https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Sunday, February 21, 2021

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 3

 राजस्थान सामान्य ज्ञान

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-41 : मोहनलाल सुखाडिय़ा को आधुनिक राजस्थान का निर्माता कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-42 : आमजा माता  भीलों की आराध्य देवी हैं। उनका मंदिर केलवाड़ा (उदयपुर) में स्थित है। यहां पर प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी को विशाल मेला भरता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-43 : जाम्भोजी को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इन्होंने सन् 1485 में 29 शिक्षाओं के आधार पर विश्नोई (20 और 9) संप्रदाय का प्रवर्तन किया।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-44 : पीपाजी की गुफा टोंक जिले के टोड़ा गांव में है। संत पीपाजी ने अपना अंतिम समय यहीं बिताया था। यहीं उनका निधन हुआ।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-45 : मुगल शासन काल में जयपुर में 'झाड़शाही', जोधपुर में 'विजयशाही' सिक्कों का प्रचलन हुआ।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-46 : आहड़ सभ्यता (उदयपुर) की खोज सन् 1954 में रतनचंद्र अग्रवाल ने की थी। इसे ताम्र सभ्यता और बनास संस्कृति के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-47 : राव लूणकरण   बीकानेर के शासक थे। इन्हें कलियुग के कर्ण के नाम से विभूषित किया गया।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-48 : पृथ्वीराज चौहान के दरबारी विद्वानों में चंदरबरदाई, जयानक, जनार्दन, वागीश्वर  प्रमुख थे।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-49 : जसनाथी संप्रदाय के 36 नियम हैं। इनके उपदेश सिंभूदड़ा व कोंडा ग्रंथ में संग्रहीत हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-50 : अजरख प्रिंट बाड़मेर की हस्तशिल्प एवं दस्तकारी की कला है। इसमें नीले एवं लाल रंग से छपाई की जाती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-51 : बीकानेर एवं चूरू जिले में कोई नदी नहीं है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-52 : जयसमंद झील (उदयपुर) ताजे मीठे पानी की एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। स्थानीय लोग ढेबर झील के नाम से जानते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-53 : काली मिट्टी राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी जिलों कोटा, बूंदी, बारां व झालावाड़ में मिलती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-54 : चिंकारा व ऊंट राजस्थान के राज्य पशु हैं। चिंकारा वन्य जीव श्रेणी में व ऊंट पशुधन श्रेणी में राजकीय पशु हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-55 : 3,42,239 वर्ग किमी है राजस्थान का क्षेत्रफल।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-56 : मरुकांतार शब्द का प्रयोग हुआ है वाल्मीकि कृत रामायण में राजस्थान के लिए

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-57 : क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है राजस्थान देश का।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-58 : पाकिस्तान के सिंध प्रांत के तीन जिले बहावलपुर, खैरपुर एवं मीरपुर सीमा रेखा पर स्थित हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-59 : बगरू प्रिंट जयपुर जिले के बगरू की हस्तशिल्प एवं दस्तकारी कला है। इसमें कपड़े पर पशु-पक्षियों का काले एवं लाल रंग से चित्रांकन किया जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-60 : संत मावजी का जन्म 1714 ई. में डूंगरपुर के आसपुर तहसील के साबला गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

No comments:

Post a Comment