https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Saturday, August 7, 2021

राजस्थान सामान्य ज्ञान-17

राजस्थान के इतिहास, भूगोल और संस्कृति आदि विषयों से संबंधित सामान्य ज्ञान फैक्ट

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-321. उष्ण कटिबंधीय कांटेदार झाड़ी के वन : यहां के वृक्ष व पौधे शुष्क एवं झाड़ी युक्त होते हैं। इन वनों में मुख्य वृक्ष खेजड़ी के अलावा रोहिड़ा, बेर, कैर, कंटीला बबूल, ग्वारपाठा आदि है। ये वन क्षेत्र मुख्यत: जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, पाली, नागौर, जालोर, चूरू आदि जिलों में मिलते हैं। 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-322. सीतामाता अभयारण्य प्रतापगढ़ व चित्तौडगढ़़ जिलों में स्थित है। यह अभयारण्य सागवान वनों के लिए जाना जाता है।यहां पेंगोलिन (आडा हुला) भी पाया जाता है। इसे चीतल की भूमि कहा जाता है। 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-323. जल में फ्लोराइड से सर्वाधिक प्रभावित जिले जालौर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर एवं सिरोही है। अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, पाली, सीकर, उदयपुर भी इसकी चपेट में हैं। 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-324. जोजोबा (होहोबा) का पौधा सर्वप्रथम काजरी (जोधपुर) द्वारा इजरायल से 1965 में लाया गया था। यह पीले सोने के नाम से प्रसिद्ध एक नई उद्यानिकी फसल है, जो रेगिस्तानी इलाकों में आसानी से उगाई जा सकती है। 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-325. रणकपुर तीर्थ : पाली जिले के सादड़ी कस्बे के निकट मथाई नदी के तट पर स्थित रणकपुर जैन मंदिर अपने बेजोड़ स्थापत्य एवं उत्कृष्ट शिल्प कला के कारण प्रसिद्ध है। 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-326. माही नदी खोई गांव बांसवाड़ा के समीप प्रवेश करके उल्टे 'यू' आकार में घूमती हुई गुजरात में प्रवेश करके खंभात की खाड़ी में गिरती है। यह नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है। 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-327. जमनापारी नस्ल की बकरियां मुख्यत: कोटा, बूंदी, झालावाड़ में पाई जाती हैं। जमनापारी नस्ल की बकरियां मांस व अधिक दूध के लिए प्रसिद्ध हैं। 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-328. खरीफ फसल चावल, बाजरा, ज्वार, मक्का, अरहर, उड़द, मूंग, चवला, मोठ, मूंगफली, अरण्डी, तिल, सोयाबीन, कपास, गन्ना आदि खरीफ की मुख्य फसलें हैं। 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-329. भूमगढ़ : टोंक में स्थित इस दुर्ग का निर्माण 17वीं शताब्दी में भोला ब्राह्मण ने शुरू किया था। लेकिन इसे पूर्ण अमीर खां पिण्डारी ने किया। इसलिए इसे अमीरगढ़ भी कहा जाता है। 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-330. संत रैदास (संत रविदास) भगवान श्रीकृष्ण की परम भक्त मीराबाई के गुरु थे। संत रैदास रामानंदजी के शिष्य थे। संत रैदास के उपदेश रैदास की परची कहलाते हैं। चित्तौडगढ़़ के दुर्ग में कुंभश्याम मंदिर परिसर में संत रैदास की छतरी है। 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-331. मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित जिले : मध्य प्रदेश के साथ राज्य के कुल 10 जिलों धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौडगढ़़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और भीलवाड़ा की सीमा लगती है। 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-332. चिंकारा : वन्य श्रेणी में राजस्थान का राज्य पशु चिंकारा है। पंजाब का भी राज्य पशु चिंकारा ही है। 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-333. चामुंडा माता (सुंधा माता) का मंदिर सुन्धा की पहाडिय़ों में स्थित है। सुन्धा की पहाडिय़ां जालोर जिले में जसवंतपुरा के निकट स्थित हैं। राजस्थान का पहला रोप-वे सुंधा की पहाडिय़ों में स्थित है। 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-334. उदयसागर झील उदयपुर जिले में है। उदयसागर झील का निर्माण महाराणा उदयसिंह द्वारा 1559 ई. से 1564 ई. तक की अवधि में किया गया। आयड़ नदी इसमें आकर गिरती है एवं बेडच के नाम से निकलती है। 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-335. मिश्रित पतझड़ वन राज्य के कुल वनों के 28.42 प्रतिशत भाग पर फैले हैं। इन वनों में वर्षा का वार्षिक औसत 50-80 सेमी है। ऐसे वन प्रमुखत: उदयपुर, कोटा, बारां, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावड़, बूंदी, अजमेर, टोंक सवाईमाधओपुर, चित्तौडगढ़़ व सिरोही जिलों में पाए जाते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-336. राष्ट्रीय चंबल घडिय़ाल अभयारण्य : इस अभयारण्य में राजस्थान में कोटा, सवाई माधोपुर, करौली, बूंदी एवं धौलपुर जिलों में चंबल का क्षेत्र शामिल किया जाता है।  

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-337. किराडू : राजस्थान का खजुराहो कहलाने वाले किराडू में पांच मंदिर विद्यमान हैं, जो गुर्जर प्रतिहार शैली में हैं। इस स्थान का प्राचीन नाम किरात कूप था। 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-338. बेणेश्वर धाम डूंगरपुर जिले में स्थित है। माही, सोम, जाखम नदियों के संगम पर स्थित बेणेश्वर धाम आदिवासियों का महाकुम्भ कहलाता है। इसे वागड़ का पुष्कर और वागड़ का कुम्भ कहा जाता है। 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-339. पिलानी में भारत सरकार का उपक्रम केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीरी) स्थित है। पिलानी का बिरला म्यूजियम एशिया के अग्रणी संग्रहालयों में प्रमुख स्थान रखता है। 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-340. जोधपुर शहर की स्थापना राव जोधा द्वारा 12 मई, 1459 ई. में की गई।  जोधपुर शहर सूर्य नगरी एवं थार मरुस्थल का प्रवेश द्वार के नाम से प्रसिद्ध है।

 

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 10

राजस्थान सामान्य ज्ञान-16

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 11

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 12 

राजस्थान सामान्य ज्ञान-15

 

No comments:

Post a Comment