https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Wednesday, August 24, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 15

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. राजसमंद जिले के चारभुजा में किस संप्रदाय का तीर्थ है-
(अ) वैष्णव
(ब) शैव
(स) शाक्त
(द) इनमें से किसी का भी नहीं
2. प्रसिद्ध डिग्गी कल्याण जी का मंदिर किस जिले में स्थित है?
(अ) जयपुर
(ब) टोंक
(स) कोटा
(द) सवाई माधोपुर
3. बीकानेर जिले के किस क्षेत्र के लिए माना जाता है कि यहां महर्षि कपिल ने तप किया था?
(अ) देशनोक
(ब) कतरियासर
(स) कोलायत
(द) नोखा
4. लंबे-चौड़े क्षेत्रफल के कारण श्रीगंगानगर जिले का विभाजन कर 12 जुलाई, 1994 को 31वें जिले के रूप में गठित किया गया-
(अ) बीकानेर
(ब) चूरू
(स) सीकर
(द) हनुमानगढ़
5. लोकदेवता गोगाजी की समाधि हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी में है। यह किस तहसील में है?
(अ) नोहर
(ब) संगरिया
(स) भादरा
(द) रावतसर
6. देवालयों की अधिक संख्या के कारण किस शहर को 'घण्टियों का शहर' कहा जाता है?
(अ) कोटा
(ब) सिरोही
(स) झालरापाटन
(द) ब्यावर
7. लाडनूं में जैन विश्व भारती संस्था किस जिले में स्थित है?
(अ) नागौर
(ब) सीकर
(स) बीकानेर
(द) जोधपुर
8. माही-बजाज सागर परियोजना का फैलाव निम्नांकित क्षेत्र में है-
(अ) केवल राजस्थान
(ब) राजस्थान व गुजरात
(स) राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र
(द) राजस्थान व मध्य प्रदेश
9. दौसा जिले की कौनसी जगह हेला ख्याल के लिए प्रसिद्ध है-
(अ) लालसोट
(ब) बसवा
(स) सिकंदरा
(द) बांदीकुई
10. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का भारत में कौनसा स्थान है?
(अ) पहला
(ब) दूसरा
(स) तीसरा
(द) चौथा
11. उदयपुर निवासी प्रसिद्ध सारंगी-वादक पं. रामनारायण को किस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है?
(अ) पद्मश्री
(ब) पद्मभूषण
(स) पद्मविभूषण
(द) उपरोक्त तीनों
12. .......... को पुराने समय में 'अलूरथा' व 'आलौर' नाम से पुकारा जाता था।
(अ) अजमेर
(ब) आमेर
(स) अलवर
(द) जोधपुर
13. सन् 1952 के परिसीमन आयोग ने राजस्थान विधानसभा की सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की थी?
(अ) 188   
(ब) 200
(स) प्रत्येक जिले में तीन विधायक
(द) 160
14. राज्य के बलेखण में देश का सबसे बड़ा बकरी पालन फार्म है। यह ........ जिले में स्थित है?
(अ) जोधपुर
(ब) सीकर
(स) भरतपुर
(द) कोटा
15. राजस्थान में गेहूं की सर्वाधिक पैदावार कौनसे जिले में होती है?
(अ) भरतपुर
(ब) जोधपुर
(स) श्रीगंगानगर
(द) जयपुर

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 15
1. (अ), 2. (ब), 3. (स), 4. (द), 5. (अ), 6. (स), 7. (अ), 8. (ब), 9. (अ), 10. (अ), 11. (द), 12. (स), 13. (द), 14. (ब), 15. (स)

No comments:

Post a Comment