https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Tuesday, November 29, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 25

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. जब पुष्कर की पहाडिय़ों में भारी वर्षा होती है तो बाढ़ कहां आती है?
(अ) अजमेर
(ब) सवाई माधोपुर
(स) बालोतरा
(द) सोजत
2. सांभर झील में निम्न में से किस देवी का मंदिर स्थित है?
(अ) बवन देवी
(ब) शाकम्भरी देवी
(स) कुंजल माता
(द) शीलादेवी
3. राजस्थान में भूरी मिट्टी का प्रसार क्षेत्र है-
(अ) बनास नदी का प्रवाह-क्षेत्र
(ब) राजस्थान का दक्षिणी भाग
(स) हाड़ौती-पठार
(द) अरावली के दोनों तरफ के भाग
4. राजपूताना-मध्यभारत सभा का प्रथम अधिवेशन सन् 1919 में कहां हुआ था?
(अ) दिल्ली
(ब) अजमेर
(स) इन्दौर
(द) उदयपुर
5. महात्मा गांधी के पांचवें पुत्र के रूप में विख्यात थे-
(अ) जमनालाल बजाज
(ब) गोकुल भाई भट्ट
(स) गोकुललाल असावा
(द) अर्जुन लाल सेठी
6. राजस्थान में कौनसा शहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का अंग है?
(अ) अलवर
(ब) करौली
(स) झुंझुनूं
(द) पिलानी
7. पर्यटन की दृष्टि से एलिफेंट राइडिंग को बढ़ावा देने के लिए किस शहर में 'हाथी गांव' की स्थापना की गई है-
(अ) जयपुर
(ब) कोटा
(स) जोधपुर
(द) उदयपुर
8. सरकारी तन्त्र में संचालित शक्कर का कारखाना स्थित है?
(अ) उदयपुर में
(ब) श्रीगंगानगर में
(स) भोपालसागर में
(द) केशोरायपाटन में
9. 'पृथ्वीराज रासो' का रचनाकार था-
(अ) चन्द बरदाई
(ब) हरिहर
(स) नागरचन्द्र
(द) रन्ना
10. शिक्षा नगरी के रूप में ख्याति पा चुका किस शहर को 'आज के दौर का नालंदा' कहा जाता है-
(अ) जयपुर
(ब) कोटा
(स) जोधपुर
(द) उदयपुर
11. राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष-
(अ) कान्ता कथूरिया
(ब) कांता भटनागर
(स) सुमित्रा सिंह
(द) कुशल सिंह
12. पद्मश्री से सम्मानित प्रथम राजस्थानी-
(अ) कंवरसेन (1956)
(ब) श्रीमती रतन शास्त्री (1955)
(स) रामप्रकाश गहलोत (1957)
(द) डॉ. दौलत सिंह कोठारी (1960)
13. राजस्थान के सांस्कृतिक केन्द्र व उनके स्थापना वर्ष मेें से निम्न में से कौनसा सही नहीं है-
(अ) रवीन्द्र मंच, जयपुर - 1963
(ब) अरबी-फारसी शोध संस्थान, टोंक - 1978
(स) पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर - 1986
(द) जवाहर कला केन्द्र - 1980
14. पाल-मोरडी, सौन-चिडिया, चिडिय़ा तुकदार, नाहर गुंजनी हुकना, सारंग, कुकना, तुकदर, बड़ा तिलोर किसके नाम हैं-
(अ) गोडावण
(ब) साइबेरियाई सारस
(स) उत्तरी शाह चकवा
(द) इनमें से कोई नहीं
15. प्रोसोपिस सिनेरेरिया या प्रोसोपिस स्पायसिजेरा किसका वैज्ञानिक नाम है-
(अ) चिंकारा
(ब) खेजड़ी
(स) रोहिड़ा
(द) कटहल

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 25
1. (स), 2. (ब), 3. (अ), 4. (अ), 5. (अ), 6. (अ), 7. (अ), 8. (द), 9. (अ), 10. (ब), 11. (अ), 12. (ब), 13. (द), 14. (अ), 15. (ब)

No comments:

Post a Comment