https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Saturday, August 6, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 4

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. राजस्थान का कौनसा वीर प्रथम परमवीर चक्र विजेता है?
(अ) हवलदार मेजर पीरू सिंह
(ब) हवलदार शम्भू सिंह
(स) मेजर दयानंद
(द) कर्नल किशन सिंह राठौड़
2. राजस्थान में पाए जाने वाले खनिज जैसे जिप्सम, रॉक-फास्फेट और पाइरॉइट किस निर्माण में आवश्यक हैं?
(अ) रासायनिक उर्वरक
(ब) सीमेंट
(स) दवाइयां
(द) चीनी
3. किस नदी का प्राचीन नाम चर्मावती है?
(अ) बनास
(ब) माही
(स) चम्बल
(द) बाणगंगा
4. उदयपुर की जवारा खानें किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध हैं?
(अ) लौह अयस्क
(ब) अभ्रक
(स) जस्ता
(द) मैंगनीज
5. राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत किस जिले से हुई?
(अ) जैसलमेर
(ब) श्रीगंगानगर
(स) नागौर
(द) बीकानेर
6. वह जिला जिसकी सीमा सर्वाधिक जिलों से लगती है?
(अ) जयपुर
(ब) कोटा
(स) करौली
(द) पाली
7. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान एवं राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय राजस्थान में कहां स्थित हैं?
(अ) जोधपुर
(ब) क्रमश: कोटा एवं जोधपुर
(स) क्रमश: जोधपुर एवं उदयपुर
(द) उदयपुर
8. निम्न में कौनसा अद्र्ध-दुर्लभ/दुर्लभ पत्थर राजस्थान में प्रचुरतम मात्रा में पाया जाता है?
(अ) नीलम
(ब) मानिक
(स) फीरोजा
(द) सुलेमानी पत्थर
9. देश का एकमात्र विभीषण का मंदिर कहां स्थित है?
(अ) कैथून-कोटा
(ब) सांगानेर-जयपुर
(स) ओसियां-जोधपुर
(द) शिव-बाड़मेर
10. 12 जुलाई 1994 को श्रीगंगानगर जिले का विभाजन कर हनुमानगढ़ जिला बनाया गया। यह कितने नंबर का जिला बना?
(अ) 28वां
(ब) 29वां
(स) 30वां
(द) 31वां
11. राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कितनी बार लगाया गया?
(अ) 4
(ब) 7
(स) 2
(द) 6
12. सन् 1984 में राजस्थान में सफेद सीमेंट बनाने का पहला कारखाना कहां स्थापित किया गया?
(अ) दुर्गापुरा-जयपुर
(ब) गोटन-नागौर
(स) निवाई-टोंक
(द) सुजानगढ़-चूरू
13. प्रसिद्ध प्रवासी उद्योगपति स्टील किंग लक्ष्मीनिवास मित्तल का जन्म चूरू जिले में स्थित उनके ननिहाल में हुआ। यह कस्बा है?
(अ) राजगढ़
(ब) राजलदेसर
(स) रतनगढ़
(द) तारानगर
14. राजस्थान के प्रथम ग्राम न्यायालय जयपुर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने किया। यह कहां स्थित है?
(अ) सांगानेर
(ब) चौमूं
(स) चाकसू
(द) बस्सी
15. राज्य में ग्राम सचिवालय व्यवस्था 1 अप्रेल 2011 से शुरू की गई थी। इसमें की किस-किस तारीख को बैठकें होती हैं?
(अ) 5, 12, 20, 27
(ब) 1, 7, 14, 21
(ब) 2, 8, 16, 24
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 4
1. (अ), 2. (अ), 3. (स), 4. (स), 5. (स), 6. (द), 7. (अ), 8. (ब), 9. (अ), 10. (द), 11. (अ), 12. (ब), 13. (अ), 14. (द),  15. (अ)

No comments:

Post a Comment