https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Sunday, February 28, 2021

राजस्थान करेंट अफेयर्स 2021 : पूर्व न्यायाधीश प्रताप कृष्ण लोहरा राजस्थान के 13वें लोकायुक्त नियुक्त

घटना दिनांक : 27 फरवरी, 2021

  • राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश प्रताप कृष्ण लोहरा को राजस्थान का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। 
  • राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनका नियुक्ति पत्र जारी किया। 
  • जस्टिस लोहरा प्रदेश के 13वें लोकायुक्त होंगे। 
  • लोहरा को उनका पद ग्रहण करने से पांच साल की अवधि के लिए लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। राजस्थान में लोकायुक्त का पद काफी समय से खाली था।
  • राजस्थान के प्रथम लोकायुक्त उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश आई.डी. दुआ थे। वे 28-8-1973 से  27-08-1978 तक इस पद पर रहे। 
  • राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एस.एस. कोठारी 12वें लोकायुक्त थे। वे 25.3.2013 से 07-03-2019 तक इस पद पर रहे।

Saturday, February 27, 2021

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 6

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 6


राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-101. तत् वाद्य तारों से बजाये जाने वाले वाद्य यंत्रों को तत् वाद्य कहते हैं। सारंगी, इकतारा, रावण हत्था, जन्तर, तन्दूरा, भपंग, कामायचा, चिकारा, सुरिन्धा, दुकाको आदि तत् वाद्य श्रेणी के वाद्य यंत्र हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-102. राणी सती (दादीजी) का विशाल मंदिर झुंझुनूं में स्थित है जहां प्रति वर्ष भाद्रपद अमावस्या को विशाल मेला भरता है। राणी सती का वास्तविक नाम नारायणी देवी था। अग्रवाल समाज में जन्मी नारायणी देवी का विवाह तनधनदास के साथ हुआ था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-103. जमुवाय माता का मंदिर जमुवारामगढ़ (जयपुर) में है। इस मंदिर का निर्माण मिर्जा जयसिंह ने करवाया था। ये ढूंढाड़ (जयपुर-आमेर) के कच्छवाहा राजवंश की कुल देवी हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-104. शीतला माता का मंदिर जयपुर जिले के चाकसू के निकट शील की डूंगरी पर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण जयपुर के महाराजा सवाई माधोसिंह ने करवाया था। यहां पर प्रतिवर्ष शीतलाष्टमी चैत्र कृष्ण अष्टमी को विशाल मेला भरता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-105. करणी माता का मूल मंदिर देशनोक (बीकानेर) में है। करणी माता का मंदिर मढ़ कहलाता है। करणीमाता को काबा वाली व चूहों की देवी भी कहा जाता है। चैत्र एवं अश्विन नवरात्रों में देशनाक में विशाल मेले का आयोजन होता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-106. जीणमाता शाकंभरी व अजमेर के चौहान शासकों की आराध्य देवी रही हैं। शेखावाटी क्षेत्र की आराध्य देवी 'जीण भवानी' का मंदिर सीकर जिले में गोरियां के निकट हर्ष पर्वत पर स्थित है। मंदिर में अष्टभुजी प्रतिमा प्रतिष्ठापित है। इस मंदिर का निर्माण राजा हट्टड द्वारा करवाया गया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-107. शिला देवी (अन्नपूर्णा) जयपुर के कछावाह वंश की आराध्य देवी/कुल देवी हैं। शिलादेवी या शिला माता का मंदिर राजधानी जयपुर के निकट आमेर के दुर्ग में है। मंदिर में देवी की अष्टभुजी प्रतिमा 'महिषासुर मर्दिनी' के रूप में है। यह मूर्ति बंगाल के राजा केदार से महाराजा मानसिंह 1604 ई. में लाए थे।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-108. नारायणी माता का प्रसिद्ध धाम (मंदिर) अलवर जिले की राजगढ़ तहसील में बरवा डूंगरी पर स्थित है। यहां पर 11वीं सदी का प्रतिहार शैली का मंदिर बना हुआ है। सेन (नाई) समाज की आराध्य देवी नारायणी माता का मूल नाम करमेती बाई था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-109. भटनेर का किला हनुमानगढ़ में स्थित है। घग्घर नदी के मुहाने पर स्थित इस दुर्ग को भाटी राजा भूपत ने बनाया था। इस दुर्ग को राजस्थान के उत्तरी प्रवेश द्वार का रक्षक कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-110. जयबाण तोप जयपुर में स्थित जयगढ़ दुर्ग में रखी हुई है। यह एशिया की सबसे बड़ी तोप है। जयबाण तोप का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह ने बनवाया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-111. तारागढ़ दुर्ग अजमेर में स्थित है। इसे गढ़बीठली अजयमेरु दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है। इस किले को राजस्थान का जिब्राल्टर कहा जाता है। मेवाड़ के राणा रायमल के युवराज पृथ्वीराज ने अपनी वीरांगना पत्नी तारा के नाम पर तारागढ़ रखा है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-112. सोनार किला जैसलमेर में स्थित इस किले को सोनारगढ़ भी कहते हैं। इस किले की प्रमुख विशेषता बिना चूने के सिर्फ पत्थर पर पत्थर रखकर निर्मित है। गहरे पीले रंग के पत्थरों से निर्मित तथा 99 बुर्जों वाले त्रिकूटाकृतिक इस विशाल किले को 1155 ई. में रावल जैसल ने बनवाया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-113. कैला देवी का मंदिर करौली के त्रिकूट पर्वत की घाटी में स्थित है। कैला देवी करौली के यदुवंश (यादव राजवंश) की कुलदेवी एवं पूर्वी राजस्थान की आराध्य देवी है। इस मंदिर का निर्माण राजा राघवदास ने करवाया। यहां प्रति वर्ष चैत्र शुक्ल अष्टमी लक्खी मेला भरता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-114. त्रिपुर सुन्दरी को तुरताई माता एवं त्रिपुर महालक्ष्मी के नामों से भी जाना जाता है। वागड़ क्षेत्र की आराध्य देवी शक्तिरूपा त्रिपुर सुन्दरी का मंदिर बांसवाड़ा जिले के तलवाड़ा गांव में स्थित है। मंदिर में काले पत्थर की सिंह पर सवार देवी की अष्टादशभुजी प्रतिमा स्थापित है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-115. ब्राह्मणी माता का प्राचीन मंदिर बारां जिले के अंता कस्बे से 20 किमी दूर सोरसन गांव में स्थित है। यहां देवी की पीठ का शृंगार होता है और पीठ की ही पूजा होती है। यहां माघ शुक्ल सप्तमी को गधों का मेला भी भरता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-116. पंचमहल नीमराणा के किले को कहा जाता है। यह  दुर्ग अलवर जिले के नीमराणा में स्थित है। इस किले का निर्माण 1464 ई. में चौहान शासकों द्वारा करवाया गया है। अरावली की पहाडिय़ों पर स्थित इस किले को हैरिटेज होटल बना दिया गया है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-117. ढूंढाड़ी बोली को जयपुर या झाड़शाही भी कहते हैं। ढूंढाड़ी का प्राचीनतम उल्लेख 18वीं सदी में लिखित पुस्तक आठ देश गुजरी में मिलता है। यह बोली जयपुर, टोंक, अजमेर, मेरवाड़ा का पूर्वी भाग व किशनगढ़ में बोली जाती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-118. मारवाड़ी बोली का प्राचीन नाम मरुभाषा है। इस भाषा की उत्पत्ति गुर्जर अपभ्रंश से मानी जाती है। इसका आरंभकाल 8वीं सदी है। यह बोली जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, पाली, जालौर, सिरोही एवं शेखावाटी में बोली जाती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-119. चंदरबरदाई अजमेर के शासक पृथ्वीराज चौहान तृतीय (राय पिथौरा) के आश्रित कवि थे। 'पृथ्वीराज रासो' कवि चंदरबरदाई की प्रमुख रचना है। इस ग्रंथ की भाषा पिंगल है। इसमें में एक लाख छंद एवं 69 प्रस्ताव (अध्याय) हैं। इस ग्रंथ को चंद्र के उत्तराधिकारी जल्हण ने पूर्ण किया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-120. शेखावाटी क्षेत्र में मुख्यत: झुंझुनूं, सीकर एवं चूरू जिले आते हैं। शेखावाटी को राजस्थान के मरुस्थल का सिंहद्वार कहा जाता है। राव शेखा के नाम पर शेखावाटी का नामकरण किया गया है।


राजस्थान सामान्य ज्ञान संबंधी अन्य महत्वपूर्ण post

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 1

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 2

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 3

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 4

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 5

 

 

 

Monday, February 22, 2021

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 5

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 5

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-81 : मांगणियार गायिकी राजस्थान के पश्चिमी मरुस्थलीय सीमावर्ती क्षेत्रों बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर आदि में मांगणियार जाति के लोगों द्वारा मांगलिक अवसरों पर गायी जाने वाली लोक गायन शैली है। मांगणियार मुस्लिम सिंध प्रांत के हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-82 : पगड़ी पुरुषों की वेशभूषा है। यह सिर पर बांधा जाने वाला वस्त्र है। पगड़ी अलग-अलग रंगों में होती है, जिन्हें अलग-अलग अवसरों पर पहना जाता है। जयपुर की पगड़ी खूंटेदार, उदयपुर की चपटी तथा मारवाड़ की छज्जादार व खिड़कीदार होती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-83 : चूरू का किला चांदी के गोले दागने वाले किले के रूप में प्रसिद्ध है। इस दुर्ग के ठाकुर शिवसिंह ने 1814 ई. में बीकानेर की सेना के विरुद्ध युद्ध में गोलाबारूद समाप्त हो जाने पर चांदी के गोले बनाकर तोपों से दागा गया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-84 : विजयदान देथा 'बिज्जी' राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार हैं। बिज्जी का जन्म 1926 ई. में जोधपुर जिले के बोरुन्दा गांव में हुआ। इनकी प्रसिद्ध रचनाएं बातां री फुलवारी, तीडोराव, अलेखूं, हिटलर, रूंख आदि हैं। बातां री फुलवारी को केन्द्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है। वहीं इनकी कहानी दुविधा पर बनी हिन्दी फिल्म 'पहेली' ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित हुई थी। बातां री फुलवारी को केन्द्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-85 : लांगूरिया करौली क्षेत्र की कुल देवी कैली देवी की आराधना में गाए जाने वाले गीत हैं। करौली क्षेत्र में शीतला माता के पूजन के साथ ही लांगूरिया पूजन होता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-86 : जसवंत थड़ा जोधपुर में स्थित है। इसे राजस्थान का ताजमहल कहा जाता है। संगमरमर इस इमारत का निर्माण जोधपुर नरेश जसवंत सिंह की स्मृति में महाराजा सरदार सिंह ने 1906 में करवाया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-87 : बीकानेर नगर की स्थापना 1488 ई. में राठौड़ वंश के राव बीका ने की थी। ये राव जोधा के पुत्र थे।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-88 : महाराणा कुंभा 1433 ई. में मेवाड़ के महाराणा बने। ये हिन्दू सुरत्राण और अभिनव भरताचार्य के नाम से प्रसिद्ध हुए। जोधा ने अपनी पुत्री शृंगार देवी का विवाह कुंभा के पुत्र रायमल से करके मेवाड़-मारवाड़ मैत्री को पुन: स्थापित किया।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-89 : विजय स्तंभ का निर्माण चित्तौड़ में महाराणा कुंभा ने करवाया था। सारंगपुर के युद्ध (1437 ई.) में कुंभा ने महमूद खिलजी को हराया। इसी विजय के उपलक्ष्य में विजय स्तंभ का निर्माण करवाया गया।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-90 : लंगा गायिकी लंगा जाति के गायकों द्वारा मांगलिक अवसरों एवं उत्सवों पर गायी जाने वाली गायन शैली है। यह बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर एवं जैसलमेर जिले पश्चिमी क्षेत्रों में प्रचलित है। इसके प्रमुख लंगा कलाकार फूसे खां, महरदीन लंगा, अल्लादीन लंगा, करीम खां लंगा हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-91 : मूसी रानी की छतरी अलवर के सिटी पैलेस के पिछवाड़े सागर किनारे पर बनी हुई है। इस छतरी का निर्माण महाराज विनय सिंह ने करवाया था। मूसी महारानी और तत्कालीन महाराज बख्तावर सिंह की स्मृति में 80 खंभों पर टिकी संगमरमर की यह छतरी बनाई गई थी।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-92 : सौ द्वीपों का शहर बांसवाड़ा को कहा जाता है। बांसवाड़ा की स्थापना महारावल जगमाल सिंह ने की थी। यह राजस्थान के दक्षिण में स्थित है। यह गुजरात और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों की सीमा के निकट है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-93 : ढूंढाड़ी बोली जयपुर, टोंक, अजमेर, मेरवाड़ा का पूर्वी भाग व किशनगढ़ में बोली जाती है। इस बोली को जयपुर या झाड़शाही भी कहते हैं। ढूंढाड़ी का प्राचीनतम उल्लेख 18वीं सदी में लिखित पुस्तक आठ देश गुजरी में मिलता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-94 : मेवाड़ी राजस्थान की दूसरी महत्वपूर्ण बोली है। उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़, राजसमंद का क्षेत्र मेवाड़ क्षेत्र कहलाता है। इस क्षेत्र में बोली जाने के कारम यह मेवाड़ी कहलाती है। महाराणा कुंभा द्वारा रचित कुछ नाटक मेवाड़ी भाषा में हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-95 : सकराय माता (शाकम्भरी) का विशाल मंदिर उदयपुरवाटी (झुंझुनूं) में है। ये खण्डेलवाल वैश्यों की कुलदेवी हैं। सकराय माता को संस्कृत साहित्य में शंकरराय या शाकम्भरी कहा गया है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-96 : अचलगढ़ दुर्ग आबू (सिरोही) में स्थित है। इस किले को परमार शासकों ने बनवाया था। 1452 ई. में मेवाड़ के महाराणा कुंभा द्वारा पुनर्निर्मित करवाया गया। दुर्ग में स्थित अचलेश्वर महादेव का मंदिर, सावन-भादव तथा भंवराथल दर्शनीय स्थल हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-97 : कुचामन किला  का निर्माण मेड़तिया शासक जालिमसिंह ने करवाया था। इसे 'जागीरी किलों का सिरमौर' कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-98 : अहिच्छत्रपुर दुर्ग नागौर किले का ही प्राचीन नाम है। चौहान राजा सोमेश्वर के सामंत कैमास ने 1154 ई. में इस किले का निर्माण करवाया था। इस किले से वीर अमरसिंह राठौड़ की अमर शौर्य की गाथाएं जुड़ी हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-99 : नौटंकी नामक लोक नाट्य का प्रचलन भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर इलाकों में अधिक है। माना जाता है कि राजस्थान में नौटंकी का प्रचलन डीग निवासी भूरीलाल ने किया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-100 : तमाशा शैली का प्रादुर्भाव आमेर के महाराजा मानसिंह प्रथम के समय 1594 में हुआ था। जयपुर के महाराज प्रतापसिंह ने अपने गुणीजन खाने में तमाशा शैली के प्रमुख कलाकार बंशीधर भट्ट को आश्रय दिया था। गोपीजी भट्ट, फूलजी भट्ट, मन्नजी भट्ट तथा वासुदेव भट्ट तमाशा के अच्छे कलाकार हैं।

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 2

आरपीएससी द्वारा राजस्थान की प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षाओं में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan General Knowledge) से जुड़े प्रश्न-उत्तर

1. तेजाजी मेले का आयोजन किया जाता है :

(अ) गोठ मांगलोद
(ब) परबतसर
(स) नागौर
(द) मेड़ता
उत्तर - (ब)
[तेजाजी का मेला प्रतिवर्ष नागौर के परबतसर में लगता है। तेजाजी को गायों के मुक्तिदाता तथा नागों के देवता के रूप में पूजा जाता है। तेजाजी की तलवार धारी अश्वारोही के रूप में पूजा की जाती है। तेजाजी ने लाछा गूजरी की गायों को मेर के मीणाओं से बचाने में अपने जीवन का बलिदान कर दिया था।]

2. 25 मार्च, 1948 को गठित संयुक्त राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया था
(अ) गोकुल लाल असावा
(ब) गोकुल भाई भट्ट
(स) हीरालाल शास्त्री
(द) जय नारायण व्यास
उत्तर - (अ)
[राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों में सम्पन्न हुआ था। राजस्थान एकीकरण से पूर्व 19 रियासतों, 3 चीफशिप (ठिकानों) और 1 केन्द्र शासित प्रदेश में विभाजित था।  18 मार्च, 1948 से 1 नवम्बर, 1956 तक राजस्थान का एकीकरण 7 विभिन्न चरणों में सम्पन्न हुआ। 25 मार्च, 1948 को एकीकरण का दूसरा चरण सम्पन्न हुआ, जिसमें राजस्थान संघ या पूर्व राजस्थान नामक इकाई बनाई गई। राजस्थान संघ की राजधानी कोटा में तथा कोटा के महाराव भीम सिंह को उसका राजप्रमुख बनाया गया। केन्द्रीय वी.एन. गाडगिल ने 25 मार्च, 1948 को इसका उद्घाटन किया।]

3. 'मुण्डीयार री ख्यात' का विषय है -
(अ) सिरोही के चौहान
(ब) बूंदी के हाडा
(स) मेवाड़ के सिसोदिया
(द) मारवाड़ के राठौड़
उत्तर - (द)
['मुण्डीयार री ख्यात' मुण्डीयार के चारणों (नागौर) द्वारा रचित है। इसके रचनाकार के बारे में जानकारी नहीं मिलती है। इसे राठौड़ों की ख्यात भी कहा जाता है। इस ख्यात में राठौड़ वंश के राव सीहा से जसवंत सिंह तक की जानकारी वर्णित है।]

4. जब पुष्कर की पहाडिय़ों में भारी वर्षा होती है तो बाढ़ कहां आती है?
(अ) अजमेर
(ब) सवाई माधोपुर
(स) बालोतरा
(द) सोजत
उत्तर - (स)
[बाड़मेर का बालोतरा अरावली पर्वतमाला के पश्चिम क्षेत्र की ओर ढलान पर स्थित है। जब अजमेर के पुष्कर की पहाडिय़ों में भारी वर्षा होती है तो लूनी नदी का जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे बालोतरा कस्बे में बाढ़ आ जाती है।]

5. किस साल में बाड़मेर के कवास स्थान पर भीषण बाढ़ आयी थी?
(अ) 2005
(ब) 2006
(स) 2007
(द) 2008
उत्तर - (ब)

6. राजस्थान में राईका है-
(अ) परम्परागत घोड़े पालन-पोषण कर्ता
(ब) परम्परागत ऊंट पालन-पोषण कर्ता
(स) गांव से गांव माल बेचते थे
(द) नमक-व्यापारी है।
उत्तर - (ब)
[राईका जाति मुख्यत: ऊंट पालक जाति है। इस जाति के आराध्य देव पाबूजी हैं। पाबूजी को प्लेग रक्षक व ऊंटों का देवता माना जाता है।]

7. राजस्थान का वह जिला जो विश्व का अद्वितीय पक्षी अभयारण्य है एवं जलपक्षियों का स्वर्ग है-
(अ) अलवर
(ब) भरतपुर
(स) उदयपुर
(द) जोधपुर
उत्तर - (ब)
[पक्षियों का स्वर्ग के नाम से प्रसिद्ध केवलादेव घना पक्षी विहार एशिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रजनन स्थली है। 1981 में इस अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया तथा 1985 में यूनेस्को ने इसे विश्व प्राकृतिक धरोहर की सूची में शामिल किया गया। यह सफेद साइबेरियाई सारस के लिए प्रसिद्ध है।]

8. गोगा नवमी कहा जाता है-
(अ) श्रावण के कृष्ण पक्ष की नवमी को
(ब) भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की नवमी को
(स) श्रावण के शुक्ल पक्ष की नवमी को
(द) भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की नवमी को
उत्तर - (द)
[गोगा नवमी राजस्थान के प्रसिद्ध लोकदेवता गोगा जी की स्मृति में भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की नवमी को मनाई जाती है।]

9. राजस्थान में पाए जाने वाले खनिज जैसे जिप्सम, रॉक-फास्फेट और पाइरॉइट किस निर्माण में आवश्यक हैं?
(अ) रासायनिक उर्वरक
(ब) सीमेंट
(स) दवाइयां
(द) चीनी
उत्तर - (अ)

10. चन्द बरदाई द्वारा लिखित पुस्तक का नाम था-
(अ) पृथ्वीराज रासो
(ब) पृथ्वीराज चरित
(स) पृथ्वी ख्यात
(द) पृथ्वीनाथ
उत्तर - (अ)
[पृथ्वीराज चौहान तृतीय के दरबारी कवि चन्दबरदाई ने पृथ्वीराज रासो की रचना डिंगल व पिंगल दोनों शैलियों में की। इस ग्रंथ में चौहान शासक पृथ्वीराज चौहान की उपलब्धियों व विजयों का वर्णन है।]

11. केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान स्थापित है-
(अ) बीकानेर
(ब) जसोल
(स) अविकानगर
(द) जैसलमेर
उत्तर - (स)
[टोंक जिले के अविकानगर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान की स्थापना 1962 में की गई। इसका मुख्य उद्देश्य भेड़ व खरगोश से ऊन व मांस उत्पादन में सुधार लाना, पोषण, प्रजनन और अनुकूलन, चारा विकास और ऊन विकास करना है।]

12. एक संस्था जो लघु उद्योगों तथा शिल्पकारों को उचित कीमत पर कच्चा माल एवं उनके उत्पादों के विपणन के लिए सुविधाएं प्रदान करता है एवं प्रदर्शनी व प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता है, वह है-
(अ) राजसीको
(ब) आर.एफ.सी.
(स) रीको
(द) आर.के.वी.आई.बी.
उत्तर - (अ)
[राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसीको) की स्थापना 3 जून, 1961 को कम्पनी अधिनियम 1956 के तहत जयपुर में की गई। इसका मुख्य कार्य प्रदेश में लघु उद्योग व हस्तशिल्प इकाइयों को वित्तीय सहायता व कच्चा माल उपलब्ध करवाना तथा विपणन व प्रशिक्षण की सुविधाएं प्रदान करना है।]

13. 'वीर भारत समाज' की स्थापना किसके द्वारा हुई?
(अ) जोरावर सिंह बारहट
(ब) गोकुल दास असावा
(स) मास्टर आदित्येन्द्र
(द) विजय सिंह पथिक
उत्तर - (द)
[विजय सिंह पथिक (1882-1954) का जन्म गुढावाली गांव (बुलन्दशहर, उ.प्र.) में हुआ। इनका मूल नाम भूपसिंह था। पथिक बिजौलिया किसान आंदोलन के प्रमुख संचालक व क्रांतिकारी थे। इन्होंने 1919 में राजस्थान सेवा संघ की स्थापना की तथा राजस्थान केसरी नामक समाचार पत्र निकाला। इन्होंने वीर भारत सभा का गठन किया तथा 1921 में नवीन राजस्थान व तरुण राजस्थान पत्र प्रारम्भ किया। इन्होंने देशी रियासतों पर 'व्हाट् आर द इंडियन स्टेट्स' नामक पुस्तक भी लिखी।]

14. राजस्थान के किस जिले में एक युद्ध संग्रहालय की स्थापना की गई है?
(अ) जैसलमेर
(ब) बाड़मेर
(स) सिरोही
(द) जोधपुर
उत्तर - (अ)
[24 अगस्त, 2015 को जैसलमेर जिले में एक युद्ध संग्रहालय का उद्घाटन किया गया था। यह जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन से 10 किमी दूर जैसलमेर-जोधपुर हाइवे पर है। इस संग्रहालय में 1965 के भारत-पाक युद्ध तथा 1971 के लोंगेवाला युद्ध में उपयोग आए हथियारों को रखा गया है।]

15. सांभर झील में निम्न में से किस देवी का मंदिर स्थित है?
(अ) बवन देवी
(ब) शाकम्भरी देवी
(स) कुंजल माता
(द) शीलादेवी
उत्तर - (ब)
[जयपुर जिले के सांभर में शक्ति की प्रतीक मां शाकम्भरी देवी का मंदिर है। देवी शाकम्भरी चौहानों की कुल देवी हैं।]


Sunday, February 21, 2021

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 1

आरपीएससी द्वारा राजस्थान की प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षाओं में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan General Knowledge) से जुड़े प्रश्न-उत्तर

1. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रंथ कुंभा की रचना नहीं है?
(अ) सुधा प्रबंध
(ब) नृत्यरत्नकोष
(स) कलानिधि
(द) रसिकप्रिया
उत्तर - (स)

2. लाठी शृंखला क्या है?
(अ) गाय की एक प्रजाति
(ब) खनिज पट्टी
(स) भूगर्भीय जलपट्टी
(द) वन्यजीव शृंखला
उत्तर - (स)

3. राजस्थान सूचना आयोग का गठन कब हुआ था?
(अ) 18 अप्रैल, 2007
(ब) 18 अप्रैल, 2008
(स) 18 अप्रैल, 2005
(द) 18 अप्रैल, 2006
उत्तर - (द)

4. मेवाड़, वागड़ और पास के क्षेत्रों के भीलों में सामाजिक सुधार के लिए 'लसोडिया आन्दोलन' का सूत्रपात किसने किया?
(अ) मावजी
(ब) गोविन्द गिरि
(स) सुरमल दास
(द) मोतीलाल तेजावत
उत्तर - (स)
[19वीं शताब्दी में सुरमल दास (सूरजी भगत) भीलों के समाज सुधारक व धर्म सुधारक थे। वे भीलों को हिन्दू धर्म की परिधि में रखना चाहते थे।]

5. राजस्थान का कौनसा वृक्ष 'जंगल की ज्वाला' के नाम से जाना जाता है?
(अ) खेजड़ी
(ब) नीम
(स) पलास
(द) पारस पीपल
उत्तर - (स)
[पलास का पेड़ राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़ जिलों में पाया जाता है। वानस्पतिक नाम ब्यूटिया मोनोस्पर्मा। सुर्ख लाल एवं पीले रंग के फूलों के कारण यह वृक्ष जंगल की ज्वाला के नाम से जाना जाता है।]

6.  राजस्थान का शंकरिया नृत्य किससे संबंधित है?
(अ) सहरिया
(ब) कालबेलिया
(स) तेरहताली
(द) भील
उत्तर - (ब)
[शंकरिया कालबेलिया समुदाय का युगल नृत्य है। कालबेलियों के अन्य प्रमुख नृत्य पणियारी, इण्डोनी, बागडिय़ा हैं।]

7. राजस्थान के इतिहास में 'पट्टा रेख' से क्या अभिप्राय है?
(अ) आयात-निर्यात कर
(ब) आकलित राजस्व
(स) बेगार
(द) सैन्य कर
उत्तर - (ब)
[पट्टा रेख से तात्पर्य था- राजा द्वारा प्रदत्त जागीर के पट्टे में उल्लेखित अनुमानित राजस्व।]

8. किस क्षेत्र में श्रेष्ठता के लिए महाराणा प्रताप पुरस्कार दिया जाता है?
(अ) विज्ञान एवं तकनीकी
(ब) खेल
(स) सामाजिक कार्य
(द) कला प्रदर्शन
उत्तर - (ब)
[राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् द्वारा महाराणा प्रताप पुरस्कार खेल के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।]

9. राजस्थान में 'सती प्रथा' सर्वप्रथम निषेधित की गई थी-
(अ) उदयपुर में
(ब) जोधपुर में
(स) जयपुर में
(द) बीकानेर में
उत्तर - (स)
[दिसम्बर, 1829 में विलियम बैंटिंक ने एक अधिनियम द्वारा भारत में सती प्रथा को दण्डनीय अपराध घोषित किया। जयपुर रियासत में महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय के शासनकाल में सन् 1844 में मेजर जॉन लुडलो द्वारा सती प्रथा पर प्रतिबंध लगाया गया।]

10. राजस्थान का प्रसिद्ध पुष्कर मेला किस माह में लगता है?
(अ) अक्टूबर
(ब) नवम्बर
(स) फरवरी
(द) मार्च
उत्तर - (ब)
[अजमेर जिले में स्थित पुष्कर का मेला कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक लगता है, यह समय लगभग अक्टूबर-नवंबर का होता है।]

11 'सेवण घास' किस जिले में विस्तृत रूप से उगती है-
(अ) बाड़मेर
(ब) जोधपुर
(स) जैसलमेर
(द) सीकर
उत्तर - (स)
[सेवण घास जैसलमेर जिले में अत्यधिक मात्रा में पाई जाती है। इसे स्थानीय भाषा में 'लीलण' कहा जाता है।]

12. 'बढ़ार' का भोज निम्न में से किस मौके पर रखा जाता है?
(अ) विवाह
(ब) जन्म
(स) मृत्यु
(द) तीर्थ-यात्रा
उत्तर - (अ)
[राजस्थान में विवाह के अवसर पर दिए जाने वाले सामूहिक भोज को 'बढ़ार' कहा जाता है।]

13. 'गोट-मंगलोद' क्षेत्र का संबंध किस खनिज से है?
(अ) टंगस्टन
(ब) मैंगनीज
(स) जिप्सम
(द) रॉक-फॉस्फेट
उत्तर - (स)
[जिप्सम अपने रेवदार रूप में सैलेनाइट के नाम से जानी जाती है। इसे हरसौंठ भी कहा जाता है। बीकानेर के जामसर में राजस्थान की सबसे बड़ी जिप्सम उत्पादन की खान है। प्रदेश में नागौर में सर्वाधिक जिप्सम उत्पादित किया जाता है। इसके अलावा बीकानेर का बिसरासर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू, जोधपुर आदि में भी जिप्सम पाया जाता है।]

14. राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में आदिवासियों द्वारा की जाने वाली कृषि को कहते हैं :
(अ) चिमाता
(ब) दजिया
(स) शुष्क खेती
(द) बालरा
उत्तर - (द)
इसे झूमिंग, Slash and burning, Shibling Cultivation, वालरा आदि नामों से जाना जाता है।
झूमिंग खेती यानी बालरा में आदिवासियों द्वारा सर्वप्रथम जंगल को जलाकर उसकी राख उस क्षेत्र में डाल दी जाती है तथा कुछ समय तक उस स्थान पर कृषि करते हैं। जब भूमि अनुपजाऊ हो जाती है, उस जगह को छोड़कर अन्य जंगलों में पुन: वही प्रक्रिया अपनाते हैं।

15. निम्नलिखित में से राजपूताना के किस क्षेत्र पर वरीक वंश ने शासन किया था?
(अ) ओसियां
(ब) बयाना
(स) अलवर
(द) बदनौर
उत्तर - (ब)

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 4

 राजस्थान सामान्य ज्ञान

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-61 : बणी-ठणी शैली किशनगढ़ की चित्रकारी शैली को कहा जाता है।


राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-62 : भित्ति चित्र आमेर शैली की प्रमुख विशेषता रही है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-63 : वीर दुर्गादास राठौड़ का जन्म 13 अगस्त, 1638 को महाराजा जसवंत सिंह प्रथम के मंत्री आसकरण के यहां मारवाड़ के सालवा गांव में हुआ।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-64 : कुशाल माता का मंदिर बदनौर (भीलवाड़ा) में स्थित है। ये चामुण्डा का अवतार मानी जाती हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-65 : सुगाली माता आउवा के ठाकुर परिवार की कुल देवी हैं। इनकी प्रतिमा के दस सिर और चौपन (54) हाथ हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-66 : मानसिंह द्वितीय 1922 ई. को जयपुर की राजगद्दी पर बैठे। वे एकीकृत राजस्थान के एकमात्र व प्रथम राजप्रमुख थे।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-67 : मामादेव को बरसात का देवता कहा जाता है। इनकी मूर्ति मिट्टी या पत्थर की नहीं होती है। बल्कि गांव के बाहर प्रतिष्ठित लकड़ी का एक विशिष्ट व कलात्मक तोरण होता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-68 : बेलि क्रिसण रुक्मणि री एक श्रेष्ठ डिंगल काव्य है। इसमें शृंगार रस का वर्णन किया गया है। इसकी रचना पृथ्वीराज राठौड़ (पीथल) ने की थी।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-69 : चारबैत टोंक क्षेत्र में खेली जाने वाली लोक नाट्य शैली है। इस लोक नाट्य शैली को टोंक के नवाब फैजुल्ला खां के समय अब्दुल करीम खां एवं खलीफा विहंग खां ने प्रारंभ किया।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-70 : त्रिमुखी बावड़ी का निर्माण डूंगरपुर जिले में मेवाड़ के महाराणा राजसिंह की रानी रामरसदे ने करवाया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-71 : हवामहल का निर्माण जयपुर के शासक सवाई प्रताप सिंह ने 1799 ई. में करवाया था। इस पांच मंजिला महल में अनेक जालियां, झरोखे और खिड़कियां बनी हुई हैं। इसी कारण इसे हवामहल कहते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-72 : मेहरानगढ़ दुर्ग  को म्यूरध्वजगढ़, मोरध्वजगढ़ भी कहते हैं। जोधपुर में चिडिय़ाटूंक पहाड़ी पर स्थित मयूराकृति के इस दुर्ग का निर्माण 1459 ई. में राव जोधा ने करवाया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-73 : शीशफूल, रखड़ी, फीणी, सांकली, तावित, बोर, टिकड़ा, मेमंद स्त्रियों के सिर पर पहनने वाले आभूषण हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-74 : गजरा, गौखरू, चूडिय़ां, कड़ा, चूड़ा, हथफूल, बंगड़ी, कांकनी, पूंचियो, नौगरी स्त्रियों के कलाई पर पहने जाने वाले आभूषण हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-75 : पंचकूट की सब्जी राजस्थान के लोगों की पसंदीदा सब्जी है, जिसे पांच सूखे फल व सब्जियों को मिलाकर बनाते हैं। ये पांचों निम्न हैं- 1. कूमट के बीज, 2. कैर, 3. सांगरी, 4. काचरी, 5. गूंदा के फल।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-76 : बीकानेर की स्थापना 1488 ई. में राव बीकाजी ने की थी। बीकानेर रियासत जांगल प्रदेश के नाम से जानी जाती थी। इसे राती घाटी भी कहते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-77 : महाराणा कुंभा ने मालवा (मांडू) के सुल्तान महमूद खिलजी पर विजय के उपलक्ष्य में 9 मंजिला विजय स्तम्भ बनाया था। विजय स्तम्भ को भारतीय मूर्तिकला का विश्व कोष भी कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-78 : दौसा ढूंढाड़़ रज्य के कच्छवाहा राजाओं की प्रथम राजधानी थी।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-79 : मेहंदीपुर बालाजी मंदिर दौसा जिले के सिकंदरा महुवा के बीच स्थित है। यह मंदिर दो पहाडिय़ों की घाटी में स्थित होने के कारण इसे घाट मेहंदीपुर भी कहते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-80 : गवरी या राई राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर तथा बांसवाड़ा क्षेत्र में बसे भीलों का प्रसिद्ध लोक नाट्य है। गवरी का मुख्य आधार भगवान शिव तथा भस्मासुर की कथा है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 3

 राजस्थान सामान्य ज्ञान

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-41 : मोहनलाल सुखाडिय़ा को आधुनिक राजस्थान का निर्माता कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-42 : आमजा माता  भीलों की आराध्य देवी हैं। उनका मंदिर केलवाड़ा (उदयपुर) में स्थित है। यहां पर प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी को विशाल मेला भरता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-43 : जाम्भोजी को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इन्होंने सन् 1485 में 29 शिक्षाओं के आधार पर विश्नोई (20 और 9) संप्रदाय का प्रवर्तन किया।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-44 : पीपाजी की गुफा टोंक जिले के टोड़ा गांव में है। संत पीपाजी ने अपना अंतिम समय यहीं बिताया था। यहीं उनका निधन हुआ।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-45 : मुगल शासन काल में जयपुर में 'झाड़शाही', जोधपुर में 'विजयशाही' सिक्कों का प्रचलन हुआ।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-46 : आहड़ सभ्यता (उदयपुर) की खोज सन् 1954 में रतनचंद्र अग्रवाल ने की थी। इसे ताम्र सभ्यता और बनास संस्कृति के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-47 : राव लूणकरण   बीकानेर के शासक थे। इन्हें कलियुग के कर्ण के नाम से विभूषित किया गया।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-48 : पृथ्वीराज चौहान के दरबारी विद्वानों में चंदरबरदाई, जयानक, जनार्दन, वागीश्वर  प्रमुख थे।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-49 : जसनाथी संप्रदाय के 36 नियम हैं। इनके उपदेश सिंभूदड़ा व कोंडा ग्रंथ में संग्रहीत हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-50 : अजरख प्रिंट बाड़मेर की हस्तशिल्प एवं दस्तकारी की कला है। इसमें नीले एवं लाल रंग से छपाई की जाती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-51 : बीकानेर एवं चूरू जिले में कोई नदी नहीं है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-52 : जयसमंद झील (उदयपुर) ताजे मीठे पानी की एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। स्थानीय लोग ढेबर झील के नाम से जानते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-53 : काली मिट्टी राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी जिलों कोटा, बूंदी, बारां व झालावाड़ में मिलती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-54 : चिंकारा व ऊंट राजस्थान के राज्य पशु हैं। चिंकारा वन्य जीव श्रेणी में व ऊंट पशुधन श्रेणी में राजकीय पशु हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-55 : 3,42,239 वर्ग किमी है राजस्थान का क्षेत्रफल।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-56 : मरुकांतार शब्द का प्रयोग हुआ है वाल्मीकि कृत रामायण में राजस्थान के लिए

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-57 : क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है राजस्थान देश का।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-58 : पाकिस्तान के सिंध प्रांत के तीन जिले बहावलपुर, खैरपुर एवं मीरपुर सीमा रेखा पर स्थित हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-59 : बगरू प्रिंट जयपुर जिले के बगरू की हस्तशिल्प एवं दस्तकारी कला है। इसमें कपड़े पर पशु-पक्षियों का काले एवं लाल रंग से चित्रांकन किया जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-60 : संत मावजी का जन्म 1714 ई. में डूंगरपुर के आसपुर तहसील के साबला गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

राजस्थान करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर : 2021 - 1

 राजस्थान पुलिस, पटवारी, शिक्षक भर्ती व राजस्थान की अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर

1. हाल ही किसे राजस्थान का मुख्य सचिव बनाया गया है?




... Answer is A)
"


2. हाल ही निम्न में से किसने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक पद का कार्यभार संभाला है?




... Answer is A)


3. राजस्थान में ट्रैफिक चालान में कैशलेस भुगतान की शुरुआत करते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में ई-चालान पायलट प्रोजेक्ट किस बैंक के सहयोग से शुरू किया गया है?




... Answer is C)


4. हाल ही राजस्थान के तीन शहरों जयपुर, जोधपुर और कोटा में निगम चुनाव सम्पन्न हुए। तीनों शहरों में कुल कितने निगमों के चुनाव हुए थे?




... Answer is D)


5. हाल ही विधानसभा में पारित राजस्थान महामारी (संशोधन) विधेयक 2020 में हर नागरिक को चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। ऐसी पहल करने वाला राजस्थान कौनसा राज्य है?




... Answer is A)


6. राजस्थान के पशुपालन विभाग ने 16 नवम्बर से 2 दिसम्बर 2020 तक कहां आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का पशु मेला निरस्त करने का आदेश जारी किया है?




... Answer is A)


7. राजस्थान के तीन शहरों जयपुर, जोधपुर और कोटा के 6 नगर निगमों में कितनी महिलाएं महापौर के पद पर चुनी गई हैं?




... Answer is D)


8. हाल ही किस अस्पताल में भामाशाहों के सहयोग से ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना की गई है?




... Answer is A)
बीकानेर के प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल अस्पताल यानी पीबीएम अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना की गई है। यह अनूठी पहल बीकानेर के सूरजदेवी रामलाल रांका ट्रस्ट व भामाशाहों ने की है।


9. राजमार्ग निर्माण की बेहतरी में छात्रों का सहयोग लेने के लिए हाल ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजस्थान स्थित किस संस्थान के साथ एमओयू किया है?




... Answer is B)
आईआईटी जोधपुर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बीच एमओयू हुआ है। इसके अनुसार राजमार्ग निर्माण की बेहतरी के लिए आईआईटी के स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों का सहयोग लिया जाएगा। प्राधिकरण इसके लिए आईआईटीयन इंटर्स को मानदेय भी देगा।


10. निम्न में से किस शहर ने 18 नवंबर, 2020 को अपना 293वां स्थापना दिवस मनाया है?




... Answer is C)


11. हाल ही 14 से 20 नवंबर 2020 तक राजस्थान में कौनसा सप्ताह मनाया गया?




... Answer is B)


12. राजस्थान सरकार की हाल ही लॉन्च की गई अनाथ एवं बेसहारा बच्चों को वैकल्पिक परिवार आधारित देख-रेख सुविधाएं उपलब्ध करवाने वाली 'वात्सल्य योजना' से जुड़े माता-पिता को प्रतिमाह कितनी राशि दी जाएगी?




... Answer is B)


13. हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संस्थागत देखरेख से बाहर निकलने वाले बच्चों को व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण के साथ ऋण एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कौनसी योजना लॉन्च की है?




... Answer is C)


14. हाल ही भाजपा की सौम्या गुर्जर किस नगर निगम की महापौर बनी हैं?




... Answer is C)


15. हाल ही कांग्रेस की मुनेश गुर्जर किस नगर निगम की महापौर बनी हैं?




... Answer is B)


16. औद्योगिक नगरी कोटा के कोटा उत्तर नगर निगम में महापौर किसे चुना गया?




... Answer is A)


17. औद्योगिक नगरी कोटा के कोटा दक्षिण नगर निगम का महापौर किसे चुना गया?




... Answer is C)


18. सूर्यनगरी जोधपुर के जोधपुर उत्तर और जोधपुर दक्षिण नगर निगम में क्रमश: महापौर कौन बने हैं?




... Answer is C)


19. सीएसआईआर नेशनल एनवायर्नमेंट इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के किस झील के प्राकृतिक स्रोतों का जरूरत से ज्यादा दोहन होने के कारण इसका अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है?




... Answer is A)


20. भारतीय अंगदान दिवस 27 नवंबर, 2020 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किस शहर में देश के पहले अंगदान स्मारक का उद्घाटन किया?




... Answer is B)
यह देश का पहला अंगदान स्मारक बताया जा रहा है। इसकी स्थापना जयपुर नगर निगम एवं मोहन फाउण्डेशन जयपुर सिटीजन फोरम के तत्वावधान में की गई है। यह स्मारक एसएमएस अस्पताल के पास बनाया गया है।

Thursday, February 18, 2021

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 2

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 2

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-21 : बांसवाड़ा की स्थापना महारावल जगमाल सिंह ने की थी। इसे सौ द्वीपों का शहर भी कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-22 : श्रीगंगानगर को बीकानेर के शासक गंगासिंह ने बसाया था।  इसका प्राचीन नाम रामनगर था। महाराजा गंगासिंह ने 1927 में गंग नहर का निर्माण कराया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-23 : पंचकूट की सब्जी पांच सूखे फल व सब्जियों को मिलाकर बनाते हैं। ये हैं- 1. कूमट के बीज 2. कैर 3. सांगरी 4. काचरी और 5. गूंदा के फल।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-24 : हल्दीघाटी में 18 जून, 1576 को महाराणा प्रताप व अकबर की सेनाओं में भयंकर युद्ध हुआ। इस युद्ध स्थल को रक्त तलाई के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-25 : हल्दीघाटी के युद्ध को कर्नल जेम्स टॉड ने 'मेवाड़ की थर्मोपोली' नाम दिया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-26 : राज्य की सबसे ऊंची पर्वत चोटी गुरुशिखर 1722 मीटर ऊंची है। यह सिरोही जिले में स्थित है। इसे संतों का शिखर भी कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-27 : बॉस्केटबॉल राजस्थान का राज्य खेल है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-28 : 26 जनवरी, 2008 को प्रतापगढ़ को राज्य का 33वां जिला बनाया गया है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-29 : ईसरलाट का निर्माण सवाई ईश्वरी सिंह ने जयपुर में करवाया। मराठों के विरुद्ध युद्ध में विजय होने के उपलक्ष्य में इसका निर्माण करवाया गया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-30 : मैग्जीन या अकबर का किला अजमेर में स्थित है। इसका निर्माण अकबर द्वारा 1571-72 में किया गया। यह राजस्थान में मुस्लिम दुर्ग निर्माण पद्धति से बनाया गया एकमात्र किला है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-31 : कांकवाड़ी दुर्ग  अलवर जिले के सरिस्का अभयारण्य में स्थित है

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-32 : मारवाड़ अंचल में पांचों लोक देवताओं पाबूजी, हडबूजी, रामदेवजी, गोगाजी, मांगलिया मेहा जी को पंच पीर कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-33 : पाकिस्तान की सीमा से राज्य के चार जिले श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसमलेर एवं बाड़मेर लगते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-34 : अरावली पर्वत शृंखला का विस्तार गुजरात के खेड़ ब्रह्मा (पालनपुर) से दिल्ली तक 692 किलोमीटर है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-35 : साबरमती नदी    का उद्गम उदयपुर जिले के दक्षिणी पश्चिमी भाग में कोटड़ा क्षेत्र के झाड़ोल के निकट से पांच जलधाराओं के रूप में होता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-36 : राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की स्थापना 1 अक्टूबर, 1964 को की गई।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-37 : माही नदी विन्ध्याचल पर्वत की उत्तरी पहाडिय़ों से निकलकर  मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात राज्यों में बहती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-38 : राजस्थान शब्द का उल्लेख मुहणोत नैणसी की ख्यात एवं राजरूपक में मिला है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-39 : राजस्थान के साथ सबसे लंबी सीमा मध्य प्रदेश से 1600 किमी एवं सबसे कम पंजाब से 89 किमी लगती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-40 : 9 अप्रेल, 1959 को राजस्थान का प्रथम आकाशवाणी केन्द्र जयपुर में प्रारंभ हुआ।

Tuesday, November 17, 2020

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 1

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 1

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-1 : अंग्रेज इतिहासकार कर्नल जेम्स टॉड ने अपनी पुस्तक एनाल्स एण्ड एंटीक्विटीज ऑफ राजस्थान (सेंट्रल एण्ड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इण्डिया) में राजस्थान के लिए तीन शब्दों- रजवाड़ा, रायथान एवं राजस्थान का प्रयोग किया। यह पुस्तक सन् 1829 ई. में प्रकाशित हुई थी।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-2 : राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। यह देश के भौगोलिक क्षेत्र का 10.41 प्रतिशत है। राजस्थान भौगोलिक दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-3 : बनास नदी पूर्णत: राजस्थान में बहने वाली सबसे लंबी नदी (480 किमी) है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-4 : राजस्थान में प्रतिवर्ष 12 सितंबर को खेजड़ली दिवस  मनाया जाता है। इस दिन जोधपुर जिले के खेजड़ली में वार्षिक वृक्ष मेला आयोजित होता है। यह विश्व का एकमात्र वार्षिक वृक्ष मेला है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-5 : भारत में बाघ परियोजना के सूत्रधार जोधपुर के कैलाश सांखला को 'टाइगर मैन ऑफ इंडिया' कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-6 : राजस्थान राज्य का विस्तार 23ए3 से 30ए12 उत्तरी अक्षांश तथा 69ए30 से 78ए17 पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-7 : 'वागड़ एवं कांठल क्षेत्र की गंगाÓ कहलाने वाली माही नदी मध्य प्रदेश के धार जिले की मेहद झील से निकलती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-8 : 1517 में बूंदी के निकट खातौली में सिकंदर लोदी और महाराणा सांगा की सेनाओं के मध्य भीषण युद्ध हुआ जिसमें महाराणा सांगा विजयी रहे।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-9 : कुंभलगढ़ दुर्ग का निर्माण महाराणा कुंभा ने 1458 ई. में करवाया। इसके प्रमुख शिल्पी मंडन थे।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-10 : राजस्थान की राजधानी जयपुर के चाकसू में चैत्र कृष्ण अष्टमी को शीतला माता का मेला लगता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-11 : पंछीड़ा हाडौती व ढूंढाड़ क्षेत्र में मेलों के अवसर पर अलगोजे, ढोलक व मंजीरे के साथ गाए जाने वाला लोकगीत है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-12 : अजमेर की स्थापना चौहान राजा अजयराज ने 1113 ई. में की थी। इसे राजस्थान का हृदय स्थल व भारत का मक्का के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-13 : झालावाड़ शहर की स्थापना कोटा राज्य के फौजदार झाला जालिमसिंह द्वारा 1791 ई. में की गई थी। इसे घण्टियों का शहर भी कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-14 : उदयपुर शहर की स्थापना 1559 ई. में महाराणा उदयसिंह ने की थी। इसे झीलों की नगरी, राजस्थान का कश्मीर एवं पूर्व का वेनिस उपनामों से जाना जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-15 : 17 मार्च, 1527 को राणा सांगा व मुगल शासक बाबर के मध्य खानवा का युद्ध हुआ जिसमें बाबर विजयी रहा। इस युद्ध में सांगा के पक्ष में उनके मुस्लिम सेनापति हसन खां मेवाती ने युद्ध किया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-16 : बूंदी कोटा, झालावाड़ ये तीनों जिले मिलकर हाड़ौती प्रदेश कहलाते हैं

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-17 : 27 जनवरी, 2016 मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ जिले के गर्दनखेड़ी गांव से मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की शुरुआत की थी।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-18 : भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए 15 सितम्बर 2015 को राजस्थान सरकार ने न्यू इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। राज्य में यह योजना दिसम्बर 2015 से लागू हुई।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-19 : ढोला मारु सिरोही का लोकगीत है। इसे ढाढ़ी गाते हैं। इस गीत के माध्यम से ढोला मारु की प्रेमकथा का वर्णन किया जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-20 : तेरहताली नृत्य  बाबा रामदेव की आराधना में तेरह मंजीरों की सहायता से कामड़ जाति की महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा किया जाता है।

Tuesday, November 3, 2020

राजस्थान करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर : 2020 - II

राजस्थान पुलिस, पटवारी, शिक्षक भर्ती व राजस्थान की अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर

 

1. बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान रैंकिंग-2019 में राजस्थान पिछली रैंकिंग से एक पायदान ऊपर उठकर कौनसी रैंकिंग पर पहुंच गया है?




... Answer is B)
"


2. हिन्दी दिवस पर इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र द्वारा 'मेरा राजस्थान - लोक जीवन की बानगी' पुस्तक का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक के लेखक कौन हैं?




... Answer is C)


3. राज्य सरकार की ओर से 20 अगस्त 2020 को प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में मात्र 8 रुपए में भोजन प्रदान करने की कौनसी योजना प्रारंभ की गई है?




... Answer is C)


4. हाल ही राजस्थान सरकार ने किस शहर को 'नो कंस्ट्रक्शन जोन' घोषित किया है?




... Answer is A)


5. 28 सितंबर, 2020 को विश्व रेबीज दिवस पर राजस्थान के किस जिले में स्थित स्नातकोत्तर पशु चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया?




... Answer is B)


6. हाल ही रीथिंक इंडिया द्वारा राजस्थान की संस्था को महिला शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुषमा स्वराज स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया?




... Answer is B)


7. हाल ही राजस्थान में स्थित किस केंद्रीय अनुसंधान संस्थान ने अपना 62वां स्थापना दिवस वर्चुअल मनाया?




... Answer is D)


8. ओस्लो (नार्वे) की संस्था 'भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम' की ओर से किसे समाज सेवा एवं विश्व शांति में योगदान व लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?




... Answer is B)


9. हाल ही राजस्थान सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने के लिए जन आंदोलन अभियान कब शुरू किया?




... Answer is C)


10. हाल ही किस नेशनल पीएसयू समिट में राजस्थान रोडवेज के सीएमडी नवीन जैन को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया?




... Answer is C)


11. हाल ही राजस्थान फाउंडेशन द्वारा देश-विदेश में बसी राजस्थान की विभूतियों को प्रकाश में लाने के लिए सोशल मीडिया पर कौनसा कार्यक्रम चलाने के लिए सिम्पली जयपुर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए?




... Answer is B)


12. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन को विधिक सहायता प्रदान करने के लिए जिलों में कौनसा ऑनलाइन अभियान शुरू किया गया है?




... Answer is B)


13. लोकनायक जयप्रकाश अध्ययन विकास केंद्र की ओर से नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राजस्थान में तैनात किस आईएएस अधिकारी को एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया?




... Answer is B)


14. हाल ही राजस्थान सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए कौनसी टोल फ्री हैल्पलाइन सेवा शुरू की है?




... Answer is D)


15. 15. राजस्थान सरकार द्वारा भ्रूण हत्या रोकने की दिशा में कदम उठाते हुए इम्पेक्ट यानी इंटीग्रेटेड सिस्टम फॉर मॉनिटरिंग ऑफ पीसीपीएनडीटी एक्ट ऐप कब लॉन्च किया गया?




... Answer is B)


16. हाल ही राजस्थान के खींचन में देश का पहला कुरजां कंजर्वेशन रिजर्व बनाने की तैयारियां शुरू हुई हैं। खींचन किस जिले में है?




... Answer is C)


17. सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर में किसे कुलपति नियुक्त किया गया है?




... Answer is A)


18. हाल ही राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?




... Answer is A)
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आरपीएससी अध्यक्ष पद पर डॉ. भूपेन्द्र सिंह यादव की नियुक्ति के साथ ही चार सदस्यों डॉ. संगीता आर्य, बाबूलाल कटारा, डॉ. मंजू शर्मा और जसवंत राठी की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।


19. भारत सरकार ने राजस्थान के द्वितीय श्रेणी के कितने शहरों में विकास के लिए एडीबी से 30 करोड़ डॉलर का समझौता किया है?




... Answer is C)


20. हाल ही जयपुर में "सवाई जयपुर अवार्ड्स-2020" समारोह किसकी जयंती पर आयोजित किया गया?




... Answer is D)


21. देश-विदेश में बसे राजस्थान के डॉक्टर्स को अपनी माटी से जोडऩे के लिए हाल ही राजस्थान फाउंडेशन की ओर से गठित 'डोरी' का पूरा नाम क्या है?




... Answer is B)


22. त्योहारी सीजन में आम जन की सेहत को ध्यान में रखते हुए मिलावट खोरों के खिलाफ राजस्थान सरकार ने 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान कब से शुरू किया?




... Answer is D)


23. पिछले 675 वर्षों से दशहरे पर होती आ रही पशु बलि की परंपरा को इस बार ताणा पहाड़ स्थित चामुण्डा माता मंदिर में समाप्त कर दिया गया। यह मंदिर किस जिले में स्थित है?




... Answer is C)


24. हाल ही अति दुर्लभ एवं गंभीर रूप से लुप्तप्राय: प्रवासी पक्षी लेपविंग कहां दिखाई दिया?




... Answer is B)


25. कौनसे 'सतत् विकास के लक्ष्य' को प्राप्त करने की दिशा में राजस्थान सरकार और संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के बीच एमओयू हुआ है?




... Answer is B)


26. 29 अक्टूबर, 2020 को जयपुर नगर निगम हैरिटेज के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस नगर निगम में कुल कितने वार्डों से पार्षद चुने जाएंगे?




... Answer is C)

 

 

 

 

 

 

Thursday, October 15, 2020

राजस्थान करेंट अफेयर्स 2020 : राजस्थान में मनाया गया पहला राजस्व दिवस

राजस्थान में मनाया गया पहला राजस्व दिवस

घटना दिनांक : 15 अक्टूबर, 2020
राजस्थान सरकार की ओर से 15 अक्टूबर, 2020 को पहली बार राजस्व दिवस मनाया गया। प्रदेश में 15 अक्टूबर को राजस्व दिवस के रूप में मनाने की घोषणा राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने विधानसभा में 28 फरवरी 2020 को राजस्व विभाग की बजट अनुदान मांगों पर भाषण के दौरान की थी। इतिहास में जाएं तो 15 अक्टूबर 1955 को राजस्थान काश्तकारी अधिनियम लागू हुआ था जिससे काश्तकारों को खातेदारी अधिकार संभव हुए थे इसीलिए इस दिन को राजस्व दिवस के रूप में चुना गया है।

Saturday, October 10, 2020

Rajasthan General Knowledge 3 Questions & one Answer

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर


प्रश्न 1. सन् 1488 में राठौड़ सरदार राव बीकाजी ने किस शहर की स्थापना की थी?
प्रश्न 2. पर्यटन के लिहाज से घोषित 'मरु त्रिकोण' में शामिल जोधपुर व जैसलमेर के साथ तीसरा जिला कौनसा है?
प्रश्न 3. राजस्थान का कौनसा जिला सबसे कम अन्तरराष्ट्रीय सीमा वाला जिला है?

उत्तर- बीकानेर

दोस्तो राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़ी नई सीरीज राजस्थान पुलिस, राजस्थान पटवारी भर्ती, आरपीएससी आदि राजस्थान की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। राजस्थान सामान्य ज्ञान (rajasthan samanya gyan) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर यहां दिया जाएगा।

Rajasthan General Knowledge Question | rajasthan samanya gyan | राजस्थान सामान्य ज्ञान | राजस्थान सामान्य प्रश्न




Friday, October 2, 2020

Rajasthan General Knowledge 3 Questions & one Answer - 102

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर


प्रश्न 1. पाली जिले के सुमेरपुर के निकट स्थित पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा जवाई बांध किस नदी पर बना है?
प्रश्न 2. पाली जिले का गोरिया किस नदी का उद्गम स्थल है?
प्रश्न 3. लूनी नदी की वह कौनसी सहायक नदी है जो उससे बाड़मेर में मिलती है?

उत्तर- जवाई नदी

दोस्तो राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नों (Rajasthan General Knowledge Question) से जुड़ी नई सीरीज राजस्थान पुलिस, राजस्थान पटवारी भर्ती, आरपीएससी आदि राजस्थान की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगी। राजस्थान सामान्य ज्ञान (rajasthan samanya gyan) से जुड़े 3 प्रश्न और उनका एक उत्तर यहां दिया जाएगा।

Rajasthan General Knowledge Question | rajasthan samanya gyan | राजस्थान सामान्य ज्ञान 7 राजस्थान सामान्य प्रश्न