https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Monday, May 25, 2020

बूंदी जिले के रूकमैया मीना संयुक्त राष्ट्र के विश्व शांति पुरस्कार से सम्मानित

राजस्थान करंट अफेयर्स 2020  


घटना दिनांक - मई 2020

 rajasthan current affairs-2020, rukmaiya meena world peace award from united-nations
rukmaiya meena world peace award from united-nations

  • राजस्थान के बूंदी जिले के निवासी रूकमैया मीना को संयुक्त राष्ट्र की ओर से विश्व शांति पुरस्कार सम्मानित किया गया है।
  • कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के दौरान लोगों की सहायता करने के लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र ने भारत सरकार की अनुशंसा पर सम्मानित किया है।
  •  रूकमैया मीना इलाहाबाद प्रयागराज रेलवे मुख्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एडिशनल डीआरएम ग्रेड व जोनल मुख्य अभियंता, ऊर्जा प्रबंधन के पद पर कार्यरत हैं।
  • रूकमैया मीना ने एशिया के सबसे उत्तम संस्थान, ईनसिड, सिंगापुर से आधुनिक विकास प्रबंधन का कोर्स किया है।
  • इसके साथ ही मीना संयुक्त राष्ट्र की ही संस्था  International Tribal Indigenous Development Forum के भी सदस्य हैं।
  • रूकमैया ने एमटेक, आई आई टी, दिल्ली से किया। सन 1998 में रूकमैया ने प्रथम प्रयास में ही आईईएस, यूपीएससी पास किया और रेल विभाग मिला।
  • रूकमैया मीना को भारत सरकार द्वारा ऊर्जा के क्षेत्र में सन् 2010 में राष्ट्रपति अवार्ड, सन 2012 राष्ट्रीय अवॉर्ड, सन् 2015 में केन्द्र सरकार के 13 करोड़ रूपए बचाने पर राष्ट्रीय अवार्ड सहित कई उच्च स्तर के अवार्डों से समानित किया।

राजस्थान करंट अफेयर्स 2020 : संबंधित प्रश्न


प्रश्न 1. कोरोना काल में लोगों की सेवा करने के लिए हाल ही संयुक्त राष्ट्र की ओर से किस राजस्थानी को विश्व शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(अ) रूकमैया मीना
(ब) सुरेन्द्र चतुर्वेदी
(स) राहुल यादव
(द) जगदीश शर्मा

सही उत्तर - (अ)

प्रश्न 2. हाल ही संयुक्त राष्ट्र की ओर से विश्व शांति पुरस्कार से सम्मानित रूकमैया मीना किस जिले के निवासी हैं?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) दौसा
(द) बूंदी

सही उत्तर - (द)

No comments:

Post a Comment