https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Sunday, August 21, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 12

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. एशिया की सबसे बड़ी तोप जयबाण किस दुर्ग में है?
(अ) जयगढ़
(ब) मेहरान गढ़
(स) चित्तौड़
(द) नाहरगढ़
2. राजस्थान का पहला हाईटेक जिला होने का गौरव प्राप्त है?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) कोटा
(द) सीकर
3.  राजस्थान का पहला गर्दभ अभयारण्य (गधों का) डूंडलोद में स्थापित किया गया है। यह किस जिले में है?
(अ) झुंझुनूं
(ब) दौसा
(स) नागौर
(द) जयपुर
4. राजस्थान में 1932 में चित्तौडगढ़़ जिले में दी मेवाड़ शुगर मिल्स के नाम से निजी क्षेत्र की पहली चीनी मिल स्थापित की गई थी। यह कहां लगाई गई?
(अ) भूपाल सागर
(ब) कपासन
(स) निम्बाहेड़ा
(द) बेगूं
5. राजस्थान के प्रतापगढ़ में कांच पर सोने की नक्काशीदार चित्रकारी की जाती है। इस कला के कारण प्रतापगढ़ विश्वभर में प्रसिद्ध है। इस कला को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) थेवा
(ब) आरीतारी
(स) मांडना
(द) थावा
6. यदुवंशी राजवंश की कुलदेवी का मंदिर करौली में स्थित है। यह लाल पत्थरों से निर्मित है। इसे किस नाम से जाना जाता है?
(अ) बीजासन माता
(ब) कैला देवी
(स) जमवायमाता
(द) आवड़ माता
7. कौनसी नदी उदयपुर के पास पहाडिय़ों से निकलकर गुजरात में बहती हुई खम्भात की खाड़ी में गिरती है?
(अ) बनास
(ब) बेडच
(स) साबरमती
(द) वाकल
8. अलवर, भरतपुर, करौली के वर्तमान क्षेत्र को प्राचीनकाल में कहा जाता था?
(अ) मत्स्य
(ब) जांगल
(स) ढूंढाड
(द) कांठल
9. लाठी शृंखला क्या है?
(अ) गाय की एक प्रजाति
(ब) खनिज पट्टी
(स) भूगर्भीय जलपट्टी
(द) वन्यजीव शृंखला
10. प्रदेश के किस जिले को शराब निर्माण में अग्रणी होने के कारण 'राजस्थान का स्कॉटलैंड' कहा जाता है?
(अ) श्रीगंगानगर
(ब) कोटा
(स) जयपुर
(द) अलवर
11. निम्नलिखित में से सर्वप्रथम किसने राजस्थान के राजसी शासक वर्ग के लिए पृथक् शिक्षा संस्थान की आवश्यकता पर बल दिया था?
(अ) कैप्टन वाल्टर
(ब) कर्नल लोच
(स) लॉर्ड मेयो
(द) लॉर्ड लैंसडाऊन
12. अभिलेख, जो प्राचीन राजस्थान में भागवत संप्रदाय के प्रभाव की पुष्टि करता है
(अ) बुचकता अभिलेख
(ब) घटियाला अभिलेख
(स) घोसुण्डी अभिलेख
(द) हेलियोदोरस का बेसनगर अभिलेख
13. गजल गायकी के शहंशाह मेहदी हसन का जन्म राजस्थान के किस जिले में हुआ?
(अ) सीकर
(ब) चूरू
(स) झुंझुनूं
(द) जयपुर
14. राजस्थानी में मेहंदी के लिए सोजत प्रसिद्ध जगह है। यह किस जिले में है?
(अ) पाली
(ब) जोधपुर
(स) जालोर
(द) नागौर
15. मुनाबाव रेलवे स्टेशन किस जिले में स्थित है?
(अ) जैसलमेर
(ब) श्रीगंगानगर
(स) बाड़मेर
(द) जोधपुर

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 12
1. (अ), 2. (द), 3. (अ), 4. (अ), 5. (अ), 6. (ब), 7. (स), 8. (अ), 9. (स), 10. (द), 11. (अ), 12. (स), 13. (स), 14. (अ), 15. (स)

No comments:

Post a Comment