https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Wednesday, December 18, 2019

राजस्थान करेंट अफेयर्स 2019 : राज्य में भारत इन्टीग्रेशन मिशन (भीम) के अन्तर्गत आयोजित होंगे कार्यक्रम

rajasthan samanay gyan, bharat integreted-mission
  • राज्य सरकार ने राज्य में भारत इन्टीग्रेशन मिशन (भीम) जारी किया है। इसके तहत जारी निर्देशों के अनुसार संविधान दिवस, 26 नवम्बर से भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती 14 अप्रेल, 2020 तक प्रदेश में होने वाले विभिन्न आयोजन भारत इन्टीग्रेशन मिशन अर्थात 'भीम' के अन्तर्गत होंगे।
  • भीम के अंतर्गत होने वाले आयोजनों में 12 जनवरी, 2020 को  स्वामी विवेकानन्द जयन्ती (राष्ट्रीय युवा दिवस), 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस, 30 जनवरी को शहीद दिवस, 13 फरवरी, 2020 को सरोजनी नायडू का जन्म दिवस (राष्ट्रीय महिला दिवस), 8 मार्च 2020 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 30 मार्च, 2020 को राजस्थान दिवस एवं 14 अप्रेल, 2020 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती शामिल है।
  • भारत इन्टीग्रेशन मिशन (भीम) के अन्तर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए पत्राचार करते समय 'भीम' लोगो का उपयोग अनिवार्य किया गया है।

संबंधित प्रश्न

राजस्थान सरकार द्वारा जारी भारत इन्टीग्रेशन मिशन (भीम) की शुरुआत कब की गई?
(अ) 25 नवंबर, 2019
(ब) 26 नवंबर, 2019
(स) 27 नवंबर, 2019
(द) 28 नवंबर, 2019
सही उत्तर : ब (26 नवंबर, 2019)

No comments:

Post a Comment