https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Saturday, September 10, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 16

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'राजस्थान का नागपुर' कहा जाता है-
(अ) झालावाड़
(ब) कोटा
(स) बारां
(द) सवाई माधोपुर
2. राजस्थान में 'भूरी क्रान्ति' का सम्बन्ध है-
(अ) खाद्यान्न प्रसंस्करण
(ब) भैंस दूध उत्पादन
(स) ऊन उत्पादन
(द) बकरी के बालों का उत्पादन
3. 'जलमहलों की नगरी' डीग किस जिले में स्थित है?
(अ) धौलपुर
(ब) भरतपुर
(स) जोधपुर
(द) उदयपुर
4. जोधपुर के फलौदी के निकट खींचन गांव में सेंट्रल यूरेशिया, चीन व मंगोलिया के गोबी रेगिस्तान से आने वाले डेमोइसेल क्रेन पक्षियों को कहते हैं-
(अ) कुरजा
(ब) क्रेन
(स) विदेसी पक्षी
(द) साइबा
5. प्रथम राजस्थानी हस्ती जिसे वर्ष 1956 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया?
(अ) श्रीमती रतन शास्त्री
(ब) कंवरसेन
(स) रावराजा हणूत सिंह
(द) सीताराम सेकसरिया
6. राजस्थान में पत्रकारिता के भीष्म पितामह हैं-
(अ) पंडित झाबरमल शर्मा
(ब) विजयसिंह 'पथिक'
(स) मुनि जिनविजय
(द) हरबिलास शारदा
7. किस शहर को 'नवाबों की नगरी' के रूप में जाना जाता है?
(अ) जोधपुर
(ब) टोंक
(स) कोटा
(द) अजमेर
8. महाभारत काल में बीकानेर, चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता था?
(अ) जांगल प्रदेश
(ब) वागड़
(स) मेवाड़
(द) ढूंढाड़
9. बीकानेर में ऊंट की खाल पर की जाने वाली नक्काशी और मीनाकारी कहलाती है?
(अ) पथवारी कला
(ब) मांडणा कला
(स) सांझी कला
(द) उस्ता कला
10. जयपुर शहर की इमारतों को गुलाबी रंग से रंगवाने का श्रेय किसे है?
(अ) महाराजा रामसिंह
(ब) सवाई जयसिंह
(स) महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय
(द) महाराजा सवाई ईश्वरी सिंह
11. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर निम्न में से जो नगर नहीं आता, वह है-
(अ) जयपुर
(ब) अजमेर
(स) इन्दौर
(द) बड़ौदा
12. मुहणौत नैणसी लिखित 'मारवाड़ रा परगना री विगत' को कहा जाता है?
(अ) राजस्थान का इतिहास
(ब) राजस्थान गजेटियर
(स) राजपूताना का इतिहास
(द) मारवाड़ का इतिहास
13. एन्साइक्लोपीडिया ऑफ ब्रिटेनिका ने किसे 'राजस्थानी जुबान की मशाल' बताया है?
(अ) पं. गौरी शंकर हीराचंद ओझा
(ब) डॉ. सीताराम लालस
(स) मुहणौत नैणसी
(द) बांकीदास
14. देश का पहला चारा बैंक किस जिले में स्थापित किया गया है?
(अ) जोधपुर
(ब) कोटा
(स) उदयपुर
(द) जैसलमेर
15. राजपूताने का अबुल फजल कहा जाता है?
(अ) मुहणौत नैणसी
(ब) पं. गौरी शंकर हीराचंद ओझा
(स) दयालदास
(द) बांकीदास

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 16
1. (अ), 2. (अ), 3. (ब), 4. (अ), 5. (ब), 6. (अ), 7. (ब), 8. (अ), 9. (द), 10. (अ), 11. (स), 12. (अ), 13. (ब), 14. (द), 15. (अ)