https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Thursday, November 10, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 22

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. बीकानेर रियासत की ऊंटों की सेना विश्व इतिहास में किस नाम से प्रसिद्ध है-
(अ) बीकानेर ऊंट कैवेलरी
(ब) गंगा रिसाला
(स) गंगा ऊंट सैन्य बल
(द) बीकाणा ऊष्ट्र सैन्य बल
2. राजस्थान का कौनसा जंतुआलय ऐसा है जिसने घडिय़ालों के प्रजनन में सफलता प्राप्त की है?
(अ) कोटा जंतुआलय
(ब) उदयपुर जंतुआलय
(स) जयपुर जंतुआलय
(द) जोधपुर जंतुआलय
3. लोक कथाओं के संग्रह 'बातां री फुलवारी' के लेखक हैं-
(अ) विजयदान देथा
(ब) हरिराम मीना
(स) इकराम राजस्थानी
(द) लक्ष्मी कुमारी चूंडावत
4. दस खण्डों में दो लाख से अधिक शब्द अपने में समेटे राजस्थानी भाषा के शब्दकोष किसने बनाया?
(अ) विजयदान देथा
(ब) कोमल कोठारी
(स) डॉ. सीताराम लालस
(द) सूर्यमल मिश्रण
5. इंदिरा गांधी नहर का अंतिम गंतव्य है?
(अ) माडपुरा
(ब) गडरारोड
(स) बालोतरा
(द) सेडवा
6. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रंथ कुंभा की रचना नहीं है?
(अ) सुधा प्रबंध
(ब) नृत्यरत्नकोष
(स) कलानिधि
(द) रसिकप्रिया
7. राजपूत स्थापत्य कला की अद्भुत मिसाल और 1815 ईस्वी में विनयसिंह द्वारा बनवाई गई 'मूसी महारानी की छतरी' स्थित है?
(अ) मेहरानगढ़
(ब) कुंभलगढ़
(स) अलवर दुर्ग
(द) नाहरगढ़
8. पोकरण परमाणु परीक्षण केन्द्र किस जिले में स्थित है?
(अ) बाड़मेर
(ब) जैसलमेर
(स) जोधपुर
(द) श्रीगंगानगर
9. अजमेर स्थित तारागढ़ दुर्ग का निर्माण किस राजा ने करवाया था?
(अ) पृथ्वीराज चौहान प्रथम
(ब) अजयपाल चौहान
(स) तारासिंह
(द) इनमें से कोई नहीं
10. अजमेर स्थित तारागढ़ दुर्ग का निर्माण किस शताब्दी में हुआ?
(अ) सातवीं शताब्दी
(ब) आठवीं शताब्दी
(स) नौवीं शताब्दी
(द) ग्यारहवीं शताब्दी
11. निम्न में से किस स्थान के गुलाब के पुष्प दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं-
(अ) पुष्कर
(ब) बालोतरा
(स) उदयपुर
(द) बांदीकुई
12. निम्न में से किस स्थान पर राजस्थान की सबसे बड़ी और आधुनिक पुष्प मंडी विकसित की जा रही है-
(अ) जहाजपुर (भीलवाड़ा)
(ब) देवली (टोंक)
(स) पुष्कर (अजमेर)
(द) सांगोद (कोटा)
13. निम्नलिखित में से कौनसा विद्वान कुम्भा के दरबार में नहीं था?
(अ) मुनि जिन विजय सूरी       
(ब) टिल्ला भट्ट
(स) नाथा
(द) मुनि सुन्दर सूरी
14. राजस्थान विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष हैं-
(अ) वसुंधरा राजे
(ब) गायत्री देवी
(स) सुमित्रा सिंह
(द) सूर्यकांता व्यास
15. राजस्थान की थर्मोपोली किस स्थान को कहा जाता है?
(अ) बयाना
(ब) हल्दीघाटी
(स) बसवा
(द) चित्तौड़

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 22
1. (ब), 2. (ब), 3. (अ), 4. (स), 5. (ब), 6. (स), 7. (स), 8. (ब), 9. (ब), 10. (अ), 11. (अ), 12. (स), 13. (अ), 14. (स), 15. (ब)

No comments:

Post a Comment