https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Tuesday, December 17, 2019

राजस्थान करेंट अफेयर्स 2019 : नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल 'आदि महोत्सव' का जयपुर में 1 से 15 दिसंबर तक आयोजन

  • केन्द्रीय जनजातीय विभाग और द ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (ट्राइफेड) की ओर से जयपुर में 15 दिवसीय नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल- आदि महोत्सव का आयोजन किया गया।
  • आदि महोत्सव फेस्टिवल 1 से 15 दिसंबर, 2019 तक जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में आयोजित किया गया।
  • आदि महोत्सव में 23 राज्यों के लगभग 250 आर्टिजन ने हिस्सा लिया है जिनके हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शनी में बिक्री के लिए रखा गया था।
  • आदि महोत्सव में जनजातियों द्वारा निर्मित ट्राइबल रेडीमेड गारमेंट्स, घरेलू सजावटी सामान, ट्राइबल पेंटिंग्स, ट्राइबल ज्वैलरी, बेंत व बांस के सजावटी सामान व वस्तुएं, ब्लू पॉटरी, वूलन आईटम्स, नेचुरल व ओर्गेनिक खाद्य सामग्री आकर्षण का केन्द्र रहे। महोत्सव में लद्दाख से आए आर्टिजन्स द्वारा निर्मित पश्मीना विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। इसके अतिरिक्त नॉर्थ ईस्ट से आए आदिवासियों द्वारा बनाए गए वूलन गार्मेन्ट भी लोगों द्वारा खासे पसंद किए गए। 
  • आदि महोत्सव में बाड़मेर की प्रख्यात डिजाइनर रूमा देवी द्वारा डिजाइन किए हुए होम फर्नीशिंग तथा गारमेन्ट्स भी विशेष आकर्षण का केन्द्र बने।

संबंधित प्रश्न

केन्द्रीय जनजातीय विभाग और द ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (ट्राइफेड) की ओर से नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल 'आदि महोत्सव' का आयोजन कहां किया गया?
(अ) बाड़मेर
(ब) जोधपुर
(स) जयपुर
(द) बीकानेर
सही उत्तर : स (जयपुर)

No comments:

Post a Comment