https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Sunday, December 18, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 28

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. दौसा जिले के किस क्षेत्र में राणा सांगा की छतरी बनी हुई है?
(अ) धूपतलाई (बसवा)
(ब) पाटोली (महुआ)
(स) मण्डावर (महुआ)
(द) खोहरा (लालसोट)
2. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल जिले हैं-
(अ) जयपुर और अलवर
(ब) अलवर और भरतपुर
(स) अलवर और दौसा
(द) अलवर और करौली
3. 'मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी' किस जिले में है-
(अ) जोधपुर
(ब) कोटा
(स) उदयपुर
(द) जयपुर
4. राजस्थान का प्रसिद्ध पुष्कर मेला किस माह में लगता है?
(अ) अक्टूबर
(ब) नवम्बर
(स) फरवरी
(द) मार्च
5. राजस्थान के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं-
(अ) भैंरोसिंह शेखावत
(ब) जगन्नाथ पहाडिय़ा
(स) टीकाराम पालीवाल
(द) मोहनलाल सुखाडिय़ा
6. राजस्थान की प्रथम महिला मुख्यमंत्री हैं-
(अ) कमला बेनीवाल
(ब) प्रतिभा पाटील
(स) वसुंधरा राजे
(द) सुमित्रा सिंह
7. राजस्थान विधानसभा के प्रथम मुख्य सचेतक हैं-
(अ) मथुरादास माथुर
(ब) जसवंत सिंह
(स) चौधरी लिखमाराम
(द) के. राधाकृष्णन
8. राजस्थान के प्रथम मुख्य सचिव कौन थे?
(अ) पी. बनर्जी
(ब) जे. रामकृष्णन
(स) के. राधाकृष्णन
(द) सुदीप भट्टाचार्य
9. पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले जिले हैं-
(अ) श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर व बाड़मेर
(ब) श्रीगंगानगर, बीकानेर, पाली व बाड़मेर
(स) श्रीगंगानगर, पाली, जैसलमेर व बाड़मेर
(द) श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर व नागौर
10. राजसमंद जिले का नाथद्वारा किस नदी के किनारे स्थित है?
(अ) नर्मदा
(ब) लूणी
(स) कोठारी
(द) बनास
11. प्राचीन काल में डूंगरपुर-बांसवाड़ा का मध्य भाग था-
(अ) मेवल   
(ब) यौधेय
(स) सत्यपुर
(द) माल
12. शाहपुरा (भीलवाड़ा) में जिस संप्रदाय की पीठ स्थित है, वह है-
(अ) दादू संप्रदाय
(ब) वल्लभ संप्रदाय
(स) निम्बार्क संप्रदाय
(द) रामस्नेही संप्रदाय
13. राजस्थान सरकार द्वारा पहली वन नीति का अनुमोदन कब किया गया?
(अ) मार्च 2011
(ब) सितंबर 2011
(स) फरवरी 2010
(द) अगस्त 2010
14. निम्नलिखित में से राजस्थान के किस क्षेत्र से अलीबक्षी ख्याल संबद्ध है?
(अ) अलवर
(ब) करौली
(स) चित्तौड़
(द) चिड़ावा
15. अफीम-मुक्ति अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 1986 में किस राजस्थानी हस्ती को पद्मश्री से सम्मानित किया गया?
(अ) डॉ. नगेन्द्र सिंह
(ब) कोमल कोठारी
(स) नारायण सिंह माणकलाव
(द) सीताराम सेकसरिया

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 28
1. (अ), 2. (ब), 3. (द), 4. (ब), 5. (अ), 6. (स), 7. (अ), 8. (स), 9. (अ), 10. (द), 11. (अ), 12. (द), 13. (स), 14. (अ), 15. (स)

No comments:

Post a Comment