https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Wednesday, July 27, 2022

राजस्थान करेंट अफेयर्स 2022 : 26 जुलाई, 2022

राजस्थान करेंट अफेयर्स 2022 (Rajasthan Current Affairs 2022)

26 जुलाई, 2022 को अखबारों में प्रकाशित समाचार की संक्षिप्त फैक्टफुल जानकारी, जो राजस्थान की आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

राजस्थान में 'महिला निधि वित्तीय संस्थान' की स्थापना होगी

महिला निधि वित्तीय संस्थान की स्थापना में तकनीकी सहायता के लिए तेलंगाना से हुआ एमओयू
राजस्थान सरकार ने प्रदेश में पहला महिला निधि वित्तीय संस्थान करने के लिए तेलंगाना के साथ एमओयू किया है।
25 जुलाई, 2022 को राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद एवं स्त्रीनिधि तेलंगाना के मध्य एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर राजीविका की ओर से राज्य मिशन निदेशक श्रीमती मंजू राजपाल एवं तेलंगाना की ओर से स्त्रीनिधि के एमडी श्री जी, विद्यासागर रेड्डी ने हस्ताक्षर किए।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट में महिलाओं द्वारा संचालित बैंक स्थापित किए जाने के सम्बन्ध में घोषणा की गई थी।
राजस्थान में स्थापित होने वाला राजस्तान महिला वित्तीय संस्थान तेलंगाना के 'स्त्री निधि' की तर्ज पर होगा।
राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के माध्यम से प्रथम वर्ष में राज्य के छह जिलों करौली, अलवर, कोटा, डूंगरपुर, राजसमन्द एवं जोधपुर से इसकी शुरुआत की जा रही है।
राजस्थान सरकार के लिए दो वर्षों में कुल 50 करोड़ रूपये (प्रथम वर्ष में 25 करोड़ रूपये) का अनुदान देगी। साथ ही भारत सरकार से 110 करोड़ रूपये के अनुदान हेतु प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजे गए हैं।
महिला निधि के माध्यम से 40,000 रूपये तक के ऋण 48 घण्टे में एवं इससे अधिक राशि के ऋण भी 15 दिवस की समय सीमा में वितरित हो सकेंगे।

पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गायों में फैली लम्पी स्किन बीमारी

हाल ही की खबरों में गायों में लम्पी स्किन बीमारी चर्चा में है। यह खतरनाक संक्रामक रोग है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसमेल और बाड़मेर जिलों में पिछले दो महीनों में सैकड़ों गायें इस बीमारी के कारण मौत का शिकार हो चुकी हैं।
लम्पी स्किन बीमारी वायरल है, जिसमें गाय/भैंस/बैल के शरीर पर गांठे हो जाती हैं। धीरे-धीरे ये गाठें घाव का रूप ले लेती हैं। इसके बाद पशुओं बुखार आने लगता है और वे दूध देना बंद कर देते हैं। इससे कई बार उनकी मौत भी जाती है। यह संक्रामक बीमारी है, जो एक से दूसरे पशु में फैलती है।
लम्पी स्किन बीमारी का सबसे पहले मामला अफ्रीका में मिला था। लेकिन अब यह बीमारी दुनिया के कई देशों में फैल चुकी है। इसे पशुओं का कोरोना कह सकते हैं। वर्ष 2015 में ग्रीस और तुर्की, वर्ष 2016 में रूस और वर्ष 2019 में बांग्लादेश में इसके मामले सामने आए। इसी साल यह बीमारी भारत पहुंची। अब राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में इसका प्रसार दिख रहा है।
लंबी स्किन बीमारी को विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ने एक विशेष श्रेणी में डाला है। जिसके तहत किसी भी देश में अगर ये बीमारी फैलती है, तो इस बारे में तुरंत विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन को सूचित किया जाना आवश्यक है।

राजस्थान आउट ऑफ टर्न अपॉइंटमेंट टू स्पोट्र्स मैडल विनर्स रूल्स, 2017 में संशोधन को मंजूरी

राजस्थान सरकार ने राजस्थान मूल के पदक विजेता खिलाडिय़ों को समान वेतन पर राज्य में नियुक्ति देने के लिए 'राजस्थान आउट ऑफ टर्न अपॉइंटमेंट टू स्पोट्र्स मैडल विनर्स रूल्स, 2017' में संशोधन को मंजूरी दी है। इस संशोधन के बाद केन्द्र सरकार या किसी अन्य राज्य में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी जो राजस्थान के मूल निवासी हों, को पदक जीतने पर पे प्रोटेक्ट करते हुए समान वेतन पर राज्य में नियुक्ति दी जा सकेगी।

Monday, July 25, 2022

राजस्थान करेंट अफेयर्स 2022 : 25 जुलाई 2022

राजस्थान करेंट अफेयर्स 2022 (Rajasthan Current Affairs 2022)

25 जुलाई, 2022 को अखबारों में प्रकाशित समाचार की संक्षिप्त फैक्टफुल जानकारी, जो राजस्थान की आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। 

ई.आर.सी.पी. के लिए सर्वदलीय बैठक

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ई.आर.सी.पी.) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से 24 जुलाई, 2022 को सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें लगभग सभी दलों ने केंद्र सरकार से ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग की।
क्या है ईआरसीपी : यह योजना पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों से जुड़ी है। योजना के तहत इन जिलों में यमुना नदी का लगभग 3500 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी लाया जाना है। योजना की क्रियान्विति होने पर इन 13 जिलों के पेयजल से जुड़ी समस्या का समाधान होने की संभावना है। ये जिले हैं-जयपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और दौसा।

हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र के लिए तीन मिनी डेम को मंजूरी

राजस्थान सरकार ने हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र के सुहरी, बरवास एवं गंगाराम माली एनीकट पर सोलर आधारित 32 करोड़ की माइक्रो सिंचाई परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी दी है। माईक्रो सिंचाई परियोजना के तहत 32 करोड़ की लागत से जल संसाधान विभाग की द्वारा 3 मिनी डेमो (एनीकट) को निर्माण होगा। इससे परियोजना क्षेत्र के 6 गांवो में किसानों को फव्वारा सिंचाई सुविधा मिलेगी।
ये हैं तीन सोलर आधारित मिनी डैम
1. सुहरी : 100 मीटर लम्बाई का मिनी डेम (एनीकट) मेज नदी पर बनाया जाएगा। इसकी उंचाई 4 मीटर रहेगी।
2. बरवास : यहां ब्लाण्डी नदी पर 120 मीटर लम्बाई का मिनी डेम (एनीकट) बनाया जाएगा। इसकी उंचाई 6 मीटर रहेगी।
3. गंगाराम माली : मेज नदी पर बने इस एनीकट की ऊंचाई एक मीटर बढ़ाई जाएगी। इसके बाद इसकी लंबाई 90 मीटर और ऊंचाई 3 मीटर होगी।

'प्राइड ऑफ राजस्थान' में मुख्यमंत्री ने 70 हस्तियों को दिया अवार्ड

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित करने के लिए दैनिक भास्कर की ओर से सम्मान समारोह 'प्राइड ऑफ राजस्थान' का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री ने देश-विदेश में अपनी कामयाबी का परचम फहराने वाले 70 राजस्थानियों का सम्मान किया।
'प्राइड ऑफ राजस्थान' में सम्मानित हस्तियां : जयपुर के अध्यक्ष ब्रिगेडियर डॉ. एचपी सिंह, विद्या सागर करियर इंस्टीट्यूट, जयपुर के चेयरमैन सीए आरसी शर्मा, अजमेर के उदय ज्योति एंड संस के मालिक अनुज अग्रवाल, प्रेम केबल्स, पाली के चेयरमैन अभय शाह, मोदी रिसॉर्ट एंड गार्डन छापर के मालिक अमित मोदी, यूनिक पावर टेक्नोलॉजी जयपुर के सीईओ अशोक शर्मा, रावत एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन बीएस रावत, गोगड़ फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन भरत गोगड़, श्रीमहावीर एजेंसी बीकानेर के प्रोपराइटर भीकम चंद पुगलिया, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, किराड़ रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड अलवर के डायरेक्टर छैल बिहारी किराड़, पैराडाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव, सनराइज एग्रीकल्चर डेवलपमेंट एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. अतुल गुप्ता, ओपीजेएस यूनिवर्सिटी, राजगढ़ के फाउंडर चेयरमैन डॉ. जोगेंद्र सिंह, आईआईएस यूनिवर्सिटी जयपुर के चांसलर डॉ. अशोक गुप्ता, अर्थ स्किन एंड फिटनेस उदयपुर सीईओ एंड सीएमडी डॉ. अरविंद सिंह, श्री हॉस्पिटल ऑफ साइकोथैरेपी एंड आयुर्वेद बाड़मेर के डायरेक्टर डॉ. जीसी लखारा, ज्योति हॉस्पिटल, जयपुर की डॉ. जया माहेश्वरी, लेजर डेंटिस्ट इंम्प्लांटोलॉजिस्ट, मरुधरा डेंटल सेंटर जयपुर डॉक्टर रिम्मी शेखावत, टीकेएन फायर एंड सेफ्टी के चेयरमैन डॉ. मनोज सिंह, महाराणा प्रताप संग्रहालय हल्दीघाटी के फाउंडर पैट्रॉन डॉ. मोहन श्रीमाली, तैय्यब मोटर्स बांसवाड़ा के एमडी डॉ. मुनव्वर हुसैन, मरूधर डेंटल सेंटर के एमडी डॉ. जितेंद्र यादव, समाजसेवी चाड़वास व उद्योगपति मुंबई भीकमचंद बैद, नामदेव फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निदेशक जितेंद्र तंवर, लतिका तंवर, कुहू इंटरनेशनल स्कूल गंगापुर सिटी के निदेशक हेमंत शर्मा, कैला देवी मंदिर ट्रस्ट के सोल ट्रस्टी महाराज कृष्ण चंद्र पाल, हिंडौन सिटी से स्लेट उद्योग के निदेशक, श्याम लाल गुप्ता, जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. मुजाहिद सलीम, थापड़ डेंटल क्लिनिक के डॉ. राजीव थापड़ शामिल हैं।

श्री तनोट कॉम्प्लेक्स पर राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रस्ताव को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने दी मंजूरी

बॉर्डर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए श्री तनोट कॉम्प्लेक्स को पर्यटक आकर्षण के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने 17.67 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जैसलमेर की तनोट बावलियावाला सीमा पर श्री तनोट कॉम्प्लेक्स को विकसित किया जाएगा। बॉर्डर टूरिज्म के इस नवाचार के तहत तनोट में एक एम्फीथिएटर, व्याख्या केंद्र, चिल्ड्रन एक्टिविटी एरिया, कैफेटेरिया, सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइटिंग, साइनेज, निगरानी प्रणाली, सीवेज, अपशिष्ट प्रबंधन सहित अन्य सुविधाओं के साथ ही तनोट माता मंदिर परिसर में भी ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

Sunday, July 24, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 1

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. झालावाड़ किस नदी के तट पर स्थित है?
(अ) कालीसिंध
(ब) चन्द्रभागा
(स) बनास
(द) कोठारी
2. भटनेर किसका प्राचीन नाम है?
(अ) श्रीगंगानगर
(ब) जोधपुर
(स) हनुमानगढ़
(द) बीकानेर
3. महनसर की सोने-चांदी की हवेली कहां है?
(अ) झुंझुनू
(ब) सीकर
(स) चूरू
(द) बीकानेर
4. हल्दी घाटी युद्ध में किस मुस्लिम सरदार ने महाराणा प्रताप का साथ दिया था?
(अ) सुल्तान अहमद
(ब) हाकिम खां सूरी
(स) हाकिम पठान
(द) अहमद शाह
5. 'बढ़ार' का भोज निम्न में से किस मौके पर रखा जाता है?
(अ) विवाह
(ब) जन्म
(स) मृत्यु
(द) तीर्थ-यात्रा
6. राजस्थान के इतिहास में 'पट्टा रेख' से क्या अभिप्राय है?
(अ) आयात-निर्यात कर
(ब) आकलित राजस्व
(स) बेगार
(द) सैन्य कर
7. थेवा कला में कांच पर सोने की नक्काशीदार चित्रकारी की जाती है। इसके प्रणेता नाथूजी सोनी को माना जाता है। यह किस जिले में होती है?
(अ) जयपुर
(ब) प्रतापगढ़
(स) जोधपुर
(द) सीकर
8. क्षेत्रफल के आधार पर राजस्थान में सबसे छोटा जिला है?
(अ) धौलपुर
(ब) सीकर
(स) चूरू
(द) जैसलमेर
9. चन्द बरदाई द्वारा लिखित पुस्तक का नाम था-
(अ) पृथ्वीराज रासो
(ब) पृथ्वीराज चरित
(स) पृथ्वी ख्यात
(द) पृथ्वीनाथ
10. जोधपुर में स्थित इस स्थान को राजस्थान का भुवनेश्वर कहा जाता है?
(अ) मंडोर
(ब) ओसियां
(स) मेहरानगढ़
(द) बावड़ी
11. पूर्वी राजस्थान का कश्मीर किसे कहा जाता है?
(अ) अलवर
(ब) टोंक
(स) जयपुर
(द) सीकर
12. जोधपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय का उद्घाटन राजस्थान के तत्कालनी राजप्रमुख महाराजा सवाई मानसिंह ने किया था। यह किस दिन हुआ?
(अ) 28 अगस्त, 1949
(ब) 29 अगस्त, 1949
(स) 29 सितंबर, 1949
(द) 25 दिसंबर, 1956
13. राजस्थान विधान सभा के लिए प्रथम आम चुनावों में कांग्रेस के बाद जिस राजनीतिक दल को द्वितीय सर्वाधिक स्थान प्राप्त हुए वह था :
(अ) रामराज्य परिषद
(ब) किसान मजदूर प्रजा पार्टी
(स) हिंदू महासभा
(द) भारतीय जनसंघ
14. झुंझुनूं में सीकर-नीमकाथाना सड़क मार्ग पर स्थित वह प्रसिद्ध तीर्थ स्थान कौनसा है, जहां करीब 70 मंदिर हैं?
(अ) लोहार्गल
(ब) जीणमाता
(ब) रानी सती मंदिर
(द) खाटूश्याम जी
15. जयपुर में हवामहल का निर्माण किसने करवाया?
(अ) प्रतापसिंह
(ब) मानसिंह
(स) जयसिंह
(द) ईश्वरी सिंह


उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 1
1. (अ), 2. (स), 3. (अ), 4. (ब), 5. (अ), 6. (ब), 7. (ब), 8. (अ), 9. (अ), 10. (ब), 11.  (अ), 12. (ब), 13. (अ), 14. (अ), 15. (अ)

Wednesday, July 13, 2022

राजस्थान करेंट अफेयर्स 2022 : राजस्थान को पहली बार मिला राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार


राजस्थान को राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार में केटेगरी-III में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राजस्थान को यह पुरस्कार अप्रधान खनिज के प्लॉट आंवटन में वर्ष 2019-20 व 2020-21 में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया। नई दिल्ली में छठी 'खान एवं खनिज राष्ट्रीय सगोष्ठी' में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान को पहली बार यह पुरस्कार प्रदान किया। राजस्थान के खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। राजस्थान को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र, एक ट्रॉफी एवं दो करोड़ का पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही वर्ष 2021-22 में प्रधान खनिज के सात ब्लॉक्स की सफल नीलामी पर वित्तीय प्रोत्साहन स्वरूप एक करोड़ साठ लाख तथा वर्ष 2022-23 में प्रधान खनिज के एक ब्लॉक की सफल नीलामी पर वित्तीय प्रोत्साहन स्वरूप बीस लाख रुपये प्रदान किये गए।