https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Monday, August 22, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 13

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'सेवण घास' किस जिले में विस्तृत रूप से उगती है-
(अ) बाड़मेर
(ब) जोधपुर
(स) जैसलमेर
(द) सीकर
2. सिरोही व आबू क्षेत्र में आदिवासियों द्वारा बिना किसी वाद्य के वालर नृत्य किया जाता है। ये आदिवासी हैं?
(अ) गरासिया
(ब) भील
(स) गौंड  
(द) इनमें से कोई नहीं
3. जल संवर्द्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले और जोहड़े वाला बाबा व वाटर ऑफ इंडिया के नाम से पुकारे जाने वाले रमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता राजेंद्र सिंह किस जिले के हैं?
(अ) अलवर
(ब) जयपुर
(स) जोधपुर
(द) जैसलमेर
4. वीर सतसई, वंश भास्कर आदि ग्रंथों के रचनाकार बूंदी के महाराव रामसिंह के दरबारी कवि थे। इनका नाम क्या था?
(अ) बिहारी
(ब) सूर्यमल्ल मिश्रण
(स) श्रीधर
(द) ऋषिदत्त
5. राजस्थान के एक शहर में पीले पत्थर की खान है। इस पत्थर को भी इसी शहर के नाम से जाना जाता जाता है?
(अ) जैसलमेर
(ब) कोटा
(स) मकराना
(द) जोधपुर
6. किस अभयारण्य में दुर्लभ उडऩ गिलहरी पाई जाती है?
(अ) सरिस्का
(ब) रणथंभौर
(स) सीतामाता
(द) केवलादेव
7. हरियाणवी एवं मेवाती बोलियों के संगम स्थल पर बोली जाने वाली बोली कहलाती है-
(अ) तोरावाटी
(ब) अहीरवाटी
(स) निमोड़ी
(द) मोड़वाड़ी
8. ओसियां के मंदिरों का निर्माण किसने करवाया था?
(अ) चौहानों ने
(ब) प्रतिहारों ने
(स) कच्छवाहों ने
(द) परमारों ने
9. प्रसिद्ध सालिम सिंह की हवेली कहां है?
(अ) जैसलमेर
(ब) जोधपुर
(स) सीकर
(द) झुंझुनू
10. संत जसनाथ जी द्वारा प्रवर्तित जसनाथी संप्रदाय की प्रमुख पीठ कहां है?
(अ) रैण मेड़ता, नागौर
(ब) कतरियासर, बीकानेर
(स) खेड़ापा, जोधपुर
(द) रैवासा, सीकर
11. स्वर्ण नगरी के नाम से विख्यात है?
(अ) जैसलमेर
(ब) जोधपुर
(स) उदयपुर
(द) जयपुर
12. बाड़मेर जिले में स्थित नाकोड़ाजी तीर्थ किस धर्म के धर्मावलंबियों की आस्था का केंद्र है?
(अ) हिंदू
(ब) जैन
(स) सिक्ख
(द) बौद्ध
13. 'ढोला मारू रा दूहा' के रचियता थे-
(अ) किल्लोल
(ब) बिहारी
(स) नयनचंद्र सूरी
(द) दलपत विजय
14. बागा किस वस्त्र को कहा जाता है?
(अ) ओढनी
(ब) लहंगा
(स) पगड़ी
(द) अंगरखी
15. खूंटेदार पगड़ी किस क्षेत्र में बांधी जाती है?
(अ) ढूंढाड़
(ब) मारवाड़  
(स) हाड़ौती
(द) मेवाड़

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 13
1. (स), 2. (अ), 3. (अ), 4. (ब), 5. (अ), 6. (स), 7. (ब), 8. (ब), 9. (अ), 10. (ब), 11. (अ), 12. (ब), 13. (अ), 14. (स), 15. (अ)

No comments:

Post a Comment