https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Monday, March 8, 2021

राजस्थान सामान्य ज्ञान-8

राजस्थान सामान्य ज्ञान-8

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-141. सोम नदी का उद्गम खेरवाड़ा में ऋषभदेव (उदयपुर) के निकट बीछामेड़ा की पहाडिय़ों से होता है। नदी उदयपुर एवं डूंगरपुर जिलों की सीमा बनाती हुई बेणेश्वर (डूंगरपुर) के निकट माही नदी में मिल जाती है। इसकी सहायक नदियां जाखम, टीडी, गोमती व सारनी हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-142. फतेहसागर झील उदयपुर में स्थित है। इस झील का निर्माण महाराणा जयसिंह ने 1687 ई. में करवाया था। बाद में महाराणा फतेहसिंह ने 1900 ई. में इसका जीर्णोद्धार करवाया।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-143. तालछापर अभयारण्य चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील में 1971 में स्थापित किया गया। यह 8 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। यह अभयारण्य काले हिरणों एवं प्रवासी पक्षी कुरजां के लिए प्रसिद्ध है। महाभारत काल में छापर द्रोणपुर के नाम से जाना जाता था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-144. अरावली पर्वतमाला को दिल्ली में रायसीना की पहाडिय़ां कहा जाता है (राष्ट्रपति भवन तक)। अरावली विश्व की प्राचीनतम वलित पर्वतमाला है। इस पर्वतमाला का निर्माण लगभग 60 करोड़ वर्ष पूर्व कैम्ब्रियन युग में हुआ माना जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-145. सांभर झील भारत की सबसे बड़ी खारे पाने की झील है। इस झील में मंथा, रूपनगढ़, खारी व खण्डेला नदियां जल लाती हैं। यह झील तीन जिलों जयपुर, अजमेर एवं नागौर की सीमा पर है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-146. राजस्थानीयादित्य शब्द बसंतगढ़ (सिरोही) के शिलालेख में उत्कीर्ण है। इसके अलावा आदिकाल से राजस्थान को मरुकान्तार, मरु, मरुदेश, मकवार, रायथान, रजवाड़ा तथा राजस्थान इत्यादि नामों से जाना जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-147. पंजाब की सीमा पर राजस्थान के दो जिले श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ स्थित हैं, जबकि पंजाब के फिरोजपुर एवं मुक्तसर जिले राजस्थान से लगते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-148. जाखम नदी छोटी सादड़ी (प्रतापगढ़) से निकलती है। इसके पश्चात् प्रतापगढ़ उदयपुर व डूंगरपुर में बहती हुई बेणेश्वर (डूंगरपुर) के पास सोम नदी में मिल जाती है। जाखम नदी की सहायक नदियां करमाई और सूकली नदी हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-149. रामगढ़ विषधारी अभयारण्य की स्थापना बूंदी जिले के रामगढ़ विषधारी क्षेत्र में की गई। इसका क्षेत्रफल लगभग 370 वर्ग किलोमीटर है। यहां जंगली कुत्ते प्रमुखता से पाए जाते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-150. गोडावण राजस्थान का राज्य पक्षी है। इसे 1983 में राज्य पक्षी घोषित किया गया था। गोडावण का वैज्ञानिक नाम 'क्रायोटीस नाइग्रीसेप्स' है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-151. जमवारामगढ़ अभयारण्य जयपुर जिले में स्थित है। इसमें धोक के वन मिलते हैं। सन् 1982 में इस अभयारण्य की स्थापना की गई। इसका क्षेत्रफल लगभग 300 वर्ग किमी है। इस अभयारण्य में चिंकारा, काला हिरण, लोमड़ी, बघेरे, लंगूर एवं प्रवासी जंगली चिडिय़ा मिलती हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-152. शेरगढ़ का किला धौलपुर में स्थित है। इसका निर्माण जोधपुर के राजा मालदेव ने करवाया था। शेरशाह सूरी ने इसका पुनर्निर्माण करवाया जिससे इसका नाम शेरगढ़ पड़ गया।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-153. गैटोर की छतरियां पंचायतन शैली में बनी हैं। ये छतरियां जयपुर के महाराजा सवाई जयसिंह-द्वितीय से लेकर महाराजा माधोसिंह तक के राजाओं की स्मृति में बनाई गई थीं। यहां पर ईश्वरी सिंह की छतरी नहीं है, उनकी छतरी सिटी पैलेस परिसर में जय निवास उद्यान  में सवाई माधोसिंह ने बनवाई थी।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-154. डीडवाना झील खारे पाने की झील है। लेकिन इसका नमक खाने के अयोग्य है, इसे औद्योगिक नमक कहते हैं। यह झील लगभग 4 किमी लम्बाई और 3 से 6 किमी चौड़ाई में फैली हुई है। राजस्थान सरकार ने यहां सोडियम सल्फेट बनाने का सबसे बड़ा संयंत्र स्थापित किया है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-155. जयसमंद झील उदयपुर में इस झील का निर्माण महाराणा जयसिंह द्वारा गोमती नदी पर बांध बनाकर 1687-1691 की अवधि में करवाया गया था। स्थानीय लोग जयसमंद झील को ढेबर झील के नाम से जानते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-156. माही नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है। यह नदी सर्वप्रथम बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ तत्पश्चात बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर जिलों के मध्य सीमा बनाती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-157. कछारी मिट्टी हल्के भूरे लाल रंग की होती है। यह मिट्टी उपजाऊ होती है। यह राजस्थान के उत्तरी व पूर्वी जिलों गंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, जयपुर व टोंक में मिलती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-158. गजनेर अभयारण्य बीकानेर में स्थित है। इस अभयारण्य का प्रमुख आकर्षण बटबड़ पक्षी है। बटबड़ पक्षी (इंपीरियल सेन्डगाउज) को स्थानीय भाषा में 'रेत का तीतरÓ कहते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-159. मालपुरी भेड़ को देशी नस्ल भी कहा जाता है। इस नस्ल की भेड़ें जयपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर, अजमेर, बूंदी, भीलवाड़ा आदि में पाली जाती हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-160. डांग के नाम से धौलपुर क्षेत्र को जाना जाता है। धौलपुर शहर की स्थापना तोमर वंश के शासक धवलदेव द्वारा की गई थी। धौलपुर लाल पत्थर (रेड डायमंड) के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान संबंधी अन्य महत्वपूर्ण post

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 1

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 2

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 3

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 4

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 5

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 6

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 7

 

No comments:

Post a Comment