https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Saturday, August 7, 2021

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 13

आरपीएससी द्वारा राजस्थान की प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षाओं में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan General Knowledge) से जुड़े प्रश्न-उत्तर

1. राजस्थान सरकार ने राजस्व से भिन्न मामलों के लिए पंचायत स्तर पर किसे लोक सुनवाई अधिकारी के रूप में अधिसूचित किया है?
(अ) ग्राम सेवक    
(ब) पटवारी
(स) सरपंच    
(द) वार्ड पंच
उत्तर - (अ)
[राजस्थान सरकार द्वारा विहित सुनवाई का अधिकार अधिनियम की धारा तीन को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए जून 2012 को जारी अधिसूचना के मुताबिक ग्राम पंचायत स्तर पर राजस्व मामलों के लिए पटवारी व राजस्व मामलों के अतिरिक्त सभी मामलों की सुनवाई के लिए ग्राम सेवक को लोक सुनवाई अधिकारी नियुक्त किया है।]

2. राजस्थान के किस शहर में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित है?
(अ) उदयपुर
(ब) कोटा
(स) बांसवाड़ा
(द) अलवर
उत्तर - (ब)
[रावतभाटा (चित्तौडगढ़़ जिला) में राजस्थान के प्रथम परमाणु ऊर्जा आधारित शक्तिगृह की स्थापना कनाडा के सहयोग से 30 नवम्बर,1972 को की गई। यह देश का दूसरा परमाणु शक्तिगृह है। देश का प्रथम परमाणु शक्तिगृह तारापुर (महाराष्ट्र) में स्थापित किया गया था। वर्तमान में रावतभाटा संयंत्र की उत्पादन क्षमता 1180 मेगावाट है।]

3. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म गलत सुमेलित है?
कृषक आंदोलन  -  नेता
(अ) बिजोलिया  -  विजय सिंह पथिक
(ब) बेगूं  -  रामनारायण चौधरी
(स) बीकानेर  -  नरोत्तम लाल जोशी
(द) बूंदी  -  नयनूराम शर्मा
उत्तर - (स)

4. शेखावटी ब्रिगेड का मुख्यालय कहां स्थित था?
(अ) खेतड़ी
(ब) सीकर
(स) फतेहपुर
(द) झुंझुनूं
उत्तर - (द)
[1835 में अंग्रेजों ने शेखावाटी में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर जयपुर रियासत के खर्चे पर झुंझुनूं में शेखावाटी ब्रिगेड की स्थापना की थी। यह ब्रिगेड ब्रिटिश अधिकारियों के नियंत्रण में थी और इसकी भर्ती, प्रशिक्षण और कमांड ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के हाथों में थी।]

5. जनकपुरा और सरवाड़ खानें जिस खनिज के उत्पादन के लिए जानी जाती हैं, वह है
(अ) पाइराइट
(ब) पन्ना
(स) बेराइट्स
(द) तामड़ा
उत्तर - (द)
राजस्थान का पन्ने के उत्पादन में एकाधिकार है। वहीं सीकर जिले के सलादीपुरा में पाइराइट की अत्यधिक मात्रा प्राप्त होती है। इसका उपयोग गंधक, अम्ल, तेजाब व उर्वरक बनाने में होता है। बेराइट्स को भारी पत्थर भी कहते है। यह पेंटस लिथोपन, उद्योग, कागज व रबर उद्योग में काम आता है। तामड़ा को गारनेट या रक्तमणि भी कहा जाता है। इसका उत्पादन राजस्थान में ही होता है। यह जेम और ऐबरेसिब दो प्रकार का होता है। इसका उत्पादन टोंक के राजमहल और कल्याणपुरा, भीलवाड़ा के कमलपुरा, दादिया और बलिया-खेड़ा तथा अजमेर के सरवाड़ और बरबारी में होता है।

6. भारत के कुल भूभाग का कितना प्रतिशत क्षेत्र राजस्थान में है?
(अ) 13.3 प्रतिशत
(ब) 10.4 प्रतिशत
(स) 11.4 प्रतिशत
(द) 7.9 प्रतिशत
उत्तर - (ब)
[क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। राजस्थान में भारत के कुल क्षेत्र का 10.41 प्रतिशत भूभाग है। राजस्थान की आकृति विषमकोणीय चतुर्भुजाकार या पतंग के समान है।]

7. जनजाति के खिलाडिय़ों को परंपरागत तीरंदाजी में प्रशिक्षण देने हेतु राजस्थान में 'तीरंदाजी खेल अकादमी' की स्थापना की गई है :
(अ) उदयपुर में    
(ब) बांसवाड़ा में
(स) जयपुर में    
(द) डूंगरपुर में
उत्तर - (अ)
[भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के सहयोग से राजस्थान के उदयपुर के बारन क्षेत्र में जनजाति छात्रों के लिए मल्टी-स्पोट्र्स अकादमी के साथ-साथ परंपरागत तीरंदाजी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से तीरंदाजी खेल अकादमी की स्थापना की गई है।]

8. सरकारी तन्त्र में संचालित शक्कर का कारखाना स्थित है?
(अ) उदयपुर में
(ब) श्रीगंगानगर में
(स) भोपालसागर में
(द) केशोरायपाटन में
उत्तर - (द)
[देश के उत्तर प्रदेश राज्य में सर्वाधिक चीनी मिल्स हैं। राजस्थान में तीन चीनी मिल हैं-
1. दी मेवाड़ शुगर मिल लि., भोपालसागर (चित्तौडगढ़़)- इसकी स्थापना 1932 में निजी क्षेत्र में की गई जो राज्य की पहली चीनी मिल है।
2. राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स लि., श्रीगंगानगर- वर्ष 1945 में बीकानेर इंडस्ट्रीयल कॉर्पोरेशन लि. के नाम से इसकी स्थापना की गई। वर्ष 1956 में इसे राज्य सरकार ने अधिगृहीत कर सार्वजनिक क्षेत्र में ले लिया।
3. केशोरायपाटन सहकारी शुगर मिल्स लि., केशोरायपाटन (बूंदी)- सहकारी क्षेत्र में इस मिल की स्थापना 1965 में की गई।]


9. 'वंश भास्कर' के रचयिता हैं-
(अ) बांकीदास
(ब) सूर्यमल मिश्रण
(स) कविराज श्यामलदास
(द) विट्ठल दास
उत्तर - (ब)
[बूंदी के शासक राम सिंह के दरबारी कवि सूर्यमल्ल मिश्रण (1815-1868) ने वंश भास्कर की रचना की। इसमें बूंदी राज्य का विस्तृत तथा राजस्थान के अन्य राज्यों का इतिहास संक्षिप्त रूप में वर्णित है। वंश भास्कर को सूर्यमल्ल मिश्रण के दत्तक पुत्र मुरारीदान ने पूरा किया। सूर्यमल्ल मिश्रण द्वारा रचित अन्य ग्रन्थ हैं- बलवन्त विलास, वीर सतसई, छंद मयूख आदि।]

10. मण्डन द्वारा रचित वास्तुकला के जिस ग्रंथ में मूर्तिकला की जानकारी मिलती है, वह ग्रन्थ है-
(अ) प्रसाद मण्डन
(ब) रूप मण्डन
(स) गृह मण्डन
(द) वास्तुसार मण्डन
उत्तर - (ब)
[मण्डन मेवाड़ के महाराणा कुम्भा (1433-1468) के दरबार में शिल्पी थे। वे खेता ब्राह्मण के पुत्र थे। मण्डन द्वारा रचित ग्रन्थ निम्न प्रकार हैं :
रूपमण्डन - मूर्तिकला सम्बन्धी ग्रन्थ।
राजवल्लभ मण्डन - आवासीय घरों, राजप्रासाद व नगर निर्माण संबंधी ग्रन्थ।
प्रासाद मण्डन - देवालय निर्माण संबंधी ग्रन्थ।
देवतामूर्ति प्रकरण - देव प्रतिमा स्थापना व मूर्ति निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों का विवरण।
वास्तु मण्डन - वास्तुकला सम्बन्धी ग्रन्थ।
वास्तुसार - दुर्ग, भवन व नगर निर्माण संबंधी विवरण।]


11. राजपूतों के नगरों और प्रासादों का निर्माण पहाडिय़ों में हुआ, क्योंकि-
(अ) वह शत्रुओं के विरुद्ध प्राकृतिक सुरक्षा के साधन थे।
(ब) वह प्रकृति-प्रेमी थे।
(स) वह नगर जीवन से घृणा करते थे।
(द) वह बर्बर थे।
उत्तर - (अ)
[राजपूत शासकों द्वारा निर्मित अधिकांश दुर्ग गिरी दुर्ग की श्रेणी में हैं। इनमें चित्तौडगढ़़, कुम्भलगढ़, रणथम्भौर, आमेर, जयगढ़ आदि प्रमुख हैं और ये पहाड़ों पर बने हैं। पर्वतीय दुर्ग शत्रुओं के विरुद्ध न केवल प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करते थे, अपितु दुर्गम होने के कारण अजेय भी थे। आक्रमणकारियों को इन दुर्गों पर विजय प्राप्त करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।]

12. 'पृथ्वीराज रासो' का रचनाकार था-
(अ) चन्द बरदाई
(ब) हरिहर
(स) नागरचन्द्र
(द) रन्ना
उत्तर - (अ)
[चौहान शासक पृथ्वीराज चौहान तृतीय के दरबारी कवि चन्दबरदाई ने पृथ्वीराज रासो की रचना की थी। इस ग्रंथ को हिन्दी का प्रथम महाकाव्य माना जाता है। इसमें चौहान शासक पृथ्वीराज तृतीय का जीवन-चरित्र वर्णित है। यह वीर-रस प्रधान ग्रन्थ है। पृथ्वीराज तृतीय अजमेर व दिल्ली का चौहान शासक था। पृथ्वीराज रासौ ढाई हजार पृष्ठों में लिखा विशाल ग्रन्थ है, जिसमें 69 समय (सर्ग या अध्याय) हैं।]

13. लोकसभा के कितने स्थान राजस्थान राज्य के लिए निर्धारित हैं?
(अ) 27
(ब) 26
(स) 25
(द) 24
उत्तर - (स)

14. राजस्थान के किस क्षेत्र में तांबे की खान है?
(अ) भीलवाड़ा
(ब) नागौर
(स) खेतड़ी
(द) नीमला
उत्तर - (स)
[झुंझुनूं के खेतड़ी में हिन्दुस्तान कॉपर लि. द्वारा तांबा खुदाई व शोधन कार्य किया जाता है। राजस्थान में तांबा उत्पादक क्षेत्र हैं- खेतड़ी-सिंघाना (झुंझुनूं), खो-दरीबा (अलवर), अंजनी-सलूंबर, रेलमगरा (उदयपुर)]

15. राजस्थान के किस क्षेत्र में सागौन के वन पाए जाते हैं?
(अ) मध्य
(ब) दक्षिणी
(स) उत्तर-पूर्व
(द) उत्तर-पश्चिम
उत्तर - (ब)
[सागवान वन 75 से 110 से.मी. वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। ये राजस्थान के बांसवाड़ा में सघन रूप से पाए जाते हैं। इसके अलावा प्रतापगढ़, आबू व दक्षिणी उदयपुर में भी पाए जाते हैं। राजस्थान के कुल वन क्षेत्र का 6.86 प्रतिशत (22.47.87 वर्ग किमी) भाग पर सागवान वन पाए जाते हैं।]

 

राजस्थान सामान्य ज्ञान-15

राजस्थान सामान्य ज्ञान-16

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 10

राजस्थान सामान्य ज्ञान-14

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 11

No comments:

Post a Comment