https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Tuesday, December 6, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 27

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. अलवर जिले की मुंडावर, बहरोड़, बानसूर तहसील तथा हरियाणा के कुछ इलाके को मिलाकर बने क्षेत्र को कहा जाता है-
(अ) राठ अंचल
(ब) छोटा मत्स्य
(स) बांका अंचल
(द) उपरोक्त सभी
2. जनगणना-2011 के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान की कुल जनसंख्या है-
(अ) 6,85,48,437
(ब) 6,88,48,437
(स) 6,95,20,437
(द) 6,98,55,440
3. निम्न में से राजस्थान की प्रथम राजस्थानी फिल्म कौनसी है?
(अ) सुपातर बीनणी
(ब) नजराना
(स) नानी बाई रो मायरो
(द) ढोला मरवण
4. निम्न में से राजस्थान का गौरव है-
(अ) चित्तौडगढ़़
(ब) तारागढ़
(स) हवामहल
(द) पुष्कर
5. राजस्थान के सबसे अधिक चार कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री हैं-
(अ) जयनारायण व्यास
(ब) भैरोंसिंह शेखावत
(स) मोहनलाल सुखाडिय़ा
(द) उपरोक्त सभी
6. राजस्थान विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष हैं-
(अ) लालसिंह शक्तावत
(ब) नरोत्तम लाल जोशी
(स) मथुरादास माथुर
(द) जगन्नाथ पहाडिय़ा
7. उज्जैन के राजा और महान योगी भर्तृहरि ने अपने अंतिम दिनों में राजस्थान को अपनी तपोस्थली बनाया। उनकी तपोस्थली 'भर्तृहरि' किस जिले में स्थित है?
(अ) अलवर
(ब) भरतपुर
(स) जयपुर
(द) दौसा
8. राजस्थान में पहला हज हाउस अप्रेल, 2012 में बनाया गया। यह किस जिले में स्थित है?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) सीकर
(द) कोटा
9. गोडावण के प्रजनन केन्द्र के रूप में चर्चित जोधपुर जन्तुआलय की स्थापना किस वर्ष की गई?
(अ) सन् 1932
(ब) सन् 1934
(स) सन् 1936
(द) सन् 1938
10. बांकल माता का प्राचीन देवी मन्दिर स्थित है-
(अ) भरतपुर
(ब) बाड़मेर
(स) सीकर
(द) जोधपुर
11. राजा भोज द्वारा बनवाया गया पुरातात्विक महत्त्व का प्रमुख स्थल प्राचीन चामुण्डा माता का मंदिर किस जिले में स्थित है?
(अ) पाली
(ब) बाड़मेर
(स) नागौर
(द) अजमेर
12. स्थानीय आशु कवि द्वारा मौके पर ही कविता की पंक्तियां रचकर व्यंग्यात्मक तरीके से अपनी बात कहने वाला 'हेला ख्याल' कहां आयोजित किया जाता है?
(अ) लालसोट (दौसा)
(ब) सांगानेर (जयपुर)
(स) खेतलाजी (पाली)
(द) नवलगढ़ (झुंझुनूं)
13. जयपुर शहर कितने वर्गों के सिद्धान्त पर बसाया गया है?
(अ) सात
(ब) आठ
(स) नौ
(द) दस
14. राजस्थान के किस जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों की सर्वाधिक लंबाई है?
(अ) जोधपुर
(ब) जैसलमेर
(स) जयपुर
(द) अलवर
15. जयपुर जिले का भैंसलाना प्रसिद्ध है-
(अ) बकरियों की सर्वाधिक संख्या के लिए
(ब) काले संगमरमर के लिए
(स) तांबे के भंडार के लिए
(द) छपाई के काम के लिए

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 27
1. (अ), 2. (अ), 3. (ब), 4. (अ), 5. (स), 6. (अ), 7. (अ), 8. (ब), 9. (स), 10. (ब), 11. (अ), 12. (अ), 13. (स), 14. (स), 15. (ब)

No comments:

Post a Comment