https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Tuesday, August 23, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 14

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. राजस्थान का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 30 मार्च
(ब) 27 मार्च
(स) 30 अप्रेल
(द) 7 मार्च
2. राजस्थान का विधानमण्डल है-
(अ) द्विसदनात्मक
(ब) एक सदनात्मक
(स) उपरोक्त दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं
3. राजस्थान विधानसभा में सदस्य संख्या है-
(अ) 250
(ब) 200
(स) 210
(द) 150
4. राजस्थान का हृदय किस नगर के लिए कहा जाता है?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) उदयपुर
(द) अजमेर
5. राजस्थान का पहला शिल्प ग्राम किस शहर में स्थापित किया गया?
(अ) जयपुर
(ब) उदयपुर
(स) जोधपुर
(द) कोटा
6. राजस्थान की स्थलीय सीमा की लंबाई है-
(अ) 5,920 वर्ग किलोमीटर
(ब) 6,450 वर्ग किलोमीटर
(स) 4,890 वर्ग किलोमीटर
(द) 7,430 वर्ग किलोमीटर
7. किस क्षेत्र में श्रेष्ठता के लिए महाराणा प्रताप पुरस्कार दिया जाता है?
(अ) विज्ञान एवं तकनीकी
(ब) खेल
(स) सामाजिक कार्य
(द) कला प्रदर्शन
8. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्मविभूषण के राजस्थान निवासी किसी हस्ती को 1956 में पहली बार प्रदान किया गया। ये प्रथम विजेता हैं-
(अ) श्रीमती रत्नशास्त्री
(ब) कंवरसेन
(स) श्रीमती जानकी देवी बजाज
(द) घनश्यामदास बिड़ला
9. किसे राजस्थान के इतिहास में 'कलियुग का कर्ण' के रूप में जाना जाता है?
(अ) राव राजा हणूत सिंह
(ब) महाराणा प्रताप
(स) राव लूणकरण
(द) जमनालाल बजाज
10. राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके कार्य क्षेत्र के सम्बन्ध में गलत युग्म को पहचानिए:
(अ) अर्जुनलाल सेठी : उदयपुर
(ब) जयनारायण व्यास : जोधपुर
(स) केसरी सिंह बारहठ : मेवाड़
(द) गोविन्द गिरि : वागड़
11. किस वन्यजीव अभयारण्य में सींग वाला उल्लू पाया जाता है?
(अ) सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
(ब) रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
(ब) केवलादेव अभयारण्य
(द) सीतामाता अभयारण्य
12. सन् 1921-1922 में हुए भील आंदोलन का नेतृत्व किया था?
(अ) साधु सीताराम दास
(ब) मोतीलाल तेजावत
(स) करणा भील
(द) महन्त कृपादास
13. 'भारत की ताम्र नगरी' के नाम से विख्यात खेतड़ी किस जिले में है?
(अ) सीकर
(ब) चूरू
(स) झुंझुनूं
(द) बीकानेर
14. लोक देवता बाबा रामदेव का मन्दिर रूणीचा गांव में स्थित है। यह किस जिले में है?
(अ) बाड़मेर
(ब) जैसलमेर
(स) जोधपुर
(द) पाली
15. जोधपुर जिले का कौनसा स्थान लाल मिर्च के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) मथानिया
(ब) फलौदी
(स) बोरूंदा
(द) ओसियां

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 14
1. (अ), 2. (ब), 3. (ब), 4. (द), 5. (ब), 6. (अ), 7. (ब), 8. (स), 9. (स), 10. (अ), 11. (अ), 12. (ब), 13. (स), 14. (ब), 15. (अ)

No comments:

Post a Comment