https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Sunday, August 7, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 5

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. पाली जिले का पादरला गांव विख्यात है-
(अ) 'तेरहताली' लोक नृत्य के लिए
(ब) साडिय़ों पर कसीदाकारी के लिए
(स) कार्बन एग्रीगेशन सेंटर के लिए
(द) महाराजा श्री उम्मेद मिल्स के लिए
2. सन सिटी (सूर्य नगरी) के नाम से जाना जाता है ?
(अ) उदयपुर
(ब) जोधपुर
(स) जयपुर
(द) कोटा
3. प्राकृतिक संसाधनों की प्रकृति एवं उपलब्धता के आधार पर राजस्थान में उन उद्योगों के विकास की सर्वाधिक सम्भावनाएं हैं, जिनका आधार है-
(अ) पशुधन
(ब) कृषि
(स) खनिज
(द) वन
4. राजस्थान की सीमा किस राज्य से सर्वाधिक लम्बाई में लगती है?
(अ) मध्यप्रदेश
(ब) गुजरात
(स) हरियाणा
(द) उत्तर प्रदेश
5. राजस्थान में कितने जिले है?
(अ) 23
(ब) 33
(स) 43
(द) 32
6. बनी-ठनी किस चित्रशैली से सम्बन्धित है?
(अ) बूंदी शैली
(ब) किशनगढ़ शैली
(स) चावण्ड शैली
(द) जयपुर शैली
7. बीकानेर नहर किस नदी से निकाली गयी है?
(अ) बनास
(ब) चम्बल
(स) सतलुज
(द) यमुना
8. राजस्थान का सबसे छोटा जिला कौनसा है?
(अ) धौलपुर
(ब) कोटा
(स) जैसलमेर
(द) करौली
9. केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में स्थित है, यह किस जिले में है?
(अ) टोंक
(ब) कोटा
(स) जैसलमेर
(द) जयपुर
10. राजस्थान का जिब्राल्टर किस किले को कहा गया है?
(अ) मेहरानगढ़
(ब) जयगढ़
(स) नाहरगढ़
(द) तारागढ़
11. राजस्थान में 'ब्लू पॉटरी' का प्रमुख केन्द्र कौनसा है?
(अ) बीकानेर
(ब) डूंगरपुर
(स) जयपुर
(द) जैसलमेर
12. जमनादास, छोटेलाल, बक्साराम व नंदलाल चित्रकला की किस शैली से संबद्ध हैं?
(अ) बीकानेर शैली
(ब) मारवाड़ शैली
(स) झालावाड़ शैली
(द) अलवर शैली
13. भीलवाड़ा जिले में जिस सम्प्रदाय की पीठ स्थित है, वह है-
(अ) दादू संप्रदाय
(ब) रामानुज संप्रदाय
(स) वल्लभ संप्रदाय
(द) निम्बार्क संप्रदाय
14. राठौड़ सरदार राव बीकाजी ने किस सन् में बीकानेर शहर की स्थापना की थी?
(अ) सन् 1488
(ब) सन् 1397
(स) सन् 1583
(द) सन् 1601
15. पूर्व का पेरिस किस शहर को कहा जाता है?
(अ) कोलकाता
(ब) गुवाहाटी
(स) जयपुर
(द) चंडीगढ़

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 5
1. (अ), 2. (ब), 3. (अ), 4. (अ), 5. (ब), 6. (ब), 7. (स), 8. (अ), 9. (अ), 10. (द), 11. (स), 12. (द), 13. (ब), 14. (अ), 15. (स)

No comments:

Post a Comment