https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Monday, February 22, 2021

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 2

आरपीएससी द्वारा राजस्थान की प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षाओं में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan General Knowledge) से जुड़े प्रश्न-उत्तर

1. तेजाजी मेले का आयोजन किया जाता है :

(अ) गोठ मांगलोद
(ब) परबतसर
(स) नागौर
(द) मेड़ता
उत्तर - (ब)
[तेजाजी का मेला प्रतिवर्ष नागौर के परबतसर में लगता है। तेजाजी को गायों के मुक्तिदाता तथा नागों के देवता के रूप में पूजा जाता है। तेजाजी की तलवार धारी अश्वारोही के रूप में पूजा की जाती है। तेजाजी ने लाछा गूजरी की गायों को मेर के मीणाओं से बचाने में अपने जीवन का बलिदान कर दिया था।]

2. 25 मार्च, 1948 को गठित संयुक्त राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया था
(अ) गोकुल लाल असावा
(ब) गोकुल भाई भट्ट
(स) हीरालाल शास्त्री
(द) जय नारायण व्यास
उत्तर - (अ)
[राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों में सम्पन्न हुआ था। राजस्थान एकीकरण से पूर्व 19 रियासतों, 3 चीफशिप (ठिकानों) और 1 केन्द्र शासित प्रदेश में विभाजित था।  18 मार्च, 1948 से 1 नवम्बर, 1956 तक राजस्थान का एकीकरण 7 विभिन्न चरणों में सम्पन्न हुआ। 25 मार्च, 1948 को एकीकरण का दूसरा चरण सम्पन्न हुआ, जिसमें राजस्थान संघ या पूर्व राजस्थान नामक इकाई बनाई गई। राजस्थान संघ की राजधानी कोटा में तथा कोटा के महाराव भीम सिंह को उसका राजप्रमुख बनाया गया। केन्द्रीय वी.एन. गाडगिल ने 25 मार्च, 1948 को इसका उद्घाटन किया।]

3. 'मुण्डीयार री ख्यात' का विषय है -
(अ) सिरोही के चौहान
(ब) बूंदी के हाडा
(स) मेवाड़ के सिसोदिया
(द) मारवाड़ के राठौड़
उत्तर - (द)
['मुण्डीयार री ख्यात' मुण्डीयार के चारणों (नागौर) द्वारा रचित है। इसके रचनाकार के बारे में जानकारी नहीं मिलती है। इसे राठौड़ों की ख्यात भी कहा जाता है। इस ख्यात में राठौड़ वंश के राव सीहा से जसवंत सिंह तक की जानकारी वर्णित है।]

4. जब पुष्कर की पहाडिय़ों में भारी वर्षा होती है तो बाढ़ कहां आती है?
(अ) अजमेर
(ब) सवाई माधोपुर
(स) बालोतरा
(द) सोजत
उत्तर - (स)
[बाड़मेर का बालोतरा अरावली पर्वतमाला के पश्चिम क्षेत्र की ओर ढलान पर स्थित है। जब अजमेर के पुष्कर की पहाडिय़ों में भारी वर्षा होती है तो लूनी नदी का जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे बालोतरा कस्बे में बाढ़ आ जाती है।]

5. किस साल में बाड़मेर के कवास स्थान पर भीषण बाढ़ आयी थी?
(अ) 2005
(ब) 2006
(स) 2007
(द) 2008
उत्तर - (ब)

6. राजस्थान में राईका है-
(अ) परम्परागत घोड़े पालन-पोषण कर्ता
(ब) परम्परागत ऊंट पालन-पोषण कर्ता
(स) गांव से गांव माल बेचते थे
(द) नमक-व्यापारी है।
उत्तर - (ब)
[राईका जाति मुख्यत: ऊंट पालक जाति है। इस जाति के आराध्य देव पाबूजी हैं। पाबूजी को प्लेग रक्षक व ऊंटों का देवता माना जाता है।]

7. राजस्थान का वह जिला जो विश्व का अद्वितीय पक्षी अभयारण्य है एवं जलपक्षियों का स्वर्ग है-
(अ) अलवर
(ब) भरतपुर
(स) उदयपुर
(द) जोधपुर
उत्तर - (ब)
[पक्षियों का स्वर्ग के नाम से प्रसिद्ध केवलादेव घना पक्षी विहार एशिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रजनन स्थली है। 1981 में इस अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया तथा 1985 में यूनेस्को ने इसे विश्व प्राकृतिक धरोहर की सूची में शामिल किया गया। यह सफेद साइबेरियाई सारस के लिए प्रसिद्ध है।]

8. गोगा नवमी कहा जाता है-
(अ) श्रावण के कृष्ण पक्ष की नवमी को
(ब) भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की नवमी को
(स) श्रावण के शुक्ल पक्ष की नवमी को
(द) भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की नवमी को
उत्तर - (द)
[गोगा नवमी राजस्थान के प्रसिद्ध लोकदेवता गोगा जी की स्मृति में भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की नवमी को मनाई जाती है।]

9. राजस्थान में पाए जाने वाले खनिज जैसे जिप्सम, रॉक-फास्फेट और पाइरॉइट किस निर्माण में आवश्यक हैं?
(अ) रासायनिक उर्वरक
(ब) सीमेंट
(स) दवाइयां
(द) चीनी
उत्तर - (अ)

10. चन्द बरदाई द्वारा लिखित पुस्तक का नाम था-
(अ) पृथ्वीराज रासो
(ब) पृथ्वीराज चरित
(स) पृथ्वी ख्यात
(द) पृथ्वीनाथ
उत्तर - (अ)
[पृथ्वीराज चौहान तृतीय के दरबारी कवि चन्दबरदाई ने पृथ्वीराज रासो की रचना डिंगल व पिंगल दोनों शैलियों में की। इस ग्रंथ में चौहान शासक पृथ्वीराज चौहान की उपलब्धियों व विजयों का वर्णन है।]

11. केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान स्थापित है-
(अ) बीकानेर
(ब) जसोल
(स) अविकानगर
(द) जैसलमेर
उत्तर - (स)
[टोंक जिले के अविकानगर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान की स्थापना 1962 में की गई। इसका मुख्य उद्देश्य भेड़ व खरगोश से ऊन व मांस उत्पादन में सुधार लाना, पोषण, प्रजनन और अनुकूलन, चारा विकास और ऊन विकास करना है।]

12. एक संस्था जो लघु उद्योगों तथा शिल्पकारों को उचित कीमत पर कच्चा माल एवं उनके उत्पादों के विपणन के लिए सुविधाएं प्रदान करता है एवं प्रदर्शनी व प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता है, वह है-
(अ) राजसीको
(ब) आर.एफ.सी.
(स) रीको
(द) आर.के.वी.आई.बी.
उत्तर - (अ)
[राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसीको) की स्थापना 3 जून, 1961 को कम्पनी अधिनियम 1956 के तहत जयपुर में की गई। इसका मुख्य कार्य प्रदेश में लघु उद्योग व हस्तशिल्प इकाइयों को वित्तीय सहायता व कच्चा माल उपलब्ध करवाना तथा विपणन व प्रशिक्षण की सुविधाएं प्रदान करना है।]

13. 'वीर भारत समाज' की स्थापना किसके द्वारा हुई?
(अ) जोरावर सिंह बारहट
(ब) गोकुल दास असावा
(स) मास्टर आदित्येन्द्र
(द) विजय सिंह पथिक
उत्तर - (द)
[विजय सिंह पथिक (1882-1954) का जन्म गुढावाली गांव (बुलन्दशहर, उ.प्र.) में हुआ। इनका मूल नाम भूपसिंह था। पथिक बिजौलिया किसान आंदोलन के प्रमुख संचालक व क्रांतिकारी थे। इन्होंने 1919 में राजस्थान सेवा संघ की स्थापना की तथा राजस्थान केसरी नामक समाचार पत्र निकाला। इन्होंने वीर भारत सभा का गठन किया तथा 1921 में नवीन राजस्थान व तरुण राजस्थान पत्र प्रारम्भ किया। इन्होंने देशी रियासतों पर 'व्हाट् आर द इंडियन स्टेट्स' नामक पुस्तक भी लिखी।]

14. राजस्थान के किस जिले में एक युद्ध संग्रहालय की स्थापना की गई है?
(अ) जैसलमेर
(ब) बाड़मेर
(स) सिरोही
(द) जोधपुर
उत्तर - (अ)
[24 अगस्त, 2015 को जैसलमेर जिले में एक युद्ध संग्रहालय का उद्घाटन किया गया था। यह जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन से 10 किमी दूर जैसलमेर-जोधपुर हाइवे पर है। इस संग्रहालय में 1965 के भारत-पाक युद्ध तथा 1971 के लोंगेवाला युद्ध में उपयोग आए हथियारों को रखा गया है।]

15. सांभर झील में निम्न में से किस देवी का मंदिर स्थित है?
(अ) बवन देवी
(ब) शाकम्भरी देवी
(स) कुंजल माता
(द) शीलादेवी
उत्तर - (ब)
[जयपुर जिले के सांभर में शक्ति की प्रतीक मां शाकम्भरी देवी का मंदिर है। देवी शाकम्भरी चौहानों की कुल देवी हैं।]


No comments:

Post a Comment