https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Tuesday, December 17, 2019

राजस्थान: एक दृष्टि में

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए राजस्थान के बारे में उपयोगी जानकारी इस प्रकार है-

विवरणफैक्ट
भौगोलिक स्थिति23º30' एवं 30º12' उत्तरी अक्षांश 69º30' एवं 78º17' पूर्वी देशान्तर के मध्य
क्षेत्रफल3,42,239 वर्ग किलोमीटर (देश के भौगोलिक क्षेत्र का 10.4 प्रतिशत, भौगोलिक दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य)
सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिलाधौलपुर (3033 वर्ग किलोमीटर)
सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला जिलाजैसलमेर (38401 वर्ग किलोमीटर)
अन्तर्राष्ट्रीय सीमा एवं अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगने वाले जिले1070 किलोमीटर, 4 जिले (बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर एवं श्रीगंगानगर)
कुल जनसंख्या (15वीं जनगणना-2011 के अनुसार)6,85,48,437 (भारत की जनसंख्या का 5.66 प्रतिशत, देश में 8वाँ स्थान)
शहरी क्षेत्र की जनसंख्या1,70,48,085 (राज्य की जनसंख्या का 24.9 प्रतिशत)
ग्रामीण क्षेत्र की जनसंख्या5,15,00,352 (राज्य की जनसंख्या का 75.1 प्रतिशत)
पुरूष3,55,50,997
महिला3,29,97,440
सबसे कम जनसंख्या वाला जिलाजैसलमेर (6,69,919)
सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिलाजयपुर (66,26,178)
0-6 वर्ष तक आयु वर्ग की जनसंख्या1,06,49,504 (राज्य की जनसंख्या का 15.5 प्रतिशत)
बालक56,39,176
बालिका50,10,328
जनसंख्या में दशक वृद्धि दर (2001-2011)21.3 प्रतिशत
सबसे कम दशक वृद्धि वाला जिलाश्रीगंगानगर (10.0 प्रतिशत)
सबसे अधिक दशक वृद्धि वाला जिलाबाड़मेर (32.5 प्रतिशत)
जनसंख्या घनत्व200 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
सबसे कम घनत्व वाला जिलाजैसलमेर (17 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर)
सबसे अधिक घनत्व वाला जिलाजयपुर (595 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर)
स्त्री पुरुष अनुपात928 स्त्रियां प्रति एक हजार पुरूष
न्यूनतम स्त्री पुरुष अनुपात वाला जिलाधौलपुर (846)
सर्वाधिक स्त्री पुरुष अनुपात वाला जिलाडूंगरपुर (994)
0-6 वर्ष तक की आयु वर्ग की बालिकाओं एवं बालकों का अनुपात888 बालिका प्रति एक हजार बालक
न्यूनतम अनुपात वाला जिलाझुंझुनूं (837 बालिका प्रति एक हजार बालक)
सर्वाधिक अनुपात वाला जिलाबांसवाड़ा (934 बालिका प्रति एक हजार बालक)
जयपुर जिले का अनुपात861 बालिका प्रति एक हजार बालक
**जनसंख्या संबंधी सभी आंकड़े वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार हैं।






No comments:

Post a Comment