https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Monday, November 21, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 23

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. राजस्थान की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है-
(अ) गुरु शिखर (सिरोही)
(ब) जरगा (उदयपुर)
(स) रघुनाथगढ़ (सीकर)
(द) अचलगढ़ (सिरोही)
2. राजस्थान के बरूण गांव की बकरियां देशभर में प्रसिद्ध हैं। यह गांव किस जिले में है?
(अ) अजमेर
(ब) नागौर
(स) सीकर
(द) जोधपुर
3. गोगा नवमी कहा जाता है-
(अ) श्रावण के कृष्ण पक्ष की नवमी को
(ब) भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की नवमी को
(स) श्रावण के शुक्ल पक्ष की नवमी को
(द) भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की नवमी को
4. राजस्थान में 'किसान सहकारी के्रडिट कार्ड योजना' किस जिले से शुरू की गई?
(अ) नागौर
(ब) सीकर
(स) झालावाड़
(द) भरतपुर
5. प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित बारां जिले में स्थित सीताबाड़ी किस जनजाति का धार्मिक एवं रमणीक स्थल है?
(अ) गरासिया
(ब) सहरिया
(स) भील
(द) मीणा
6. अजमेर जिले में स्थित तीर्थराज पुष्कर सरोवर में कितने घाट हैं?
(अ) 42
(ब) 52
(स) 55
(द) 65
7. अरावली पर्वतमाला का विस्तार राजस्थान के कितने प्रतिशत क्षेत्रफल पर है?
(अ) 10.3 प्रतिशत
(ब) 9.1 प्रतिशत
(स) 8.6 प्रतिशत
(द) 5.1 प्रतिशत
8. पाकिस्तान के कौन-कौन से जिले राजस्थान की सीमा से लगते हुए हैं :
(अ) सियालकोट, रावलपिंडी, लाहौर
(ब) मुल्तान, कसूर, हफीजाबाद
(स) गुजरात, गुजरावालां, खुशब
(द) बहावलपुर, रहीमयार तथा मीरपुर
9. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला व उसका क्षेत्रफल है-
(अ) जैसलमेर - 38,401 वर्ग किलोमीटर
(ब) जयपुर - 39,301 वर्ग किलोमीटर
(स) जोधपुर - 37,902 वर्ग किलोमीटर
(द) बाड़मेर - 38, 439 वर्ग किलोमी
10. राजस्थान में अरावली पर्वत शृंखला की कुल लंबाई है-
(अ) 560 किलोमीटर
(ब) 555 किलोमीटर
(स) 550 किलोमीटर
(द) 540 किलोमीटर
11. राजस्थान में सर्वाधिक गर्म स्थान है-
(अ) बीकानेर
(ब) चूरू
(स) जैसलमेर
(द) बाड़मेर
12. जयपुर जिले का सांभर कस्बा किसके लिए जाना जाता है-
(अ) सबसे बड़ी खारे पानी की झील के लिए
(ब) राष्ट्रीय पक्षी मोरों की बहुतायत के लिए
(स) चांदी की खानों के लिए
(द) उपरोक्त सभी के लिए
13. प्रदेश के किस शहर में व कब सबसे पहले नगर पालिका स्थापित हुई-
(अ) अजमेर - सन् 1940
(ब) आबू - सन् 1815
(स) कोटा - सन् 1890
(द) अलवर - सन् 1872
14. राजस्थान में विकास प्राधिकरण कितने हैं?
(अ) 4
(ब) 3
(स) 2
(द) 1
15. राजस्थान के किस जिले में एक युद्ध संग्रहालय की स्थापना की गई है?
(अ) जैसलमेर
(ब) बाड़मेर
(स) सिरोही
(द) जोधपुर

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 23
1. (अ), 2. (ब), 3. (द), 4. (स), 5. (ब), 6. (ब), 7. (ब), 8. (द), 9. (अ), 10. (स), 11. (ब), 12. (अ), 13. (ब), 14. (ब), 15. (अ)

No comments:

Post a Comment