आरपीएससी द्वारा राजस्थान की प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षाओं में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan General Knowledge) से जुड़े प्रश्न-उत्तर
1. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रंथ कुंभा की रचना नहीं है?
(अ) सुधा प्रबंध
(ब) नृत्यरत्नकोष
(स) कलानिधि
(द) रसिकप्रिया
उत्तर - (स)
2. लाठी शृंखला क्या है?
(अ) गाय की एक प्रजाति
(ब) खनिज पट्टी
(स) भूगर्भीय जलपट्टी
(द) वन्यजीव शृंखला
उत्तर - (स)
3. राजस्थान सूचना आयोग का गठन कब हुआ था?
(अ) 18 अप्रैल, 2007
(ब) 18 अप्रैल, 2008
(स) 18 अप्रैल, 2005
(द) 18 अप्रैल, 2006
उत्तर - (द)
4. मेवाड़, वागड़ और पास के क्षेत्रों के भीलों में सामाजिक सुधार के लिए 'लसोडिया आन्दोलन' का सूत्रपात किसने किया?
(अ) मावजी
(ब) गोविन्द गिरि
(स) सुरमल दास
(द) मोतीलाल तेजावत
उत्तर - (स)
[19वीं शताब्दी में सुरमल दास (सूरजी भगत) भीलों के समाज सुधारक व धर्म सुधारक थे। वे भीलों को हिन्दू धर्म की परिधि में रखना चाहते थे।]
5. राजस्थान का कौनसा वृक्ष 'जंगल की ज्वाला' के नाम से जाना जाता है?
(अ) खेजड़ी
(ब) नीम
(स) पलास
(द) पारस पीपल
उत्तर - (स)
[पलास का पेड़ राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़ जिलों में पाया जाता है। वानस्पतिक नाम ब्यूटिया मोनोस्पर्मा। सुर्ख लाल एवं पीले रंग के फूलों के कारण यह वृक्ष जंगल की ज्वाला के नाम से जाना जाता है।]
6. राजस्थान का शंकरिया नृत्य किससे संबंधित है?
(अ) सहरिया
(ब) कालबेलिया
(स) तेरहताली
(द) भील
उत्तर - (ब)
[शंकरिया कालबेलिया समुदाय का युगल नृत्य है। कालबेलियों के अन्य प्रमुख नृत्य पणियारी, इण्डोनी, बागडिय़ा हैं।]
7. राजस्थान के इतिहास में 'पट्टा रेख' से क्या अभिप्राय है?
(अ) आयात-निर्यात कर
(ब) आकलित राजस्व
(स) बेगार
(द) सैन्य कर
उत्तर - (ब)
[पट्टा रेख से तात्पर्य था- राजा द्वारा प्रदत्त जागीर के पट्टे में उल्लेखित अनुमानित राजस्व।]
8. किस क्षेत्र में श्रेष्ठता के लिए महाराणा प्रताप पुरस्कार दिया जाता है?
(अ) विज्ञान एवं तकनीकी
(ब) खेल
(स) सामाजिक कार्य
(द) कला प्रदर्शन
उत्तर - (ब)
[राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् द्वारा महाराणा प्रताप पुरस्कार खेल के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।]
9. राजस्थान में 'सती प्रथा' सर्वप्रथम निषेधित की गई थी-
(अ) उदयपुर में
(ब) जोधपुर में
(स) जयपुर में
(द) बीकानेर में
उत्तर - (स)
[दिसम्बर, 1829 में विलियम बैंटिंक ने एक अधिनियम द्वारा भारत में सती प्रथा को दण्डनीय अपराध घोषित किया। जयपुर रियासत में महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय के शासनकाल में सन् 1844 में मेजर जॉन लुडलो द्वारा सती प्रथा पर प्रतिबंध लगाया गया।]
10. राजस्थान का प्रसिद्ध पुष्कर मेला किस माह में लगता है?
(अ) अक्टूबर
(ब) नवम्बर
(स) फरवरी
(द) मार्च
उत्तर - (ब)
[अजमेर जिले में स्थित पुष्कर का मेला कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक लगता है, यह समय लगभग अक्टूबर-नवंबर का होता है।]
11 'सेवण घास' किस जिले में विस्तृत रूप से उगती है-
(अ) बाड़मेर
(ब) जोधपुर
(स) जैसलमेर
(द) सीकर
उत्तर - (स)
[सेवण घास जैसलमेर जिले में अत्यधिक मात्रा में पाई जाती है। इसे स्थानीय भाषा में 'लीलण' कहा जाता है।]
12. 'बढ़ार' का भोज निम्न में से किस मौके पर रखा जाता है?
(अ) विवाह
(ब) जन्म
(स) मृत्यु
(द) तीर्थ-यात्रा
उत्तर - (अ)
[राजस्थान में विवाह के अवसर पर दिए जाने वाले सामूहिक भोज को 'बढ़ार' कहा जाता है।]
13. 'गोट-मंगलोद' क्षेत्र का संबंध किस खनिज से है?
(अ) टंगस्टन
(ब) मैंगनीज
(स) जिप्सम
(द) रॉक-फॉस्फेट
उत्तर - (स)
[जिप्सम अपने रेवदार रूप में सैलेनाइट के नाम से जानी जाती है। इसे हरसौंठ भी कहा जाता है। बीकानेर के जामसर में राजस्थान की सबसे बड़ी जिप्सम उत्पादन की खान है। प्रदेश में नागौर में सर्वाधिक जिप्सम उत्पादित किया जाता है। इसके अलावा बीकानेर का बिसरासर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू, जोधपुर आदि में भी जिप्सम पाया जाता है।]
14. राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में आदिवासियों द्वारा की जाने वाली कृषि को कहते हैं :
(अ) चिमाता
(ब) दजिया
(स) शुष्क खेती
(द) बालरा
उत्तर - (द)
इसे झूमिंग, Slash and burning, Shibling Cultivation, वालरा आदि नामों से जाना जाता है।
झूमिंग खेती यानी बालरा में आदिवासियों द्वारा सर्वप्रथम जंगल को जलाकर उसकी राख उस क्षेत्र में डाल दी जाती है तथा कुछ समय तक उस स्थान पर कृषि करते हैं। जब भूमि अनुपजाऊ हो जाती है, उस जगह को छोड़कर अन्य जंगलों में पुन: वही प्रक्रिया अपनाते हैं।
15. निम्नलिखित में से राजपूताना के किस क्षेत्र पर वरीक वंश ने शासन किया था?
(अ) ओसियां
(ब) बयाना
(स) अलवर
(द) बदनौर
उत्तर - (ब)
Sunday, February 21, 2021
आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 1
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment