आरपीएससी द्वारा राजस्थान की प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षाओं में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan General Knowledge) से जुड़े प्रश्न-उत्तर
1. कौनसा राष्ट्रीय राजमार्ग राजस्थान के बीकानेर तथा जैसलमेर शहरों से होता हुआ पंजाब से गुजरात जाता है?
(अ) NH 8
(ब) NH 10
(स) NH 11
(द) NH 15
उत्तर - (द)
[राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पठानकोट (पंजाब) से कांडला (गुजरात) तक जाता है। यह राजमार्ग राजस्थान के छ: जिलों- श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर और जोधपुर से होकर गुजरता है। राजस्थान में हृ॥-15 की कुल लम्बाई 875 कि.मी. है। बीकानेर में इसकी लम्बाई 216 किमी. है। राजस्थान में कुल 31 राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लम्बाई 7310 किमी है।]
2. राजस्थान में कौनसा शहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का अंग है?
(अ) अलवर
(ब) करौली
(स) झुंझुनूं
(द) पिलानी
उत्तर - (अ)
[राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में राजस्थान का सम्पूर्ण अलवर जिला, झुंझुनूं व भरतपुर के कुछ क्षेत्र शामिल हैं। एनसीआर से तात्पर्य विशेष तौर पर चिह्नित उस प्रशासनिक क्षेत्र से है, जहां राष्ट्रीय सरकार का मुख्य प्रशासन स्थापित होता है। यह नाम 1 फरवरी, 1992 में प्रचलन में आया था।]
3. जिस जिले में नेशनल वुड फॉसिल पार्क स्थित है, वह है-
(अ) बाड़मेर
(ब) जैसलमेर
(स) चूरू
(द) सीकर
उत्तर - (ब)
[आकल वुड फॉसिल पार्क, मरू उद्यान जैसलमेर का एक भाग है। इस क्षेत्र में 18 करोड़ वर्ष पुराने पेड़ पौधों के काष्ठ अवशेष फैले हुए हैं। इसलिए इसे वुड फॉसिल पार्क कहा जाता है।]
4. राजस्थान में पत्रकारिता के भीष्म पितामह हैं-
(अ) पंडित झाबरमल शर्मा
(ब) विजयसिंह 'पथिक'
(स) मुनि जिनविजय
(द) हरबिलास शारदा
उत्तर - (अ)
[पं. झाबरमल्ल शर्मा जसरापुर ग्राम (खेतड़ी, झुंझुनूं) के निवासी थे। इन्होंने कलकत्ता से प्रकाशित पत्रिका ज्ञानोदय का सम्पादन किया। वर्ष 1909 में भारत साप्ताहिक के सम्पादक बने तथा 1935 में दिल्ली से प्रकाशित हिन्दू समाचार का संपादन भी किया। 1981 में पंडित जी को भारत सरकार ने पद्मभूषण से तथा 1980 में महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन ने कुम्भा पुरस्कार से सम्मानित किया।]
5. मेवाड़ प्रजा मण्डल की स्थापना जिसके द्वारा की गई, वह है-
(अ) माणिक्यलाल वर्मा
(ब) भोगीलाल पाण्ड्या
(स) मोहनलाल सुखाडिय़ा
(द) पंडित गौरी शंकर
उत्तर - (अ)
[24 अप्रैल, 1938 को मेवाड़ प्रजामण्डल की स्थापना हुई। माणिक्य लाल वर्मा के प्रयासों से इस प्रजामण्डल की स्थापना हुई। इसके प्रथम अध्यक्ष बलवंत सिंह मेहता और उपाध्यक्ष भूरेलाल वया बने। माणिक्य लाल वर्मा ने 'मेवाड़ का वर्तमान शासन' नामक पुस्तक लिखी। वे 1957 व 1962 में लोकसभा सदस्य भी रहे।]
6. अमृता देवी स्मृति पुरस्कार जिसके लिए दिया जाता है, वह है-
(अ) वृक्षारोपण में श्रेष्ठ प्रयास
(ब) वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा
(स) वन सुरक्षा पर श्रेष्ठ साहित्य
(द) उद्यानों का सौंदर्यीकरण
उत्तर - (ब)
[राजस्थान सरकार ने 1994 में अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार की स्थापना की थी। वन सुरक्षा, वानिकी विकास, वन अनुसंधान व वानिकी लेखन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति व संस्थाओं को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है।]
7. थामण, करड़ एवं अंजन है-
(अ) राजस्थान में भेड़ों की किस्में
(ब) गुजरात के अरण्डी बीज की किस्में
(स) राजस्थान में घास की किस्में
(द) गवरी नृत्य के तीन नायक
उत्तर - (स)
[राजस्थान में धामण (धमासा), करड़, अंजन, भंरूट, भांकड़ी, साटा आदि राजस्थान में खास तौर पर पाई जाने वाली घास हैं। ये सभी पशुओं के आहार के रूप में काम आती हैं।]
8. राजस्थान में औद्योगिक विकास के लिए वृहद एवं मध्यम आकार के उद्योगों को अवधि ऋण एवं अंश पूंजी प्रदान करने के लिए कार्य करने वाले संगठन का नाम है-
(अ) राजस्थान एग्रो-इण्डस्ट्रीज कॉर्पोरेशन
(ब) राजसीको
(स) आर.एफ.सी.
(द) रीको
उत्तर - (द)
9. गलत युग्म को पहचानिए :
खनिज - खान
(अ) तामड़ा - राजमहल
(ब) जिप्सम - पलाना
(स) यूरेनियम - कुराडिय़ा
(द) गुलाबी संगमरमर - बाबरमल
उत्तर - (ब)
[पलाना बीकानेर में स्थित है। यह कोयला व चूना पत्थर के लिए प्रसिद्ध है।]
10. राजस्थान में बायो-मास ऊर्जा की बहुत अधिक संभावना है, क्योंकि-
(अ) रेगिस्तानी क्षेत्र उपलब्ध है
(ब) सूर्य की गरमी उपलब्ध है
(स) पशु उपलब्ध है
(द) सरसों की भूसी उपलब्ध है
उत्तर - (द)
11. भयंकर अकाल जो राजस्थानी लोगों में 'छप्पनियां का काल' से जाना जाता है, घटित हुआ-
(अ) 1899-1900 ई.
(ब) 1905-1906 ई.
(स) 1956-1958 ई.
(द) 1888-1889 ई.
उत्तर - (अ)
[सन् 1783 में चालीसा अकाल, 1812-13 में पंचकाल, 1868-69 में त्रिकाल (इस अकाल में अन्न, जल व चारे तीनों का अभाव हो जाता है) व 1899-1900 (विक्रम संवत् 1956) का छप्पनियां अकाल राजस्थान में अकाल के उदाहरण हैं।]
12. उत्तर-दक्षिण विस्तार जिस जिले का है, वह है-
(अ) झालावाड़
(ब) भीलवाड़ा
(स) चित्तौडगढ़़
(द) झुंझुनूं
उत्तर - (स)
[राजस्थान के दक्षिणी व दक्षिणी-पूर्वी भाग में चित्तौडगढ़़ जिला स्थित है।]
13. पश्चिमी मरुस्थल राजस्थान के लगभग जितने क्षेत्र को घेरे है, वह है-
(अ) 60 प्रतिशत से अधिक
(ब) 30 प्रतिशत से कम
(स) 40 प्रतिशत
(द) 50 प्रतिशत
उत्तर - (अ)
[राष्ट्रीय कृषि आयोग ने राजस्थान के 11 जिलों (जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, नागौर, चूरू, पाली, जालौर, सीकर व झुंझुनूं) को मरुस्थलीय जिले माना है। इन 11 जिलों में राज्य के क्षेत्रफल का 61 प्रतिशत है। वहीं राज्य की लगभग 40 प्रतिशत जनसंख्या इन जिलों में निवास करती है। बाद में हनुमानगढ़ जिले को भी मरुस्थलीय जिलों की सूची में शामिल करने पर अब इनकी संख्या 12 हो गई है।]
14. छप्पन बेसिन जिस जिले में है, वह है-
(अ) अलवर
(ब) बांसवाड़ा
(स) पाली
(द) टोंक
उत्तर - (ब)
[छप्पन का मैदान - इस क्षेत्र में डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिलों का जयसमंद से दक्षिणावर्ती समप्राय क्षेत्र सम्मिलित है। इस मैदान पर सोम, कागदर, माही, कमला, जाखम, साबरमती आदि नदियों या नालों सहित कुल छप्पन नदी नालों का जल प्रवाहित होता है। इसी कारण इसे छप्पन या छप्पनिया का मैदान कहा जाता है।]
15. राजस्थान में जून माह में न्यूनतम वायुदाब जिस जिले में सम्भावित है, वह है-
(अ) बूंदी
(ब) बारां
(स) जैसलमेर
(द) राजसमंद
उत्तर - (स)
[जैसलमेर जिला राजस्थान के सर्वाधिक तापमान वाले जिलों में शामिल है। जून में यहां का तापमान सर्वाधिक होता है, जिसका कारण वहां रेगिस्तान का पाया जाना है। जहां पर तापमान अधिक पाया जाता है, वहां का वायुदाब हमेशा कम होता है।]
आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 10
राजस्थान सामान्य ज्ञान-16
आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 11
आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 12
राजस्थान सामान्य ज्ञान-15
आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 13
No comments:
Post a Comment