https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Sunday, December 22, 2019

करेंट अफेयर्स 2019 : महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'आई एम शक्ति' का शुभारम्भ

घटना दिनांक : 18 दिसंबर, 2019
  • राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 18 दिसंबर, 2019 को 1000 करोड़ की इंदिरा महिला शक्ति (आई एम शक्ति) निधि की योजनाओं का शुभारम्भ किया।
  • आई एम शक्ति पहल महिलाओं को सशक्त एवं आत्मर्भिर बनाने के लिए शुरू की गई है।
  • वर्ष 2019-20 के बजट में आई एम शक्ति की घोषणा की गई थी। इसके तहत सरकार ने प्रतिवर्ष 200 करोड़ रूपए यानी कुल पांच वर्ष के लिए एक हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।
  • आई एम शक्ति निधि से उद्यम के लिए ऋण अनुदान के तहत पांच हजार महिला स्वयं सहायता समूहों यानी इससे जुड़ी करीब 50 हजार महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

संबंधित प्रश्न

महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई इंदिरा महिला शक्ति (आई एम शक्ति) निधि के तहत पांच वर्ष के लिए कुल कितने रुपए का प्रावधान किया गया है?
(अ) 500 करोड़
(ब) 1000 करोड़
(स) 1500 करोड़
(द) 2000 करोड़
सही उत्तर : (ब) 1000 करोड़

No comments:

Post a Comment