https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Thursday, August 4, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 3

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. सूर्य नगरी और थार मरुस्थल का प्रवेश द्वार किस शहर को कहा जाता है?
(अ) जोधपुर
(ब) जैसलमेर
(स) कोटा
(द) बाड़मेर
2. सीतामाता अभयारण्य किस जिले में है?
(अ) जयपुर
(ब) उदयपुर
(स) प्रतापगढ़
(द) जोधपुर
3. 'गढ़ों का सिरमौर' किस दुर्ग को कहा गया है?
(अ) मेहरानगढ़
(ब) तारागढ़
(स) जयगढ़
(द) चित्तौडगढ़़
4. रेगिस्तान का कल्प वृक्ष कौनसा है ?
(अ) खेजड़ी
(ब) बरगद
(स) बबूल
(द) नीम
5. एशिया में ऊन की सबसे बड़ी मंडी कहां स्थित है?
(अ) टोंक
(ब) कोटा
(स) उदयपुर
(द) बीकानेर
6. राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
(अ) हीरालाल शास्त्री
(ब) मोहनलाल सुखाडिय़ा
(स) हरिदेव जोशी
(द) हीरालाल शर्मा
7. इटली निवासी लुइजि पियो टैस्सितोरी ने किस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया-
(अ) राजस्थान की प्राचीन पेंटिंग्स
(ब) प्राचीन राजस्थानी भाषा व व्याकरण
(स) राजस्थान के किले
(द) राजस्थान की लोककला
8. गौ रक्षक, प्लेग रक्षक और ऊंटों का देवता किस लोक देवता को माना जाता है?
(अ) पाबूजी
(ब) गोगाजी
(स) रामदेव जी
(द) तेजाजी
9. अलाउद्दीन की मस्जिद कहां स्थित है?
(अ) चित्तौड़
(ब) जालोर
(स) नागौर
(द) अजमेर
10. अलवर जिले में स्थित सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्रदान किया गया?
(अ) 1979 में
(ब) 1980 में
(स) 1978 में
(द) 1981 में
11. मेवाड के इतिहास में किस सेविका ने राजकुमार को बचाने के लिए अपने बच्चे की कुरबानी दी?
(अ) पन्नाधाय
(ब) ललिता देवी
(स) सुगनी देवी
(द) कोई नहीं
12. ढाई दिन का झोपड़ा किस शहर में है?
(अ) पुष्कर
(ब) अजमेर
(स) जयपुर
(द) अलवर
13. राजस्थान में सर्प और कुत्ते के काटने पर पूजा जाता है?
(अ) पाबूजी
(ब) मेहाजी
(स) तेजाजी
(द) गोगाजी
14. नकदी फसलों की श्रेणी में आती हैं:-
(अ) बाजरा, ज्वार
(ब) मटर, सेम
(स) गेहूं-मक्का
(द) कपास, तंबाकू
15. निम्न में से राजस्थान का राजकीय पक्षी कौनसा है?
(अ) मोर
(स) पपीहा
(स) गोडावन
(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 3
1. (अ), 2. (स), 3. (द), 4. (अ), 5. (द), 6. (अ), 7. (ब), 8. (अ), 9. (ब), 10. (अ), 11. (अ), 12. (ब), 13. (स), 14. (द), 15. (स)

No comments:

Post a Comment