी में मेहंदी के लिए सोजत प्रसिद्ध जगह है। यह किस जिले में है?
(अ) पाली
(ब) जोधपुर
(स) जालोर
(द) नागौर
15. मुनाबाव रेलवे स्टेशन किस जिले में स्थित है?
(अ) जैसलमेर
(ब) श्रीगंगानगर
(स) बाड़मेर
(द) जोधपुर

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 12
1. (अ), 2. (द), 3. (अ), 4. (अ), 5. (अ), 6. (ब), 7. (स), 8. (अ), 9. (स), 10. (द), 11. (अ), 12. (स), 13. (स), 14. (अ), 15. (स)

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 11

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. प्राचीन हड़प्पा स्तरों में एक ही खेत में एक साथ दो फसलों को उगाने का साक्ष्य प्राप्त हुआ है ?
(अ) कालीबंगा से
(ब) हड़प्पा से
(स) मोहनजोदड़ो से
(द) विराट नगर से
2. राजपूताना के किस राजघराने ने प्रजामंडल को संरक्षण दे रखा था-
(अ) झालावाड
(ब) उदयपुर
(स) जोधपुर
(द) जयपुर
3. उडऩ गिलहरी वाला अभयारण्य किसे कहा जाता है?
(अ) सीतामाता अभयारण्य
(ब) सरिस्का अभयारण्य
(स) सज्जनगढ़ अभयारण्य
(द) केवलादेव अभयारण्य
4. अक्टूबर, 1582 में हुए दिबेर के युद्ध के बाद महाराणा प्रताप ने किसे अपनी राजधानी बनाया?
(अ) चावंड
(ब) गोगुन्दा
(स) उदयपुर
(द) चित्तौड़
5. जैव उर्वरक का प्रथम कारखाना कहां स्थापित किया गया?
(अ) सीकर
(ब) भरतपुर
(स) कोटा
(द) जयपुर
6. सालिम सिंह की हवेली किस जिले में है?
(अ) सीकर
(ब) झुंझुनूं
(स) जोधपुर
(द) जैसलमेर
7. हरे कबूतरों के लिए कौनसा अभयारण्य प्रसिद्ध है-
(अ) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर
(ब) सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य, अलवर
(स) मुकुन्दरा हिल्स अभयारण्य, कोटा
(द) फुलवारी की नाल, उदयपुर
8. राजस्थान की राजभाषा कौनसी है?
(अ) हिन्दी
(ब) अंग्रेजी
(स) राजस्थानी
(द) उर्दू
9. राजस्थान का राजकीय वृक्ष कौनसा है?
(अ) बबूल
(ब) खेजड़ी
(स) नीम
(द) बरगद
10. राजस्थान का राजकीय पशु (वन्य जीव) कौनसा है?
(अ) ऊंट
(ब) बाघ
(स) हिरण
(द) चिंकारा
11. राजस्थान का राजकीय पुष्प कौनसा है?
(अ) रोहिड़ा
(ब) कमल
(स) गुलाब
(द) कमल
12. राजस्थान का राज्य खेल कौनसा है?
(अ) हॉकी
(ब) बॉस्केटबाल
(स) कबड्डी
(द) खो-खो
13. राजस्थान का राज्य नृत्य कौनसा है?
(अ) घूमर
(ब) कालबेलिया
(स) चकरी
(द) इनमें से कोई नहीं
14. पूर्व का वेनिस किस शहर को कहा जाता है?
(अ) उदयपुर
(ब) जोधपुर
(स) जयपुर
(द) कोटा
15. झीलों की नगरी किसे कहा जाता है?
(अ) उदयपुर
(ब) कोटा
(स) जोधपुर
(द) जैसलमेर

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 11
1. (अ), 2. (अ), 3. (अ), 4. (अ), 5. (ब), 6. (द), 7. (ब), 8. (अ), 9. (ब), 10. (द), 11. (अ), 12. (ब), 13. (अ), 14. (अ), 15. (अ)

Thursday, August 18, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 10

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. वृहत राजस्थान के प्रधानमंत्री थे?
(अ) हीरालाल शास्त्री
(ब) टीकाराम पालीवाल
(स) सवाई मानसिंह
(द) मोहनलाल सुखाडिय़ा
2. महाराणा प्रताप को संकट के समय किसने अपनी संपत्ति प्रदान की?
(अ) उदयसिंह
(ब) भामाशाह
(स) शक्तिसिंह
(द) मानसिंह
3. अनाल्स एंड एंटीक्विटिस ऑफ राजस्थान किसने लिखी थी?
(अ) कर्नल जेम्स टॉड
(ब) एनुअल जैम्स
(स) कर्नल टेरी
(द) इनमें से कोई नहीं
4. भाद्रपद शुक्ल दशमी को नागौर के परबतसर में किस लोकदेवता का मेला लगता है?
(अ) रामदेव जी
(ब) पाबूजी
(स) तेजाजी
(द) मेहाजी
5. राजस्थान की पहली महिला मंत्री कौन हैं?
(अ) वसुंधरा राजे
(ब) गिरिजा व्यास
(स) कमला बेनीवाल
(द) किरण माहेश्वरी
6. राजस्थान का अभिलेखागार कहां स्थित है?
(अ) बीकानेर
(ब) जोधपुर
(स) जयपुर
(द) कोटा
7. मेवाड़ प्रजामंडल के संस्थापक कौन थे?
(स) साधू सीताराम
(ब) कन्हैयालाल वर्मा
(स) पं. जवाहरलाल नेहरू
(द) माणिक्य लाल वर्मा
8. राजस्थान में कहां पर प्रसिद्ध मीनाकारी गहने बनाए जाते हैं?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) उदयपुर
(द) भरतपुर
9. थार का मरुस्थल राज्य के 61 प्रतिशत क्षेत्र में फैला हुआ है। इस क्षेत्र में कितने जिले आते हैं?
(अ) 10
(ब) 11
(स) 9
(द) 8
10. कौन-सा शासक पृथ्वीराज चौहान के नाम से प्रसिद्ध है?
(अ) पृथ्वीराज प्रथम
(ब) पृथ्वीराज द्वितीय
(स) पृथ्वीराज तृतीय
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
11. राजस्थान में बेरिलियम उत्पादक दो प्रमुख जिले हैं-
(अ) उदयपुर और जयपुर
(ब) अलवर और झुंझनूं
(स) नागौर और पाली
(द) सिरोही और डूंगरपुर
12. चित्तौड़ का कीर्ति स्तम्भ किसने बनवाया था?
(अ) राणा सांगा
(ब) राणा कुंभा
(स) राणा प्रताप
(द) राणा उदय सिंह
13. महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को किस युद्ध में परास्त किया था?
(अ) खातोली का युद्ध
(ब) सारंगपुर का युद्ध
(स) सिवाना का युद्ध
(द) खानवा का युद्ध
14. 'ताराभांत की ओढऩी' राजस्थान की किन स्त्रियों की लोकप्रिय वेशभूषा है?
(अ) राजपूत स्त्रियां
(ब) गुर्जर स्त्रियां
(स) आदिवासी स्त्रियां
(द) जाट स्त्रियां
15. राजस्थान विधानसभा की प्रथम महिला विधायक है-
(अ) यशोदा देवी
(ब) वसुंधरा राजे
(स) सुमित्रा सिंह
(द) गिरिजा व्यास

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 10
1. (अ), 2. (ब), 3. (अ), 4. (स), 5. (स), 6. (अ), 7. (द), 8. (अ), 9. (ब), 10. (स), 11. (अ), 12. (ब), 13. (अ), 14. (स), 15. (अ)

Tuesday, August 16, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 9

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. राजपूताना के भौगोलिक क्षेत्र को राजस्थान नाम दिया गया?
(अ) 1 नवंबर 1956
(ब) 1 नवंबर 1957
(स) 1 नवंबर 1950
(द) 30 मार्च, 1956
2. सलेमाबाद (अजमेर) में किस संप्रदाय की प्रमुख पीठ है?
(अ) निरंजनी संप्रदाय
(ब) निम्बार्क संप्रदाय
(स) रामस्नेही संप्रदाय
(द) कोई नहीं
3. भाद्रपद शुक्ल द्वितीय से एकादशी तक जैसलमेर के रुनिचा में किस लोकदेवता का मेला लगता है
(अ) पाबूजी
(ब) दादूदयाल जी
(स) रामदेव जी
(द) मेहा जी
4. सीकर में स्थित जीणमाता किस वंश की आराध्य देवी हैं?
(अ) चौहान
(ब) कछवाहा
(स) सिसोदिया
(द) इनमें से कोई नहीं
5. महाराणा सांगा व बाबर के मध्य 1527 ई. में खानवा का युद्ध हुआ। खानवा किस जिले में है?
(अ) दौसा
(ब) धौलपुर
(स) अलवर
(द) भरतपुर
6. राजस्थान का कौनसा क्षेत्र न्यून वायुदाब का क्षेत्र है?
(अ) पश्चिम क्षेत्र
(ब) उत्तर क्षेत्र
(स) पूर्वी क्षेत्र
(द) दक्षिणी क्षेत्र
7. राजस्थान के चंदेरिया में भारत का सबसे बड़ा जिंक संयंत्र स्थित है। यह किस जिले में है?
(अ) अजमेर
(ब) कोटा
(स) झालावाड़
(द) चित्तौडगढ़़
8. जयपुर में ब्लू पॉटरी का विकास किसके शासन काल में हुआ था?
(अ) सवाई मानसिंह
(ब) सवाई रामसिंह
(स) सवाई जयसिंह
(द) इनमें से कोई नहीं
9. महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक कहां हुआ था?
(अ) गोगुन्दा
(ब) उदयपुर
(स) चित्तौडगढ़़
(द) हल्दीघाटी
10. राजस्थान में कुल कितने संभाग हैं?
(अ) 8
(ब) 5
(स) 4
(द) 7
11. सज्जनगढ़ अभयारण्य किस जिले में स्थित है?
(अ) जैसलमेर
(ब) चित्तौडगढ़़
(स) राजसमंद
(द) उदयपुर
12. राजस्थान में 'सती प्रथा' सर्वप्रथम निषेधित की गई थी-
(अ) उदयपुर में
(ब) जोधपुर में
(स) जयपुर में
(द) बीकानेर में
13. कौनसा प्रमुख कारण है जिसके कारण राजस्थान में बार-बार सूखा और अकाल पड़ता है?
(अ) वर्षा की अनियमितता
(ब) जल का अविवेकपूर्ण उपयोग
(स) वनों का विनाश
(द) भूमि का कटाव
14. वागड़ व कान्ठल की गंगा कौनसी नदी कहलाती है?
(अ) बनास
(ब) माही
(स) लूनी
(द) साबरमती
15. अजमेर के संस्थापक थे?
(अ) अजयराज चौहान
(ब) पृथ्वीराज चौहान
(स) अजयमेरू सिंह
(द) अजमेर सिंह

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 9
1. (अ), 2. (ब), 3. (स), 4. (अ), 5. (द), 6. (अ), 7. (द), 8. (ब), 9. (अ), 10. (द), 11. (द), 12. (स), 13. (अ), 14. (ब), 15. (अ)

Monday, August 15, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 8

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. युद्ध भूमि में जाते समय अपने पति द्वारा निशानी मागने पर किस रानी ने अपना शीश काटकर भेंट कर दिया?
(अ) लक्ष्मी बाई
(ब) हाडी रानी
(द) पद्मिनी देवी
(द) सिसोदिया रानी
2. राजपूतों के किस वंश ने जयपुर पर शासन किया ?
(अ) चौहान
(ब) राठौड़
(स) कच्छवाहा
(द) इनमें से कोई नहीं
3. संलग्न राज्यों का जिला जो प्रत्यक्षत: राजस्थान को छूता नहीं है-
(अ) भटिण्डा
(ब) भिवानी
(स) भुज
(द) झाबुआ
4. राजस्थान की नदी जो बंगाल की खाड़ी में जल ले जाती है?
(अ) माही
(ब) बनास
(स) साबरमती
(द) लूनी
5. राजस्थान साहित्य की कौनसी श्रेणी कहानी या कथा विधा से सम्बन्धित है?
(अ) वात
(ब) वेलि
(स) वचनिका
(द) विगत
6. निम्न प्रकार की वनस्पतियों में कौनसी राजस्थान में प्राप्य नहीं है?
(अ) उष्ण कटिबंधीय शुष्क
(ब) उष्ण कटिबंधीय कंटीली
(स) उष्ण कटिबंधीय मरूस्थलीय
(द) उष्ण कटिबंधीय तर पतझड़ी
7. राजस्थान में भूरी मिट्टी का प्रसार क्षेत्र है-
(अ) बनास नदी का प्रवाह क्षेत्र
(ब) राजस्थान का दक्षिणी भाग
(स) हाड़ौती का पठार
(द) अरावली के दोनों तरफ
8. राजस्थान में कितने उपखंड है?
(अ) 241
(ब) 214
(स) 244
(द) 245
9.  सुनहरी कोठी किस शहर में है?
(अ) टोंक
(ब) सीकर
(स) झुंझुनूं
(द) जयपुर
10. साबरमती गुजरात की मुख्य नदी है। इसकी कुल लंबाई 317 किमी है। यह राजस्थान के उदयपुर जिले में भी बहती है। राजस्थान में इसकी लंबाई लगभग कितनी है?
(अ) 29 किमी
(ब) 31 किमी
(स) 40 किमी
(द) 24 किमी
11. कालीबंगा कहां स्थित है ?
(अ) हनुमानगढ़
(ब) श्रीगंगानगर
(स) कोटा
(द) बाड़मेर
12. भीलों का प्रसिद्ध नाट्य कौनसा है?
(अ) गवरी
(ब) स्वांग
(स) तमाशा
(द) रम्मत
13. राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान किस शहर में है?
(अ) कोटा
(ब) जोधपुर
(स) जयपुर
(द) अजमेर
14. जादौन राजपूत (यादव या यदुवंश) की कुलदेवी कैला देवी का मंदिर किस जिले में स्थित है?
(अ) करौली
(ब) भरतपुर
(स) धौलपुर
(द) कोटा
15. वह नदी जिसका उद्गम राजस्थान से है और जो अपना जल कच्छ की खाड़ी में उंडेलती है?
(अ) माही
(ब) बनास
(स) साबरमती
(द) लूनी

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 8
1. (ब), 2. (स), 3. (अ), 4. (ब), 5. (अ), 6. (द), 7. (द), 8. (स), 9. (अ), 10. (अ), 11. (अ), 12. (अ), 13. (स), 14. (अ), 15. (द)

Tuesday, August 9, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 7

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. राजस्थान में सौर ऊर्जा से रोशन प्रथम का नाम नया गांव है? यह किस जिले में स्थित है?
(अ) जयपुर
(ब) कोटा
(स) जैसलमेर
(द) बाड़मेर
2. राजस्थान के किस जिले में जरगा पर्वत स्थित है?
(अ) जोधपुर
(ब) कोटा
(स) उदयपुर
(द) जैसलमेर
3. जोगी महल किस वन्य जीव अभ्यारण्य में स्थित है?
(अ) सरिस्का
(ब) रणथम्भौर
(स) दरा
(द) कुम्भलगढ़
4. राजधानी जयपुर के सबसे निकट का जिला कौनसा है?
(अ) अलवर
(ब) टोंक
(स) अजमेर
(द) दौसा
5. राजस्थान के एकीकरण के दौरान कितनी रियासतों का विलय किया गया?
(अ) 18
(ब) 19
(स) 23
(द) 12
6. राजस्थान के एकीकरण में कितने ठिकाने शामिल हुए?
(अ) 4 ठिकाने
(ब) 8 ठिकाने
(स) 5 ठिकाने
(द) 3 ठिकाने
7. राज्य का 7वां नगर निगम कौनसा शहर बना है?
(अ) कोटा
(ब) भरतपुर
(स) सीकर
(द) अलवर
8. जयपुर जिले के नारायणा में स्थित दादू संप्रदाय की पीठ स्थित है। इस पंथ के प्रवर्तक कौन थे?
(अ) संत लालदास जी
(ब) संत दादू जी
(स) संत चरणदास जी
(द) संत रामदास जी
9. विश्नोई संप्रदाय के प्रवर्तक संत कौन थे?
(अ) संत हरिरामदास जी
(ब) संत जाम्भोजी
(स) संत चरणदास जी
(द) संत जसनाथ जी
10. भाद्रपद नवमी को गोगामेडी में लोकदेवता गोगाजी का मेला भरता है। यह किस जिले में स्थित है?
(अ) जोधपुर
(ब) जैसलमेर
(स) हनुमानगढ़
(द) श्रीगंगानगर
11. जयपुर जिले के जोबनेर में खंगारोतों की कुलदेवी का प्रसिद्ध मंदिर है। इस माता को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) करणी माता
(ब) दुर्गा माता
(स) बाण माता
(द) ज्वाला माता
12. कछवाहा वंश की आराध्य देवी शिला देवी का मंदिर आमेर महल में स्थित है। यह किस जिले में है?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) कोटा
(द) अलवर
13. चूहों वाली देवी के नाम से प्रसिद्ध किस माता का मंदिर देशनोक (बीकानेर) में स्थित है?
(अ) शाकम्भरी माता
(ब) आवड़ माता
(स) करणी माता
(द) जीण माता
14. सुनहरी कोठी स्थित है?
(अ) टोंक
(ब) कोटा
(स) झुंझुनूं
(द)अजमेर
15. सरगासूली या ईसरलाट किस शहर में स्थित है?
(अ) सीकर
(ब) जयपुर
(स) टोंक
(द) कोटा

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 7
1. (अ), 2. (स), 3. (ब), 4. (द), 5. (ब), 6. (द), 7. (ब), 8.  (ब), 9. (ब), 10. (स), 11. (द), 12. (अ), 13. (स), 14. (अ), 15. (ब)

Sunday, August 7, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 6

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. मेवाड़, वागड़ और पास के क्षेत्रों के भीलों में सामाजिक सुधार के लिए 'लसोडिया आन्दोलन' का सूत्रपात किसने किया?
(अ) मावजी
(ब) गोविन्द गिरि
(स) सुरमल दास
(द) मोतीलाल तेजावत
2. बाण माता सिसोदिया राजवंश की कुलदेवी हैं। इनका मंदिर कहां है?
(अ) उदयपुर
(ब) जोधपुर
(स) चित्तौड़
(द) प्रतापगढ़
3. राजस्थान में किस लोकदेवता को गौ रक्षक के रूप में पूजा जाता है?
(अ) रामदेवजी
(ब) गोगाजी
(स) पाबूजी
(द) तेजाजी
4. चित्तौडगढ़़ में स्थित विजय स्तंभ का निर्माण किसने करवाया था?
(अ) महाराणा कुंभा
(ब) महाराणा प्रताप
(स) महाराणा उदयसिंह
(द) इनमें से कोई नहीं
5. राजपूतों के किस वंश ने जयपुर पर शासन किया ?
(अ) कच्छवाहा
(ब) राठौड़
(स) सिसोदिया
(द) इनमें से कोई नहीं
6. ईटीवी के हिन्दी व उर्दू न्यूज चैनल के हैड जगदीश चन्द्र को इनमें से कौनसा सम्मान मिला है?
(अ) आचार्य तुलसी सम्मान
(ब) सरस्वती सम्मान
(स) साहित्य रत्न सम्मान
(द) व्यास सम्मान
7. साहित्यकार अतुल कनक किस जिले के हैं?
(अ) कोटा
(ब) जयपुर
(स) जोधपुर
(द) उदयपुर
8. 'राव सीहा अवार्ड-2011' किस संस्था की ओर से प्रदान किया जाता है?
(अ) राजस्थान साहित्य अकादमी
(ब) मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट
(स) जोधपुर नगर निगम
(द) ललित कला अकादमी
9. राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र किस जिले में स्थित है?
(अ) भरतपुर
(ब) उदयपुर
(स) जयपुर
(द) कोटा
10. राजस्थान का खजुराहो कहलाने वाला किराडू किस जिले में है?
(अ) बाड़मेर
(ब) कोटा
(स) जोधपुर
(द) जयपुर
11. राजस्थान की सीमा सबसे कम किस राज्य से लगती है?
(अ) हरियाणा
(ब) पंजाब
(स) मध्यप्रदेश
(द) उत्तर प्रदेश
12. राजस्थान में प्रथम सहकारी समिति 1905 में स्थापित की गई-
(अ) अजमेर जिले की भिनाय में
(ब) नागौर जिले की जावला में
(स) भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा में
(द) जयपुर जिले के बस्सी में
13. बैंक ऑफ राजस्थान का किस बैंक में विलय हुआ?
(अ) एचडीएफसी
(ब) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
(स) आईसीआईसीआई
(द) पंजाब नेशनल बैंक
14. सरिस्का एवं रणथम्भौर अभयारण्य निम्न में से किस जानवर के लिए संरक्षित है?
(अ) बाघ
(ब) चीता
(स) चीतल
(द) शेर
15. राजस्थान दिवस मनाया जाता है?
(अ) 30 मार्च
(ब) 31 मार्च
(स) 28 मार्च
(द) 28 फरवरी

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 6
1. (स), 2. (अ), 3. (ब), 4. (अ), 5. (अ), 6. (अ), 7. (अ), 8. (ब), 9. (अ), 10. (अ), 11. (ब), 12. (अ), 13. (स), 14. (अ), 15. (अ)

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 5

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. पाली जिले का पादरला गांव विख्यात है-
(अ) 'तेरहताली' लोक नृत्य के लिए
(ब) साडिय़ों पर कसीदाकारी के लिए
(स) कार्बन एग्रीगेशन सेंटर के लिए
(द) महाराजा श्री उम्मेद मिल्स के लिए
2. सन सिटी (सूर्य नगरी) के नाम से जाना जाता है ?
(अ) उदयपुर
(ब) जोधपुर
(स) जयपुर
(द) कोटा
3. प्राकृतिक संसाधनों की प्रकृति एवं उपलब्धता के आधार पर राजस्थान में उन उद्योगों के विकास की सर्वाधिक सम्भावनाएं हैं, जिनका आधार है-
(अ) पशुधन
(ब) कृषि
(स) खनिज
(द) वन
4. राजस्थान की सीमा किस राज्य से सर्वाधिक लम्बाई में लगती है?
(अ) मध्यप्रदेश
(ब) गुजरात
(स) हरियाणा
(द) उत्तर प्रदेश
5. राजस्थान में कितने जिले है?
(अ) 23
(ब) 33
(स) 43
(द) 32
6. बनी-ठनी किस चित्रशैली से सम्बन्धित है?
(अ) बूंदी शैली
(ब) किशनगढ़ शैली
(स) चावण्ड शैली
(द) जयपुर शैली
7. बीकानेर नहर किस नदी से निकाली गयी है?
(अ) बनास
(ब) चम्बल
(स) सतलुज
(द) यमुना
8. राजस्थान का सबसे छोटा जिला कौनसा है?
(अ) धौलपुर
(ब) कोटा
(स) जैसलमेर
(द) करौली
9. केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में स्थित है, यह किस जिले में है?
(अ) टोंक
(ब) कोटा
(स) जैसलमेर
(द) जयपुर
10. राजस्थान का जिब्राल्टर किस किले को कहा गया है?
(अ) मेहरानगढ़
(ब) जयगढ़
(स) नाहरगढ़
(द) तारागढ़
11. राजस्थान में 'ब्लू पॉटरी' का प्रमुख केन्द्र कौनसा है?
(अ) बीकानेर
(ब) डूंगरपुर
(स) जयपुर
(द) जैसलमेर
12. जमनादास, छोटेलाल, बक्साराम व नंदलाल चित्रकला की किस शैली से संबद्ध हैं?
(अ) बीकानेर शैली
(ब) मारवाड़ शैली
(स) झालावाड़ शैली
(द) अलवर शैली
13. भीलवाड़ा जिले में जिस सम्प्रदाय की पीठ स्थित है, वह है-
(अ) दादू संप्रदाय
(ब) रामानुज संप्रदाय
(स) वल्लभ संप्रदाय
(द) निम्बार्क संप्रदाय
14. राठौड़ सरदार राव बीकाजी ने किस सन् में बीकानेर शहर की स्थापना की थी?
(अ) सन् 1488
(ब) सन् 1397
(स) सन् 1583
(द) सन् 1601
15. पूर्व का पेरिस किस शहर को कहा जाता है?
(अ) कोलकाता
(ब) गुवाहाटी
(स) जयपुर
(द) चंडीगढ़

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 5
1. (अ), 2. (ब), 3. (अ), 4. (अ), 5. (ब), 6. (ब), 7. (स), 8. (अ), 9. (अ), 10. (द), 11. (स), 12. (द), 13. (ब), 14. (अ), 15. (स)

Saturday, August 6, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 4

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. राजस्थान का कौनसा वीर प्रथम परमवीर चक्र विजेता है?
(अ) हवलदार मेजर पीरू सिंह
(ब) हवलदार शम्भू सिंह
(स) मेजर दयानंद
(द) कर्नल किशन सिंह राठौड़
2. राजस्थान में पाए जाने वाले खनिज जैसे जिप्सम, रॉक-फास्फेट और पाइरॉइट किस निर्माण में आवश्यक हैं?
(अ) रासायनिक उर्वरक
(ब) सीमेंट
(स) दवाइयां
(द) चीनी
3. किस नदी का प्राचीन नाम चर्मावती है?
(अ) बनास
(ब) माही
(स) चम्बल
(द) बाणगंगा
4. उदयपुर की जवारा खानें किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध हैं?
(अ) लौह अयस्क
(ब) अभ्रक
(स) जस्ता
(द) मैंगनीज
5. राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत किस जिले से हुई?
(अ) जैसलमेर
(ब) श्रीगंगानगर
(स) नागौर
(द) बीकानेर
6. वह जिला जिसकी सीमा सर्वाधिक जिलों से लगती है?
(अ) जयपुर
(ब) कोटा
(स) करौली
(द) पाली
7. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान एवं राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय राजस्थान में कहां स्थित हैं?
(अ) जोधपुर
(ब) क्रमश: कोटा एवं जोधपुर
(स) क्रमश: जोधपुर एवं उदयपुर
(द) उदयपुर
8. निम्न में कौनसा अद्र्ध-दुर्लभ/दुर्लभ पत्थर राजस्थान में प्रचुरतम मात्रा में पाया जाता है?
(अ) नीलम
(ब) मानिक
(स) फीरोजा
(द) सुलेमानी पत्थर
9. देश का एकमात्र विभीषण का मंदिर कहां स्थित है?
(अ) कैथून-कोटा
(ब) सांगानेर-जयपुर
(स) ओसियां-जोधपुर
(द) शिव-बाड़मेर
10. 12 जुलाई 1994 को श्रीगंगानगर जिले का विभाजन कर हनुमानगढ़ जिला बनाया गया। यह कितने नंबर का जिला बना?
(अ) 28वां
(ब) 29वां
(स) 30वां
(द) 31वां
11. राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कितनी बार लगाया गया?
(अ) 4
(ब) 7
(स) 2
(द) 6
12. सन् 1984 में राजस्थान में सफेद सीमेंट बनाने का पहला कारखाना कहां स्थापित किया गया?
(अ) दुर्गापुरा-जयपुर
(ब) गोटन-नागौर
(स) निवाई-टोंक
(द) सुजानगढ़-चूरू
13. प्रसिद्ध प्रवासी उद्योगपति स्टील किंग लक्ष्मीनिवास मित्तल का जन्म चूरू जिले में स्थित उनके ननिहाल में हुआ। यह कस्बा है?
(अ) राजगढ़
(ब) राजलदेसर
(स) रतनगढ़
(द) तारानगर
14. राजस्थान के प्रथम ग्राम न्यायालय जयपुर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने किया। यह कहां स्थित है?
(अ) सांगानेर
(ब) चौमूं
(स) चाकसू
(द) बस्सी
15. राज्य में ग्राम सचिवालय व्यवस्था 1 अप्रेल 2011 से शुरू की गई थी। इसमें की किस-किस तारीख को बैठकें होती हैं?
(अ) 5, 12, 20, 27
(ब) 1, 7, 14, 21
(ब) 2, 8, 16, 24
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 4
1. (अ), 2. (अ), 3. (स), 4. (स), 5. (स), 6. (द), 7. (अ), 8. (ब), 9. (अ), 10. (द), 11. (अ), 12. (ब), 13. (अ), 14. (द),  15. (अ)

Thursday, August 4, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 3

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. सूर्य नगरी और थार मरुस्थल का प्रवेश द्वार किस शहर को कहा जाता है?
(अ) जोधपुर
(ब) जैसलमेर
(स) कोटा
(द) बाड़मेर
2. सीतामाता अभयारण्य किस जिले में है?
(अ) जयपुर
(ब) उदयपुर
(स) प्रतापगढ़
(द) जोधपुर
3. 'गढ़ों का सिरमौर' किस दुर्ग को कहा गया है?
(अ) मेहरानगढ़
(ब) तारागढ़
(स) जयगढ़
(द) चित्तौडगढ़़
4. रेगिस्तान का कल्प वृक्ष कौनसा है ?
(अ) खेजड़ी
(ब) बरगद
(स) बबूल
(द) नीम
5. एशिया में ऊन की सबसे बड़ी मंडी कहां स्थित है?
(अ) टोंक
(ब) कोटा
(स) उदयपुर
(द) बीकानेर
6. राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
(अ) हीरालाल शास्त्री
(ब) मोहनलाल सुखाडिय़ा
(स) हरिदेव जोशी
(द) हीरालाल शर्मा
7. इटली निवासी लुइजि पियो टैस्सितोरी ने किस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया-
(अ) राजस्थान की प्राचीन पेंटिंग्स
(ब) प्राचीन राजस्थानी भाषा व व्याकरण
(स) राजस्थान के किले
(द) राजस्थान की लोककला
8. गौ रक्षक, प्लेग रक्षक और ऊंटों का देवता किस लोक देवता को माना जाता है?
(अ) पाबूजी
(ब) गोगाजी
(स) रामदेव जी
(द) तेजाजी
9. अलाउद्दीन की मस्जिद कहां स्थित है?
(अ) चित्तौड़
(ब) जालोर
(स) नागौर
(द) अजमेर
10. अलवर जिले में स्थित सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्रदान किया गया?
(अ) 1979 में
(ब) 1980 में
(स) 1978 में
(द) 1981 में
11. मेवाड के इतिहास में किस सेविका ने राजकुमार को बचाने के लिए अपने बच्चे की कुरबानी दी?
(अ) पन्नाधाय
(ब) ललिता देवी
(स) सुगनी देवी
(द) कोई नहीं
12. ढाई दिन का झोपड़ा किस शहर में है?
(अ) पुष्कर
(ब) अजमेर
(स) जयपुर
(द) अलवर
13. राजस्थान में सर्प और कुत्ते के काटने पर पूजा जाता है?
(अ) पाबूजी
(ब) मेहाजी
(स) तेजाजी
(द) गोगाजी
14. नकदी फसलों की श्रेणी में आती हैं:-
(अ) बाजरा, ज्वार
(ब) मटर, सेम
(स) गेहूं-मक्का
(द) कपास, तंबाकू
15. निम्न में से राजस्थान का राजकीय पक्षी कौनसा है?
(अ) मोर
(स) पपीहा
(स) गोडावन
(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 3
1. (अ), 2. (स), 3. (द), 4. (अ), 5. (द), 6. (अ), 7. (ब), 8. (अ), 9. (ब), 10. (अ), 11. (अ), 12. (ब), 13. (स), 14. (द), 15. (स)

Wednesday, August 3, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 2

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. जयपुर में जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चूलगिरी पर्वत के प्राकृतिक वैभव के बीच किसका मंदिर है?
(अ) पाश्वनार्थ जी
(ब) भगवान महावीर जी
(स) नेमीनाथ जी
(द) ऋषभदेव जी
2. विश्व प्रसिद्ध आभानेरी की बावड़ी किस जिले में है?
(अ) जयपुर
(ब) सीकर
(स) दौसा
(द) टोंक
3. बीसलपुर परियोजना कब प्रारंभ हुई थी?
(अ) 2001-02
(ब) 1985-86
(स) 1988-89
(द) 1995-96
4. राजस्थान की राधा किसे कहा जाता है?
(अ) मीरा बाई
(ब) गवरी देवी
(स) चांद बाई
(द) बणी-ठणी
5. जयपुर रियासत की मुद्रा को क्या कहा जाता था?
(अ) झाड़शाही
(ब) रुपया
(स) मुद्रा
(द) सिक्का
6. राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र कहां पर स्थित है?
(अ) जोधपुर
(ब) जैसलमेर
(स) कोटा
(द) बीकानेर
7. राजस्थान के किस प्रसिद्ध लोक संत के 52 शिष्यों को बावन स्तंभ कहा जाता हैं?
(अ) दादूदयाल
(ब) पीपा जी
(स) रामदेव जी
(द) गोगाजी
8. लूनी नदी के पास कौनसा शहर बसा हुआ है?
(अ) अजमेर
(ब) कोटा
(स) अलवर
(द) टोंक
9. बेंगू किसान आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?
(अ) साधु सीताराम दास
(ब) जय नारायण व्यास
(स) रामनारायण चौधरी
(द) विजय सिंह पथिक
10. उदयपुर, पाली और राजसमंद के वन्य क्षेत्रों को मिलाकर इस क्षेत्र को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया है। इसका नाम है-
(अ) कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
(ब) मेवाड़ वन्यजीव अभयारण्य
(स) टॉडगढ़-रावली अभयारण्य
(द) पालन वन्यजीव अभयारण्य
11. वर्ष 2012 के पद्मश्री पुरस्कार विजेता खिलाड़ी राजस्थान के लिंबाराम किस खेल से संबंधित हैं?
(अ) बास्केटबाल
(ब) तीरंदाजी
(स) कबड्डी
(द) क्रिकेट
12. राजस्थान के किस व्यक्तित्व को वर्ष 2012 के पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
(अ) अरविंद पानगडिय़ा
(ब) मोहनलाल कुम्हार
(स) देवेन्द्र झांझडिय़ा
(द) साकर खां
13. हाड़ौती अंचल (कोटा,बारां और बूंदी) की कंजर जाति का प्रसिद्ध लोकनृत्य कौनसा है?
(अ) घुड़ला
(ब) चकरी
(स) कालबेलिया
(द) गवरी
14. राजस्थान की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री कौन थीं?
(अ) कमला बेनीवाल
(ब) वसुंधरा राजे
(स) गिरिजा व्यास
(द) ममता शर्मा
15. डीग (भरतपुर) के जलमहल किसके द्वारा निर्मित हैं-
(अ) महाराजा बदन सिंह
(ब) महाराजा भवानी सिंह
(स) महाराजा प्रताप सिंह
(द) महाराज पृथ्वी सिंह

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 2
1. (अ), 2. (स), 3. (द), 4. (अ), 5.  (अ), 6. (द), 7. (अ), 8. (अ), 9. (स), 10. (अ), 11. (ब), 12. (अ), 13. (ब), 14. (अ), 15. (अ)