https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Sunday, February 21, 2021

राजस्थान करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर : 2021 - 1

 राजस्थान पुलिस, पटवारी, शिक्षक भर्ती व राजस्थान की अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर

1. हाल ही किसे राजस्थान का मुख्य सचिव बनाया गया है?

... Answer is A)
"

2. हाल ही निम्न में से किसने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक पद का कार्यभार संभाला है?

... Answer is A)

3. राजस्थान में ट्रैफिक चालान में कैशलेस भुगतान की शुरुआत करते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में ई-चालान पायलट प्रोजेक्ट किस बैंक के सहयोग से शुरू किया गया है?

... Answer is C)

4. हाल ही राजस्थान के तीन शहरों जयपुर, जोधपुर और कोटा में निगम चुनाव सम्पन्न हुए। तीनों शहरों में कुल कितने निगमों के चुनाव हुए थे?

... Answer is D)

5. हाल ही विधानसभा में पारित राजस्थान महामारी (संशोधन) विधेयक 2020 में हर नागरिक को चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। ऐसी पहल करने वाला राजस्थान कौनसा राज्य है?

... Answer is A)

6. राजस्थान के पशुपालन विभाग ने 16 नवम्बर से 2 दिसम्बर 2020 तक कहां आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का पशु मेला निरस्त करने का आदेश जारी किया है?

... Answer is A)

7. राजस्थान के तीन शहरों जयपुर, जोधपुर और कोटा के 6 नगर निगमों में कितनी महिलाएं महापौर के पद पर चुनी गई हैं?

... Answer is D)

8. हाल ही किस अस्पताल में भामाशाहों के सहयोग से ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना की गई है?

... Answer is A)
बीकानेर के प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल अस्पताल यानी पीबीएम अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना की गई है। यह अनूठी पहल बीकानेर के सूरजदेवी रामलाल रांका ट्रस्ट व भामाशाहों ने की है।

9. राजमार्ग निर्माण की बेहतरी में छात्रों का सहयोग लेने के लिए हाल ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजस्थान स्थित किस संस्थान के साथ एमओयू किया है?

... Answer is B)
आईआईटी जोधपुर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बीच एमओयू हुआ है। इसके अनुसार राजमार्ग निर्माण की बेहतरी के लिए आईआईटी के स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों का सहयोग लिया जाएगा। प्राधिकरण इसके लिए आईआईटीयन इंटर्स को मानदेय भी देगा।

10. निम्न में से किस शहर ने 18 नवंबर, 2020 को अपना 293वां स्थापना दिवस मनाया है?

... Answer is C)

11. हाल ही 14 से 20 नवंबर 2020 तक राजस्थान में कौनसा सप्ताह मनाया गया?

... Answer is B)

12. राजस्थान सरकार की हाल ही लॉन्च की गई अनाथ एवं बेसहारा बच्चों को वैकल्पिक परिवार आधारित देख-रेख सुविधाएं उपलब्ध करवाने वाली 'वात्सल्य योजना' से जुड़े माता-पिता को प्रतिमाह कितनी राशि दी जाएगी?

... Answer is B)

13. हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संस्थागत देखरेख से बाहर निकलने वाले बच्चों को व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण के साथ ऋण एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कौनसी योजना लॉन्च की है?

... Answer is C)

14. हाल ही भाजपा की सौम्या गुर्जर किस नगर निगम की महापौर बनी हैं?

... Answer is C)

15. हाल ही कांग्रेस की मुनेश गुर्जर किस नगर निगम की महापौर बनी हैं?

... Answer is B)

16. औद्योगिक नगरी कोटा के कोटा उत्तर नगर निगम में महापौर किसे चुना गया?

... Answer is A)

17. औद्योगिक नगरी कोटा के कोटा दक्षिण नगर निगम का महापौर किसे चुना गया?

... Answer is C)

18. सूर्यनगरी जोधपुर के जोधपुर उत्तर और जोधपुर दक्षिण नगर निगम में क्रमश: महापौर कौन बने हैं?

... Answer is C)

19. सीएसआईआर नेशनल एनवायर्नमेंट इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के किस झील के प्राकृतिक स्रोतों का जरूरत से ज्यादा दोहन होने के कारण इसका अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है?

... Answer is A)

20. भारतीय अंगदान दिवस 27 नवंबर, 2020 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किस शहर में देश के पहले अंगदान स्मारक का उद्घाटन किया?

... Answer is B)
यह देश का पहला अंगदान स्मारक बताया जा रहा है। इसकी स्थापना जयपुर नगर निगम एवं मोहन फाउण्डेशन जयपुर सिटीजन फोरम के तत्वावधान में की गई है। यह स्मारक एसएमएस अस्पताल के पास बनाया गया है।

Thursday, February 18, 2021

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 2

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 2

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-21 : बांसवाड़ा की स्थापना महारावल जगमाल सिंह ने की थी। इसे सौ द्वीपों का शहर भी कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-22 : श्रीगंगानगर को बीकानेर के शासक गंगासिंह ने बसाया था।  इसका प्राचीन नाम रामनगर था। महाराजा गंगासिंह ने 1927 में गंग नहर का निर्माण कराया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-23 : पंचकूट की सब्जी पांच सूखे फल व सब्जियों को मिलाकर बनाते हैं। ये हैं- 1. कूमट के बीज 2. कैर 3. सांगरी 4. काचरी और 5. गूंदा के फल।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-24 : हल्दीघाटी में 18 जून, 1576 को महाराणा प्रताप व अकबर की सेनाओं में भयंकर युद्ध हुआ। इस युद्ध स्थल को रक्त तलाई के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-25 : हल्दीघाटी के युद्ध को कर्नल जेम्स टॉड ने 'मेवाड़ की थर्मोपोली' नाम दिया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-26 : राज्य की सबसे ऊंची पर्वत चोटी गुरुशिखर 1722 मीटर ऊंची है। यह सिरोही जिले में स्थित है। इसे संतों का शिखर भी कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-27 : बॉस्केटबॉल राजस्थान का राज्य खेल है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-28 : 26 जनवरी, 2008 को प्रतापगढ़ को राज्य का 33वां जिला बनाया गया है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-29 : ईसरलाट का निर्माण सवाई ईश्वरी सिंह ने जयपुर में करवाया। मराठों के विरुद्ध युद्ध में विजय होने के उपलक्ष्य में इसका निर्माण करवाया गया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-30 : मैग्जीन या अकबर का किला अजमेर में स्थित है। इसका निर्माण अकबर द्वारा 1571-72 में किया गया। यह राजस्थान में मुस्लिम दुर्ग निर्माण पद्धति से बनाया गया एकमात्र किला है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-31 : कांकवाड़ी दुर्ग  अलवर जिले के सरिस्का अभयारण्य में स्थित है

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-32 : मारवाड़ अंचल में पांचों लोक देवताओं पाबूजी, हडबूजी, रामदेवजी, गोगाजी, मांगलिया मेहा जी को पंच पीर कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-33 : पाकिस्तान की सीमा से राज्य के चार जिले श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसमलेर एवं बाड़मेर लगते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-34 : अरावली पर्वत शृंखला का विस्तार गुजरात के खेड़ ब्रह्मा (पालनपुर) से दिल्ली तक 692 किलोमीटर है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-35 : साबरमती नदी    का उद्गम उदयपुर जिले के दक्षिणी पश्चिमी भाग में कोटड़ा क्षेत्र के झाड़ोल के निकट से पांच जलधाराओं के रूप में होता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-36 : राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की स्थापना 1 अक्टूबर, 1964 को की गई।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-37 : माही नदी विन्ध्याचल पर्वत की उत्तरी पहाडिय़ों से निकलकर  मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात राज्यों में बहती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-38 : राजस्थान शब्द का उल्लेख मुहणोत नैणसी की ख्यात एवं राजरूपक में मिला है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-39 : राजस्थान के साथ सबसे लंबी सीमा मध्य प्रदेश से 1600 किमी एवं सबसे कम पंजाब से 89 किमी लगती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-40 : 9 अप्रेल, 1959 को राजस्थान का प्रथम आकाशवाणी केन्द्र जयपुर में प्रारंभ हुआ।

Tuesday, November 17, 2020

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 1

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 1

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-1 : अंग्रेज इतिहासकार कर्नल जेम्स टॉड ने अपनी पुस्तक एनाल्स एण्ड एंटीक्विटीज ऑफ राजस्थान (सेंट्रल एण्ड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इण्डिया) में राजस्थान के लिए तीन शब्दों- रजवाड़ा, रायथान एवं राजस्थान का प्रयोग किया। यह पुस्तक सन् 1829 ई. में प्रकाशित हुई थी।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-2 : राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। यह देश के भौगोलिक क्षेत्र का 10.41 प्रतिशत है। राजस्थान भौगोलिक दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-3 : बनास नदी पूर्णत: राजस्थान में बहने वाली सबसे लंबी नदी (480 किमी) है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-4 : राजस्थान में प्रतिवर्ष 12 सितंबर को खेजड़ली दिवस  मनाया जाता है। इस दिन जोधपुर जिले के खेजड़ली में वार्षिक वृक्ष मेला आयोजित होता है। यह विश्व का एकमात्र वार्षिक वृक्ष मेला है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-5 : भारत में बाघ परियोजना के सूत्रधार जोधपुर के कैलाश सांखला को 'टाइगर मैन ऑफ इंडिया' कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-6 : राजस्थान राज्य का विस्तार 23ए3 से 30ए12 उत्तरी अक्षांश तथा 69ए30 से 78ए17 पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-7 : 'वागड़ एवं कांठल क्षेत्र की गंगाÓ कहलाने वाली माही नदी मध्य प्रदेश के धार जिले की मेहद झील से निकलती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-8 : 1517 में बूंदी के निकट खातौली में सिकंदर लोदी और महाराणा सांगा की सेनाओं के मध्य भीषण युद्ध हुआ जिसमें महाराणा सांगा विजयी रहे।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-9 : कुंभलगढ़ दुर्ग का निर्माण महाराणा कुंभा ने 1458 ई. में करवाया। इसके प्रमुख शिल्पी मंडन थे।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-10 : राजस्थान की राजधानी जयपुर के चाकसू में चैत्र कृष्ण अष्टमी को शीतला माता का मेला लगता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-11 : पंछीड़ा हाडौती व ढूंढाड़ क्षेत्र में मेलों के अवसर पर अलगोजे, ढोलक व मंजीरे के साथ गाए जाने वाला लोकगीत है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-12 : अजमेर की स्थापना चौहान राजा अजयराज ने 1113 ई. में की थी। इसे राजस्थान का हृदय स्थल व भारत का मक्का के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-13 : झालावाड़ शहर की स्थापना कोटा राज्य के फौजदार झाला जालिमसिंह द्वारा 1791 ई. में की गई थी। इसे घण्टियों का शहर भी कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-14 : उदयपुर शहर की स्थापना 1559 ई. में महाराणा उदयसिंह ने की थी। इसे झीलों की नगरी, राजस्थान का कश्मीर एवं पूर्व का वेनिस उपनामों से जाना जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-15 : 17 मार्च, 1527 को राणा सांगा व मुगल शासक बाबर के मध्य खानवा का युद्ध हुआ जिसमें बाबर विजयी रहा। इस युद्ध में सांगा के पक्ष में उनके मुस्लिम सेनापति हसन खां मेवाती ने युद्ध किया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-16 : बूंदी कोटा, झालावाड़ ये तीनों जिले मिलकर हाड़ौती प्रदेश कहलाते हैं

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-17 : 27 जनवरी, 2016 मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ जिले के गर्दनखेड़ी गांव से मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की शुरुआत की थी।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-18 : भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए 15 सितम्बर 2015 को राजस्थान सरकार ने न्यू इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। राज्य में यह योजना दिसम्बर 2015 से लागू हुई।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-19 : ढोला मारु सिरोही का लोकगीत है। इसे ढाढ़ी गाते हैं। इस गीत के माध्यम से ढोला मारु की प्रेमकथा का वर्णन किया जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-20 : तेरहताली नृत्य  बाबा रामदेव की आराधना में तेरह मंजीरों की सहायता से कामड़ जाति की महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा किया जाता है।

Tuesday, November 3, 2020

राजस्थान करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर : 2020 - II

राजस्थान पुलिस, पटवारी, शिक्षक भर्ती व राजस्थान की अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर

1. बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान रैंकिंग-2019 में राजस्थान पिछली रैंकिंग से एक पायदान ऊपर उठकर कौनसी रैंकिंग पर पहुंच गया है?

... Answer is B)
"

2. हिन्दी दिवस पर इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र द्वारा 'मेरा राजस्थान - लोक जीवन की बानगी' पुस्तक का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक के लेखक कौन हैं?

... Answer is C)

3. राज्य सरकार की ओर से 20 अगस्त 2020 को प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में मात्र 8 रुपए में भोजन प्रदान करने की कौनसी योजना प्रारंभ की गई है?

... Answer is C)

4. हाल ही राजस्थान सरकार ने किस शहर को 'नो कंस्ट्रक्शन जोन' घोषित किया है?

... Answer is A)

5. 28 सितंबर, 2020 को विश्व रेबीज दिवस पर राजस्थान के किस जिले में स्थित स्नातकोत्तर पशु चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया?

... Answer is B)

6. हाल ही रीथिंक इंडिया द्वारा राजस्थान की संस्था को महिला शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुषमा स्वराज स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

... Answer is B)

7. हाल ही राजस्थान में स्थित किस केंद्रीय अनुसंधान संस्थान ने अपना 62वां स्थापना दिवस वर्चुअल मनाया?

... Answer is D)

8. ओस्लो (नार्वे) की संस्था 'भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम' की ओर से किसे समाज सेवा एवं विश्व शांति में योगदान व लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

... Answer is B)

9. हाल ही राजस्थान सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने के लिए जन आंदोलन अभियान कब शुरू किया?

... Answer is C)

10. हाल ही किस नेशनल पीएसयू समिट में राजस्थान रोडवेज के सीएमडी नवीन जैन को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया?

... Answer is C)

11. हाल ही राजस्थान फाउंडेशन द्वारा देश-विदेश में बसी राजस्थान की विभूतियों को प्रकाश में लाने के लिए सोशल मीडिया पर कौनसा कार्यक्रम चलाने के लिए सिम्पली जयपुर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए?

... Answer is B)

12. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन को विधिक सहायता प्रदान करने के लिए जिलों में कौनसा ऑनलाइन अभियान शुरू किया गया है?

... Answer is B)

13. लोकनायक जयप्रकाश अध्ययन विकास केंद्र की ओर से नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राजस्थान में तैनात किस आईएएस अधिकारी को एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया?

... Answer is B)

14. हाल ही राजस्थान सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए कौनसी टोल फ्री हैल्पलाइन सेवा शुरू की है?

... Answer is D)

15. 15. राजस्थान सरकार द्वारा भ्रूण हत्या रोकने की दिशा में कदम उठाते हुए इम्पेक्ट यानी इंटीग्रेटेड सिस्टम फॉर मॉनिटरिंग ऑफ पीसीपीएनडीटी एक्ट ऐप कब लॉन्च किया गया?

... Answer is B)

16. हाल ही राजस्थान के खींचन में देश का पहला कुरजां कंजर्वेशन रिजर्व बनाने की तैयारियां शुरू हुई हैं। खींचन किस जिले में है?

... Answer is C)

17. सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर में किसे कुलपति नियुक्त किया गया है?

... Answer is A)

18. हाल ही राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

... Answer is A)
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आरपीएससी अध्यक्ष पद पर डॉ. भूपेन्द्र सिंह यादव की नियुक्ति के साथ ही चार सदस्यों डॉ. संगीता आर्य, बाबूलाल कटारा, डॉ. मंजू शर्मा और जसवंत राठी की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

19. भारत सरकार ने राजस्थान के द्वितीय श्रेणी के कितने शहरों में विकास के लिए एडीबी से 30 करोड़ डॉलर का समझौता किया है?

... Answer is C)

20. हाल ही जयपुर में "सवाई जयपुर अवार्ड्स-2020" समारोह किसकी जयंती पर आयोजित किया गया?

... Answer is D)

21. देश-विदेश में बसे राजस्थान के डॉक्टर्स को अपनी माटी से जोडऩे के लिए हाल ही राजस्थान फाउंडेशन की ओर से गठित 'डोरी' का पूरा नाम क्या है?

... Answer is B)

22. त्योहारी सीजन में आम जन की सेहत को ध्यान में रखते हुए मिलावट खोरों के खिलाफ राजस्थान सरकार ने 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान कब से शुरू किया?

... Answer is D)

23. पिछले 675 वर्षों से दशहरे पर होती आ रही पशु बलि की परंपरा को इस बार ताणा पहाड़ स्थित चामुण्डा माता मंदिर में समाप्त कर दिया गया। यह मंदिर किस जिले में स्थित है?

... Answer is C)

24. हाल ही अति दुर्लभ एवं गंभीर रूप से लुप्तप्राय: प्रवासी पक्षी लेपविंग कहां दिखाई दिया?

... Answer is B)

25. कौनसे 'सतत् विकास के लक्ष्य' को प्राप्त करने की दिशा में राजस्थान सरकार और संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के बीच एमओयू हुआ है?

... Answer is B)

26. 29 अक्टूबर, 2020 को जयपुर नगर निगम हैरिटेज के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस नगर निगम में कुल कितने वार्डों से पार्षद चुने जाएंगे?

... Answer is C)

Thursday, October 15, 2020

राजस्थान करेंट अफेयर्स 2020 : राजस्थान में मनाया गया पहला राजस्व दिवस

राजस्थान में मनाया गया पहला राजस्व दिवस

घटना दिनांक : 15 अक्टूबर, 2020
राजस्थान सरकार की ओर से 15 अक्टूबर, 2020 को पहली बार राजस्व दिवस मनाया गया। प्रदेश में 15 अक्टूबर को राजस्व दिवस के रूप में मनाने की घोषणा राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने विधानसभा में 28 फरवरी 2020 को राजस्व विभाग की बजट अनुदान मांगों पर भाषण के दौरान की थी। इतिहास में जाएं तो 15 अक्टूबर 1955 को राजस्थान काश्तकारी अधिनियम लागू हुआ था जिससे काश्तकारों को खातेदारी अधिकार संभव हुए थे इसीलिए इस दिन को राजस्व दिवस के रूप में चुना गया है।

Saturday, October 10, 2020

Rajasthan General Knowledge 3 Questions & one Answer

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर

प्रश्न 1. सन् 1488 में राठौड़ सरदार राव बीकाजी ने किस शहर की स्थापना की थी?
प्रश्न 2. पर्यटन के लिहाज से घोषित 'मरु त्रिकोण' में शामिल जोधपुर व जैसलमेर के साथ तीसरा जिला कौनसा है?
प्रश्न 3. राजस्थान का कौनसा जिला सबसे कम अन्तरराष्ट्रीय सीमा वाला जिला है?

उत्तर- बीकानेर

दोस्तो राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़ी नई सीरीज राजस्थान पुलिस, राजस्थान पटवारी भर्ती, आरपीएससी आदि राजस्थान की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। राजस्थान सामान्य ज्ञान (rajasthan samanya gyan) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर यहां दिया जाएगा।

Rajasthan General Knowledge Question | rajasthan samanya gyan | राजस्थान सामान्य ज्ञान | राजस्थान सामान्य प्रश्न

Friday, October 2, 2020

Rajasthan General Knowledge 3 Questions & one Answer - 102

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर

प्रश्न 1. पाली जिले के सुमेरपुर के निकट स्थित पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा जवाई बांध किस नदी पर बना है?
प्रश्न 2. पाली जिले का गोरिया किस नदी का उद्गम स्थल है?
प्रश्न 3. लूनी नदी की वह कौनसी सहायक नदी है जो उससे बाड़मेर में मिलती है?

उत्तर- जवाई नदी

दोस्तो राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़ी नई सीरीज राजस्थान पुलिस, राजस्थान पटवारी भर्ती, आरपीएससी आदि राजस्थान की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। राजस्थान सामान्य ज्ञान (rajasthan samanya gyan) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर यहां दिया जाएगा।

Rajasthan General Knowledge Question | rajasthan samanya gyan | राजस्थान सामान्य ज्ञान 7 राजस्थान सामान्य प्रश्न

Wednesday, September 30, 2020

Rajasthan General Knowledge 3 Questions & one Answer -101

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर

प्रश्न 1. राजस्थान में किस लोकदेवता को गौ रक्षक के रूप में पूजा जाता है?
प्रश्न 2. हनुमानगढ़ जिले के नोहर में किस लोकदेवता की समाधि है?
प्रश्न 3. भाद्रपद नवमी को गोगामेडी में किस लोकदेवता का मेला भरता है?

उत्तर- गोगाजी

दोस्तो राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़ी नई सीरीज राजस्थान पुलिस, राजस्थान पटवारी भर्ती, आरपीएससी आदि राजस्थान की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। राजस्थान सामान्य ज्ञान (rajasthan samanya gyan) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर यहां दिया जाएगा।

Rajasthan General Knowledge Question | rajasthan samanya gyan | राजस्थान सामान्य ज्ञान | राजस्थान सामान्य प्रश्न

Thursday, September 24, 2020

Rajasthan General Knowledge 3 Questions & one Answer -100

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर

प्रश्न 1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का देश में दूसरा मेडिकल कॉलेज राजस्थान के किस शहर में है?
प्रश्न 2. राजस्थान में पहला हज हाउस अप्रेल, 2012 में बनाया गया। यह किसे जिले में स्थित है?
प्रश्न 3. राजस्थान में किस जिले में सर्वाधिक परती भूमि है?

उत्तर- जोधपुर

दोस्तो राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़ी नई सीरीज राजस्थान पुलिस, राजस्थान पटवारी भर्ती, आरपीएससी आदि राजस्थान की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। राजस्थान सामान्य ज्ञान (rajasthan samanya gyan) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर यहां दिया जाएगा।

Rajasthan General Knowledge Question | rajasthan samanya gyan | राजस्थान सामान्य ज्ञान | राजस्थान सामान्य प्रश्न

Thursday, September 17, 2020

Rajasthan General Knowledge 3 Questions & one Answer - 99

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर

प्रश्न 1. ताम्रयुगीन गणेश्वर सभ्यता के अवशेष किस जिले में मिले हैं?
प्रश्न 2. फतेहपुर का भेड़ प्रजनन व अनुसंधान केन्द्र किस जिले में स्थित है?
प्रश्न 3. यूनीसेफ के सहयोग से किस जिले में फ्लोराइड मुक्त जल के लिए अम्ब्रेला प्रोजेक्ट परियोजना चलाई गई?

उत्तर- सीकर

दोस्तो राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़ी नई सीरीज राजस्थान पुलिस, राजस्थान पटवारी भर्ती, आरपीएससी आदि राजस्थान की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। राजस्थान सामान्य ज्ञान (rajasthan samanya gyan) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर यहां दिया जाएगा।

Rajasthan General Knowledge Question | rajasthan samanya gyan | राजस्थान सामान्य ज्ञान | राजस्थान सामान्य प्रश्न

Rajasthan General Knowledge 3 Questions & one Answer - 98

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर

प्रश्न 1. राजस्थान में किस जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों की सर्वाधिक लंबाई है?
प्रश्न 2. राजस्थान का पहला बिजनेस डाकघर किस जिले में स्थापित किया गया?
प्रश्न 3. थल सेना की दक्षिणी-पश्चिमी कमान का मुख्यालय कहां स्थापित है?

उत्तर- जयपुर

दोस्तो राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़ी नई सीरीज राजस्थान पुलिस, राजस्थान पटवारी भर्ती, आरपीएससी आदि राजस्थान की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। राजस्थान सामान्य ज्ञान (rajasthan samanya gyan) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर यहां दिया जाएगा।

Rajasthan General Knowledge Question | rajasthan samanya gyan | राजस्थान सामान्य ज्ञान | राजस्थान सामान्य प्रश्न

Rajasthan Competitive Exam Questions - 01

राजस्थान की विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर 

1. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रंथ कुंभा की रचना नहीं है?

... Answer is C)
मेवाड़़ के महाराणा कुंभा का काल सांस्कृतिक दृष्टि से 'मेवाड़ के इतिहास का स्वर्ण' माना जाता है। विद्वानों एवं कलाकारों का आश्रयदाता होने के साथ ही स्वयं महाराणा कुंभा ने कई ग्रंथों की रचना की। इनमें प्रमुख हैं- सुधा प्रबंध, नृत्यरत्नकोष, रसिकप्रिया (गीत गोविन्द पर टीका), संगीतराज, संगीत मीमांसा, सूड प्रबंध, कामराज रतिसार आदि। इसके अलावा महाराणा कुंभा की लेखनी नाटकों पर भी चली। उन्होंने चार नाटकों की रचना की, जिनमें मेवाड़ी, मराठी और कर्नाटकी भाषा का प्रयोग किया गया।

2. लाठी शृंखला क्या है?

... Answer is C)
जैसलमेर जिले में स्थित लाठी शृंखला या सीरीज एक भूगर्भीय जलपट्टी है। यह जिले के पोखरण से मोहनगढ़ तक पाकिस्तानी सीमा से लगती हुई 60 किलोमीटर चौड़ी पट्टी है। इसी क्षेत्र में सेवण घास पाई जाती है, जिसे स्थानीय बोली में लीलण या लीलोण कहा जाता है। किंग ऑफ डेजर्ट के नाम से प्रसिद्ध इस घास का वानस्पतिक नाम लेसीयूरस सिंडीकस है।

3. राजस्थान सूचना आयोग का गठन कब हुआ था?

... Answer is C)
राजस्थान सूचना आयोग को वैधानिक निकाय का दर्जा प्राप्त है। इस पूर्णतया स्वायत्तशासी संस्था का मुख्यालय राजधानी जयपुर में है। राजस्थान सूचना आयोग का गठन सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 15 के तहत किया गया है। इसमें राज्यपाल द्वारा राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किए जाने का प्रावधान है।

4. मेवाड़, वागड़ और पास के क्षेत्रों के भीलों में सामाजिक सुधार के लिए 'लसोडिया आन्दोलन' का सूत्रपात किसने किया?

... Answer is C)
19वीं शताब्दी में सुरमल दास (सूरजी भगत) भीलों के समाज सुधारक व धर्म सुधारक थे। वे भीलों को हिन्दू धर्म की परिधि में रखना चाहते थे।

5. राजस्थान का कौनसा वृक्ष 'जंगल की ज्वाला' के नाम से जाना जाता है?

... Answer is C)
पलास का पेड़ राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़ जिलों में पाया जाता है। वानस्पतिक नाम ब्यूटिया मोनोस्पर्मा। सुर्ख लाल एवं पीले रंग के फूलों के कारण यह वृक्ष जंगल की ज्वाला के नाम से जाना जाता है।

6. राजस्थान का शंकरिया नृत्य किससे संबंधित है?

... Answer is B)
शंकरिया कालबेलिया समुदाय का युगल नृत्य है। कालबेलियों के अन्य प्रमुख नृत्य पणियारी, इण्डोनी, बागडिय़ा हैं।

7. राजस्थान के इतिहास में 'पट्टा रेख' से क्या अभिप्राय है?

... Answer is B)
पट्टा रेख से तात्पर्य था- राजा द्वारा प्रदत्त जागीर के पट्टे में उल्लेखित अनुमानित राजस्व।

8. किस क्षेत्र में श्रेष्ठता के लिए महाराणा प्रताप पुरस्कार दिया जाता है?

... Answer is B)
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् द्वारा महाराणा प्रताप पुरस्कार खेल के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।

9. राजस्थान में 'सती प्रथा' सर्वप्रथम निषेधित की गई थी-

... Answer is C)
दिसम्बर, 1829 में विलियम बैंटिंक ने एक अधिनियम द्वारा भारत में सती प्रथा को दण्डनीय अपराध घोषित किया। जयपुर रियासत में महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय के शासनकाल में सन् 1844 में मेजर जॉन लुडलो द्वारा सती प्रथा पर प्रतिबंध लगाया गया।

10. राजस्थान का प्रसिद्ध पुष्कर मेला किस माह में लगता है?

... Answer is B)
अजमेर जिले में स्थित पुष्कर का मेला कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक लगता है, यह समय लगभग अक्टूबर-नवंबर का होता है।

11. 'सेवण घास' किस जिले में विस्तृत रूप से उगती है-

... Answer is C)
सेवण घास जैसलमेर जिले में अत्यधिक मात्रा में पाई जाती है। इसे स्थानीय भाषा में लीलण या लीलोण कहा जाता है।

12. 'बढ़ार' का भोज निम्न में से किस मौके पर रखा जाता है?

... Answer is A)
राजस्थान में विवाह के अवसर पर दिए जाने वाले सामूहिक भोज को 'बढ़ार' कहा जाता है।

13. "गोट-मंगलोद" क्षेत्र का संबंध किस खनिज से है?

... Answer is C)
जिप्सम अपने रेवदार रूप में सैलेनाइट के नाम से जानी जाती है। इसे हरसौंठ भी कहा जाता है। बीकानेर के जामसर में राजस्थान की सबसे बड़ी जिप्सम उत्पादन की खान है। प्रदेश में नागौर में सर्वाधिक जिप्सम उत्पादित किया जाता है। इसके अलावा बीकानेर का बिसरासर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू, जोधपुर आदि में भी जिप्सम पाया जाता है।

14. राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में आदिवासियों द्वारा की जाने वाली कृषि को कहते हैं :

... Answer is D)
इसे झूमिंग, Slash and burning, Shibling Cultivation, वालरा आदि नामों से जाना जाता है। झूमिंग खेती यानी बालरा में आदिवासियों द्वारा सर्वप्रथम जंगल को जलाकर उसकी राख उस क्षेत्र में डाल दी जाती है तथा कुछ समय तक उस स्थान पर कृषि करते हैं। जब भूमि अनुपजाऊ हो जाती है, उस जगह को छोड़कर अन्य जंगलों में पुन: वही प्रक्रिया अपनाते हैं।

15. निम्नलिखित में से राजपूताना के किस क्षेत्र पर वरीक वंश ने शासन किया था?

... Answer is B)
Narenda Modi is the Prime minister of india.

Tuesday, September 15, 2020

Rajasthan General Knowledge 3 Questions & one Answer - 97

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर

प्रश्न 1. महात्मा गांधी के पांचवें पुत्र के रूप में कौन विख्यात थे?
प्रश्न 2. 4 नवंबर, 1889 को किस महान हस्ती का जन्म सीकर के कासी का बास में हुआ था?
प्रश्न 3. सन् 1931 में किसके प्रयासों से जयपुर राज्य प्रजा मंडल की स्थापना हुई?

उत्तर- जमनालाल बजाज

दोस्तो राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़ी नई सीरीज राजस्थान पुलिस, राजस्थान पटवारी भर्ती, आरपीएससी आदि राजस्थान की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। राजस्थान सामान्य ज्ञान (rajasthan samanya gyan) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर यहां दिया जाएगा।

Rajasthan General Knowledge Question | rajasthan samanya gyan | राजस्थान सामान्य ज्ञान | राजस्थान सामान्य प्रश्न

Rajasthan General Knowledge 3 Questions & one Answer - 96

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर

प्रश्न 1. हवलदार मेजर पीरू सिंह राजस्थान के कौनसे परमवीर चक्र विजेता हैं?
प्रश्न 2. वर्ष 1956 में पद्मभूषण से सम्मानित होने वाले कंवरसेन कौनसे राजस्थानी हैं?
प्रश्न 3. खेल रत्न से सम्मानित लिम्बाराम राजस्थान से यह सम्मान प्राप्त करने वाले कौनसे खिलाड़ी हैं?

उत्तर- प्रथम

दोस्तो राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़ी नई सीरीज राजस्थान पुलिस, राजस्थान पटवारी भर्ती, आरपीएससी आदि राजस्थान की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। राजस्थान सामान्य ज्ञान (rajasthan samanya gyan) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर यहां दिया जाएगा।

Rajasthan General Knowledge Question | rajasthan samanya gyan | राजस्थान सामान्य ज्ञान | राजस्थान सामान्य प्रश्न

Friday, September 11, 2020

Rajasthan General Knowledge 3 Questions & one Answer - 95

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर

प्रश्न 1. किस जिले में स्थित चूलगिरी पर्वत के प्राकृतिक वैभव के बीच पाश्र्वनाथ जी का मंदिर है?
प्रश्न 2. खंगारोतों की कुलदेवी ज्वाला माता का प्रसिद्ध मंदिर किस जिले में है?
प्रश्न 3. महाराजा रामसिंह ने किस शहर की इमारतों को गुलाबी रंग से रंगवाया था?

उत्तर- जयपुर

दोस्तो राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़ी नई सीरीज राजस्थान पुलिस, राजस्थान पटवारी भर्ती, आरपीएससी आदि राजस्थान की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। राजस्थान सामान्य ज्ञान (rajasthan samanya gyan) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर यहां दिया जाएगा।

Rajasthan General Knowledge Question | rajasthan samanya gyan | राजस्थान सामान्य ज्ञान | राजस्थान सामान्य प्रश्न

Rajasthan General Knowledge 3 Questions & one Answer - 94

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर

प्रश्न 1. ढूंढाड़ अंचल की प्रथम राजधानी किसे माना जाता है?
प्रश्न 2. राजस्थान के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल का जन्म महुआ में हुआ था, यह किस जिले में है?
प्रश्न 3. किस जिले के धूपतलाई में राणा सांगा की छतरी बनी हुई है?

उत्तर- दौसा

दोस्तो राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़ी नई सीरीज राजस्थान पुलिस, राजस्थान पटवारी भर्ती, आरपीएससी आदि राजस्थान की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। राजस्थान सामान्य ज्ञान (rajasthan samanya gyan) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर यहां दिया जाएगा।

Rajasthan General Knowledge Question | rajasthan samanya gyan | राजस्थान सामान्य ज्ञान | राजस्थान सामान्य प्रश्न

Rajasthan General Knowledge 3 Questions & one Answer - 93

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर

प्रश्न 1. राजस्थान विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष नरोत्तमलाल जोशी किस जिले के निवासी थे?
प्रश्न 2. 15वीं शताब्दी में निर्मित प्रसिद्ध 'रानी सती मंदिर' किस जिले में स्थित है?
प्रश्न 3. गजल गायकी के लिए प्रसिद्ध मेहदी हसन का जन्म राजस्थान के .............. जिले के लूना गांव में हुआ था।

उत्तर- झुंझुनूं

दोस्तो राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़ी नई सीरीज राजस्थान पुलिस, राजस्थान पटवारी भर्ती, आरपीएससी आदि राजस्थान की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। राजस्थान सामान्य ज्ञान (rajasthan samanya gyan) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर यहां दिया जाएगा।

Rajasthan General Knowledge Question | rajasthan samanya gyan | राजस्थान सामान्य ज्ञान | राजस्थान सामान्य प्रश्न

Rajasthan General Knowledge 3 Questions & one Answer - 92

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर

प्रश्न 1. महाभारत काल में बीकानेर, चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता था?
प्रश्न 2. महाजनपदकाल में कुरु और मद्र किसके उत्तर में स्थित थे?
प्रश्न 3. महाभारत काल के किस क्षेत्र की राजधानी अहिच्छत्रपुर (वर्तमान नागौर) थी?

उत्तर- जांगल प्रदेश

दोस्तो राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़ी नई सीरीज राजस्थान पुलिस, राजस्थान पटवारी भर्ती, आरपीएससी आदि राजस्थान की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। राजस्थान सामान्य ज्ञान (rajasthan samanya gyan) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर यहां दिया जाएगा।

Rajasthan General Knowledge Question | rajasthan samanya gyan | राजस्थान सामान्य ज्ञान | राजस्थान सामान्य प्रश्न

Wednesday, September 9, 2020

Rajasthan General Knowledge 3 Questions & one Answer - 91

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर

प्रश्न 1. सन् 1936 में स्थापित जोधपुर जन्तुआलय मुख्यत: किसके प्रजनन केन्द्र के रूप में प्रसिद्ध है?
प्रश्न 2. किस पक्षी की संख्या में वृद्धि के लिए जैसलमेर में राष्ट्रीय मरु उद्यान की स्थापना की गई?
प्रश्न 3. राजस्थान का राज्य पक्षी कौनसा है?

उत्तर- गोडावण

दोस्तो राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़ी नई सीरीज राजस्थान पुलिस, राजस्थान पटवारी भर्ती, आरपीएससी आदि राजस्थान की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। राजस्थान सामान्य ज्ञान (rajasthan samanya gyan) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर यहां दिया जाएगा।

Rajasthan General Knowledge Question | rajasthan samanya gyan | राजस्थान सामान्य ज्ञान | राजस्थान सामान्य प्रश्न

Rajasthan General Knowledge 3 Questions & one Answer - 90

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर

प्रश्न 1. महर्षि कपिल की तपोस्थली के रूप में प्रसिद्ध कोलायत किस जिले में है?
प्रश्न 2. होली एवं सावन के अवसर पर कहां होने वाली लोक काव्य प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को खेलार कहा जाता है?
प्रश्न 3. चूरू के अलावा वह कौनसा जिला है जिसमें कोई नदी नहीं बहती है?

उत्तर- बीकानेर

दोस्तो राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़ी नई सीरीज राजस्थान पुलिस, राजस्थान पटवारी भर्ती, आरपीएससी आदि राजस्थान की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। राजस्थान सामान्य ज्ञान (rajasthan samanya gyan) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर यहां दिया जाएगा।

Rajasthan General Knowledge Question | rajasthan samanya gyan | राजस्थान सामान्य ज्ञान | राजस्थान सामान्य प्रश्न

Sunday, September 6, 2020

राजस्थान करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर : 2020 - I

राजस्थान पुलिस, पटवारी, शिक्षक भर्ती व राजस्थान की अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर

1. हाल ही प्रधानमंत्री ने राजस्थान को किस वर्ष में दलहन उत्पादन के लिए कृषि कर्मण अवार्ड प्रदान किया है?
(अ) वर्ष 2015-16
(ब) वर्ष 2016-17
(स) वर्ष 2017-18
(द) वर्ष 2018-19
उत्तर : (ब)

2. हाल ही प्रधानमंत्री द्वारा 'कृषि कर्मण अवार्ड फॉर प्रोग्रेसिव फार्मर्स' से सम्मानित समु देवी किस जिले की हैं?
(अ) पाली
(ब) जोधपुर
(स) बीकानेर
(द) जालौर
उत्तर : (अ)

3. हाल ही प्रधानमंत्री द्वारा 'कृषि कर्मण अवार्ड फॉर प्रोग्रेसिव फार्मर्स' से सम्मानित राजस्थान के किसान हैं?

(अ) प्रकाश फनात (डूंगरपुर)
(ब) महेश गुर्जर (दौसा)
(स) जयसिंह (जोधपुर)
(द) रामसिंह (सीकर)
उत्तर : (अ)

4. हाल ही राजस्थान के किस विश्वविद्यालय ने अपना 74वां स्थापना दिवस मनाया?

(अ) मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय, उदयपुर
(ब) महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर
(स) राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
(द) महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय, भरतपुर
उत्तर : (स)

5. बाड़मेर की रूमा देवी को दिया गया इंडियन मर्चेंट चेंबर (आईएमसी) महिला विंग जानकी देवी बजाज पुरस्कार-2019 कौनसा है?

(अ) 25वां
(ब) 26वां
(स) 27वां
(द) 28वां
उत्तर : (स)

6. 27वें इंडियन मर्चेंट चेंबर महिला विंग जानकी देवी बजाज पुरस्कार से सम्मानित राजस्थान की रूमा देवी किस जिले की हैं?

(अ) बाड़मेर
(ब) जोधपुर
(स) जैसलमेर
(द) कोटा
उत्तर : (अ)

7. राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल-2019 की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर एकलव्य पुरस्कार किन्हें प्रदान किया गया है?

(अ) प्रतीक जोशी व नरेन्द्र सिंह
(ब) त्रिभुवन शर्मा व पराक्रम सिंह शेखावत
(स) चंद्रशेखर व्यास व लीलाधर विश्नोई
(द) मनीष सिंह व गोविन्द गुप्ता
उत्तर : (ब)

8. राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल-2019 की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर मीरा पुरस्कार किन्हें प्रदान किया गया है?

(अ) सीमा जैन व ललिता गुप्ता
(ब) मुस्कान प्रदीप अग्रवाल व वीनस बिश्नोई
(स) कल्पना शर्मा व सरिता सिंह
(द) जया सिंह व दीप्ति जोशी
उत्तर : (ब)

9. हाल ही राष्ट्रीय गौ समृद्धि सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?

(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) कोटा
(द) भरतपुर
उत्तर : (अ)

10. सिक्स सिगमा हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड - 2019 के तहत बेस्ट डीएम एण्ड कलक्टर ऑफ दी ईयर से किस जिले में तैनात कलेक्टर को सम्मानित किया गया है?

(अ) जोगाराम - जयपुर
(ब) प्रकाश राजपुरोहित - जोधपुर
(स) विश्वमोहन शर्मा - अजमेर
(द) रोहित गुप्ता - कोटा
उत्तर : (स)

11. हाल ही निरोगी राजस्थान अभियान के डिजीटल प्लेटफॉर्म के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने किसके साथ करार किया है?

(अ) टेक्नीकल गुरु
(ब) खुशी बेबी संस्थान
(स) ई राजस्थान संस्थान
(द) ऑनलाइन सॉल्यूशन
उत्तर : (ब)

12. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य बनाए गए वंदना व्यास, शिव भगवान नागा और नुसरत नकवी क्रमश: किन जिलों के हैं?

(अ) जयपुर, सीकर, अजमेर
(ब) जोधपुर, जयपुर, अजमेर
(स) जयपुर, जोधपुर, उदयपुर
(द) जयपुर, कोटा, अजमेर
उत्तर : (अ)

13. राजस्थान राज्य औषध पादप मंडल के तत्वावधान में प्रदेश में अमृता अभियान के तहत कौनसे पौधे रोपे जाएंगे?

(अ) खेजड़ी
(ब) नीम
(स) गिलोय
(द) बरगद
उत्तर : (स)

14. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक ने जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज मैदान में किसे 'निरोगी राजस्थान-स्वस्थ राजस्थान' का संकल्प घर-घर पहुंचाने में भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई थी?

(अ) आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को
(ब) स्कूली बच्चों को
(स) स्वास्थ्य कर्मियों को
(द) राज्य कर्मचारियों को
उत्तर : (ब)

15. हाल ही टाइम्स ऑफ इंडिया की ओर से राजस्थान के किस शहर में 'मेक इंडिया वाटर समिट-2020' का आयोजन किया गया?

(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) बीकानेर
(द) जैसलमेर
उत्तर : (अ)

16. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट 2020-21 प्रस्तुत करते हुए निरोगी राजस्थान, संपन्न किसान सहित कुल कितने संकल्पों को इस बजट की प्राथमिकताएं बनाया था?

(अ) चार
(ब) पांच
(स) छह
(द) सात
उत्तर : (द)

17. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट 2020-21 में 'निरोगी राजस्थान प्रबंधन कोष' के गठन की घोषणा करते हुए इसके लिए कितने करोड़ रुपए दिए?

(अ) 50 करोड़
(ब) 100 करोड़
(स) 150 करोड़
(द) 200 करोड़
उत्तर : (ब)

18. राजस्थान सरकार द्वारा स्कूली छात्रों के लिए सप्ताह में किस दिन 'नो बैग डे' घोषित किया गया है?

(अ) सोमवार
(ब) बुधवार
(स) शुक्रवार
(द) शनिवार
उत्तर : (द)

19. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट 2020-21 में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए एक हजार करोड़ रुपए की किस रचनात्मक पहल की घोषणा की?

(अ) इंदिरा महिला शक्ति निधि
(ब) इंदिरा प्रियदर्शिनी निधि
(स) नारी उत्थान निधि
(द) मुख्यमंत्री महिला शक्ति निधि
उत्तर : (अ)

20. कोरोना महामारी (कोविड-19) के दौरान राजस्थान सरकार की कोरोना को हराने के लिए प्रतिबद्धता की टैग लाइन क्या थी?

(अ) प्तराजस्थान_सजग_है
(ब) प्तमिलकर_कोरोना_भगाएंगे
(स) प्तराजस्थान_सतर्क_है
(द) प्तजीत_हमारी_होगी
उत्तर : (स)

21. हाल ही राजस्थान राज्य संस्कृत शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान महापुरा जयपुर द्वारा संस्कृत अध्यापकों छात्रों के लिए किस मोबाइल एप का लोकार्पण किया गया है?

(अ) शुद्ध संस्कृत
(ब) संस्कृतम्
(स) आपणी भाषा
(द) देववाणी
उत्तर : (द)

22. स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में राजस्थान के किस शहर को फास्टेस्ट मूविंग शहर का अवार्ड प्राप्त हुआ है?

(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) कोटा
(द) उदयपुर
उत्तर : (ब)

23. स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में राजस्थान की राजधानी जयपुर को कौनसी रैंक मिली हैं?

(अ) 26
(ब) 27
(स) 28
(द) 29
उत्तर : (स)

24. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किस दिन वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से गरीब व जरूरतमंद लोगों को 8 रुपए में भोजन उपलब्ध करवाने वाली 'इंदिरा रसोई' योजना का शुभारम्भ किया?

(अ) 15 अगस्त, 2020
(ब) 20 अगस्त, 2020
(स) 22 अगस्त, 2020
(द) 25 अगस्त, 2020
उत्तर : (अ)

25. कोरोना महामारी (कोविड-19) के चलते राजस्थान पहला राज्य था जिसने लॉकडाउन शुरू किया, यह किस तारीख को शुरू किया गया था?

(अ) 19 मार्च
(ब) 20 मार्च
(स) 22 मार्च
(द) 25 मार्च
उत्तर : (स)

26. हाल ही राज्य सरकार ने प्रवासी राजस्थानी ............. कल्याण कोष के गठन को मंजूरी प्रदान की है।

(अ) बालिका
(ब) महिला
(स) श्रमिक
(द) व्यवसायी
उत्तर : (स)

27. हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में की गई घोषणा के अनुसार नवजात बालिकाओं के लिए नि:शुल्क 'इंदिरा प्रियदर्शिनी बेबी किट' वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। यह किट किस कलर का है?

(अ) लाल
(ब) पीला
(स) गुलाबी
(द) नीला
उत्तर : (स)

28. हाल ही कोविड-19 के चलते राजस्थान के राज्य विश्वविद्यालयों में पहला वर्चुअल दीक्षांत समारोह स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा आयोजित किया गया। यह इस विश्वविद्यालय का कौनसा दीक्षांत समारोह था?

(अ) 13वां
(ब) 15वां
(स) 17वां
(द) 19वां
उत्तर : (स)

29. आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को जयपुर की किस कॉलोनी में कराए गए विकास कार्यों के लिए तृतीय वार्षिक नेशलन हाउसिंग समिट एंड अवार्ड्स के वर्चुअल कार्यक्रम में हाउसिंग बोर्ड्स श्रेणी में नेशनल हाउसिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया?

(अ) मानसरोवर
(ब) प्रताप नगर
(स) इंदिरा गांधी नगर
(द) मालवीय नगर
उत्तर : (स)

30. प्रदेश में मदरसा बोर्ड का गठन सन् 2003 में किया गया था। इसे किस विधेयक से वैधानिक दर्जा मिला है?

(अ) राजस्थान मदरसा बोर्ड विधेयक, 2018
(ब) राजस्थान मदरसा बोर्ड विधेयक, 2019
(स) राजस्थान मदरसा बोर्ड विधेयक, 2020
(द) राजस्थान मदरसा बोर्ड विधेयक, 2021
उत्तर : (स)

31. राजस्थान पुलिस (संशोधन) विधेयक 2020 के अनुसार ग्राम रक्षक नियुक्ति के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष से बढ़ाकर कितनी की गई है?

(अ) 32 वर्ष
(ब) 35 वर्ष
(स) 37 वर्ष
(द) 40 वर्ष
उत्तर : (द)

32. हाल ही विधानसभा ने 'राजस्थान उद्यम ...................... सामर्थ्यकारी और अनुज्ञापन (संशोधन) विधेयक, 2020' को पारित किया।

(अ) सर्व सुलभ
(ब) एकल खिड़की
(स) वृद्धिकारक
(द) विकास
उत्तर : (ब)

33. हाल ही कोविड-19 महामारी से मुकाबले के लिए राजस्थान विधानसभा ने 'राजस्थान महामारी विधेयक, 2020Ó विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया। इसे किस अधिनियम को निरस्त कर लाया गया है?

(अ) राजस्थान संक्रामक रोग अधिनियम, 1957
(ब) राजस्थान संक्रामक रोग अधिनियम, 1960
(स) राजस्थान संक्रामक रोग अधिनियम, 1965
(द) राजस्थान संक्रामक रोग अधिनियम, 1968
उत्तर : (अ)

राजस्थान सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें
GK-news Rajasthan

आप हमें इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं

gknews.raj