https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Saturday, January 11, 2020

करेंट अफेयर्स 2019 : बाड़मेर की रूमा देवी को 27वां जानकी देवी बजाज पुरस्कार

घटना दिनांक : 7 जनवरी, 2019
  • बाड़मेर की फैशन डिजाइनर रूमा देवी को जमनालाल बजाज फाउण्डेशन, मुम्बई की ओर से 27वां इंडियन मर्चेंट चेंबर (IMC) महिला विंग जानकी देवी बजाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • मुंबई में आयोजित समारोह में रूमा देवी को सेंसर बोर्ड अध्यक्ष और गीतकार प्रसून जोशी ने भेंट किया। पुरस्कार स्वरूप रूमा देवी को प्रशस्ति पत्र, ट्राफी व दस लाख रूपये नकद प्रदान किए गए।
  • रूमा देवी ने बाड़मेर में कार्य करते हुए 75 से अधिक गांवों के हजारों हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षित किया।
  • रूमा देवी ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान की बतौर अध्यक्ष हैं। रूमा देवी अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर्स को ग्रामीण महिला हस्तशिल्पियों के कार्य से रूबरू कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
  • जानकी देवी बजाज पुरस्कार

  • जमनालाल बजाज फाउण्डेशन, मुम्बई द्वारा प्रतिवर्ष आईएमसी महिला विंग जानकी देवी पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 
  • आईएमसी महिला विंग जानकी देवी पुरस्कार की स्थापना सन् 1992-1993 में की गई थी।
  •  जानकी देवी बजाज पुरस्कार पद्म विभूषण श्रीमती जानकी देवी बजाज की स्मृति में दिया जाता है, जो कि जमनालाल बजाज की पत्नी थीं।
  • संबंधित प्रश्न

    प्रश्न 1. बाड़मेर की रूमा देवी को दिया गया इंडियन मर्चेंट चेंबर (आईएमसी) महिला विंग जानकी देवी बजाज पुरस्कार कौनसा है?
    (अ) 25वां
    (ब) 26वां
    (स) 27वां
    (द) 28वां
  • सही उत्तर : (स)


    प्रश्न 2. 27वें इंडियन मर्चेंट चेंबर महिला विंग जानकी देवी बजाज पुरस्कार से सम्मानित राजस्थान की रूमा देवी किस जिले की हैं?
    (अ) बाड़मेर
    (ब) जोधपुर
    (स) जैसलमेर
    (द) कोटा
  • सही उत्तर : (अ)
  •  
rajasthan gk facts
     
rajasthan samanya gyan quiz   in hindi, rajasthan gk   question, rajasthan general   knowledge
     

No comments:

Post a Comment