https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Thursday, June 15, 2023

राजस्थान साहित्य प्रोत्साहन पुरस्कार

राज्य सरकार ने साहित्यकारों के लिए नए 'राजस्थान साहित्य प्रोत्साहन पुरस्कार' की शुरुआत करने की घोषणा की है।

पुरस्कार इस प्रकार होंगे-

  • कन्हैया लाल सेठिया साहित्य पुरस्कार - श्रेणी पद्य
  • विजयदान देथा साहित्य पुरस्कार - श्रेणी गद्य
  • कोमल कोठारी लोक साहित्य पुरस्कार - श्रेणी लोक साहित्य/कला
  • डॉ. सीताराम लालस भाषा एवं अनुसंधान पुरस्कार - श्रेणी भाषा/अनुसंधान
  • नए पुरस्कारों के लिए नोडल एजेंसी राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर को बनाया गया है। वहीं राज्य का कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग प्रशासनिक प्रक्रिया देखेगा।
  • पुरस्कार में 11-11 लाख रुपए नकद राशि, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
  • नए 'राजस्थान साहित्य प्रोत्साहन पुरस्कार' पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किये जा सकेंगे।


पुरस्कार चयन के लिए गठित स्थायी समिति ये होंगे

अध्यक्ष - गैर राजकीय व्यक्ति होंगे, जिसका मनोनयन राज्य सरकार करेगी।
समिति के सदस्य इस प्रकार होंगे-

  • 1. राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के अध्यक्ष
  • 2. राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के अध्यक्ष
  • 3. कला एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख शासन सचिव
  • 4. दो सदस्यों को राज्य सरकार मनोनीत करेगी, जो पद्मश्री/साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त होंगे।


  • सदस्य सचिव- कला एवं संस्कृति विभाग के उप शासन सचिव सदस्य सचिव होंगे।


  • पुरस्कार चयन समिति प्राप्त आवेदनों पर विचार के बाद तीन-तीन के समूह में चयनित साहित्यकारों का पैनल बनाकर अनुशंसा सहित अंतिम निर्णय के लिए प्रशासनिक विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करेगी।  
  • सभी पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा आयोजित राजस्थान लिटरेचर फेस्टिवल, राजस्थान दिवस अथवा अन्य अवसरों पर प्रदान किए जा सकेंगे।

Saturday, June 10, 2023

राजस्थान के 7 जिलों में खुलेंगी खेल अकादमियां

राजस्थान सरकार ने राज्य के 7 जिलों में अलग-अलग खेल अकादमियां खोलने की घोषणा की है। इसके लिए 14.25 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी गई है। खेल एकेडमी व जिले की सूची इस प्रकार है-

खेल अकादमीस्थान
फुटबॉलकोलिड़ा (सीकर) और बांसवाड़ा
साइक्लिंगबीकानेर
कुश्तीभीलवाड़ा
एथलेटिक्सराजगढ़ (चूरू)
बास्केटबॉलबाड़मेर और सीकर
कबड्डीडीडवाना (नागौर)