https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Monday, August 15, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 8

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. युद्ध भूमि में जाते समय अपने पति द्वारा निशानी मागने पर किस रानी ने अपना शीश काटकर भेंट कर दिया?
(अ) लक्ष्मी बाई
(ब) हाडी रानी
(द) पद्मिनी देवी
(द) सिसोदिया रानी
2. राजपूतों के किस वंश ने जयपुर पर शासन किया ?
(अ) चौहान
(ब) राठौड़
(स) कच्छवाहा
(द) इनमें से कोई नहीं
3. संलग्न राज्यों का जिला जो प्रत्यक्षत: राजस्थान को छूता नहीं है-
(अ) भटिण्डा
(ब) भिवानी
(स) भुज
(द) झाबुआ
4. राजस्थान की नदी जो बंगाल की खाड़ी में जल ले जाती है?
(अ) माही
(ब) बनास
(स) साबरमती
(द) लूनी
5. राजस्थान साहित्य की कौनसी श्रेणी कहानी या कथा विधा से सम्बन्धित है?
(अ) वात
(ब) वेलि
(स) वचनिका
(द) विगत
6. निम्न प्रकार की वनस्पतियों में कौनसी राजस्थान में प्राप्य नहीं है?
(अ) उष्ण कटिबंधीय शुष्क
(ब) उष्ण कटिबंधीय कंटीली
(स) उष्ण कटिबंधीय मरूस्थलीय
(द) उष्ण कटिबंधीय तर पतझड़ी
7. राजस्थान में भूरी मिट्टी का प्रसार क्षेत्र है-
(अ) बनास नदी का प्रवाह क्षेत्र
(ब) राजस्थान का दक्षिणी भाग
(स) हाड़ौती का पठार
(द) अरावली के दोनों तरफ
8. राजस्थान में कितने उपखंड है?
(अ) 241
(ब) 214
(स) 244
(द) 245
9.  सुनहरी कोठी किस शहर में है?
(अ) टोंक
(ब) सीकर
(स) झुंझुनूं
(द) जयपुर
10. साबरमती गुजरात की मुख्य नदी है। इसकी कुल लंबाई 317 किमी है। यह राजस्थान के उदयपुर जिले में भी बहती है। राजस्थान में इसकी लंबाई लगभग कितनी है?
(अ) 29 किमी
(ब) 31 किमी
(स) 40 किमी
(द) 24 किमी
11. कालीबंगा कहां स्थित है ?
(अ) हनुमानगढ़
(ब) श्रीगंगानगर
(स) कोटा
(द) बाड़मेर
12. भीलों का प्रसिद्ध नाट्य कौनसा है?
(अ) गवरी
(ब) स्वांग
(स) तमाशा
(द) रम्मत
13. राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान किस शहर में है?
(अ) कोटा
(ब) जोधपुर
(स) जयपुर
(द) अजमेर
14. जादौन राजपूत (यादव या यदुवंश) की कुलदेवी कैला देवी का मंदिर किस जिले में स्थित है?
(अ) करौली
(ब) भरतपुर
(स) धौलपुर
(द) कोटा
15. वह नदी जिसका उद्गम राजस्थान से है और जो अपना जल कच्छ की खाड़ी में उंडेलती है?
(अ) माही
(ब) बनास
(स) साबरमती
(द) लूनी

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 8
1. (ब), 2. (स), 3. (अ), 4. (ब), 5. (अ), 6. (द), 7. (द), 8. (स), 9. (अ), 10. (अ), 11. (अ), 12. (अ), 13. (स), 14. (अ), 15. (द)

No comments:

Post a Comment