https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Friday, August 25, 2023

अगस्त 2023 के राजस्थान करंट अफेयर्स

देश का 54वां टाइगर रिजर्व धौलपुर-करौली बाघ अभयारण्य

राष्ट्रीय बाघ सरंक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने 22 अगस्त, 2023 को राजस्थान के धौलपुर-करौली बाघ अभयारण्य के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। धौलपुर-करौली बाघ अभयारण्य राजस्थान का 5वां और देश का 54वां बाघ अभयारण्य बन गया हैं। राजस्थान के अन्य चार टाइगर रिजर्व - रणथम्भौर, सरिस्का, मुकुंद्रा हिल्स और रामगढ़ विषधारी
* धौलपुर-करौली बाघ अभयारण्य की अधिसूचना जल्दी ही जारी होगी।

 

किशोर रुंगटा राजीव गांधी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2023 से सम्मानित

राजीव गांधी क्रिकेट अकादमी की ओर से जयपुर स्थित आरसीए अकादमी में 20 अगस्त, 2023 को आयोजित एक कार्यक्रम में किशोर रुंगटा को राजीव गांधी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने किशोर रुंगटा को चौथा राजीव गांधी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया। किशोर रुंगटा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कोषाध्यक्ष का पद संभालने के साथ ही राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भी रह चुके हैं।

 

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रतियोगिता

'खेलेगा हर बच्चा पढ़ेगा हर बच्चा'
राजस्थान में 17 से 19 अगस्त, 2023 के मध्य सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 'खेलेगा हर बच्चा पढ़ेगा हर बच्चा' थीम पर ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के पंजीकृत 3 से 6 वर्ष के 17 लाख बच्चों ने भाग लिया।


जयपुर में 'सखी सम्मेलन' का आयोजन

समर्थ सखी योजना, इंदिरा रसोई योजना (ग्रामीण), एकीकृत खेती क्लस्टर (आईएफसी) कार्यक्रम एवं डिजिटल सखी योजना का शुभारंभ
18 अगस्त, 2023 को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका परिषद् (राजीविका) की ओर से जयपुर के जेईसीसी में 'सखी सम्मेलन' का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समर्थ सखी योजना, इंदिरा रसोई योजना (ग्रामीण), एकीकृत खेती क्लस्टर (आईएफसी) कार्यक्रम एवं डिजिटल सखी योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को चेक भी सौंपे। डिजिटल सखी योजना के तहत महिलाओं को चरणबद्ध रूप से डिजिटल प्रशिक्षण दिया जाएगा। एकीकृत खेती क्लस्टर कार्यक्रम के द्वारा महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इंदिरा रसोई योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 1000 रसोईयों का संचालन एवं प्रबंधन राजीविका स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा।

एनएलसी और राजस्थान के मध्य 300 मेगावाट सौर परियोजना का समझौता

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान में सीपीएसयू योजना के तहत 300 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के साथ दीर्घकालिक विद्युत उपयोग समझौता किया है। इस परियोजना से प्रतिवर्ष 750 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन किया जाएगा। बीकानेर जिले के बरसिंगसर में 300 मेगावाट सौर परियोजना क्षमता कार्यान्वित की जा रही है।

ट्रांसजेंडर्स को मतदान हेतु जागरूकता के लिए 'वोट ताल ठोक' कार्यक्रम

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को मध्य नजर रखते हुए वसुधा शिक्षण संस्थान द्वारा 18 अगस्त, 2023 को ट्रांसजेंडर्स को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए वोट ताल ठोक कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर्स को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

 

खेलों को बढ़ावा देने के लिए बनेगा रामप्रताप कटारिया स्टेडियम

मुंडिया रामसर में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक-2023 के अंतर्गत 17 अगस्त, 2023 को आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामप्रताप कटारिया स्टेडियम की घोषणा की। स्टेडियम का निर्माण 2030 तक राजस्थान को खेलों में नंबर वन बनाने के विजन के तहत की जाएगी।


सिंगापुर में राजस्थान आवासन मंडल को मिले दो अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड

सिंगापुर में 16 अगस्त, 2023 को आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान आवासन मंडल को एशियाज बेस्ट एंप्लॉयर ब्रांड अवार्ड-2023 और आवासन मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा को द वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस की ओर से एग्जंपलरी लीडरशिप एंड सीएसआर इनीशिएटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया। आईएएस पवन अरोड़ा ने स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर इलेक्ट्रोनिक मीडिया ज्वाइन कर लिया है। पवन अरोड़ा के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में मण्डल को कुल 35 अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें मकान विक्रय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, स्कॉच अवार्ड-2021, अवार्ड ऑफ एक्सीलेन्सी, नेशनल रियल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल द्वारा सम्मान, नेशनल हाउसिंग अवार्ड, आई.बी.सी और 'स्टार ऑफ गवर्नेस-गोल्ड अवार्ड' और नरेडको द्वारा दिए 'रियल एस्टेट कॉन्क्लेव', 'ओएमजी-बुक ऑफ रिकार्डस' जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड शामिल हैं।

 

जोधपुर की मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में 'अल्पसंख्यक शोधपीठ' का उद्घाटन

जोधपुर (राजस्थान) की मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एंड रिसर्च में 16 अगस्त, 2023 को 'अल्पसंख्यक शोधपीठ' का लोकार्पण किया। अल्पसंख्यक मामलात व वक्फ मंत्री शाले मोहम्मद ने इसका उद्घाटन किया।

'संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों' का वाचन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

राजस्थान में 15 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों ने 'संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों' का वाचन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। प्रदेश के 78 हजार 422 स्कूलों ने 15 मिनट में 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स' में अपना नाम दर्ज करवाया। इस विश्व रिकॉर्ड को 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स' के इंडिया एडिशन में दर्ज करते हुए राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग के नाम सर्टिफिकेट जारी किया गया है।

Tuesday, August 22, 2023

राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के वर्ष 2022-23 के पुरस्कार वितरित

बीकानेर में 21 अगस्त, 2023 को राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्य के 32 साहित्यकारों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।
राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के वर्ष 2022-23 के पुरस्कार इस प्रकार हैं-

पुरस्कार प्राप्तकर्ता
सूर्यमल्ल मीसण शिखर पुरस्कार (पद्य) मधु आचार्य आशावादी (बीकानेर)
गणेशीलाल व्यास उस्ताद पद्य पुरस्कार ओम नागर (बारां)
शिवचंद भरतिया गद्य पुरस्कार कमल रंगा (बीकानेर)
मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी (अलवर)
बावजी चतर सिंह अनुवाद पुरस्कार राजूराम बिजारणियां (लूणकरणसर)
सांवर दइया पैली पोथी पुरस्कार मोहन पुरी (भीलवाड़ा)
जवाहरलाल नेहरू राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार किरण बादळ (रायसिंहनगर)
प्रेमजी प्रेम राजस्थानी युवा लेखन पुरस्कार देवीलाल महिया (लूणकरणसर)
राजस्थानी महिला लेखन पुरस्कार डॉ. कृष्णा आचार्य (बीकानेर)
रावत सारस्वत राजस्थानी साहित्यिक पत्रकारिता पुरस्कार 'राजस्थली' पत्रिका (सं. श्याम महर्षि) श्रीडूंगरगढ़
भतमाल जोशी महाविद्यालय पुरस्कार प्रथम स्थान योगेश व्यास (बीकानेर) व द्वितीय स्थान अभिमन्यु सिंह इंदा (फालना)
मनुज देपावत पुरस्कार प्रथम स्थान अरमान नदीम (बीकानेर) व द्वितीय स्थान कल्पना रंगा (महाजन)
राजस्थानी भाषा सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चन्द्रप्रकाश देवल (अजमेर)
राजस्थानी साहित्य सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन देव चारण (जोधपुर)
राजस्थानी संस्कृति सम्मान डॉ. ब्रजरतन जोशी (बीकानेर)
राजस्थानी प्रवासी साहित्यकार सम्मान डॉ. रामबक्ष (मुंबई)

आगीवाण सम्मान (कुल 14 पुरस्कार) : नंदकिशोर शर्मा (जैसलमेर), मेहरचंद धामू (परलीका, हनुमानगढ़), चांदकौर जोशी (जोधपुर), दीनदयाल ओझा (जैसलमेर), सोहनदान चारण (जोधपुर), भोगीलाल पाटीदार (डूंगरपुर), भंवरलाल भ्रमर (बीकानेर), गौरीशंकर भावुक (तालछापर, सुजानगढ़), पुरुषोत्तम पल्लव (उदयपुर), श्याम जांगिड़ (चिड़ावा, झुंझुनूं), गोपाल व्यास (बीकानेर), मुकट मणिराज (कोटा), बिशन मतवाला (बीकानेर), उपेन्द्र अणु (ऋषभदेव, उदयपुर) शामिल रहे।

Thursday, June 15, 2023

राजस्थान साहित्य प्रोत्साहन पुरस्कार

राज्य सरकार ने साहित्यकारों के लिए नए 'राजस्थान साहित्य प्रोत्साहन पुरस्कार' की शुरुआत करने की घोषणा की है।

पुरस्कार इस प्रकार होंगे-

  • कन्हैया लाल सेठिया साहित्य पुरस्कार - श्रेणी पद्य
  • विजयदान देथा साहित्य पुरस्कार - श्रेणी गद्य
  • कोमल कोठारी लोक साहित्य पुरस्कार - श्रेणी लोक साहित्य/कला
  • डॉ. सीताराम लालस भाषा एवं अनुसंधान पुरस्कार - श्रेणी भाषा/अनुसंधान
  • नए पुरस्कारों के लिए नोडल एजेंसी राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर को बनाया गया है। वहीं राज्य का कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग प्रशासनिक प्रक्रिया देखेगा।
  • पुरस्कार में 11-11 लाख रुपए नकद राशि, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
  • नए 'राजस्थान साहित्य प्रोत्साहन पुरस्कार' पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किये जा सकेंगे।


पुरस्कार चयन के लिए गठित स्थायी समिति ये होंगे

अध्यक्ष - गैर राजकीय व्यक्ति होंगे, जिसका मनोनयन राज्य सरकार करेगी।
समिति के सदस्य इस प्रकार होंगे-

  • 1. राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के अध्यक्ष
  • 2. राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के अध्यक्ष
  • 3. कला एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख शासन सचिव
  • 4. दो सदस्यों को राज्य सरकार मनोनीत करेगी, जो पद्मश्री/साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त होंगे।


  • सदस्य सचिव- कला एवं संस्कृति विभाग के उप शासन सचिव सदस्य सचिव होंगे।


  • पुरस्कार चयन समिति प्राप्त आवेदनों पर विचार के बाद तीन-तीन के समूह में चयनित साहित्यकारों का पैनल बनाकर अनुशंसा सहित अंतिम निर्णय के लिए प्रशासनिक विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करेगी।  
  • सभी पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा आयोजित राजस्थान लिटरेचर फेस्टिवल, राजस्थान दिवस अथवा अन्य अवसरों पर प्रदान किए जा सकेंगे।

Saturday, June 10, 2023

राजस्थान के 7 जिलों में खुलेंगी खेल अकादमियां

राजस्थान सरकार ने राज्य के 7 जिलों में अलग-अलग खेल अकादमियां खोलने की घोषणा की है। इसके लिए 14.25 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी गई है। खेल एकेडमी व जिले की सूची इस प्रकार है-

खेल अकादमीस्थान
फुटबॉलकोलिड़ा (सीकर) और बांसवाड़ा
साइक्लिंगबीकानेर
कुश्तीभीलवाड़ा
एथलेटिक्सराजगढ़ (चूरू)
बास्केटबॉलबाड़मेर और सीकर
कबड्डीडीडवाना (नागौर)

Saturday, January 7, 2023

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 29

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. राजस्थान की मरु कोकिला किसे कहा जाता है?
(अ) छगनी देवी
(ब) सुंदरी देवी
(स) गवरी देवी
(द) सौम्या शर्मा
2. महात्मा गांधी के पांचवें पुत्र कहलाते हैं-
(अ) गोकुलभाई भट्ट
(ब) दामोदर लाल व्यास
(स) जमनालाल बजाज
(द) भोगीलाल पांड्या
3. राजस्थान की ओर से प्रथम अशोक चक्र विजेता शम्भूदयाल सिंह को यह सम्मान प्रदान किया गया?
(अ) सन् 1947
(ब) सन् 1948
(स) सन् 1965
(द) सन् 1971
4. राजस्थान की ओर से प्रथम अशोक चक्र विजेता शम्भूदयाल सिंह किसे जिले के निवासी थे?
(अ) जोधपुर
(ब) सीकर
(स) नागौर
(द) झुंझुनूं
5. पोकरण किले का निर्माण किसने व कब करवाया था-
(अ) सन् 1550 - राव मालदेव
(ब) सन् 1450 - महाराणा कुम्भा
(स) सन् 1600 - देव सिंह हाड़ा
(द) सन् 1534 - विक्रमादित्य
6. जैसलमेर के दुर्ग को विश्व विरासत स्थल में शामिल किया गया-
(अ) वर्ष 2000
(ब) वर्ष 2007
(स) वर्ष 2010
(द) वर्ष 2013
7. शमी, जंड किसके नाम हैं?
(अ) खेजड़ी
(ब) आम
(स) बबूल
(द) नीम
8. राजस्थान का क्षेत्रफल देश के कुल भूभाग का कितने प्रतिशत है?
(अ) 10.39 प्रतिशत
(ब) 10.40 प्रतिशत
(स) 10.41 प्रतिशत
(द) 10.42 प्रतिशत
9. राजस्थान का कौनसा जिला सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय सीमा वाला है और यह सीमा कितनी लंबी है?
(अ) बाड़मेर - 465 किमी.
(ब) जैसलमेर - 464 किमी.
(द) श्रीगंगानगर - 463 किमी.
(द) जोधपुर - 360 किमी.
10. राजस्थान में किस जिले में सर्वाधिक परती भूमि है?
(अ) जयपुर
(ब) बाड़मेर
(स) जैसलमेर
(द) जोधपुर
11. निम्न में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है-
(अ) हल्दीघाटी का शेर - महाराणा प्रताप
(ब) राजस्थान के लौह पुरुष - भोगीलाल पांड्या
(स) मारवाड़ का प्रताप - राव चन्द्रसेन
(द) राजस्थान की मरु कोकिला - गवरी देवी
12. हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी में भाद्रपद माह में भरने वाला पशु मेला किस तिथि को भरता है?
(अ) कृष्ण पक्ष की चतुर्थी
(ब) शुक्ल पक्ष की चतुर्थी
(स) कृष्ण पक्ष की नवमी
(द) शुक्ल पक्ष की नवमी
13. प्रदेश के वे कौनसे दो जिले हैं जिनमें कोई नदी नहीं बहती है?
(अ) बीकानेर व चूरू
(ब) जोधपुर व बीकानेर
(स) चूरू व झुंझुनूं
(द) बीकानेर व जैसलमेर
14. निम्न नदियां किस जिले में बहती हैं-
परवन, ल्हासी, पार्वती, कूकू, रेतम
(अ) कोटा
(ब) बूंदी
(स) बारां
(द) करौली
15. प्रतिवर्ष बूंदी उत्सव मनाया जाता है-
(अ) 24 मई
(ब) 24 जून
(स) 24 जुलाई
(द) 24 अगस्त

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 29
1. (स), 2. (स), 3. (ब), 4. (स), 5. (अ), 6. (द), 7. (अ), 8. (स), 9. (ब), 10. (द), 11. (ब), 12. (स), 13. (अ), 14. (स), 15. (ब)

Sunday, December 18, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 28

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. दौसा जिले के किस क्षेत्र में राणा सांगा की छतरी बनी हुई है?
(अ) धूपतलाई (बसवा)
(ब) पाटोली (महुआ)
(स) मण्डावर (महुआ)
(द) खोहरा (लालसोट)
2. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल जिले हैं-
(अ) जयपुर और अलवर
(ब) अलवर और भरतपुर
(स) अलवर और दौसा
(द) अलवर और करौली
3. 'मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी' किस जिले में है-
(अ) जोधपुर
(ब) कोटा
(स) उदयपुर
(द) जयपुर
4. राजस्थान का प्रसिद्ध पुष्कर मेला किस माह में लगता है?
(अ) अक्टूबर
(ब) नवम्बर
(स) फरवरी
(द) मार्च
5. राजस्थान के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं-
(अ) भैंरोसिंह शेखावत
(ब) जगन्नाथ पहाडिय़ा
(स) टीकाराम पालीवाल
(द) मोहनलाल सुखाडिय़ा
6. राजस्थान की प्रथम महिला मुख्यमंत्री हैं-
(अ) कमला बेनीवाल
(ब) प्रतिभा पाटील
(स) वसुंधरा राजे
(द) सुमित्रा सिंह
7. राजस्थान विधानसभा के प्रथम मुख्य सचेतक हैं-
(अ) मथुरादास माथुर
(ब) जसवंत सिंह
(स) चौधरी लिखमाराम
(द) के. राधाकृष्णन
8. राजस्थान के प्रथम मुख्य सचिव कौन थे?
(अ) पी. बनर्जी
(ब) जे. रामकृष्णन
(स) के. राधाकृष्णन
(द) सुदीप भट्टाचार्य
9. पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले जिले हैं-
(अ) श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर व बाड़मेर
(ब) श्रीगंगानगर, बीकानेर, पाली व बाड़मेर
(स) श्रीगंगानगर, पाली, जैसलमेर व बाड़मेर
(द) श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर व नागौर
10. राजसमंद जिले का नाथद्वारा किस नदी के किनारे स्थित है?
(अ) नर्मदा
(ब) लूणी
(स) कोठारी
(द) बनास
11. प्राचीन काल में डूंगरपुर-बांसवाड़ा का मध्य भाग था-
(अ) मेवल   
(ब) यौधेय
(स) सत्यपुर
(द) माल
12. शाहपुरा (भीलवाड़ा) में जिस संप्रदाय की पीठ स्थित है, वह है-
(अ) दादू संप्रदाय
(ब) वल्लभ संप्रदाय
(स) निम्बार्क संप्रदाय
(द) रामस्नेही संप्रदाय
13. राजस्थान सरकार द्वारा पहली वन नीति का अनुमोदन कब किया गया?
(अ) मार्च 2011
(ब) सितंबर 2011
(स) फरवरी 2010
(द) अगस्त 2010
14. निम्नलिखित में से राजस्थान के किस क्षेत्र से अलीबक्षी ख्याल संबद्ध है?
(अ) अलवर
(ब) करौली
(स) चित्तौड़
(द) चिड़ावा
15. अफीम-मुक्ति अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 1986 में किस राजस्थानी हस्ती को पद्मश्री से सम्मानित किया गया?
(अ) डॉ. नगेन्द्र सिंह
(ब) कोमल कोठारी
(स) नारायण सिंह माणकलाव
(द) सीताराम सेकसरिया

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 28
1. (अ), 2. (ब), 3. (द), 4. (ब), 5. (अ), 6. (स), 7. (अ), 8. (स), 9. (अ), 10. (द), 11. (अ), 12. (द), 13. (स), 14. (अ), 15. (स)

Tuesday, December 6, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 27

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. अलवर जिले की मुंडावर, बहरोड़, बानसूर तहसील तथा हरियाणा के कुछ इलाके को मिलाकर बने क्षेत्र को कहा जाता है-
(अ) राठ अंचल
(ब) छोटा मत्स्य
(स) बांका अंचल
(द) उपरोक्त सभी
2. जनगणना-2011 के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान की कुल जनसंख्या है-
(अ) 6,85,48,437
(ब) 6,88,48,437
(स) 6,95,20,437
(द) 6,98,55,440
3. निम्न में से राजस्थान की प्रथम राजस्थानी फिल्म कौनसी है?
(अ) सुपातर बीनणी
(ब) नजराना
(स) नानी बाई रो मायरो
(द) ढोला मरवण
4. निम्न में से राजस्थान का गौरव है-
(अ) चित्तौडगढ़़
(ब) तारागढ़
(स) हवामहल
(द) पुष्कर
5. राजस्थान के सबसे अधिक चार कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री हैं-
(अ) जयनारायण व्यास
(ब) भैरोंसिंह शेखावत
(स) मोहनलाल सुखाडिय़ा
(द) उपरोक्त सभी
6. राजस्थान विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष हैं-
(अ) लालसिंह शक्तावत
(ब) नरोत्तम लाल जोशी
(स) मथुरादास माथुर
(द) जगन्नाथ पहाडिय़ा
7. उज्जैन के राजा और महान योगी भर्तृहरि ने अपने अंतिम दिनों में राजस्थान को अपनी तपोस्थली बनाया। उनकी तपोस्थली 'भर्तृहरि' किस जिले में स्थित है?
(अ) अलवर
(ब) भरतपुर
(स) जयपुर
(द) दौसा
8. राजस्थान में पहला हज हाउस अप्रेल, 2012 में बनाया गया। यह किस जिले में स्थित है?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) सीकर
(द) कोटा
9. गोडावण के प्रजनन केन्द्र के रूप में चर्चित जोधपुर जन्तुआलय की स्थापना किस वर्ष की गई?
(अ) सन् 1932
(ब) सन् 1934
(स) सन् 1936
(द) सन् 1938
10. बांकल माता का प्राचीन देवी मन्दिर स्थित है-
(अ) भरतपुर
(ब) बाड़मेर
(स) सीकर
(द) जोधपुर
11. राजा भोज द्वारा बनवाया गया पुरातात्विक महत्त्व का प्रमुख स्थल प्राचीन चामुण्डा माता का मंदिर किस जिले में स्थित है?
(अ) पाली
(ब) बाड़मेर
(स) नागौर
(द) अजमेर
12. स्थानीय आशु कवि द्वारा मौके पर ही कविता की पंक्तियां रचकर व्यंग्यात्मक तरीके से अपनी बात कहने वाला 'हेला ख्याल' कहां आयोजित किया जाता है?
(अ) लालसोट (दौसा)
(ब) सांगानेर (जयपुर)
(स) खेतलाजी (पाली)
(द) नवलगढ़ (झुंझुनूं)
13. जयपुर शहर कितने वर्गों के सिद्धान्त पर बसाया गया है?
(अ) सात
(ब) आठ
(स) नौ
(द) दस
14. राजस्थान के किस जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों की सर्वाधिक लंबाई है?
(अ) जोधपुर
(ब) जैसलमेर
(स) जयपुर
(द) अलवर
15. जयपुर जिले का भैंसलाना प्रसिद्ध है-
(अ) बकरियों की सर्वाधिक संख्या के लिए
(ब) काले संगमरमर के लिए
(स) तांबे के भंडार के लिए
(द) छपाई के काम के लिए

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 27
1. (अ), 2. (अ), 3. (ब), 4. (अ), 5. (स), 6. (अ), 7. (अ), 8. (ब), 9. (स), 10. (ब), 11. (अ), 12. (अ), 13. (स), 14. (स), 15. (ब)

Wednesday, November 30, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 26

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. टेकोंमीला अंडयूलटा किस पुष्प का वैज्ञानिक नाम है-
(अ) रोहिड़ा
(ब) गुलाब
(स) चमेली
(द) गेंदा
2. थल सेना की दक्षिणी-पश्चिमी कमान का मुख्यालय कहां स्थापित है?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) जैसलमेर
(द) बाड़मेर
3. राजस्थान के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा यानी बिज्जी को उनकी पुस्तक 'बातां री फुलवारी' के लिए कौनसा पुरस्कार मिला है-
(अ) साहित्य अकादमी पुरस्कार
(ब) राजस्थान साहित्य शिरोमणि
(स) राजस्थान रत्न
(द) हिन्दी साहित्य पुरस्कार
4. लिग्नाइट यानी कोयले के उत्पादन में राजस्थान में प्रथम स्थान पर है-
(अ) जैसलमेर
(ब) सीकर
(स) कोटा
(द) बाड़मेर
5. 'रेगिस्तान का गुलाब' और 'राजस्थान का अण्डमान' किसे कहा जाता है?
(अ) जोधपुर
(ब) बाड़मेर
(स) चूरू
(द) जैसलमेर
6. जैसलमेर के पूर्व भाटी शासकों की कुल देवी हैं-
(अ) बाण माता
(ब) शिला देवी
(स) तनोट देवी
(द) करणी माता
7. किस देवी को जोधपुर के राठौड़ों की कुलदेवी माना जाता है-
(अ) नागनेची माता
(ब) तनोट देवी
(स) करणी माता
(द) शिला देवी
8. राजस्थान मानवाधिकार आयोग की प्रथम अध्यक्ष हैं-
(अ) कुशल सिंह
(ब) कांता कथूरिया
(स) कांता भटनागर
(द) यशोदा देवी
9. प्रदेश की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है-
(अ) जयसमंद झील (उदयपुर)
(ब) फतह सागर (उदयपुर)
(स) नक्की झील (माउंट आबू)
(द) राजसमंद झील (राजसमंद)
10. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लिंगानुपात के मामले में राजस्थान का देश में स्थान है-
(अ) 10वां
(ब) 17वां
(स) 21वां
(द) 24वां
11. प्राचीन गणराज्यों में शामिल 'अर्बुद प्रदेश' वर्तमान में है-
(अ) अजमेर
(ब) पाली
(स) जोधपुर
(द) अलवर
12. चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रदेश के किस स्थान को 'गुर्जर प्रदेश' के रूप में जाना था?
(अ) भरतपुर
(ब) दौसा
(स) पाली
(द) सीकर
13. 'टाइगर मैन' किसे कहा जाता है?
(अ) कैलाश सांखला
(ब) कैलाश विजयवर्गीय
(स) संजय जैन
(द) प्रताप सिंह
14. कालाखो बांध और मोरेल बांध किस जिले में स्थित हैं?
(अ) दौसा
(ब) जयपुर
(स) टोंक
(द) अलवर
15. राजस्थान में गौमाता का पहला मंदिर 'सप्तम गौमाता मंदिर' स्थित है-
(अ) रैवासा (सीकर)
(ब) आमेर (जयपुर)
(स) तनोट (जैसलमेर)
(द) रणकपुर (पाली)

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 26
1. (अ), 2. (अ), 3. (अ), 4. (द), 5. (द), 6. (स), 7. (अ), 8. (स), 9. (अ), 10. (स), 11. (ब), 12. (स), 13. (अ), 14. (अ), 15. (अ)

Tuesday, November 29, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 25

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. जब पुष्कर की पहाडिय़ों में भारी वर्षा होती है तो बाढ़ कहां आती है?
(अ) अजमेर
(ब) सवाई माधोपुर
(स) बालोतरा
(द) सोजत
2. सांभर झील में निम्न में से किस देवी का मंदिर स्थित है?
(अ) बवन देवी
(ब) शाकम्भरी देवी
(स) कुंजल माता
(द) शीलादेवी
3. राजस्थान में भूरी मिट्टी का प्रसार क्षेत्र है-
(अ) बनास नदी का प्रवाह-क्षेत्र
(ब) राजस्थान का दक्षिणी भाग
(स) हाड़ौती-पठार
(द) अरावली के दोनों तरफ के भाग
4. राजपूताना-मध्यभारत सभा का प्रथम अधिवेशन सन् 1919 में कहां हुआ था?
(अ) दिल्ली
(ब) अजमेर
(स) इन्दौर
(द) उदयपुर
5. महात्मा गांधी के पांचवें पुत्र के रूप में विख्यात थे-
(अ) जमनालाल बजाज
(ब) गोकुल भाई भट्ट
(स) गोकुललाल असावा
(द) अर्जुन लाल सेठी
6. राजस्थान में कौनसा शहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का अंग है?
(अ) अलवर
(ब) करौली
(स) झुंझुनूं
(द) पिलानी
7. पर्यटन की दृष्टि से एलिफेंट राइडिंग को बढ़ावा देने के लिए किस शहर में 'हाथी गांव' की स्थापना की गई है-
(अ) जयपुर
(ब) कोटा
(स) जोधपुर
(द) उदयपुर
8. सरकारी तन्त्र में संचालित शक्कर का कारखाना स्थित है?
(अ) उदयपुर में
(ब) श्रीगंगानगर में
(स) भोपालसागर में
(द) केशोरायपाटन में
9. 'पृथ्वीराज रासो' का रचनाकार था-
(अ) चन्द बरदाई
(ब) हरिहर
(स) नागरचन्द्र
(द) रन्ना
10. शिक्षा नगरी के रूप में ख्याति पा चुका किस शहर को 'आज के दौर का नालंदा' कहा जाता है-
(अ) जयपुर
(ब) कोटा
(स) जोधपुर
(द) उदयपुर
11. राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष-
(अ) कान्ता कथूरिया
(ब) कांता भटनागर
(स) सुमित्रा सिंह
(द) कुशल सिंह
12. पद्मश्री से सम्मानित प्रथम राजस्थानी-
(अ) कंवरसेन (1956)
(ब) श्रीमती रतन शास्त्री (1955)
(स) रामप्रकाश गहलोत (1957)
(द) डॉ. दौलत सिंह कोठारी (1960)
13. राजस्थान के सांस्कृतिक केन्द्र व उनके स्थापना वर्ष मेें से निम्न में से कौनसा सही नहीं है-
(अ) रवीन्द्र मंच, जयपुर - 1963
(ब) अरबी-फारसी शोध संस्थान, टोंक - 1978
(स) पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर - 1986
(द) जवाहर कला केन्द्र - 1980
14. पाल-मोरडी, सौन-चिडिया, चिडिय़ा तुकदार, नाहर गुंजनी हुकना, सारंग, कुकना, तुकदर, बड़ा तिलोर किसके नाम हैं-
(अ) गोडावण
(ब) साइबेरियाई सारस
(स) उत्तरी शाह चकवा
(द) इनमें से कोई नहीं
15. प्रोसोपिस सिनेरेरिया या प्रोसोपिस स्पायसिजेरा किसका वैज्ञानिक नाम है-
(अ) चिंकारा
(ब) खेजड़ी
(स) रोहिड़ा
(द) कटहल

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 25
1. (स), 2. (ब), 3. (अ), 4. (अ), 5. (अ), 6. (अ), 7. (अ), 8. (द), 9. (अ), 10. (ब), 11. (अ), 12. (ब), 13. (द), 14. (अ), 15. (ब)

Tuesday, November 22, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 24

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. राजस्थान के सर्वोच्च पर्वत शिखर 'गुरु शिखर' (सिरोही) की ऊंचाई है-
(अ) 1,789 मीटर
(ब) 1,767 मीटर
(स) 1,745 मीटर
(द) 1,722 मीटर
2. राजस्थान के किन-किन शहरों में विकास प्राधिकरण कार्यरत हैं-
(अ) जयपुर, जोधपुर, उदयपुर
(ब) जयपुर, कोटा, जोधपुर
(स) जयपुर, अजमेर, उदयपुर
(द) जयपुर, जोधपुर एवं अजमेर
3. राज्य के प्रथम दूरदर्शन प्रसारण केन्द्र, जयपुर का शुभारंभ हुआ-
(अ) 3 जनवरी, 1975
(ब) 5 मार्च, 1977
(स) 8 अगस्त, 1979
(द) 26 जनवरी, 1980
4. राजस्थान का प्रथम स्टॉक एक्सचेंज किस शहर में शुरू किया गया था?
(अ) उदयपुर
(ब) जयपुर
(स) कोटा
(द) जोधपुर
5. राजस्थान के प्रथम राज्यपाल थे-
(अ) सरदार गुरुमुख निहालसिंह
(ब) डॉ. सम्पूर्णानंद
(स) सरदार हुकम सिंह
(द) वेदपाल त्यागी
6. राजस्थान के बारे में निम्न से असत्य तथ्य है-
(अ) कुल स्थलीय सीमा 5,920 वर्ग किमी.
(ब) लम्बाई (उ. से द.) 826 कि.मी.
(स) राज्य की चौड़ाई (पू. से प.) 869 कि.मी.
(द) देश के क्षेत्रफल का प्रतिशत भाग - 10.9 प्रतिशत
7. 4 जून, 2005 को राजस्थान के सातवें संभाग की स्थापना की गई। यह है-
(अ) भरतपुर
(ब) जोधपुर
(स) कोटा
(द) उदयपुर
8. राजस्थान सूचना आयोग का गठन कब हुआ था?
(अ) 18 अप्रैल, 2007
(ब) 18 अप्रैल, 2008
(स) 18 अप्रैल, 2005
(द) 18 अप्रैल, 2006
9. निम्नलिखित में से राजपूताना के किस क्षेत्र पर वरीक वंश ने शासन किया था?
(अ) ओसियां
(ब) बयाना
(स) अलवर
(द) बदनौर
10. केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान स्थापित है-
(अ) बीकानेर
(ब) जसोल
(स) अविकानगर
(द) जैसलमेर
11. राजस्थान में विधानमण्डल है-
(अ) एक सदनात्मक
(ब) द्विसदनात्मक
(स) त्रिसदनात्मक
(द) कोई नहीं
12. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कार्यालय किस शहर में है-
(अ) अजमेर
(ब) जयपुर
(स) कोटा
(द) जोधपुर
13. राजस्थान में पहाड़ों की नगरी के नाम से विख्यात है-
(अ) उदयपुर
(ब) कोटा
(स) डूंगरपुर
(द) जयपुर
14. राजस्थान के प्रथम राज प्रमुख थे-
(अ) सवाई मानसिंह (जयपुर)
(ब) महाराणा भूपाल सिंह (उदयपुर)
(स) महारावल उदयसिंह (डूंगरपुर)
(द) सवाई जयसिंह (जयपुर)
15. राजस्थान में सर्वाधिक आर्द्रता किस स्थान पर है-
(अ) फलौदी (जोधपुर)
(ब) माउन्ट आबू (सिरोही)
(स) झालरापाटन (झालावाड़)
(द) उदयपुर (उदयपुर)

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 24
1. (द), 2. (द), 3. (ब), 4. (ब), 5. (अ), 6. (द), 7. (अ), 8. (द), 9. (ब), 10. (स), 11. (अ), 12. (अ), 13. (स), 14. (अ), 15. (ब)

Monday, November 21, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 23

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. राजस्थान की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है-
(अ) गुरु शिखर (सिरोही)
(ब) जरगा (उदयपुर)
(स) रघुनाथगढ़ (सीकर)
(द) अचलगढ़ (सिरोही)
2. राजस्थान के बरूण गांव की बकरियां देशभर में प्रसिद्ध हैं। यह गांव किस जिले में है?
(अ) अजमेर
(ब) नागौर
(स) सीकर
(द) जोधपुर
3. गोगा नवमी कहा जाता है-
(अ) श्रावण के कृष्ण पक्ष की नवमी को
(ब) भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की नवमी को
(स) श्रावण के शुक्ल पक्ष की नवमी को
(द) भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की नवमी को
4. राजस्थान में 'किसान सहकारी के्रडिट कार्ड योजना' किस जिले से शुरू की गई?
(अ) नागौर
(ब) सीकर
(स) झालावाड़
(द) भरतपुर
5. प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित बारां जिले में स्थित सीताबाड़ी किस जनजाति का धार्मिक एवं रमणीक स्थल है?
(अ) गरासिया
(ब) सहरिया
(स) भील
(द) मीणा
6. अजमेर जिले में स्थित तीर्थराज पुष्कर सरोवर में कितने घाट हैं?
(अ) 42
(ब) 52
(स) 55
(द) 65
7. अरावली पर्वतमाला का विस्तार राजस्थान के कितने प्रतिशत क्षेत्रफल पर है?
(अ) 10.3 प्रतिशत
(ब) 9.1 प्रतिशत
(स) 8.6 प्रतिशत
(द) 5.1 प्रतिशत
8. पाकिस्तान के कौन-कौन से जिले राजस्थान की सीमा से लगते हुए हैं :
(अ) सियालकोट, रावलपिंडी, लाहौर
(ब) मुल्तान, कसूर, हफीजाबाद
(स) गुजरात, गुजरावालां, खुशब
(द) बहावलपुर, रहीमयार तथा मीरपुर
9. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला व उसका क्षेत्रफल है-
(अ) जैसलमेर - 38,401 वर्ग किलोमीटर
(ब) जयपुर - 39,301 वर्ग किलोमीटर
(स) जोधपुर - 37,902 वर्ग किलोमीटर
(द) बाड़मेर - 38, 439 वर्ग किलोमी
10. राजस्थान में अरावली पर्वत शृंखला की कुल लंबाई है-
(अ) 560 किलोमीटर
(ब) 555 किलोमीटर
(स) 550 किलोमीटर
(द) 540 किलोमीटर
11. राजस्थान में सर्वाधिक गर्म स्थान है-
(अ) बीकानेर
(ब) चूरू
(स) जैसलमेर
(द) बाड़मेर
12. जयपुर जिले का सांभर कस्बा किसके लिए जाना जाता है-
(अ) सबसे बड़ी खारे पानी की झील के लिए
(ब) राष्ट्रीय पक्षी मोरों की बहुतायत के लिए
(स) चांदी की खानों के लिए
(द) उपरोक्त सभी के लिए
13. प्रदेश के किस शहर में व कब सबसे पहले नगर पालिका स्थापित हुई-
(अ) अजमेर - सन् 1940
(ब) आबू - सन् 1815
(स) कोटा - सन् 1890
(द) अलवर - सन् 1872
14. राजस्थान में विकास प्राधिकरण कितने हैं?
(अ) 4
(ब) 3
(स) 2
(द) 1
15. राजस्थान के किस जिले में एक युद्ध संग्रहालय की स्थापना की गई है?
(अ) जैसलमेर
(ब) बाड़मेर
(स) सिरोही
(द) जोधपुर

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 23
1. (अ), 2. (ब), 3. (द), 4. (स), 5. (ब), 6. (ब), 7. (ब), 8. (द), 9. (अ), 10. (स), 11. (ब), 12. (अ), 13. (ब), 14. (ब), 15. (अ)

Thursday, November 10, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 22

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. बीकानेर रियासत की ऊंटों की सेना विश्व इतिहास में किस नाम से प्रसिद्ध है-
(अ) बीकानेर ऊंट कैवेलरी
(ब) गंगा रिसाला
(स) गंगा ऊंट सैन्य बल
(द) बीकाणा ऊष्ट्र सैन्य बल
2. राजस्थान का कौनसा जंतुआलय ऐसा है जिसने घडिय़ालों के प्रजनन में सफलता प्राप्त की है?
(अ) कोटा जंतुआलय
(ब) उदयपुर जंतुआलय
(स) जयपुर जंतुआलय
(द) जोधपुर जंतुआलय
3. लोक कथाओं के संग्रह 'बातां री फुलवारी' के लेखक हैं-
(अ) विजयदान देथा
(ब) हरिराम मीना
(स) इकराम राजस्थानी
(द) लक्ष्मी कुमारी चूंडावत
4. दस खण्डों में दो लाख से अधिक शब्द अपने में समेटे राजस्थानी भाषा के शब्दकोष किसने बनाया?
(अ) विजयदान देथा
(ब) कोमल कोठारी
(स) डॉ. सीताराम लालस
(द) सूर्यमल मिश्रण
5. इंदिरा गांधी नहर का अंतिम गंतव्य है?
(अ) माडपुरा
(ब) गडरारोड
(स) बालोतरा
(द) सेडवा
6. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रंथ कुंभा की रचना नहीं है?
(अ) सुधा प्रबंध
(ब) नृत्यरत्नकोष
(स) कलानिधि
(द) रसिकप्रिया
7. राजपूत स्थापत्य कला की अद्भुत मिसाल और 1815 ईस्वी में विनयसिंह द्वारा बनवाई गई 'मूसी महारानी की छतरी' स्थित है?
(अ) मेहरानगढ़
(ब) कुंभलगढ़
(स) अलवर दुर्ग
(द) नाहरगढ़
8. पोकरण परमाणु परीक्षण केन्द्र किस जिले में स्थित है?
(अ) बाड़मेर
(ब) जैसलमेर
(स) जोधपुर
(द) श्रीगंगानगर
9. अजमेर स्थित तारागढ़ दुर्ग का निर्माण किस राजा ने करवाया था?
(अ) पृथ्वीराज चौहान प्रथम
(ब) अजयपाल चौहान
(स) तारासिंह
(द) इनमें से कोई नहीं
10. अजमेर स्थित तारागढ़ दुर्ग का निर्माण किस शताब्दी में हुआ?
(अ) सातवीं शताब्दी
(ब) आठवीं शताब्दी
(स) नौवीं शताब्दी
(द) ग्यारहवीं शताब्दी
11. निम्न में से किस स्थान के गुलाब के पुष्प दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं-
(अ) पुष्कर
(ब) बालोतरा
(स) उदयपुर
(द) बांदीकुई
12. निम्न में से किस स्थान पर राजस्थान की सबसे बड़ी और आधुनिक पुष्प मंडी विकसित की जा रही है-
(अ) जहाजपुर (भीलवाड़ा)
(ब) देवली (टोंक)
(स) पुष्कर (अजमेर)
(द) सांगोद (कोटा)
13. निम्नलिखित में से कौनसा विद्वान कुम्भा के दरबार में नहीं था?
(अ) मुनि जिन विजय सूरी       
(ब) टिल्ला भट्ट
(स) नाथा
(द) मुनि सुन्दर सूरी
14. राजस्थान विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष हैं-
(अ) वसुंधरा राजे
(ब) गायत्री देवी
(स) सुमित्रा सिंह
(द) सूर्यकांता व्यास
15. राजस्थान की थर्मोपोली किस स्थान को कहा जाता है?
(अ) बयाना
(ब) हल्दीघाटी
(स) बसवा
(द) चित्तौड़

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 22
1. (ब), 2. (ब), 3. (अ), 4. (स), 5. (ब), 6. (स), 7. (स), 8. (ब), 9. (ब), 10. (अ), 11. (अ), 12. (स), 13. (अ), 14. (स), 15. (ब)

Tuesday, November 8, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 21

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. नागौर जिले का कौनसा लोकदेवता जांभोजी का जन्मस्थल है?
(अ) पीपासर
(ब) खरनाल
(स) नावां
(द) परबतसर
2. राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की ओर से चलाई जा रही 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना' में कितने वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक ही पात्र हैं-
(अ) 58
(ब) 60
(स) 62
(द) 65
3. राजस्थान के प्रथम पुलिस महानिरीक्षक कौन थे-
(अ) पी. बनर्जी
(ब) रघुनाथ सिंह
(स) रणवीर सिंह शेखावत
(द) सी.के. वर्गीज
4. राजधानी जयपुर के लूणियावास में गधों का मेला किस त्योहार पर लगता है?
(अ) होली
(ब) गणगौर
(स) दशहरा
(द) संक्रांति
5. किस हस्ती को राजस्थान का गांधी कहा जाता है?
(अ) जमनालाल बजाज
(ब) गोकुलभाई भट्टï
(स) मोतीलाल तेजावत
(द) रामकरण जोशी
6. राज्य की पहली आंवला मंडी कहां पर है-
(अ) खण्डेला - सीकर
(ब) बिलाड़ा - जोधपुर
(स) चौमूं - जयपुर
(द) शिव - बाड़मेर
7. प्रति चार वर्ष में होने वाले और अद्र्धकुम्भ की मान्यता प्राप्त 'सुईयां का मेला' कहां लगता है-
(अ) चौहटन - बाड़मेर
(ब) रामगढ़ - जैसलमेर
(स) बावड़ी - जोधपुर
(द) लालसोट - दौसा
8. राजपूत चित्रकला की प्रसिद्ध शैली 'बणी-ठणी' के लिए कौनसा स्थान विश्व भर में प्रसिद्ध है?
(अ) कोटड़ी - भीलवाड़ा
(ब) सांगानेर - जयपुर
(स) किशनगढ़ - अजमेर
(द) बरसिंहसर - बीकानेर
9. कौनसा शतरंज खिलाड़ी राजस्थान का पहला ग्रांड मास्टर है?
(अ) अभिजीत गुप्ता
(ब) किरण सिंह
(स) राजेन्द्र भट्ट
(द) सुमित केसवानी
10. प्रदेश में चमड़े की रंगाई का एकमात्र किस जिले में है?
(अ) जयपुर
(ब) अजमेर
(स) टोंक
(द) जोधपुर
11. राजस्थान के नागौर जिले से प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने पंचायती राज की शुरुआत की-
(अ) 2 अक्टूबर, 1954
(ब) 2 अक्टूबर, 1957
(स) 2 अक्टूबर, 1959
(द) 2 अक्टूबर, 1961
12. बॉलीवुड की फिल्मों के लिए ढाई सौ से अधिक गीत लिखने वाले पं. भरत व्यास का जन्म स्थान है-
(अ) चूरू
(ब) सीकर
(द) खण्डेला
(द) झुंझुनूं
13. 'राजस्थान का अन्न भण्डार' किसे कहा जाता है?
(अ) जोधपुर
(ब) जयपुर
(स) श्रीगंगानगर
(द) उदयपुर
14. राजस्थान का पहला सुपर पावर थर्मल स्टेशन कहां है?
(अ) कोटा
(ब) जयपुर
(स) सूरतगढ़
(द) धौलपुर
15. खजूर की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य में 'खजूर अनुसंधान केंद्र' स्थापित किया गया है-
(अ) जोधपुर
(ब) बाड़मेर
(स) जैसलमेर
(द) बीकानेर

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 21
1. (अ), 2. (ब), 3. (अ), 4. (स), 5. (ब), 6. (स), 7. (अ), 8. (स), 9. (अ), 10. (स), 11. (स), 12. (अ), 13. (स), 14. (स), 15. (द)

Saturday, November 5, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 20

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. राजस्थान वित्त आयोग के प्रथम अध्यक्ष थे-
(अ) कृष्ण कुमार गोयल
(ब) के.के. सिन्हा
(स) राजपाल सिंह
(द) मुकुंद भंडारी
2. राजस्थान की पहली महिला जिला कलेक्टर कौन हैं?
(अ) ललिता देवी
(ब) ओटिमा बोर्डिया
(स) ए. सांथा
(द) कस्तूरी जैन
3. राजस्थान का क्षेत्रफल है-
(अ) 3,42,239 वर्ग किलोमीटर
(ब) 3,44,240 वर्ग किलोमीटर
(स) 4,01,329 वर्ग किलोमीटर
(द) 4,05,349 वर्ग किलोमीटर
4. राजस्थान की पाकिस्तान से लगने वाली अंतरर्राष्ट्रीय सीमा है-
(अ) 1,050 किलोमीटर
(ब) 1,060 किलोमीटर
(स) 1,070 किलोमीटर
(द) 1,080 किलोमीटर
5. भारत में पशु सम्पदा की दृष्टि से राजस्थान का स्थान हैं?
(अ) दूसरा
(ब) तीसरा
(स) चौथा
(द) पांचवां
6. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 30.37 लाख आबादी के साथ जयपुर शहर का प्रदेश और देश में क्रमश: कौनसा स्थान है?
(अ) पहला और आठवां
(ब) दूसरा और नौवां
(स) पहला और दसवां
(द) दूसरा और ग्यारहवां
7. जयपुर के पं. विश्वमोहन भट्ट ने किस वाद्य यंत्र का आविष्कार किया?
(अ) मोहन वीणा
(ब) मोहन सरोद
(स) मोहन बांसुरी
(द) मोहन तबला
8. राजस्थान लोक सेवा आयोग किस जिले में स्थित है?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) अजमेर
(द) कोटा
9. जयपुर में स्थापित किए गए राज्य के प्रथम आकाशवाणी केन्द्र से प्रसारण शुरू हुआ?
(अ) सन् 1950 में
(ब) सन् 1955 में
(स) सन् 1960 में
(द) सन् 1975 में
10. राजस्थान के प्रथम महाराजा प्रमुख थे-
(अ) महाराणा भूपाल सिंह (उदयपुर)
(ब) सवाई मानसिंह (जयपुर)
(स) कुंवर जसंवत सिंह (बीकानेर)
(द) महाराव रामसिंह (कोटा)
11. राज्य की प्रथम महिला मुख्य सचिव थीं-
(अ) सुमित्रा सिंह
(ब) प्रतिभा पाटील
(स) कुशल सिंह
(द) कांता भटनागर
12. देश के कुल उत्पादन का कितना प्रतिशत राजस्थान में होता है?
(अ) 7 प्रतिशत
(ब) 8 प्रतिशत
(स) 9 प्रतिशत
(द) 10 प्रतिशत
13. राजस्थान का प्रवेश द्वार कहा जाता है?
(अ) भरतपुर
(ब) दौसा
(स) करौली
(द) जैसलमेर
14. वस्त्र नगरी के नाम से प्रसिद्ध है?
(अ) कोटा
(ब) उदयपुर
(स) भीलवाड़ा
(द) अजमेर
15. राजस्थान का वेल्लौर कहलाता है?
(अ) जयगढ़
(ब) मेहरान गढ़
(स) भैंसरोडगढ़ दुर्ग
(द) सोनार किला

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 20
1. (अ), 2. (ब), 3. (अ), 4. (स), 5. (द), 6. (स), 7. (अ), 8. (स), 9. (ब), 10. (अ), 11. (स), 12. (द), 13. (अ), 14. (स), 15. (स)

Friday, November 4, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 19

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. करौली को 19 जुलाई, 1997 को राजस्थान का .................. जिला बनाया गया।
(अ) 30वां
(ब) 31वां
(स) 32वां
(द) 33वां
2. राजस्थान का इंटरनेट से जुडऩे वाला पहला ग्राम नायला है। यह राज्य का पहला हाईटेक गांव भी है। यह किस जिले में है?
(अ) दौसा
(ब) जयपुर
(स) टोंक
(द) अलवर
3. एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डवलपमेंट आथॉरिटी (एपीईडीए) से मान्यता प्राप्त राज्य का पहला फल उद्यान कहां स्थित है?
(अ) सरगोठ - सीकर
(ब) चौमूं - जयपुर
(स) राजगढ़ - अलवर
(द) बांदीकुई - दौसा
4. राजस्थान विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष नरोत्तमलाल जोशी किस जिले के निवासी थे?
(अ) बीकानेर
(ब) बाड़मेर
(स) सीकर
(द) झुंझुनूं
5. राज्य के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल का जन्म दौसा में किस स्थान पर हुआ?
(अ) बांदीकुई
(ब) महुआ
(स) लालसोट
(द) नांगल राजावतान
6. राजस्थान का वन क्षेत्र की दृष्टि से देश में स्थान है?
(अ) पहला
(ब) चौथा
(स) छठा
(द) नौवां
7. राजस्थान की प्रथम महिला राज्यपाल हैं?
(अ) वसुंधरा राजे
(ब) कमला बेनीवाल
(स) प्रतिभा पाटील
(द) मार्ग्रेट आल्वा
8. राजस्थान की प्रथम महिला पायलट हैं-
(अ) कांता कथूरिया
(ब) नम्रता भट्ट
(स) निवेदिता
(द) कृष्णा पूनिया
9. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का देश में दूसरा मेडिकल कॉलेज राजस्थान के किस शहर में है?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) उदयपुर
(द) कोटा
10. राजस्थान का पहला बिजनेस डाकघर स्थापित किया गया-
(अ) जोधपुर में
(ब) कोटा में
(स) उदयपुर में
(द) जयपुर में
11. सन् 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक पुरुष साक्षरता (86.9 प्रतिशत) किस जिले की है?
(अ) जयपुर
(ब) बांसवाड़ा
(स) अजमेर
(द) झुंझुनूं
12. गुप्तकाल तथा मध्यकाल की कला को अपने में समेटे आभानेरी नगरी किस जिले में स्थित है?
(अ) दौसा
(ब) टोंक
(स) उदयपुर
(द) अलवर
13. पश्चिमी राजस्थान में पाई जाने वाली गोवंश की थारपारकर नस्ल का उत्पत्ति स्थल मालाणी गांव है। यह किस जिले में स्थित है?
(अ) जोधपुर
(ब) बाड़मेर
(स) जैसलमेर
(द) पाली
14. पाली, जालोर और बाड़मेर में बहने वाली जवाई नदी का उद्गम स्थल है?
(अ) गोरिया - पाली
(ब) सुमेरपुर - पाली
(स) भीनमाल - जालोर
(द) सिणधरी - बाड़मेर
15. राजस्थान के प्रथम पुलिस महानिदेशक थे-
(अ) रघुनाथ सिंह
(ब) कमलकांत वर्मा
(स) सरदार सिंह
(द) चैतन्य शर्मा

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 19
1. (स), 2. (ब), 3. (अ), 4. (द), 5. (ब), 6. (द), 7. (स), 8. (ब), 9. (ब), 10. (द), 11. (द), 12. (अ), 13. (स), 14. (अ), 15. (अ)

Friday, October 28, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 18

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. प्राचीन भारत के 16 जनपदों में से एक मत्स्य प्रदेश की राजधानी थी-
(अ) विराट नगर
(ब) जयपुर
(स) अलवर
(द) धौलपुर
2. राजस्थान का प्रथम कृषि केंद्र सीकर जिले के ......................... में स्थापित किया गया।
(अ) श्रीमाधोपुर
(ब) फतेहपुर
(स) नीमकाथाना
(द) रींगस
3. झुंझुनूं जिले के किस स्थान पर राज्य का प्रथम और देश का पांचवां गर्दभ अभयारण्य स्थापित है?
(अ) नवलगढ़
(ब) उदयपुरवाटी
(स) मण्डावा
(द) डूंडलोद
4. जयपुर जिले की पांच तहसीलों दौसा, सिकराय, बसवा, बांदीकुई और लालसोट को मिलाकर दौसा जिले का गठन किया गया?
(अ) 10 अप्रेल, 1991
(ब) 10 अप्रेल, 1992
(स) 10 अप्रेल, 1993
(द) 10 अप्रेल, 1994
5. सितंबर, 2004 में केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर किस जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र को 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र' (एनसीआर) में शामिल किया?
(अ) अलवर
(ब) भरतपुर
(स) धौलपुर
(द) जयपुर
6. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा संभाग है?
(अ) जयपुर
(ब) उदयपुर
(स) जोधपुर
(द) भरतपुर
7. राजस्थान का कौनसा वृक्ष 'जंगल की ज्वाला' के नाम से जाना जाता है?
(अ) खेजड़ी
(ब) नीम
(स) पलास
(द) पारस पीपल
8. राज्य का पहला लिग्नाइट आधारित बिजली कहां स्थापित किया गया है?
(अ) गिरल - बाड़मेर
(ब) चंदवाजी - जयपुर
(स) बांदीकुई - जयपुर
(द) पोकरण - जैसलमेर
9. पाली जिले के सुमेरपुर के निकट जवाई नदी पर बना जवाई बांध ..............................  का सबसे बड़ा बांध है।
(अ) पश्चिमी राजस्थान
(ब) उत्तरी राजस्थान
(स) दक्षिण राजस्थान
(द) पूर्वी राजस्थान
10. बिना किसी वाद्य यंत्र के किया जाने वाला 'वालर नृत्य' करते हैं?
(अ) भील
(ब) गरासिया
(स) सहरिया
(द) मीणा
11. पांच नदियां बहने के कारण किस जिले को 'राजस्थान का पंजाब' कहा जाता है?
(अ) जालोर
(ब) उदयपुर
(स) बांसवाड़ा
(द) डूंगरपुर
12. राजस्थान का प्रथम जिला, जिसे पूर्ण साक्षर घोषित किया गया है?
(अ) अलवर
(ब) जयपुर
(स) अजमेर
(द) दौसा
13. किस गांव को राजस्थान का प्रथम साक्षर होने का सौभाग्य प्राप्त है?
(अ) मगरी - भीलवाड़ा
(ब) मसूदा - अजमेर
(स) बरसिंहसर - बीकानेर
(द) रानपुर - कोटा
14. राजा सूरजमल को 'जाटों का प्लेटो' कहा जाता है। ये किस राज्य के शासक थे?
(अ) भरतपुर
(ब) धौलपुर
(स) टोंक
(द) अलवर
15. महाराजा बलदेव सिंह ने लक्ष्मण मंदिर का निर्माण कहां करवाया था?
(अ) अलवर
(ब) भरतपुर
(स) धौलपुर
(द) करौली

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 18
1. (अ), 2. (ब), 3. (द), 4. (अ), 5. (अ), 6. (स), 7. (स), 8. (अ), 9. (अ), 10. (ब), 11. (अ), 12. (स), 13. (ब), 14. (अ), 15. (ब)

Thursday, October 20, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 17

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'मुण्डीयार री ख्यात' का विषय है -
(अ) सिरोही के चौहान
(ब) बूंदी के हाडा
(स) मेवाड़ के सिसोदिया
(द) मारवाड़ के राठौड़
2. 'वीर भारत समाज' की स्थापना किसके द्वारा हुई?
(अ) जोरावर सिंह बारहट
(ब) गोकुल दास असावा
(स) मास्टर आदित्येन्द्र
(द) विजय सिंह पथिक
3. पाली किस नदी के किनारे बसा है?
(अ) बांडी
(ब) घग्घर
(स) खारी
(द) जवाई
4. जयपुर व दौसा के क्षेत्र को कहा जाता था?
(अ) मारवाड़
(ब) हाडोती
(स) ढूंढाड़
(द) जांगल प्रदेश
5. गोडवार प्रदेश जाना जाता है-
(अ) लूनी नदी का बेसिन
(ब) अरावली का पश्चिमी भाग
(स) बनास का बेसिन
(द) सरस्वती नदी का बेसिन
6. प्रथम राजस्थानी जिसे खेल रत्न से सम्मानित किया गया?
(अ) लिम्बाराम
(ब) राज्यवर्धन सिंह राठौड़
(स) कृष्णा पूनिया
(द) गोपाल सिंह
7. राजस्थान के लौह पुरुष कहलाते हैं?
(अ) जमनालाल बजाज
(ब) भैरोंसिंह शेखावत
(स) दामोदर लाल व्यास
(द) राव राजा हणूत सिंह
8. रेलवे के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र का मुख्यालय स्थित है?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) कोटा
(द) उदयपुर
9. मुगल बादशाह शाहजहां के किस पुत्र का जन्म अजमेर में हुआ था?
(अ) औरंगेजब
(ब) शुजा
(स) मुराद
(द) दाराशिकोह
10. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1916 में विजयसिंह पथिक के नेतृत्व में किसान आंदोलन कहां हुआ था?
(अ) बिजौलिया
(ब) ब्यावर
(स) शाहपुरा
(द) नाथद्वारा
11. किसे 'राजस्थान की धातु नगरी' और 'क्षत्रियपुर' के नाम से संबोधित किया जाता है?
(अ) पाली
(ब) सीकर
(स) झुंझुनूं
(द) नागौर
12. बीकानेर का लूणकरणसर 'राजस्थान का राजकोट' क्यों कहलाता है?
(अ) सर्वाधिक पशुधन के कारण
(ब) अपनी विशेष भौगोलिक परिस्थिति के कारण
(स) मूंगफली की सर्वाधिक पैदावार के कारण
(द) मक्का-बाजार की सर्वाधिक किस्मों के कारण
13. राजस्थान विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
(अ) नरोत्तम लाल जोशी
(ब) रामनिवास मिर्धा
(स) लाल सिंह शक्तावत
(द) अहमद बक्ष सिंधी
14. 'मारवाड़ का प्रताप' से किसे अलंकृत किया गया है?
(अ) महाराजा जसवंत सिंह
(ब) वीर दुर्गादास राठौड़
(स) राव चन्द्रसेन
(द) मालदेव
15. रेलमार्गों की लंबाई की दृष्टि से राजस्थान का देश में स्थान है?
(अ) 8वां
(ब) 10वां
(स) 12वां
(द) 14वां

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 17
1. (द), 2. (द), 3. (अ), 4. (स), 5. (अ), 6. (अ), 7. (स), 8. (अ), 9. (द), 10. (अ), 11. (द), 12. (स), 13. (अ), 14. (स), 15. (स)

Saturday, September 10, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 16

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'राजस्थान का नागपुर' कहा जाता है-
(अ) झालावाड़
(ब) कोटा
(स) बारां
(द) सवाई माधोपुर
2. राजस्थान में 'भूरी क्रान्ति' का सम्बन्ध है-
(अ) खाद्यान्न प्रसंस्करण
(ब) भैंस दूध उत्पादन
(स) ऊन उत्पादन
(द) बकरी के बालों का उत्पादन
3. 'जलमहलों की नगरी' डीग किस जिले में स्थित है?
(अ) धौलपुर
(ब) भरतपुर
(स) जोधपुर
(द) उदयपुर
4. जोधपुर के फलौदी के निकट खींचन गांव में सेंट्रल यूरेशिया, चीन व मंगोलिया के गोबी रेगिस्तान से आने वाले डेमोइसेल क्रेन पक्षियों को कहते हैं-
(अ) कुरजा
(ब) क्रेन
(स) विदेसी पक्षी
(द) साइबा
5. प्रथम राजस्थानी हस्ती जिसे वर्ष 1956 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया?
(अ) श्रीमती रतन शास्त्री
(ब) कंवरसेन
(स) रावराजा हणूत सिंह
(द) सीताराम सेकसरिया
6. राजस्थान में पत्रकारिता के भीष्म पितामह हैं-
(अ) पंडित झाबरमल शर्मा
(ब) विजयसिंह 'पथिक'
(स) मुनि जिनविजय
(द) हरबिलास शारदा
7. किस शहर को 'नवाबों की नगरी' के रूप में जाना जाता है?
(अ) जोधपुर
(ब) टोंक
(स) कोटा
(द) अजमेर
8. महाभारत काल में बीकानेर, चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता था?
(अ) जांगल प्रदेश
(ब) वागड़
(स) मेवाड़
(द) ढूंढाड़
9. बीकानेर में ऊंट की खाल पर की जाने वाली नक्काशी और मीनाकारी कहलाती है?
(अ) पथवारी कला
(ब) मांडणा कला
(स) सांझी कला
(द) उस्ता कला
10. जयपुर शहर की इमारतों को गुलाबी रंग से रंगवाने का श्रेय किसे है?
(अ) महाराजा रामसिंह
(ब) सवाई जयसिंह
(स) महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय
(द) महाराजा सवाई ईश्वरी सिंह
11. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर निम्न में से जो नगर नहीं आता, वह है-
(अ) जयपुर
(ब) अजमेर
(स) इन्दौर
(द) बड़ौदा
12. मुहणौत नैणसी लिखित 'मारवाड़ रा परगना री विगत' को कहा जाता है?
(अ) राजस्थान का इतिहास
(ब) राजस्थान गजेटियर
(स) राजपूताना का इतिहास
(द) मारवाड़ का इतिहास
13. एन्साइक्लोपीडिया ऑफ ब्रिटेनिका ने किसे 'राजस्थानी जुबान की मशाल' बताया है?
(अ) पं. गौरी शंकर हीराचंद ओझा
(ब) डॉ. सीताराम लालस
(स) मुहणौत नैणसी
(द) बांकीदास
14. देश का पहला चारा बैंक किस जिले में स्थापित किया गया है?
(अ) जोधपुर
(ब) कोटा
(स) उदयपुर
(द) जैसलमेर
15. राजपूताने का अबुल फजल कहा जाता है?
(अ) मुहणौत नैणसी
(ब) पं. गौरी शंकर हीराचंद ओझा
(स) दयालदास
(द) बांकीदास

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 16
1. (अ), 2. (अ), 3. (ब), 4. (अ), 5. (ब), 6. (अ), 7. (ब), 8. (अ), 9. (द), 10. (अ), 11. (स), 12. (अ), 13. (ब), 14. (द), 15. (अ)

Wednesday, August 24, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 15

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. राजसमंद जिले के चारभुजा में किस संप्रदाय का तीर्थ है-
(अ) वैष्णव
(ब) शैव
(स) शाक्त
(द) इनमें से किसी का भी नहीं
2. प्रसिद्ध डिग्गी कल्याण जी का मंदिर किस जिले में स्थित है?
(अ) जयपुर
(ब) टोंक
(स) कोटा
(द) सवाई माधोपुर
3. बीकानेर जिले के किस क्षेत्र के लिए माना जाता है कि यहां महर्षि कपिल ने तप किया था?
(अ) देशनोक
(ब) कतरियासर
(स) कोलायत
(द) नोखा
4. लंबे-चौड़े क्षेत्रफल के कारण श्रीगंगानगर जिले का विभाजन कर 12 जुलाई, 1994 को 31वें जिले के रूप में गठित किया गया-
(अ) बीकानेर
(ब) चूरू
(स) सीकर
(द) हनुमानगढ़
5. लोकदेवता गोगाजी की समाधि हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी में है। यह किस तहसील में है?
(अ) नोहर
(ब) संगरिया
(स) भादरा
(द) रावतसर
6. देवालयों की अधिक संख्या के कारण किस शहर को 'घण्टियों का शहर' कहा जाता है?
(अ) कोटा
(ब) सिरोही
(स) झालरापाटन
(द) ब्यावर
7. लाडनूं में जैन विश्व भारती संस्था किस जिले में स्थित है?
(अ) नागौर
(ब) सीकर
(स) बीकानेर
(द) जोधपुर
8. माही-बजाज सागर परियोजना का फैलाव निम्नांकित क्षेत्र में है-
(अ) केवल राजस्थान
(ब) राजस्थान व गुजरात
(स) राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र
(द) राजस्थान व मध्य प्रदेश
9. दौसा जिले की कौनसी जगह हेला ख्याल के लिए प्रसिद्ध है-
(अ) लालसोट
(ब) बसवा
(स) सिकंदरा
(द) बांदीकुई
10. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का भारत में कौनसा स्थान है?
(अ) पहला
(ब) दूसरा
(स) तीसरा
(द) चौथा
11. उदयपुर निवासी प्रसिद्ध सारंगी-वादक पं. रामनारायण को किस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है?
(अ) पद्मश्री
(ब) पद्मभूषण
(स) पद्मविभूषण
(द) उपरोक्त तीनों
12. .......... को पुराने समय में 'अलूरथा' व 'आलौर' नाम से पुकारा जाता था।
(अ) अजमेर
(ब) आमेर
(स) अलवर
(द) जोधपुर
13. सन् 1952 के परिसीमन आयोग ने राजस्थान विधानसभा की सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की थी?
(अ) 188   
(ब) 200
(स) प्रत्येक जिले में तीन विधायक
(द) 160
14. राज्य के बलेखण में देश का सबसे बड़ा बकरी पालन फार्म है। यह ........ जिले में स्थित है?
(अ) जोधपुर
(ब) सीकर
(स) भरतपुर
(द) कोटा
15. राजस्थान में गेहूं की सर्वाधिक पैदावार कौनसे जिले में होती है?
(अ) भरतपुर
(ब) जोधपुर
(स) श्रीगंगानगर
(द) जयपुर

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 15
1. (अ), 2. (ब), 3. (स), 4. (द), 5. (अ), 6. (स), 7. (अ), 8. (ब), 9. (अ), 10. (अ), 11. (द), 12. (स), 13. (द), 14. (ब), 15. (स)

Tuesday, August 23, 2022

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 14

राजस्थान के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. राजस्थान का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 30 मार्च
(ब) 27 मार्च
(स) 30 अप्रेल
(द) 7 मार्च
2. राजस्थान का विधानमण्डल है-
(अ) द्विसदनात्मक
(ब) एक सदनात्मक
(स) उपरोक्त दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं
3. राजस्थान विधानसभा में सदस्य संख्या है-
(अ) 250
(ब) 200
(स) 210
(द) 150
4. राजस्थान का हृदय किस नगर के लिए कहा जाता है?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) उदयपुर
(द) अजमेर
5. राजस्थान का पहला शिल्प ग्राम किस शहर में स्थापित किया गया?
(अ) जयपुर
(ब) उदयपुर
(स) जोधपुर
(द) कोटा
6. राजस्थान की स्थलीय सीमा की लंबाई है-
(अ) 5,920 वर्ग किलोमीटर
(ब) 6,450 वर्ग किलोमीटर
(स) 4,890 वर्ग किलोमीटर
(द) 7,430 वर्ग किलोमीटर
7. किस क्षेत्र में श्रेष्ठता के लिए महाराणा प्रताप पुरस्कार दिया जाता है?
(अ) विज्ञान एवं तकनीकी
(ब) खेल
(स) सामाजिक कार्य
(द) कला प्रदर्शन
8. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्मविभूषण के राजस्थान निवासी किसी हस्ती को 1956 में पहली बार प्रदान किया गया। ये प्रथम विजेता हैं-
(अ) श्रीमती रत्नशास्त्री
(ब) कंवरसेन
(स) श्रीमती जानकी देवी बजाज
(द) घनश्यामदास बिड़ला
9. किसे राजस्थान के इतिहास में 'कलियुग का कर्ण' के रूप में जाना जाता है?
(अ) राव राजा हणूत सिंह
(ब) महाराणा प्रताप
(स) राव लूणकरण
(द) जमनालाल बजाज
10. राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके कार्य क्षेत्र के सम्बन्ध में गलत युग्म को पहचानिए:
(अ) अर्जुनलाल सेठी : उदयपुर
(ब) जयनारायण व्यास : जोधपुर
(स) केसरी सिंह बारहठ : मेवाड़
(द) गोविन्द गिरि : वागड़
11. किस वन्यजीव अभयारण्य में सींग वाला उल्लू पाया जाता है?
(अ) सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
(ब) रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
(ब) केवलादेव अभयारण्य
(द) सीतामाता अभयारण्य
12. सन् 1921-1922 में हुए भील आंदोलन का नेतृत्व किया था?
(अ) साधु सीताराम दास
(ब) मोतीलाल तेजावत
(स) करणा भील
(द) महन्त कृपादास
13. 'भारत की ताम्र नगरी' के नाम से विख्यात खेतड़ी किस जिले में है?
(अ) सीकर
(ब) चूरू
(स) झुंझुनूं
(द) बीकानेर
14. लोक देवता बाबा रामदेव का मन्दिर रूणीचा गांव में स्थित है। यह किस जिले में है?
(अ) बाड़मेर
(ब) जैसलमेर
(स) जोधपुर
(द) पाली
15. जोधपुर जिले का कौनसा स्थान लाल मिर्च के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) मथानिया
(ब) फलौदी
(स) बोरूंदा
(द) ओसियां

उत्तर - राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज : 14
1. (अ), 2. (ब), 3. (ब), 4. (द), 5. (ब), 6. (अ), 7. (ब), 8. (स), 9. (स), 10. (अ), 11. (अ), 12. (ब), 13. (स), 14. (ब), 15. (अ)