https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Friday, August 25, 2023

अगस्त 2023 के राजस्थान करंट अफेयर्स

देश का 54वां टाइगर रिजर्व धौलपुर-करौली बाघ अभयारण्य

राष्ट्रीय बाघ सरंक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने 22 अगस्त, 2023 को राजस्थान के धौलपुर-करौली बाघ अभयारण्य के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। धौलपुर-करौली बाघ अभयारण्य राजस्थान का 5वां और देश का 54वां बाघ अभयारण्य बन गया हैं। राजस्थान के अन्य चार टाइगर रिजर्व - रणथम्भौर, सरिस्का, मुकुंद्रा हिल्स और रामगढ़ विषधारी
* धौलपुर-करौली बाघ अभयारण्य की अधिसूचना जल्दी ही जारी होगी।

 

किशोर रुंगटा राजीव गांधी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2023 से सम्मानित

राजीव गांधी क्रिकेट अकादमी की ओर से जयपुर स्थित आरसीए अकादमी में 20 अगस्त, 2023 को आयोजित एक कार्यक्रम में किशोर रुंगटा को राजीव गांधी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने किशोर रुंगटा को चौथा राजीव गांधी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया। किशोर रुंगटा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कोषाध्यक्ष का पद संभालने के साथ ही राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भी रह चुके हैं।

 

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रतियोगिता

'खेलेगा हर बच्चा पढ़ेगा हर बच्चा'
राजस्थान में 17 से 19 अगस्त, 2023 के मध्य सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 'खेलेगा हर बच्चा पढ़ेगा हर बच्चा' थीम पर ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के पंजीकृत 3 से 6 वर्ष के 17 लाख बच्चों ने भाग लिया।


जयपुर में 'सखी सम्मेलन' का आयोजन

समर्थ सखी योजना, इंदिरा रसोई योजना (ग्रामीण), एकीकृत खेती क्लस्टर (आईएफसी) कार्यक्रम एवं डिजिटल सखी योजना का शुभारंभ
18 अगस्त, 2023 को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका परिषद् (राजीविका) की ओर से जयपुर के जेईसीसी में 'सखी सम्मेलन' का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समर्थ सखी योजना, इंदिरा रसोई योजना (ग्रामीण), एकीकृत खेती क्लस्टर (आईएफसी) कार्यक्रम एवं डिजिटल सखी योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को चेक भी सौंपे। डिजिटल सखी योजना के तहत महिलाओं को चरणबद्ध रूप से डिजिटल प्रशिक्षण दिया जाएगा। एकीकृत खेती क्लस्टर कार्यक्रम के द्वारा महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इंदिरा रसोई योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 1000 रसोईयों का संचालन एवं प्रबंधन राजीविका स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा।

एनएलसी और राजस्थान के मध्य 300 मेगावाट सौर परियोजना का समझौता

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान में सीपीएसयू योजना के तहत 300 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के साथ दीर्घकालिक विद्युत उपयोग समझौता किया है। इस परियोजना से प्रतिवर्ष 750 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन किया जाएगा। बीकानेर जिले के बरसिंगसर में 300 मेगावाट सौर परियोजना क्षमता कार्यान्वित की जा रही है।

ट्रांसजेंडर्स को मतदान हेतु जागरूकता के लिए 'वोट ताल ठोक' कार्यक्रम

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को मध्य नजर रखते हुए वसुधा शिक्षण संस्थान द्वारा 18 अगस्त, 2023 को ट्रांसजेंडर्स को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए वोट ताल ठोक कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर्स को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

 

खेलों को बढ़ावा देने के लिए बनेगा रामप्रताप कटारिया स्टेडियम

मुंडिया रामसर में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक-2023 के अंतर्गत 17 अगस्त, 2023 को आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामप्रताप कटारिया स्टेडियम की घोषणा की। स्टेडियम का निर्माण 2030 तक राजस्थान को खेलों में नंबर वन बनाने के विजन के तहत की जाएगी।


सिंगापुर में राजस्थान आवासन मंडल को मिले दो अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड

सिंगापुर में 16 अगस्त, 2023 को आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान आवासन मंडल को एशियाज बेस्ट एंप्लॉयर ब्रांड अवार्ड-2023 और आवासन मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा को द वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस की ओर से एग्जंपलरी लीडरशिप एंड सीएसआर इनीशिएटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया। आईएएस पवन अरोड़ा ने स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर इलेक्ट्रोनिक मीडिया ज्वाइन कर लिया है। पवन अरोड़ा के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में मण्डल को कुल 35 अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें मकान विक्रय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, स्कॉच अवार्ड-2021, अवार्ड ऑफ एक्सीलेन्सी, नेशनल रियल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल द्वारा सम्मान, नेशनल हाउसिंग अवार्ड, आई.बी.सी और 'स्टार ऑफ गवर्नेस-गोल्ड अवार्ड' और नरेडको द्वारा दिए 'रियल एस्टेट कॉन्क्लेव', 'ओएमजी-बुक ऑफ रिकार्डस' जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड शामिल हैं।

 

जोधपुर की मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में 'अल्पसंख्यक शोधपीठ' का उद्घाटन

जोधपुर (राजस्थान) की मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एंड रिसर्च में 16 अगस्त, 2023 को 'अल्पसंख्यक शोधपीठ' का लोकार्पण किया। अल्पसंख्यक मामलात व वक्फ मंत्री शाले मोहम्मद ने इसका उद्घाटन किया।

'संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों' का वाचन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

राजस्थान में 15 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों ने 'संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों' का वाचन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। प्रदेश के 78 हजार 422 स्कूलों ने 15 मिनट में 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स' में अपना नाम दर्ज करवाया। इस विश्व रिकॉर्ड को 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स' के इंडिया एडिशन में दर्ज करते हुए राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग के नाम सर्टिफिकेट जारी किया गया है।

Tuesday, August 22, 2023

राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के वर्ष 2022-23 के पुरस्कार वितरित

बीकानेर में 21 अगस्त, 2023 को राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्य के 32 साहित्यकारों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।
राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के वर्ष 2022-23 के पुरस्कार इस प्रकार हैं-

पुरस्कार प्राप्तकर्ता
सूर्यमल्ल मीसण शिखर पुरस्कार (पद्य) मधु आचार्य आशावादी (बीकानेर)
गणेशीलाल व्यास उस्ताद पद्य पुरस्कार ओम नागर (बारां)
शिवचंद भरतिया गद्य पुरस्कार कमल रंगा (बीकानेर)
मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी (अलवर)
बावजी चतर सिंह अनुवाद पुरस्कार राजूराम बिजारणियां (लूणकरणसर)
सांवर दइया पैली पोथी पुरस्कार मोहन पुरी (भीलवाड़ा)
जवाहरलाल नेहरू राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार किरण बादळ (रायसिंहनगर)
प्रेमजी प्रेम राजस्थानी युवा लेखन पुरस्कार देवीलाल महिया (लूणकरणसर)
राजस्थानी महिला लेखन पुरस्कार डॉ. कृष्णा आचार्य (बीकानेर)
रावत सारस्वत राजस्थानी साहित्यिक पत्रकारिता पुरस्कार 'राजस्थली' पत्रिका (सं. श्याम महर्षि) श्रीडूंगरगढ़
भतमाल जोशी महाविद्यालय पुरस्कार प्रथम स्थान योगेश व्यास (बीकानेर) व द्वितीय स्थान अभिमन्यु सिंह इंदा (फालना)
मनुज देपावत पुरस्कार प्रथम स्थान अरमान नदीम (बीकानेर) व द्वितीय स्थान कल्पना रंगा (महाजन)
राजस्थानी भाषा सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चन्द्रप्रकाश देवल (अजमेर)
राजस्थानी साहित्य सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन देव चारण (जोधपुर)
राजस्थानी संस्कृति सम्मान डॉ. ब्रजरतन जोशी (बीकानेर)
राजस्थानी प्रवासी साहित्यकार सम्मान डॉ. रामबक्ष (मुंबई)

आगीवाण सम्मान (कुल 14 पुरस्कार) : नंदकिशोर शर्मा (जैसलमेर), मेहरचंद धामू (परलीका, हनुमानगढ़), चांदकौर जोशी (जोधपुर), दीनदयाल ओझा (जैसलमेर), सोहनदान चारण (जोधपुर), भोगीलाल पाटीदार (डूंगरपुर), भंवरलाल भ्रमर (बीकानेर), गौरीशंकर भावुक (तालछापर, सुजानगढ़), पुरुषोत्तम पल्लव (उदयपुर), श्याम जांगिड़ (चिड़ावा, झुंझुनूं), गोपाल व्यास (बीकानेर), मुकट मणिराज (कोटा), बिशन मतवाला (बीकानेर), उपेन्द्र अणु (ऋषभदेव, उदयपुर) शामिल रहे।