आरपीएससी द्वारा राजस्थान की प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षाओं
में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan General Knowledge) से
जुड़े प्रश्न-उत्तर
1. राजस्थान में राज्य स्तरीय पशु मेले सबसे ज्यादा जिस जिले में भरते हैं, वह है-
(अ) झालावाड़
(ब) नागौर
(स) बाड़मेर
(द) हनुमानगढ़
उत्तर - (ब)
[नागौर के राज्य स्तरीय पशु मेलों में बलदेव पशु मेला (मेड़तासिटी), वीरतेजाजी पशु मेला (परबतसर) रामदेव पशु मेला (नागौर) प्रसिद्ध हैं।]
2. राजस्थान के एक राज्य का वह कौनसा शासक था जिसने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?
(अ) महाराणा फतह सिंह (उदयपुर)
(ब) महाराजा उम्मेद सिंह (जोधपुर)
(स) महाराजा मानसिंह द्वितीय (जयपुर)
(द) महाराजा गंगा सिंह (बीकानेर)
उत्तर - (द)
[महाराजा गंगा सिंह का जन्म अक्टूबर 1880 को हुआ था। ये महाराजा लाल सिंह के सबसे बड़े पुत्र थे। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।]
3. राजस्थान संघ का निर्माण 25 मार्च, 1948 को हुआ। इसमें राजप्रमुख किसे बनाया गया?
(अ) धौलपुर के महाराजा
(ब) करौली के महाराजा
(स) महाराव कोटा
(द) सिरोही महाराजा
उत्तर - (स)
[राजस्थान संघ राज्य में कोटा सबसे बड़ी रियासत थी। इस वजह से कोटा नरेश महाराव भीमसिंह इस नवीन संघ के राज प्रमुख बने। वर्तमान राजस्थान के गठन में इस संघ को 'संयुक्त राजस्थान प्रथम' भी कहते हैं। इस संघ का उद्घाटन 25 मार्च, 1948 को भारत के मंत्री एन.वी. गाडगिल ने किया और उन्होंने यहां का प्रधानमंत्री का पद गोकुल लाल असावा को दिया।]
4. सन् 1952 के परिसीमन आयोग ने राजस्थान विधानसभा की सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की थी?
(अ) 188
(ब) 200
(स) प्रत्येक जिले में तीन विधायक
(द) 160
उत्तर - (द)
[4 से 24 जनवरी, 1952 के बीच राजस्थान की पहली विधानसभा के लिए चुनाव हुए। पहली विधानसभा का गठन 29 फरवरी, 1952 को हुआ, जिसमें 160 सदस्य थे। राज्य पुर्नगठन के फलस्वरूप 1 नवंबर, 1956 को अजमेर का राजस्थान में विलय हो गया और विधानसभा के सदस्यों की संख्या भी 160 से 190 हो गई। छठवीं विधानसभा (1977-1980) में पहली बार विधानसभा सदस्यों की संख्या 200 तय की गई।]
5. सही उत्तर चुनें :
राजस्थान के राज्यपाल कुलाधिपति होते हैं
(अ) सभी राज्य एवं निजी विश्वविद्यालयों के
(ब) सभी राज्य विश्वविद्यालयों के
(स) सभी राज्य विश्वविद्यालयों, राज्य में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालयों तथा राज्य के सभी निजी विश्वविद्यालयों के
(द) सभी राज्य विश्वविद्यालयों तथा राज्य में कार्यरत सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के
उत्तर - (ब)
[राज्यपाल राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होते हैं।]
6. सही उत्तर दें :
राजस्थान का राज्य निर्वाचन आयोग है
(अ) एक संवैधानिक संस्था
(ब) एक वैधानिक संस्था
(स) भारत के चुनाव आयोग की एक इकाई
(द) एक कार्यपालिका संस्था
उत्तर - (अ)
7. केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान स्थित है :
(अ) जोधपुर में
(ब) बीकानेर में
(स) उदयपुर में
(द) श्रीगंगानगर में
उत्तर - (ब)
[सेंट्रल एरिड जोन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी काजरी जोधपुर में तथा सेंट्रल एरिड हार्टिकल्चर इंस्टीट्यूट बीकानेर में है।]
8. अभिलेख, जो प्राचीन राजस्थान में भागवत संप्रदाय के प्रभाव की पुष्टि करता है
(अ) बुचकता अभिलेख
(ब) घटियाला अभिलेख
(स) घोसुण्डी अभिलेख
(द) हेलियोदोरस का बेसनगर अभिलेख
उत्तर - (स)
[चित्तौडगढ़़ में प्राप्त हुआ दूसरी सदी पूर्व का अभिलेख जिसमें डांगवंश के शासक सर्वताल द्वारा विष्णुमंदिर की चारदीवारी बनाए जाने का उल्लेख है। भागवत् संप्रवाद से संबंधित सबसे प्राचीन अभिलेख है।]
9. निम्नलिखित में से कौनसा विद्वान कुम्भा के दरबार में नहीं था?
(अ) मुनि जिन विजय सूरी
(ब) टिल्ला भट्ट
(स) नाथा
(द) मुनि सुन्दर सूरी
उत्तर - (अ)
[कुम्भा एक कवि, नाटककार, टीकाकार व संगीताचार्य थे। कुम्भा के दरबार में जैन विद्वान भी थे जिनमें मुख्यत: सोमसुंदर, मुनि सुंदर, भुवत सुंदर, जयचंद सूफी, सोमदेव आदि प्रमुख थे। सारंग व्यास संगीताचार्य, कुम्भा के संगीत गुरु थे। कुम्भा ने संगीतराज, संगीतमीमांसा, सूद प्रबंध, कमराज रतिसार आदि ग्रंथों की रचना की। उन्होंने जयदेव की प्रसिद्ध कृति गीत गोविंद पर रसिक प्रिया नाम से टीका भी लिखी। कुम्भा ने संगीत रत्नाकर व चंडीशतक पर भी टीका लिखी। उन्होंने संगीत सुधा संगीत क्रमदीपिका और हरितवर्तिका ग्रंथ लिखे।]
10. निम्नलिखित में से राजस्थान के किस क्षेत्र से अलीबक्षी ख्याल संबद्ध है?
(अ) अलवर
(ब) करौली
(स) चित्तौड़
(द) चिड़ावा
उत्तर - (अ)
[ख्याल राजस्थान के लोक नाट्य की सबसे लोकप्रिय विधाओं में शामिल है, इसका प्रचलन 18वीं शताब्दी के प्रारंभ में हो चुका था। ख्याल की विषय वस्तु किसी पौराणिक कथा या पुराख्यान से जुड़ी होती है। अलीबक्षी ख्याल अलवर से संबंधित है।]
11. प्राचीन नगर जो महाभारत और महाभाष्य दोनों में उल्लेखित हैं-
(अ) रैढ़
(ब) विराटनगर (बैराठ)
(स) कर्कोट
(द) माध्यमिका (नगरी)
उत्तर - (द)
[रैढ़ को राजस्थान का टाटा नगर कहा जाता है। मेवाड़ प्राचीन काल में मेदपाट शिव जनपद/प्राग्वाट नाम से जाना जाता है, जिसकी राजधानी नगरी (माध्यमिका) थी।]
12. स्वतंत्रता पूर्व राजस्थान का निम्नलिखित में से कौनसा समाचार-पत्र आर्य समाजी विचारधारा का संवर्धक नहीं था?
(अ) परोपकारक
(ब) देश हितैषी
(स) राजपूताना गजट
(द) जनहितकारक
उत्तर - (स)
[मौलवी मुराद अली ने राजपूताना गजट का प्रकाशन अजमेर से 1882 ई. में किया। यह पत्र द्विभाषी था।]
13. निम्नलिखित में से सर्वप्रथम किसने राजस्थान के राजसी शासक वर्ग के लिए पृथक् शिक्षा संस्थान की आवश्यकता पर बल दिया था?
(अ) कैप्टन वाल्टर
(ब) कर्नल लोच
(स) लॉर्ड मेयो
(द) लॉर्ड लैंसडाऊन
उत्तर - (अ)
14. चौधरी कुम्भा राम नहर द्वारा लाभांवित जिला युग्म है
(अ) बीकानेर-जोधपुर
(ब) हनुमानगढ़-झुंझुनूं
(स) बाड़मेर-जैसलमेर
(द) भीलवाड़ा-टोंक
उत्तर - (ब)
15. राजस्थान की किस झील को रामसर आर्द्रभूमि की सूची में सम्मिलित किया गया है?
(अ) राजसमंद झील
(ब) जयसमंद झील
(स) सांभर झील
(द) आनासागर झील
उत्तर - (स)
[आर्द्र भूमि संरक्षण के लिए ईरान के रामसर में 2 फरवरी, 1971 को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ जिसमें 'रामसर मानक' स्थापित किए। विश्व का सबसे बड़ा आर्द्र भूमि क्षेत्र कनाडा का 'क्वीन ऑफ मांड' द्वीप है। विश्व में सबसे ज्यादा रामसर स्थलों की सूची यूनाइटेड किंगडम में है।]
No comments:
Post a Comment