घटना दिनांक : 27 फरवरी, 2021
- राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश प्रताप कृष्ण लोहरा को राजस्थान का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है।
- राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनका नियुक्ति पत्र जारी किया।
- जस्टिस लोहरा प्रदेश के 13वें लोकायुक्त होंगे।
- लोहरा को उनका पद ग्रहण करने से पांच साल की अवधि के लिए लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। राजस्थान में लोकायुक्त का पद काफी समय से खाली था।
- राजस्थान के प्रथम लोकायुक्त उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश आई.डी. दुआ थे। वे 28-8-1973 से 27-08-1978 तक इस पद पर रहे।
- राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एस.एस. कोठारी 12वें लोकायुक्त थे। वे 25.3.2013 से 07-03-2019 तक इस पद पर रहे।
No comments:
Post a Comment