आरपीएससी द्वारा राजस्थान की प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षाओं में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan General Knowledge) से जुड़े प्रश्न-उत्तर
1. राजस्थान का 'रुणीचा मेला' सन्तुष्ट समाज के लिए किस प्रकार योगदान देता है?
(अ) निरन्तर ईश्वर स्मरण द्वारा
(ब) साम्प्रदायिक सद्भाव द्वारा
(स) सत्य बोलने के शिक्षण द्वारा
(द) पवित्र जीवन द्वारा
उत्तर - (द)
[रामदेवरा (रूणीचा) जैसलमेर में रामदेजी का विशाल मंदिर है। जहां प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ल द्वितीया से एकादशी तक विशाल मेला भरता है। मेले का प्रमुख आकर्षण कामड़ जाति की स्त्रियों द्वारा किया जाने वाला तेरहताली नृत्य है। 'कृष्ण का अवतार', 'रामसापीर', 'रूणीचा रा धणी' बाबा रामदेव का जन्म डडुकासमेर गांव (शिव, बाड़मेर) में भाद्रपद शुक्ल द्वितीया (वि.सं. 1462- सन् 1405 ई.) तथा भाद्रपद सुदी एकादशी वि.सं. 1515 (सन् 1458) को इन्होंने रूणीचा के राम सरोवर के किनारे जीवित समाधि ली थी।]
2. निम्नलिखित युद्ध राजस्थान इतिहास में सीमा चिह्न है -
(A) खानवा का युद्ध
(B) भटनेर का युद्ध
(C) सुमेल-गिरी का युद्ध
(D) हल्दी-घाटी का युद्ध
इन युद्धों को सही तिथि क्रम में रखते हुए, सही उत्तर का चयन कीजिए :
(अ) (B), (A), (C), (D)
(ब) (A), (B), (C), (D)
(स) (A), (C), (D), (B)
(द) (A), (B), (D), (C)
उत्तर - (ब)
[खानवा का युद्ध 17 मार्च,1527 को बाबर व राणा सांगा के बीच हुआ, जिसमें सांगा की पराजय हुई। भटनेर का युद्ध 1534 में कामरान और बीकानेर के शासक राव जैतसी के बीच हुआ, जिसमें कामरान ने भटनेर पर अधिकार कर लिया। भटनेर का किला हनुमानगढ़ में स्थित है। सुमेल-गिरी का युद्ध 1544 में मारवाड़ के शासक राव मालदेव व शेरशाह सूरी के बीच पाली जिले के जैतारण के पास हुआ था। इस युद्ध में शेरशाह की जीत हुई, परंतु युद्ध के बाद उसने कहा-"मुट्ठीभर बाजरे के लिए मैं दिल्ली की बादशाहत खो देता।" हल्दीघाटी का युद्ध 18 जून, 1576 को अकबर के सेनानायकों मानसिंह व आसफ खां तथा महाराणा प्रताप के बीच हुआ। हल्दीघाटी राजस्थान के राजसमंद जिले में है।]
3. राजस्थान के किस प्रदेश में बीहड़ मिलते हैं?
(अ) बनास बेसिन
(ब) माही बेसिन
(स) लूनी बेसिन
(द) चम्बल बेसिन
उत्तर - (द)
[राजस्थान में चम्बल नदी द्वारा सबसे अधिक अवनालिका अपरदन होता है। इस कारण इसके बहाव क्षेत्र में बीहड़ भूमि बन गई है। चम्बल नदी को चर्मण्यवती व कामधेनू नदी भी कहा जाता है। इसका उद्गम मध्य प्रदेश के महू जिले की जनापाव पहाड़ी से होता है। यहां से निकलकर यह नदी भैंसरोडगढ़ (चित्तौडगढ़़) के समीप राजस्थान में प्रवेश करती है। भैंसरोडगढ़ के निकट चम्बल नदी 'चूलिया जल प्रपात' बनाती है। यह नदी राजस्थान की सबसे लंबी, सबसे बड़े अपवाह क्षेत्र वाली एवं एकमात्र नित्यवाही नदी है।]
4. राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके कार्य क्षेत्र के सम्बन्ध में गलत युग्म को पहचानिए:
(अ) अर्जुनलाल सेठी : उदयपुर
(ब) जयनारायण व्यास : जोधपुर
(स) केसरी सिंह बारहठ : मेवाड़
(द) गोविन्द गिरि : वागड़
उत्तर - (अ)
[क्रांतिकारी अर्जुनलाल सेठी की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र जयपुर था। इन्होंने जयपुर में जैन वर्धमान विद्यालय की स्थापना की, जिसमें क्रांतिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता था। जोरावर सिंह बारहठ व प्रतापसिंह बारहठ जैसे प्रसिद्ध क्रांतिकारियों ने यहीं प्रशिक्षण प्राप्त किया।]
5. भीलों का प्रसिद्ध नाट्य कौनसा है?
(अ) गवरी
(ब) स्वांग
(स) तमाशा
(द) रम्मत
उत्तर - (अ)
[गवरी लोकनृत्य भीलों में लोकप्रिय है। यह नृत्य माता पार्वती की आराधना में भाद्रपद माह के प्रारंभ से अश्विन शुक्ल एकादशी तक चलता है। इस नृत्य में शिव एवं भस्मासुर की कथा का अधिक प्रचलन है। गवरी नृत्य राखी के बाद दूसरे दिन से प्रारंभ होकर 40 दिन तक चलता है। इस नाट्य में शिव व भस्मासुर का प्रतीक राई बुढिया, दोनों पार्वतियों की प्रतिमूर्ति, दोनों राइयां, खड़कुटिया, झामट्या तथा पाट भोपा गवरी के मुख्य पात्र होते हैं। अन्य पात्र 'खेल्ये' कहलाते हैं।]
6. निम्न में से कौनसी नदी मध्य प्रदेश से निकलती है और खम्भात की खाड़ी में गिरती है-
(अ) पार्वती नदी
(ब) लूणी नदी
(स) माही नदी
(द) जवाई नदी
उत्तर - (स)
[माही नदी मध्य प्रदेश के धार जिले की अमरोरू पहाड़ी के सरदारपुरा के निकट 'मेहद झील' से निकलती है। यह नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है। माही नदी का संबंध 'सुजलाम-सुफलाम क्रांति' से है। इस नदी में डूंगरपुर के निकट बेणेश्वर नामक स्थान पर सोम और जाखम नदियां मिलकर त्रिवेणी संगम बनाती हैं। माही नदी को 'आदिवासियों की गंगा'/'बागड़ की गंगा'/'कांठल की गंगा'/'दक्षिण-राजस्थान की स्वर्ण रेखा' आदि नामों से जाना जाता है। इस नदी की कुल लंबाई 576 किमी. है जिसमें से 171 किमी राजस्थान में है। यह नदी तीन राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान व गुजरात राज्यों में प्रवाहित होती है।]
7. राजस्थान में, एक ग्राम सभा बनती है :
(अ) ग्राम-पंचायत के निर्वाचित सदस्यों से
(ब) ग्राम-पंचायत की कार्यकारी समिति से
(स) पंचायत-सर्किल में आने वाले गांव/गांवों के पंजीकृत मतदाताओं से
(द) पंचायत-सर्किल में आने वाले गांव/गांवों के सभी निवासियों से
उत्तर - (स)
[राजस्थान में लागू स्थानीय स्वशासी निकाय प्रणाली के अनुसार ग्राम पंचायत निर्वाचित सदस्यों से बनती है। इस ग्राम सभा में उस पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पंजीकृत मतदाता शामिल होते हैं। ग्राम पंचायत के सभी फैसले ग्राम सभा में किए जाते हैं। ग्राम सभा को ग्राम पंचायत से प्रश्न करने और आय-व्यय का हिसाब मांगने का अधिकार है।]
8. जोधपुर के निकट ओसियां में मंदिरों का समूह जिनकी देन है, वे हैं-
(अ) राठौड़
(ब) गुहिलोत
(स) चौहान
(द) प्रतिहार
उत्तर - (द)
[ओसियां में 8वीं से 11वीं शती के ब्राह्मण एवं जैन मन्दिर हैं, जो महामारू शैली के हैं तथा पंचायतन मन्दिरों की शैली का मन्दिर ओसियां का हरिहर मन्दिर है। ओसियां में गुर्जर प्रतिहार शासकों के समय मन्दिर बने। ओसियां का प्राचीन नाम उपकेशपट्टन था।]
9. वह कौनसा खनिज पत्थर है जो राजस्थान राज्य में सर्वाधिक कुल विक्रय मूल्य अर्जित करता है?
(अ) चुनाई का पत्थर
(ब) चूने का पत्थर
(स) बालू पत्थर
(द) संगमरमर
उत्तर - (स)
10. राजस्थान राज्य में 31 दिसम्बर, 2020 तक कितनी बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया है?
(अ) 6 बार
(ब) 5 बार
(स) 4 बार
(द) 3 बार
उत्तर - (स)
[राष्ट्रपति, किसी भी राज्य में संवैधानिक तंत्र के विफल होने पर तथा अनुच्छेद 365 के तहत केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देश, राज्य द्वारा न मानने पर अनुच्छेद 365 के तहत राष्ट्रपति संबंधित राज्य में राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा करता है। राजस्थान में वर्ष 1967, 1977, 1980 व 1992 में यानी अभी तक 4 बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया है।]
11. वह कौनसे मेवाड़ के मशहूर शासक थे जिन्होंने अचलगढ़ के किले की मरम्मत करवाई थी?
(अ) राणा रत्न सिंह
(ब) महाराणा कुंभा
(स) राणा सांगा
(द) महाराजा राज सिंह
उत्तर - (ब)
[आबू के निकट अरावली की पहाड़ी पर स्थित अचलगढ़ दुर्ग का निर्माण महाराणा कुम्भा ने सन् 1452 में कराया। हालांकि इस दुर्ग का निर्माण बहुत पहले परमारों द्वारा ही कराया गया था, लेकिन कुम्भा ने इसकी मरम्मत कराकर उसे नया रूप दिया। इसमें दो प्राचीन जैन मंदिर भी हंै। इस दुर्ग की तलहटी में चारण कवि दुरसा आढ़ा की पीतल की मूर्ति स्थापित है।]
12. राजस्थान के विख्यात इतिहासकार जो एक समाज सुधारक भी थे-
(अ) मानकरण शारदा
(ब) हरबिलास शारदा
(स) सी.के.एफ. वाल्टॅयर
(द) जमना लाल बजाज
उत्तर - (ब)
[हरबिलास शारदा राजस्थान के प्रमुख इतिहासकार व समाज सुधारक थे। सन् 1930 ई. में हरबिलास शारदा के प्रयासों से शारदा एक्ट पारित कर 'एज ऑफ कंसेट एक्ट' को संशोधित कर विवाह की आयु लड़कियों के लिए 14 साल व लड़कों के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई।]
13. राजस्थान लोक साहित्य में किस देवी/देवता का गीत सबसे लम्बा है?
(अ) जीण माता
(ब) आई माता
(स) मल्लीनाथजी
(द) रामदेवजी
उत्तर - (अ)
[जीण माता का मन्दिर सीकर के दक्षिण में रैवासा नामक गांव के समीप पहाडिय़ों के मध्य स्थित है। इस मंदिर का निर्माण पृथ्वीराज चौहान-प्रथम के शासनकाल में राजा हट्टड़ द्वारा करवाया गया, जिसमें जीण माता की अष्टभुजी प्रतिमा है। चौहान वंश की आराध्य देवी जीण माता धंधराय की पुत्री व हर्ष की बहिन थी। राजस्थानी लोक साहित्य में जीण माता का गीत सबसे लंबा है। यह गीत करुण रस से ओत-प्रोत है। इस गीत को कनफटे जोगी केसरिया कपड़ों में माथे पर सिंदूर लगाकर, डमरू व सारंगी पर गाते हैं।
14. अंग्रेज राजपूत राज्यों में 1857 के विद्रोह को दबाने में सफल रहे, क्योंकि-
(अ) स्थानीय शासकों ने क्रान्तिकारियों का साथ नहीं दिया।
(ब) शिक्षित मध्य वर्ग अंग्रेजों का समर्थन कर रहा था।
(स) छावनियों के सैनिक राजपूताना के बाहर के क्रान्तिकारियों का नेतृत्व स्वीकार ने को तैयार नहीं थे।
(द) समाचार-पत्र क्रान्तिकारियों के सही उद्देश्यों को नहीं दर्शा पाए।
उत्तर - (अ)
[भारत में 1857 के विद्रोह की शुरुआत 10 मई, 1857 को मेरठ से हुई। राजस्थान में 28 मई, 1857 को नसीराबाद छावनी से विद्रोह प्रारम्भ हुआ। 1857 की क्रांति के दौरान अधिकांश राजपूत राज्यों ने ब्रिटिश सत्ता का ही साथ दिया, जिसके कारण अंग्रेज इसे दबाने में सफल रहे। इसके अलावा क्रांतिकारियों के पास सही योजना का अभाव, धन, रसद व हथियारों की कमी होना, दक्ष सेनानायकों का अभाव आदि के कारण भी अंग्रेज सफल रहे।]
15. 'सागड़ी' प्रथा का अर्थ है-
(अ) घुड़सवार
(ब) पटवारी
(स) कृषक
(द) बन्धुआ मजदूरी
उत्तर - (द)
[बंधुआ मजदूरी को ही सागड़ी प्रथा कहा जाता है। राजस्थान में प्रचलित यह एक बेगार प्रथा थी। 1961 में सागड़ी निवारण अधिनियम बनाकर राज्य सरकार ने इससे मुक्ति प्रदान की।]
आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 10
राजस्थान सामान्य ज्ञान-16
आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 11
आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 12
राजस्थान सामान्य ज्ञान-15
आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 13
आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 14
No comments:
Post a Comment