https://cdnjs.cloudflare.com/ajax/libs/font-awesome/4.7.0/css/font-awesome.min.css

Friday, April 16, 2021

राजस्थान करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर : 2021 - II

(राजस्थान पुलिस, पटवारी, शिक्षक भर्ती व राजस्थान की अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर)


1. सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए किस डीटीओ को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया?
(अ) वीरेन्द्र सिंह राठौड़
(ब) शक्ति सिंह भाटी
(स) दीपेन्द्र सिंह राठौड़
(द) नीतू राजेश्वर
(अ)
वीरेन्द्र सिंह राठौड़ देश के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने सड़क सुरक्षा कानून विषय में पीएचडी की है। वे अब तक करीब 8.30 लाख लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर चुके हैं।


2. राजस्थान का नया मुख्य सचिव किसे बनाया गया है?
(अ) निरंजन कुमार आर्य
(ब) रविशंकर श्रीवास्तव
(स) सुबोध अग्रवाल
(द) संजय मल्होत्रा
(अ)

3. हाल ही निम्न में से किसने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक पद का कार्यभार संभाला है?
(अ) मोहनलाल लाठर
(ब) राजीव दासोत
(स) बीएल सोनी
(द) अक्षय मिश्रा
(अ)

4. राजस्थान में ट्रैफिक चालान में कैशलेस भुगतान की शुरुआत करते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में ई-चालान पायलट प्रोजेक्ट किस बैंक के सहयोग से शुरू किया गया है?
(अ) एचडीएफसी
(ब) पीएनबी
(स) एसबीआई
(द) आईसीआईसीआई
(स)

5. हाल ही राजस्थान के तीन शहरों जयपुर, जोधपुर और कोटा में निगम चुनाव सम्पन्न हुए। तीनों शहरों में कुल कितने निगमों के चुनाव हुए थे?

(अ) 3
(ब) 4
(स) 5
(द) 6
(द)

6. हाल ही विधानसभा में पारित राजस्थान महामारी (संशोधन) विधेयक 2020 में हर नागरिक को चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। ऐसी पहल करने वाला राजस्थान कौनसा राज्य है?

(अ) प्रथम
(ब) द्वितीय
(स) तृतीय
(द) चतुर्थ
(अ)

7. राजस्थान के पशुपालन विभाग ने 16 नवम्बर से 2 दिसम्बर 2020 तक कहां आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का पशु मेला निरस्त करने का आदेश जारी किया है?

(अ) पुष्कर
(ब) जैसलमेर
(स) बाड़मेर
(द) परबतसर
(अ)

8. राजस्थान के तीन शहरों जयपुर, जोधपुर और कोटा के 6 नगर निगमों में कितनी महिलाएं महापौर के पद पर चुनी गई हैं?

(अ) 1
(ब) 3
(स) 2
(द) 4
(द)

9. हाल ही किस अस्पताल में भामाशाहों के सहयोग से ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना की गई है?

(अ) पीबीएम, बीकानेर
(ब) एसएमएस, जयपुर
(स) एमबीबीएस, कोटा
(द) एमडीएम, जोधपुर
(अ)
बीकानेर के प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल अस्पताल यानी पीबीएम अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना की गई है। यह अनूठी पहल बीकानेर के सूरजदेवी रामलाल रांका ट्रस्ट व भामाशाहों ने की है।

10. राजमार्ग निर्माण की बेहतरी में छात्रों का सहयोग लेने के लिए हाल ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजस्थान स्थित किस संस्थान के साथ एमओयू किया है?

(अ) एमएनआईटी, जयपुर
(ब) आईआईटी, जोधपुर
(स) आरटीयू, कोटा
(द) राजस्थान विवि, जयपुर
(ब)

आईआईटी जोधपुर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बीच एमओयू हुआ है। इसके अनुसार राजमार्ग निर्माण की बेहतरी के लिए आईआईटी के स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों का सहयोग लिया जाएगा। प्राधिकरण इसके लिए आईआईटीयन इंटर्स को मानदेय भी देगा।

11. निम्न में से किस शहर ने 18 नवंबर, 2020 को अपना 293वां स्थापना दिवस मनाया है?
(अ) जोधपुर
(ब) बीकानेर
(स) जयपुर
(द) उदयपुर
(स)

12. हाल ही 14 से 20 नवंबर 2020 तक राजस्थान में कौनसा सप्ताह मनाया गया?
(अ) बाल सुरक्षा सप्ताह
(ब) बाल अधिकार सप्ताह
(स) बाल शिक्षा सप्ताह
(द) बाल संरक्षण सप्ताह
(ब)

13. राजस्थान सरकार की हाल ही लॉन्च की गई अनाथ एवं बेसहारा बच्चों को वैकल्पिक परिवार आधारित देख-रेख सुविधाएं उपलब्ध करवाने वाली 'वात्सल्य योजनाÓ से जुड़े माता-पिता को प्रतिमाह कितनी राशि दी जाएगी?

(अ) 1000
(ब) 2000
(स) 5000
(द) 8000
(ब)

14. हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संस्थागत देखरेख से बाहर निकलने वाले बच्चों को व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण के साथ ऋण एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कौनसी योजना लॉन्च की है?

(अ) बाल कौशल योजना
(ब) बाल परामर्श योजना
(स) समर्थ योजना
(द) सक्षम योजना
(स)

15. हाल ही भाजपा की सौम्या गुर्जर किस नगर निगम की महापौर बनी हैं?

(अ) कोटा उत्तर
(ब) जयपुर हैरिटेज
(स) जयपुर ग्रेटर
(द) जोधपुर उत्तर
(स)

16. हाल ही कांग्रेस की मुनेश गुर्जर किस नगर निगम की महापौर बनी हैं?

(अ) कोटा उत्तर
(ब) जयपुर हैरिटेज
(स) जयपुर ग्रेटर
(द) जोधपुर उत्तर
(ब)

17. औद्योगिक नगरी कोटा के कोटा उत्तर नगर निगम में महापौर किसे चुना गया?

(अ) मंजू मेहरा
(ब) कुंती देवड़ा
(स) राजीव अग्रवाल
(द) वनिता सेठ
(अ)

18. औद्योगिक नगरी कोटा के कोटा दक्षिण नगर निगम का महापौर किसे चुना गया?

(अ) मंजू मेहरा
(ब) कुंती देवड़ा
(स) राजीव अग्रवाल
(द) वनिता सेठ
(स)

19. सूर्यनगरी जोधपुर के जोधपुर उत्तर और जोधपुर दक्षिण नगर निगम में क्रमश: महापौर कौन बने हैं?

(अ) वनिता सेठ, मंजू मेहरा
(ब) सौम्या गुर्जर, मुनेश गुर्जर
(स) कुंती देवड़ा, वनिता सेठ
(द) राजीव अग्रवाल, कुंती देवड़ा
(स)

20. सीएसआईआर नेशनल एनवायर्नमेंट इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के किस झील के प्राकृतिक स्रोतों का जरूरत से ज्यादा दोहन होने के कारण इसका अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है?

(अ) सांभर झील
(ब) मानसागर झील
(स) पुष्कर झील
(द) कोलायत
(अ)

21. भारतीय अंगदान दिवस 27 नवंबर, 2020 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किस शहर में देश के पहले अंगदान स्मारक का उद्घाटन किया?

(अ) जोधपुर
(ब) जयपुर
(स) कोटा
(द) उदयपुर
(ब)
यह देश का पहला अंगदान स्मारक बताया जा रहा है। इसकी स्थापना जयपुर नगर निगम एवं मोहन फाउण्डेशन जयपुर सिटीजन फोरम के तत्वावधान में की गई है। यह स्मारक एसएमएस अस्पताल के पास बनाया गया है।


22. देश में मधुमक्खी पालन और शहद संग्रह करने वालों के लिए 5 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) में से एक राजस्थान के किस जिले में स्थापित होगा?
(अ) जयपुर
(ब) अलवर
(स) भरतपुर
(द) उदयपुर
(स)

23. राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने प्रदेश के पहले संविधान पार्क का शिलान्यास किस विश्वविद्यालय में किया?

(अ) मोहनलाल सुखाडिय़ा विवि
(ब) राजस्थान विवि
(स) जयनारायण व्यास विवि
(द) महर्षि दयानंद सरस्वती विवि
(अ)

24. राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने राजस्थान की किस नदी की मॉनिटरिंग करने के लिए झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश टाटिया की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है?

(अ) बनास
(ब) जोजरी
(स) बाणगंगा
(द) माही
(ब)
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने जोधपुर की जोजरी नदी में फैक्ट्रियों से प्रदूषित या अशोधित पानी छोडऩे के मामले में पूर्व में दिए गए निर्देशों की पालना के संबंध में मॉनिटरिंग करने के लिए झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश टाटिया की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में केंद्रीय व राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, जोधपुर व बाड़मेर कलेक्टर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कमेटी को 31 मार्च 2021 तक रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।


25. हाल ही में किसे राजस्थान का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है?
(अ) नारायण बारेठ
(ब) यशवर्धन कुमार सिन्हा
(स) शीतल धनड़
(द) डी.बी. गुप्ता
(द)

26. हाल ही राजस्थान के किस शहर में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए 'गोले में रहो' अभियान की शुरुआत की गई है?

(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) उदयपुर
(द) कोटा
(अ)

27. हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने उदयपुर स्थित पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र को किस हवेली संग्रहालय में कला वीथिका बनाने का निर्देश दिया?

(अ) झाड़ोल
(ब) बागौर
(स) मावली
(द) गिर्वा
(ब)

28. हाल ही राजस्थान में सौर एवं पवन ऊर्जा के विकास के लिए कौनसा वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन एवं एक्सपो आयोजित किया गया?

(अ) पहला
(ब) दूसरा
(स) तीसरा
(द) पांचवा
(स)

29. हाल ही राजस्थान के किस अभयारण्य में पहली बार पफ थ्रोटेड बैबलर चिडिय़ा पाई गई है?

(अ) फुलवारी की नाल, उदयपुर
(ब) सरिस्का, अलवर
(स) रणथंभौर, सवाई माधोपुर
(द) केवलादेव, भरतपुर
(अ)

30. नागर विमानन महानिदेशालय की ओर से महारणा प्रताप एयरपोर्ट, उदयपुर का लाइसेंस कितने वर्ष के लिए  नवीनीकृत किया गया है?

(अ) 5 वर्ष
(ब) 3 वर्ष
(स) 1 वर्ष
(द) 2 वर्ष
(द)

31. हाल ही आईआईटी दिल्ली एलुमिनी एसोसिएशन ने राजस्थान के किस सिविल सेवा अधिकारी को 'आउटस्टेडिंग क न्ट्रीब्यूशन टू नेशनल डवलपमेंट' के लिए सम्मानित किया?

(अ) रोहित कुमार
(ब) डॉ. सुबोध अग्रवाल
(स) राजीव स्वरूप
(द) डीबी गुप्ता
(ब)

32. हाल ही महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने अपना पंचम दीक्षान्त समारोह मनाया। यह विवि कहां स्थित है?

(अ) श्रीगंगानगर
(ब) हनुमानगढ़
(स) बीकानेर
(द) गंगापुरसिटी
(स)

33. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहां स्थित गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को आदिवासी ज्ञान परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए केन्द्र स्थापित करने का निर्देश दिया है?

(अ) उदयपुर
(ब) डूंगरपुर
(स) बांसवाड़ा
(द) चित्तौडगढ़़
(स)

34. हाल ही किस शहर में देश की पहली देवनारायण आवासीय योजना शुरू की गई है, जिसमें पशुपालकों को आवास के साथ ही बाड़े की सुविधा दी गई है?

(अ) जयपुर
(ब) दौसा
(स) कोटा
(द) करौली
(स)

35. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा जारी रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर की वरीयता सूची में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर कौनसा स्थान प्राप्त हुआ है?

(अ) 5वां
(ब) 9वां
(स) 17वां
(द) 21वां
(द)

36. हाल ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि क्रमश: कितनी कर दी है?

(अ) 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़
(ब) 2 करोड़, 1 करोड़, 50 लाख
(स) 1 करोड़, 75 लाख और 35 लाख
(द) 5 करोड़, 3 करोड़ और 2 करोड़
(अ)

37. हाल ही राजस्थान सरकार द्वारा किसकी अध्यक्षता में राजस्थान खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण का गठन किया गया है?

(अ) मुख्यमंत्री
(ब) गृह मंत्री
(स) खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री
(द) मुख्य सचिव
(द)
22 जून, 2020 को राजस्थान सरकार की ओर से राजस्थान खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण के गठन संबंधी आदेश जारी किए गए।


38. हाल ही राजस्थान के किस शहर में सवा करोड़ से अधिक डिजिटल अभिलेखों वाला देश का पहला 'अभिलेख म्यूजियम' शुरू किया गया?
(अ) बीकानेर
(ब) जयपुर
(स) जोधपुर
(द) अजमेर
(अ)
राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर में बने अभिलेख म्यूजियम का ई-उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 20 अगस्त, 2020 को किया था।


39. अगरतला में राष्ट्रीय लघु फिल्म समारोह में 20 श्रेष्ठ फिल्मों में नॉमिनेशन प्राप्त 'ब्रेन स्ट्रोक' फिल्म किसने बनाई है?
(अ) डॉ. विजय सरदाना
(ब) डॉ. सुधीर भंडारी
(स) डॉ. गुलजारी लाल मीणा
(द) डॉ. लखन पोसवाल
(अ)

40. आईआईटी दिल्ली एलुमिनी एसोसिएशन द्वारा राजस्थान के किस आईएएस अधिकारी को कोआउटस्टेडिंग कन्ट्रीब्यूशन टू नेशनल डवलपमेंट के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है?

(अ) नवीन महाजन
(ब) डॉ. सुबोध अग्रवाल
(स) डॉ. मोहनलाल यादव
(द) प्रताप सिंह
(ब)

41. हाल ही पश्चिमी समर्पित मालवहन गलियारा (वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) के 306 किमी लंबे न्यू रेवाड़ी-न्यू मदार खंड को राष्ट्र को समर्पित किया गया। हरियाणा के रेवाड़ी से अजमेर के किशनगढ़ (मदार) तक राजस्थान का कितना किलोमीटर क्षेत्र इसमें शामिल है?
(अ) 180 किमी
(ब) 200 किमी
(स) 205 किमी
(द) 227 किमी
(द)
रेवाड़ी-मदार खंड के शुरू होने से राजस्थान और हरियाणा के रेवाड़ी- मानेसर, नारनौल, फुलेरा और किशनगढ़ इलाके में स्थित विभिन्न उद्योगों को लाभ होगा और यह काठुवास में स्थित कॉनकोर के कंटेनर डिपो के बेहतर इस्तेमाल को भी संभव बनायेगा। रेवाड़ी -मदार खंड हरियाणा (लगभग 79 किलोमीटर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी) और राजस्थान (लगभग 227 किलोमीटर, जयपुर, अजमेर, सीकर, नागौर और अलवर) में स्थित है। इसमें नौ नवनिर्मित डीएफसी स्टेशन शामिल हैं, जिनमें से छह- न्यू डबला, न्यू भगेगा, न्यू श्री माधोपुर, न्यू पचार मलिकपुर, न्यू सकून और न्यू किशनगढ़-क्रॉसिंग स्टेशन हैं। जबकि अन्य तीन- रेवाड़ी, न्यू अटेली और न्यू फुलेरा- जंक्शन स्टेशन हैं।

42. राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम ने महिलाओं एवं बालिकाओं पर केन्द्रित कौशल विकास कार्यक्रम प्रारंभ करने के लिए किसके साथ एमओयू किया है?

(अ) स्नेहालय एनजीओ
(ब) आजाद फाउंडेशन
(स) लाडली फाउंडेशन
(द) महिला अधिकारिता विभाग
(द)

43. हाल ही राजस्थान सरकार ने किस योजना के तहत जनजाति कृषकों के खेतों में ऊर्जा उपलब्ध करवाने के लिए 11.85 करोड़ रुपए का अनुदान जारी किया है?

(अ) खेत खलिहान योजना
(ब) खेतिहर योजना
(स) धरती पुत्र योजना
(द) कुसुम योजना
(द)

44. हाल ही कहां कृषि प्रौद्योगिकी ज्ञान केन्द्र का लोकार्पण किया गया?

(अ) स्वामी केशवानंद कृषि विवि, बीकानेर
(ब) केंद्रीय शुष्क क्षेत्र उद्यानिकी अनुसंधान केंद्र, बीकानेर
(स) राजस्थान कृषि अनुसंधान केंद्र, दुर्गापुरा
(द) महाराणा प्रताप कृषि तकनीकी विवि, उदयपुर
(स)
किसान दिवस पर राज्य के कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया ने जयपुर के दुर्गापुरा में स्थित राजस्थान कृषि अनुसंधान केंद्र में कृषि प्रौद्योगिकी ज्ञान केन्द्र का लोकार्पण किया।

45. हाल ही किस विश्वविद्यालय के 75वें स्थापना दिवस पर 30वां दीक्षात समारोह आयोजित किया गया?

(अ) राजस्थान विवि, जयपुर
(ब) मोहनलाल सुखाडिय़ा विवि, उदयपुर
(स) महर्षि दयानंद सरस्वती विवि, अजमेर
(द) महाराजा गंगासिंह विवि, बीकानेर
(अ)
राजस्थान विश्वविद्यालय की स्थापना 8 जनवरी 1947 को हुई थी।

46. राजस्थान को 'मोस्ट प्रोएक्टिव स्टेट अवॉर्ड-2020' किस योजना के तहत उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया?

(अ) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
(ब) उड़ान योजना
(स) प्रधानमंत्री धन लक्ष्मी योजना
(द) प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना
(ब)
देश के प्रमुख शहरों को जयपुर के हवाई रूट से जोडऩे के लिए राज्य सरकार को बेस्ट प्रो-एक्टिव स्टेट के अवार्ड मिला है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से हैदराबाद में आयोजित विंग्स-2020 फ्लाइंग फॉर ऑल समिट में राजस्थान सरकार को उड़ान योजना के तहत यह अवार्ड प्रदान किया गया।

47. हाल ही राजस्थान में राष्ट्रीय वेद सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?

(अ) मोहनलाल सुखाडिय़ा विवि, उदयपुर
(ब) राजस्थान विवि, जयपुर
(स) राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर
(द) महर्षि दयानंद सरस्वती विवि, अजमेर
(अ)
राजस्थान सरकार के कला व संस्कृति विभाग, राजस्थान संस्कृत अकादमी, मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय उदयपुर व श्रीकल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय, निम्बाहेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 11 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय वेद सम्मेलन का आयोजन किया गया।

48. राजस्थान पर्यटन नीति 2020 के प्रावधानों की पालना के लिए गठित राज्य पर्यटन सलाहकार समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?

(अ) राज्यपाल
(ब) मुख्यमंत्री
(स) पर्यटन मंत्री
(द) पर्यटन निदेशक
(ब)
राज्य सरकार के आदेश के अनुसार पर्यटन मंत्री इस समिति के उपाध्यक्ष होंगे और आयुक्त और निदेशक पर्यटन विभाग सदस्य सचिव होंगे।

49. भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय एवं भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने एमओयू के तहत मंडोर का किला किसे रख-रखाव एवं संरक्षण के लिए सुपुर्द किया है?

(अ) समग्र सेवा संस्थान
(ब) नाहरगढ़ संरक्षण परिषद्
(स) मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट
(द) मेहरानगढ़ संरक्षण परिषद्
(स)
जोधपुर स्थित मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से मंडोर किले में सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस किले का संबंध जोधपुर नगर के संस्थापक राव जोधा से जुड़ा है।

50. सुरक्षित परिवहन के कारण राजस्थान रोडवेज को 'ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स रोड सेफ्टी अवार्ड 2020-21' से सम्मानित किया गया। राजस्थान रोडवेज को लगातार कौनसी बार यह पुरस्कार मिला है?

(अ) तीसरी बार
(ब) छठी बार
(स) नौवीं बार
(द) बारहवीं बार
(द)
न्यूनतम दुर्घटना दर के लिए राजस्थान को पहली बार 2009-10 में यह पुरस्कार मिला था। इसके बाद लगातार राजस्थान रोडवेज यह पुरस्कार जीतती आई है। यह पुरस्कार 4001 से 7500 फ्लीट कैटेगिरी में दिया गया।



Sunday, March 14, 2021

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 7

आरपीएससी द्वारा राजस्थान की प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षाओं में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan General Knowledge) से जुड़े प्रश्न-उत्तर

1. 'ताराभांत की ओढऩी' राजस्थान की किन स्त्रियों की लोकप्रिय वेशभूषा है?
(अ) राजपूत स्त्रियां
(ब) गुर्जर स्त्रियां
(स) आदिवासी स्त्रियां
(द) जाट स्त्रियां
उत्तर - (स)

2. राजस्थान में 'ब्लू पॉटरी' का प्रमुख केन्द्र कौनसा है?
(अ) बीकानेर
(ब) डूंगरपुर
(स) जयपुर
(द) जैसलमेर
उत्तर - (स)
[जयपुर जिले की प्रसिद्ध ब्लू पॉटरी कला में चीनी मिट्टी के बर्तनों पर नीले, हरे व अन्य रंगों से कलात्मक चित्रण किया जाता है। स्व. कृपाल सिंह शेखावत इसके प्रसिद्ध कलाकार थे।]

3. निम्नलिखित में से कौनसी मारवाड़ी की उपबोली नहीं है?
(अ) बीकानेरी
(ब) नागरचोल
(स) जोधपुरी
(द) थली
उत्तर - (ब)
[नागरचोल ढूंढाड़़ी की उपबोली है। ढूंढाड़ी की प्रमुख उपबोलियां हैं- तोरावाटी, राजावाटी, चौरासी, नागरचोल, किशनगढ़ी, अजमेरी, काठेड़ी, हाड़ौती।]

4. निम्नलिखित में से गलत युग्म को पहचानिए-
(अ) बेणेश्वर मेला : डूंगरपुर
(ब) बादशाह का मेला : ब्यावर
(स) मरु महोत्सव : बाड़मेर
(द) गौतमेश्वर का मेला : सिरोही
उत्तर - (स)

5. राजस्थानी विचारधारा की चित्रकला का आरम्भिक मुख्य केन्द्र था-
(अ) बीकानेर
(ब) जयपुर
(स) बूंदी
(द) जैसलमेर
उत्तर - (स)
[यह चित्रकला शैली बूंदी के शासक भाव सिंह के शासनकाल में सर्वाधिक विकसित हुई। महाराव उम्मेद सिंह के काल में निर्मित चित्रशाला (रंगीन चित्र) बूंदी चित्र शैली का श्रेष्ठ उदाहरण है। इस शैली में कृष्ण लीला, रामलीला, बारहमासा, शिकार, तीज त्योहार, हाथियों की लड़ाई, पशु-पक्षी, फल-फूल आदि को चित्रित किया गया है।]

6. 'पिछवाई' कलाकृतियों में बने चित्र उद्धृत किए गए हैं-
(अ) महाभारत से
(ब) रामायण से
(स) भगवान कृष्ण के जीवन से
(द) राजपूत राजाओं के जीवन से
उत्तर - (स)
[राजस्थान में नाथद्वारा (राजसमंद) पिछवाई कला का प्रमुख केन्द्र है। यहां श्रीनाथजी की मूर्ति के पीछे लगाए जाने वाले वस्त्र पर कृष्ण-लीला के चित्र बनाए जाते हैं, जिन्हें पिछवाई कहा जाता है।]

7. राजस्थान में प्रत्येक जिले के सहकारी बैंक का नाम है?
(अ) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
(ब) प्राथमिक सहकारी बैंक
(स) राज्य सहकारी बैंक
(द) केन्द्रीय सहकारी बैंक
उत्तर - (द)
[राजस्थान में सहकारिता की शुरुआत किसानों को कृषि के लिए सरल साख सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।]

8. जिनके उत्पादन में भारत में राजस्थान का प्रथम स्थान है, वे हैं-
(अ) रॉक फॉस्फेट, टंग्स्टेन एवं जिप्सम
(ब) ग्रेनाइट, संगमरमर एवं बलुआ-पत्थर
(स) सीसा, जस्ता एवं तांबा
(द) अभ्रक, घिया पत्थर एवं फ्लोराइड
उत्तर - (अ)
[देश में झारखण्ड के बाद खनिज भण्डारों की दृष्टि से राजस्थान दूसरे स्थान पर है। देश के कुल खनिज उत्पादन में राजस्थान का लगभग 22 प्रतिशत योगदान है। राजस्थान जास्पर, वोलेस्टोनाइट व गार्नेट का समस्त देश में एकमात्र उत्पादक राज्य है। सीसा, जस्ता, टंगस्टन, जिप्सम, फ्लोराइट, मार्बल, एस्बेस्टॉस, रॉक फॉस्फेट, फेल्सपार, सोप स्टोन व चांदी के उत्पादन में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है।
रॉक फॉस्फेट- उदयपुर के झामरकोटड़ा, माटोन, कानपुरा, सीसारमा, बेलागढ़ व भींडर से सर्वाधिक मात्रा में प्राप्त होता है।
भटवासी (नागौर) में जिप्सम का सर्वाधिक उत्पादन होता है। श्रीगंगानगर, बिसरासर (बीकानेर) से भी यह प्राप्त होता है।
डेगाना (नागौर), नाना कराब (पाली) व आबू रेवदर (सिरोही) से टंगस्टन प्राप्त होता है।]


9. प्राकृतिक संसाधनों की प्रकृति एवं उपलब्धता के आधार पर राजस्थान में उन उद्योगों के विकास की सर्वाधिक सम्भावनाएं हैं, जिनका आधार है-
(अ) पशुधन
(ब) कृषि
(स) खनिज
(द) वन
उत्तर - (अ)
[राजस्थान में भू-सम्पदा व खनिज सम्पदा के बाद पशु सम्पदा तीसरी महत्वपूर्ण सम्पदा है। कृषि के बाद पशुपालन राज्य के निवासियों का दूसरा महत्वपूर्ण व्यवसाय है। राज्य का लगभग 61 प्रतिशत भू-भाग मरूस्थलीय एवं एक बड़ा भाग जनजाति बाहुल्य पर्वतीय क्षेत्र भी है। प्रदेश की तीन-चौथाई जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। इन क्षेत्रों में जनसाधारण की जीविका कृषि व पशुपालन पर ही निर्भर है।]

10. राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन हेतु सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है-
(अ) राष्ट्रीय ग्रामीण विकास कार्यक्रम
(ब) समग्र ग्रामीण विकास
(स) समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम
(द) ग्रामीण भूूमिहीनों हेतु रोजगार गारण्टी कार्यक्रम
उत्तर - (स)
[सन् 1978 में समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम प्रदेश के 112 विकास खंडों में लागू किया गया। 2 अक्टूबर, 1980 को इसे सभी खंडों में लागू कर दिया गया। निर्धनता उन्मूलन का यह सर्वोपरि कार्यक्रम माना गया। इसमें केन्द्र-राज्य का वित्तीय अनुदान 50 : 50 का रखा गया। बाद में इसे स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना में सम्मिलित कर लिया गया।]

11. निम्न चार सिद्धान्तों का किस सन्त से सम्बन्ध हैं-
(1) हवन करना चाहिए
(2) जीवों पर दया करनी चाहिए
(3) सायं ईश्वर की आरती तथा भजन करना चाहिए
(4) प्रात:काल स्नान करना चाहिए
(अ) धन्ना
(ब) जांभोजी
(स) सिद्ध जसनाथ
(द) सन्त पीपा
उत्तर - (ब)
[पीपासर (नागौर) में भाद्रपद कृष्ण अष्टमी वि.स. 1508 को विश्नोई सम्प्रदाय के प्रवर्तक जांभोजी का जन्म हुआ। इन्होंने भगवान विष्णु की निर्गुण निराकार ब्रह्म के रूप में उपासना की। जांभोजी ने अपने अनुयायियों को 29 नियमों के पालन का उपदेश दिया। इनकी मृत्यु मुकाम तालवा (नोखा, बीकानेर) में हुई। मुकाम तालवा विश्नोई सम्प्रदाय की प्रमुख पीठ है। जांभोजी ने 'जम्भ सागर', 'जम्भ संहिता' और 'विश्नोई धर्म प्रकाश' ग्रंथ की रचना की।]

12. जिस जिले की वार्षिक वर्षा में विषमता का प्रतिशत सर्वाधिक है, वह है-
(अ) बाड़मेर
(ब) जयपुर
(स) जैसलमेर
(द) बांसवाड़ा
उत्तर - (द)
[राजस्थान का अधिकांश भाग कर्क रेखा के उत्तर में उपोष्ण कटिबंध में स्थित है, केवल डूंगरपुर व बांसवाड़ा जिलों का कुछ भाग ही उष्ण कटिबंध में स्थित है। राजस्थान में वर्षा का वार्षिक औसत लगभग 58 सेमी. है। राज्य में वर्षा का वितरण 10 से 125 सेमी के बीच है।]

13. 'प्रत्यक्ष जीवन शास्त्र' के रचयिता थे-
(अ) माणिक्यलाल वर्मा
(ब) जमनालाल बजाज
(स) हीरालाल शास्त्री
(द) पं. नयनूराम शर्मा
उत्तर - (ब)
['प्रत्यक्ष जीवन शास्त्र' राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री पं. हीरालाल शास्त्री की आत्मकथा है। हीरालाल शास्त्री जयपुर रियासत में जन जागरण के पुरोधा, स्वतंत्रता संग्राम के नेता और राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री रहे। इन्होंने वनस्थली (टोंक) में 'जीवन कुटीर' के नाम से एक रचनात्मक संस्था की स्थापना की, जो वर्तमान में वनस्थली विद्यापीठ के नाम से विख्यात है। सन् 1930 में उन्होंने 'प्रलय प्रतीक्षा नमो नमो' नामक गीत भी लिखा।]

14. कौनसा अभयारण्य विश्व धरोहर (वर्ल्ड हेरिटेज) घोषित किया गया है?
(अ) सरिस्का
(ब) रणथम्भौर
(स) मरु राष्ट्रीय उद्यान
(द) केवलादेव
उत्तर - (द)
[भरतपुर में स्थित केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (घना पक्षी अभयारण्य) की स्थापना 1981 में की गई। यह अभयारण्य 28.73 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला है, इसे 1985 में यूनेस्को की विश्व प्राकृतिक धरोहर सूची में शामिल किया गया। यह साइबेरियन क्रेन के आगमन के लिए प्रसिद्ध है। इसमें कदम्ब के वृक्ष बहुतायत में हैं। इसमें पानी की आपूर्ति अजान बांध से की जाती है।]

15. 'हाड़ौती' बोली राजस्थान के जिस क्षेत्र में प्राय: नहीं बोली जाती, वह क्षेत्र है-
(अ) भरतपुर
(ब) झालावाड़
(स) कोटा
(द) बूंदी
उत्तर - (अ)
[सर्वप्रथम डॉ. जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन ने 1912 में अपनी पुस्तक लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इण्डिया में यहां की भाषा के लिए 'राजस्थानी' शब्द प्रयुक्त किया। ग्रियर्सन ने राजस्थानी भाषा की चार उपशाखां बताई। हाड़ौती को उन्होंने मध्य पूर्व राजस्थानी में रखा। हाड़ौती ढूंढाड़ी की ही उपबोली है। यह बोली कोटा, बूंदी, बारां व झालावाड़ जिलों में बोली जाती है। प्रसिद्ध साहित्यकार सूर्यमल्ल मिश्रण ने अपनी रचनाएं हाड़ौती बोली में की हैं।

Friday, March 12, 2021

राजस्थान सामान्य ज्ञान-10

राजस्थान सामान्य ज्ञान-10
 

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-181. खाटूश्यामजी सीकर जिले में खाटू ग्राम में श्याम जी (कृष्ण) का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां पर श्यामजी के शीश की पूजा की जाती है। खाटू श्यामजी में प्रतिवर्ष फाल्गुन शुक्ल एकादशी को विशाल लक्खी मेले का आयोजन होता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-182. भण्डदेवरा शिव मंदिर बारां जिले में स्थापित है। हाड़ौती का खजुराहो कहा जाने वाला यह मंदिर 10वीं शताब्दी में निर्मित हुआ था। इस देवालय को पंचायतन शैली का उत्कृष्ट नमूना माना जाता है। इसे राजस्थान का मिनी खजुराहो भी कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-183. सवाई भोज का मंदिर भीलवाड़ा के आसींद में खारी नदी के तट पर स्थित है। यह मंदिर गुर्जर समाज का सबसे प्रमुख तीर्थस्थल है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-184. जमुवाय माता जयपुर के कछवाहों की कुलदेवी हैं। जयपुर के निकट जमुवा रामगढ़ में स्थित इस मंदिर का निर्माण कछवाहा वंश के संस्थापक दुलहराय ने करवाया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-185. जवाई नदी लूणी नदी की सबसे लंबी सहायक नदी है। 'जवाई' गोरिया गांव (पाली) से निकलकर पाली, जालौर एवं बाड़मेर जिलों में बहते हुए गांधव (बाड़मेर) के निकट लूणी में मिल जाती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-186. शुष्क जलवायु प्रदेश शुष्क जलवायु प्रदेश में वार्षिक वर्षा औसत 0-20 सेमी है। प्रदेश की प्रमुख विशेषता धूलभरी आंधियां, भयंकर गर्मी, लू का प्रकोप, शुष्क एवं गर्म हवाएं, वर्षा की कमी एवं आर्द्रता की कमी है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-187. सालर वन प्रदेश के उदयपुर, राजसमंद, चित्तौडगढ़़, सिरोही, अजमेर, जोधपुर, अलवर, जयपुर आदि जिलों में सालर वन फैले हैं। इन वनों में साल वृक्ष की प्रधानता होती है। सालर वनों से गोंद, रेजिन प्राप्त होती है। इनकी लकड़ी का उपयोग पैकिंग व फर्नीचर में किया जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-188. रामसागर अभयारण्य धौलपुर जिले में स्थित है। इस अभयारण्य की स्थापना 1955 में की गई थी। इसका क्षेत्रफल लगभग 34 वर्ग किमी है। यहां मुख्यत: गीदड़ एवं भेडि़ए निवास करते हैं। यह अभयारण्य देशी-विदेशी प्रवासी पक्षियों की शरण स्थली है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-189. बारबरी राजस्थान में पाई जाने वाली बकरियों की एक नस्ल है। यह नस्ल दूध के लिए प्रसिद्ध है। प्रदेश में इस नस्ल की बकरियां मुख्यत: अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, करौली, भरतपुर, धौलपुर आदि जिलों में पाई जाती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-190. बकरियों की नस्ल राजस्थान में मुख्यत: निम्न नस्ल की बकरियां पाई जाती हैं-जमनापारी, बारबरी, मारवाड़ी, लोही, जखरान या अलवरी, सिरोही, शेखावाटी, परबतसरी

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-191. बावड़ी एक सीढ़ीदार वृहद् कुंआ होता है जिसमें वर्षा जल के संग्रहण के साथ भूमिगत जल का संग्रहण भी होता है। शेखावाटी एवं बूंदी की बावडिय़ां जल संग्रहण के साथ ही अपनी स्थापत्य कला के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-192. कोलायत झील बीकानेर-जैसलमेर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-15) पर कोलायत कस्बे के निकट स्थित है। इस झील के किनारे सांख्य दर्शन के प्रणेता कपिल मुनि की तपोस्थली स्थित है। यहां प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले का आयोजन होता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-193. कनक सागर पक्षी अभयारण्य : बूंदी जिले में 'कनक सागर झीलÓ के निकट 72 वर्ग किमी क्षेत्र में इस अभयारण्य की स्थापना 1987 में की गई। यह पक्षी अभयारण्य जलमुर्गी के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां हंस, सारस, गैरेट, बगुला आदि भी पाए जाते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-194. छप्पन का मैदान माही नदी का वह अपवाह क्षेत्र कहलाता है, जो बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ जिलों में स्थित है। इस नदी पर बांसवाड़ा में माही बजाज सागर बांध एवं कागदी पिकअप बांध बनाए गए हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-195. परवन नदी मध्य प्रदेश से निकलकर राजस्थान में झालावाड़, कोटा एवं बारां जिलों में बहते हुए पालयता (बारां) के निकट कालीसिंध में मिल जाती है। नेवज, काली खाड़, धार एवं छापी इसकी सहायक नदियां हैं। बारां जिले में इस नदी पर शेरगढ़ अभयारण्य स्थित है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-196. 'थली' स्थानीय भाषा में थार मरुस्थल को कहा जाता है। यह  ग्रेट पोलियो आर्कटिक अफ्रीकी मरुस्थल का पूर्वी भाग है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-197. कोठारी नदी दिवेर (राजसमंद) से निकलकर नंदराय भीलवाड़ा के समीप बनास नदी में मिल जाती है। इस नदी के किनारे पर भीलवाड़ा जिले में प्राचीन बागौर की सभ्यता मिली है। इसकी लंबाई 145 किमी है। इस नदी पर मेजा बांध बनाया गया है जो भीलवाड़ा जिले में माण्डलगढ़ के निकट स्थित है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-198. राजपूताने का कर्ण बीकानेर के महाराजा रायसिंह (1574-1612 ई.) कहा जाता है। इन्हें यह उपमा मुंशी देवीप्रसाद द्वारा दी गई। महाराजा रायसिंह ने रायसिंह महोत्सव व  ज्योतिष रत्नामाला की भाषा टीका की रचना की थी।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-199. मांडलगढ़ दुर्ग भीलवाड़ा जिले में स्थित यह दुर्ग मंडलाकार आकृति का है। कालांतर में इसका नाम मांडलगढ़ हो गया। यह दुर्ग बनास, बेडच और मेनाल नदियों के संगम पर बीजासण पहाड़ी पर स्थित है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-200. संत सहजोबाई संत चरणदास की शिष्या थीं। इनका जन्म जन्म मेवात प्रदेश के डेहरा ग्राम में हुआ था। संत सहजोबाई ने 'सहज प्रकाश' ग्रंथ की रचना की थी।

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 6

आरपीएससी द्वारा राजस्थान की प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षाओं में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan General Knowledge) से जुड़े प्रश्न-उत्तर
 

1. राजस्थान में बेरिलियम उत्पादक दो प्रमुख जिले हैं-
(अ) उदयपुर और जयपुर
(ब) अलवर और झुंझनूं
(स) नागौर और पाली
(द) सिरोही और डूंगरपुर
उत्तर - (अ)
[बेरेलियम एक परमाणु शक्ति खनिज है। यह 'बीरल' नामक मूल खनिज से प्राप्त किया जाता है। बेरेलियम के उत्पादन में उदयपुर जिले का प्रथम स्थान है। प्रदेश में बेरेलियम उत्पादन में दूसरे स्थान पर जयपुर जिला है। देश में राजस्थान के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु भी बेरेलियम उत्पादक राज्य हैं। इस खनिज पदार्थ के क्रय-विक्रय का अधिकार केंद्र सरकार को है।]

2. महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को किस युद्ध में परास्त किया था?
(अ) खातोली का युद्ध
(ब) सारंगपुर का युद्ध
(स) सिवाना का युद्ध
(द) खानवा का युद्ध
उत्तर - (अ)
[मेवाड़ के महाराणा सांगा और दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी के मध्य सन् 1518 में खातोली में युद्ध हुआ था। इसमें महाराणा सांगा की विजय हुई। इसके एक वर्ष बाद ही बाड़ी के युद्ध (धौलपुर का युद्ध) में भी महाराणा सांगा ने पुन: इब्राहिम लोदी की सेना को पराजित किया।]

3. 19वीं शताब्दी का प्रथम इतिहासकार जिसने राजस्थान की सामन्तवादी व्यवस्था के बारे में लिखा, वह कौन था?
(अ) कर्नल जेम्स टॉड
(ब) डॉ. एल.पी. टैसीटोरी
(स) जार्ज ग्रीयर्सन
(द) जॉन थॉमस
उत्तर - (अ)
[कर्नल जेम्स टॉड का जन्म 20 मार्च, 1782 ई. को इंग्लैंड के इस्लिंगटन नामक स्थान पर हुआ था। वे मूलत: स्कॉटलैंड के निवासी थे। उन्होंने सन् 1798 में एक सैनिक के रूप में ईस्ट इंडिया कंपनी की सेवा में प्रवेश किया। कर्नल टॉड ने राजस्थान के इतिहास से संबंधित 'एनॉल्स एंड एंटीक्विटीज ऑफ राजस्थान' नामक ग्रंथ की रचना की। कर्नल टॉड ने इस प्रदेश को 'राजस्थान' कहा। टॉड ने राजस्थान के इतिहास पर 1829 में लंदन में प्रकाशित अपने ग्रंथ 'एनॉल्स एण्ड एंटीक्विटीज ऑफ राजस्थान' में इस भौगोलिक प्रदेश के लिए राजस्थान शब्द का प्रयोग किया। इस ग्रन्थ का अन्य नाम 'सेन्ट्रल एण्ड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इण्डिया' भी है।]

4. राजस्थान में प्रथम सहकारी समिति 1905 में स्थापित की गई-

(अ) अजमेर जिले की भिनाय में
(ब) नागौर जिले की जावला में
(स) भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा में
(द) जयपुर जिले के बस्सी में
उत्तर - (अ)
['एक सबके लिए व सब एक के लिए' सिद्धांत पर आधारित सहकारिता आंदोलन का जन्म सर्वप्रथम जर्मनी में हुआ। लॉर्ड कर्जन के समय भारत में सन् 1904 में 'सहकारी साख अधिनियम' पारित हुआ। सन् 2004 को सहकारी शताब्दी वर्ष घोषित किया गया। राजस्थान में सहकारिता का आरम्भ 1904 में भरतपुर व डीग में कृषि बैंकों की स्थापना के साथ माना जाता है। देशी रियायतों में सर्वप्रथम भरतपुर में सहकारिता कानून वर्ष 1915 में बना। वर्ष 1904 में अजमेर में भी सहकारिता का शुभारंभ हुआ। राज्य में प्रथम सहकारी समिति 26 अक्टूबर, 1905 को भिनाय (अजमेर) में स्थापित की गई।]

5. निम्न में से कौन राजस्थान का अग्रणी शतरंज खिलाड़ी है-
(अ) नाजिर
(ब) नासिर
(स) घोरपड़े
(द) प्रवीण
उत्तर - (ब)
[नासिर अली राजस्थान के प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी रहे, जो एशियाई शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले भारत के पहले शतरंज खिलाड़ी हैं।]

6. 'अपना गांव, अपना काम' योजना प्रारम्भ की गई-
(अ) 1 दिसम्बर, 1990 को
(ब) 1 जनवरी, 1991 को
(स) 15 अगस्त, 1990 को
(द) 2 अक्टूबर, 1991 को
उत्तर - (ब)
[1 जनवरी, 1991 को राजस्थान में अपना गांव अपना काम योजना का प्रारम्भ हुआ। इस योजना का उद्देश्य गांवों में आत्मनिर्भरता की भावना को उत्पन्न करने के लिए तथा अतिरिक्त रोजगार के अवसर उत्पन्न करके सामुदायिक परिसम्पत्तियों का निर्माण करना है।]

7. राजस्थान के जिस जिले में तेल एवं प्राकृतिक गैस की सम्भावनाएं अच्छी हैं, वह है-
(अ) बाड़मेर
(ब) जालौर
(स) जैसलमेर
(द) गंगानगर
उत्तर - (स)
[मई 1983 में राजस्थान के जैसलमेर में घोटारू नामक स्थान पर प्राकृतिक गैस का विपुल भण्डार पाया गया। मनहीरा टीबा के निकट कमलताल में भी गैस मिली। 1984 में सादेवाला से खनिज तेल के भण्डार मिले। राजस्थान में पेट्रोलियम अन्वेषण एवं विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से वर्ष 1997 में पृथक रूप से पेट्रोलियम निदेशालय की स्थापना की गई, जिसका मुख्यालय जयपुर रखा गया। यह प्रशासनिक रूप से खान एवं पेट्रोलियम विभाग के अधीन रखा गया है।]

8. 1930 के दशक में भरतपुर में राजनैतिक जागृति का श्रेय किसको जाता है?
(अ) श्री किशनलाल जोशी
(ब) ठाकुर देशराज
(स) पं. रेवतीशरण शर्मा
(द) युगल किशोर चतुर्वेदी
उत्तर - (अ)
[सन् 1930 में भरतपुर में ठाकुर देशराज के साथ किशनलाल जोशी ने राजनैतिक जागृति का कार्य प्रारम्भ किया। गोकुल चन्द्र दीक्षित, मास्टर आदित्येन्द्र, मदन मोहन लाल व गौरीशंकर मित्तल आदि इस जागृति को आगे बढ़ाने में प्रमुख रूप से शामिल थे।]

9. निम्न में से किस योजना में राजस्थान सरकार अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों को अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा और राज्य सिविल सेवा परीक्षा पास करने पर वित्तीय प्रोत्साहन देती है?
(अ) पालनहार योजना
(ब) स्वयंसिद्ध योजना
(स) विश्वास योजना
(द) अनुप्रति योजना
उत्तर - (द)
[जनवरी, 2005 में अनुप्रति योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई। वर्ष 2012 से इस योजना में व्यापक परिवर्तन किए गए जिसके बाद से यह योजना राजस्थान के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/विशेष पिछडा वर्ग/अन्य पिछडा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के बी.पी.एल. परिवारों के प्रतिभावान अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे भारतीय सिविल सेवा, राजस्थान सिविल सेवा, आई.आई.टी., आई.आई.एम., सी.पी.एम.टी., एन.आई.टी. एवं राजकीय इन्जीनियरिंग एवं मेडिकल आदि में चयन की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर प्रोत्साहित करती है।]

10. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा राजस्थान में राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान केंद्र स्थापित किए गए हैं -
(अ) आमेर (जयपुर) व बीछवाल (बीकानेर)
(ब) बस्सी (चित्तौडगढ़़) व मांगरोल (बारां)
(स) दुर्गापुरा (जयपुर) व शाहपुरा (भीलवाड़ा)
(द) तबीजी (अजमेर) व सेवर (भरतपुर)
उत्तर - (द)
[भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् ने अजमेर के तबीजी में सन् 2000 में राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र की। इससे पहले परिषद् ने 20 अक्टूबर, 1993 में भरतपुर के सेवर में राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र की स्थापना की थी। फरवरी, 2009 में राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र का नाम बदलकर सरसों अनुसंधान निदेशालय कर दिया गया।]

11. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर में स्थित है
(ब) राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र बारां में स्थित है
(स) केंद्रीय पशु नस्ल सुधार केंद्र चित्तौडगढ़़ में स्थित है
(द) केंद्रीय भेड़ नस्ल सुधार केंद्र चूरू में स्थित है
उत्तर - (अ)
[5 जुलाई, 1984 को भारत सरकार ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधीन बीकानेर में ऊष्ट्र परियोजना निदेशालय की स्थापना की थी। इसकी स्थापना का शुष्क और अद्र्ध शुष्क क्षेत्रों के समाजिक-आर्थिक विकास में ऊंटों के महत्व को पहचानते हुए की गई। ऊंट अनुसंधान केन्द्र बीकानेर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर जोड़बीड़ क्षेत्र में स्थित है जिसे 20 सितंबर, 1995 से  राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान केंद्र में बदल दिया गया। भारत में एक कूबड़ीय ऊंट मुख्यत: भारत के उत्तर-पश्चिमी शुष्क एवं अद्र्ध शुष्क भाग के सीमांत राज्यों (राजस्थान, गुजरात एवं हरियाणा) में पाए जाते हैं। राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान केंद्र एक-कूबड़ वाले ऊंटों के साथ ही लद्दाख की नूब्रा घाटी के ठंडे रेगिस्तान में पाए जाने वाले दो कुबड़ीय ऊंटों पर भी अनुसंधान कर रहा है।]

12. राजस्थान के एकीकरण के सप्तम चरण (01 नवम्बर, 1956) में किन क्षेत्रों को सम्मिलित किया गया?
(अ) मत्स्य संघ
(ब) जयपुर
(स) सिरोही
(द) अजमेर और आबू
उत्तर - (द)
[वर्तमान राजस्थान का एकीकरण सात चरणों में संपन्न हुआ था। एकीकरण का कार्य 18 मार्च, 1948 से प्रारंभ हुआ, जो 1 नवंबर, 1956 (सातवां चरण) तक चला। सातवें चरण में अजमेर-मेरवाड़ा, आबू व देलवाड़ा के क्षेत्र तथा मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले का सुनेल टप्पा शामिल किए गए। झालावाड़ जिले का सिरोंज उपखंड इस चरण में मध्य प्रदेश में शामिल कर लिया गया।]

13. निम्नलिखित कौनसी राजस्थान की लोक देवी नहीं है?
(अ) छींक माता
(ब) करणी माता
(स) आवरी माता
(द) हिडिम्बा माता
उत्तर - (द)

14. गोपी जी भट्ट राजस्थान की किस लोक नृत्य शैली के कलाकार हैं?
(अ) तमाशा
(ब) स्वांग
(स) रम्मत
(द) नौटंकी
उत्तर - (अ)
['तमाशा' लोकनाट्य श्रेणी की कला है। यह जयपुर खेली जाती है। इसका विकास जयपुर के भट्ट परिवार ने किया। इसके मुखिया बंशीधर भट्ट को सवाई जयसिंह ने आश्रय दिया। फूल जी भट्ट, गोपीजी भट्ट व वासुदेव भट्ट भी इस विधा के प्रसिद्ध कलाकार हैं।]

15. लोकदेवता मल्लीनाथजी का मंदिर कहां पर है?
(अ) तिलवाड़ा (बाड़मेर)
(ब) नगला जहाज (भरतपुर)
(स) साथूं गांव (जालौर)
(द) पाँचोटा गांव (जालौर)
उत्तर - (अ)
[बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा गांव में मल्लीनाथजी का प्रमुख मंदिर स्थित है। इनकी स्मृति में चैत्र माह में प्रसिद्ध मल्लिनाथ पशु मेला भरता है। बाड़मेर के मालाणी क्षेत्र का नाम भी इनके नाम पर पड़ा।]

Thursday, March 11, 2021

राजस्थान करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर : 2021 - 2

(राजस्थान पुलिस, पटवारी, शिक्षक भर्ती व राजस्थान की अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर)


प्रश्न 1. देश में मधुमक्खी पालन और शहद संग्रह करने वालों के लिए 5 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) में से एक राजस्थान के किस जिले में स्थापित होगा?
(अ) जयपुर
(ब) अलवर
(स) भरतपुर
(द) उदयपुर
उत्तर - (स)

प्रश्न 2. राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्रा ने प्रदेश के पहले संविधान पार्क का शिलान्यास किस
विश्वविद्यालय में किया?
(अ) मोहनलाल सुखाडिय़ा विवि
(ब) राजस्थान विवि
(स) जयनारायण व्यास विवि
(द) महर्षि दयानंद सरस्वती विवि
उत्तर - (अ)

प्रश्न 3. राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने राजस्थान की किस नदी की मॉनिटरिंग करने के लिए झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश टाटिया की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है?

(अ) बनास
(ब) जोजरी
(स) बाणगंगा
(द) माही
उत्तर - (ब)
[राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने जोधपुर की जोजरी नदी में फैक्ट्रियों से प्रदूषित या अशोधित पानी छोडऩे के मामले में पूर्व में दिए गए निर्देशों की पालना के संबंध में मॉनिटरिंग करने के लिए झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश टाटिया की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में केंद्रीय व राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, जोधपुर व बाड़मेर कलेक्टर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कमेटी को 31 मार्च 2021 तक रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।]

प्रश्न 4. हाल ही में किसे राजस्थान का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है?
(अ) नारायण बारेठ
(ब) यशवर्धन कुमार सिन्हा
(स) शीतल धनकड़
(द) डी.बी. गुप्ता
उत्तर - (द)

प्रश्न 5. हाल ही राजस्थान के किस शहर में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए 'गोले में रहो' अभियान की शुरुआत की गई है?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) उदयपुर
(द) कोटा
उत्तर - (अ)

प्रश्न 6. हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने उदयपुर स्थित पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र को किस हवेली संग्रहालय में कला वीथिका बनाने का निर्देश दिया?
(अ) झाड़ोल
(ब) बागौर
(स) मावली
(द) गिर्वा
उत्तर - (ब)

प्रश्न 7. हाल ही राजस्थान में सौर एवं पवन ऊर्जा के विकास के लिए कौनसा वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन एवं एक्सपो आयोजित किया गया?
(अ) पहला
(ब) दूसरा
(स) तीसरा
(द) पांचवा
उत्तर - (स)

प्रश्न 8. हाल ही राजस्थान के किस अभयारण्य में पहली बार पफ थ्रोटेड बैबलर चिडिय़ा पाई गई है?
(अ) फुलवारी की नाल, उदयपुर
(ब) सरिस्का, अलवर
(स) रणथंभौर, सवाई माधोपुर
(द) केवलादेव, भरतपुर
उत्तर - (अ)

प्रश्न 9. नागर विमानन महानिदेशालय की ओर से महारणा प्रताप एयरपोर्ट, उदयपुर का लाइसेंस कितने वर्ष के लिए  नवीनीकृत किया गया है?
(अ) 5 वर्ष
(ब) 3 वर्ष
(स) 1 वर्ष
(द) 2 वर्ष
उत्तर - (द)

प्रश्न 10. हाल ही आईआईटी दिल्ली एलुमिनी एसोसिएशन ने राजस्थान के किस सिविल सेवा अधिकारी को 'आउटस्टेडिंग कन्ट्रीब्यूशन टू नेशनल डवलपमेंट' के लिए सम्मानित किया?
(अ) रोहित कुमार
(ब) डॉ. सुबोध अग्रवाल
(स) राजीव स्वरूप
(द) डीबी गुप्ता
उत्तर - (ब)

प्रश्न 11. हाल ही महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने अपना पंचम दीक्षान्त समारोह मनाया। यह विवि कहां स्थित है?
(अ) श्रीगंगानगर
(ब) हनुमानगढ़
(स) बीकानेर
(द) गंगापुरसिटी
उत्तर - (स)

प्रश्न 12. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहां स्थित गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को आदिवासी ज्ञान परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए केन्द्र स्थापित करने का निर्देश दिया है?
(अ) उदयपुर
(ब) डूंगरपुर
(स) बांसवाड़ा
(द) चित्तौडगढ़़
उत्तर - (स)

प्रश्न 13. हाल ही किस शहर में देश की पहली देवनारायण आवासीय योजना शुरू की गई है, जिसमें पशुपालकों को आवास के साथ ही बाड़े की सुविधा दी गई है?
(अ) जयपुर
(ब) दौसा
(स) कोटा
(द) करौली
उत्तर - (स)

प्रश्न 14. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा जारी रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर की वरीयता सूची में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर कौनसा स्थान प्राप्त हुआ है?
(अ) 5वां
(ब) 9वां
(स) 17वां
(द) 21वां
उत्तर - (द)

प्रश्न 15. हाल ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि क्रमश: कितनी कर दी है?
(अ) 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़
(ब) 2 करोड़, 1 करोड़, 50 लाख
(स) 1 करोड़, 75 लाख और 35 लाख
(द) 5 करोड़, 3 करोड़ और 2 करोड़
उत्तर - (अ)

राजस्थान सामान्य ज्ञान-9

राजस्थान सामान्य ज्ञान-9


राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-161. जैसलमेर की स्थापना 1156 ई. में राव जैसल ने की थी। इस शहर को स्वर्णनगरी व म्यूजियम सिटी भी कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-162. नागौर प्राचीन काल में जांगलदेश की राजधानी था।  प्राचीन समय में यह अहिछत्रपुर के नाम से विख्यात था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-163. टोंक नवाबों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध है। रियासत काल में यह राज्य की एकमात्र मुस्लिम रियासत थी।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-164. चित्तौडगढ़़ दुर्ग का निर्माण मौर्य शासक चित्रांग (चित्रक) ने करवाया था। चित्तौड़ के किले को राजस्थान का गौरव व गढ़ों का सिरमौर कहा जाता है। यह दुर्ग एक ऊंचे पठार (मेसा पठार) पर स्थित है। इस पहाड़ी की लंबाई 5 किलोमीटर है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-165. शुष्क सागवान वन में वार्षिक वर्षा 80 से 100 सेमी तक होती है। ये राजस्थान के कुल वनों का लगभग 6.87 प्रतिशत हैं। शुष्क सागवान वन बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर, राजसमंद, उदयपुर, कोटा एवं बारां जिलों में पाए जाते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-166. सेवण (लीलोण) मरू राष्ट्रीय पार्क, जैसलमेर व बाड़मेर क्षेत्र में  पाई जाती है। यह पौष्टिक घास होती है। सेवण घास का वैज्ञानिक नाम लसियुरूस सिडीकुस है। लाठी सीरीज क्षेत्र में पाई जाने वाली यह घास मरूस्थल के विस्तार को रोकती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-167. महाराणा सांगा महाराणा रायमल के पुत्र थे। इनका राज्याभिषेक 24 मई, 1509 को किया गया। महाराणा सांगा जिस समय मेवाड़ के शासक बने उस समय दिल्ली में सुल्तान सिकंदर लोदी, गुजरात में महमूद बेगड़ा तथा मालवा में नासिर शाह का शासन था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-168. महाराणा कुंभा राणा रासौ, हाल गुरु (पहाड़ी दुर्गों का स्वामी) छाप गुरु, परमगुरु, महाराजाधिराज, राजगुरु आदि उपाधियां प्राप्त थीं। महाराणा कुंभा ने अपने शासनकाल में 32 दुर्गों का  निर्माण व जीर्णोद्धार करवाया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-169. माही नदी को दक्षिण राजस्थान की स्वर्ण रेखा भी कहते हैं। इस नदी की कुल लंबाई लगभग 576 किमी है। राजस्थान में लगभग 171 किमी है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-170. लूणकरणसर झील बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे के निकट स्थित है। यह झील 6 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हुई है। इस झील के पानी में लवणीयता की मात्रा कम होने के कारण थोड़ी मात्रा में ही नमक बनाया जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-171. माउण्ट आबू अभयारण्य की स्थापना 1960 में सिरोही जिले के माउन्ट आबू रोड क्षेत्र में की गई थी। यह अभयारण्य 328 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस अभयारण्य में उगने वाली घास को स्थानीय भाषा में 'कारा' कहा जाता है। इस अभयारण्य के जंगली मुर्गे एवं आबू एन्सिस डिकिल्पटेरा नामक वनस्पति प्रसिद्ध है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-172. स्वर्णगिरि दुर्ग के नाम से जालौर का किला जाना जाता है। इस किले का निर्माण प्रतिहार शासक नागभट्ट द्वारा करवाया गया था। जालौर के किले में एक जैन मंदिर व मलिक शाह नामक प्रसिद्ध मुस्लिम संत की दरगाह है

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-173. जवाई बांध पश्चिमी राजस्थान में पाली जिले के सुमेरपुर शहर के पास एरिनपुरा के निकट बना हुआ है। यह बांध लूणी की सहायक जवाई नदी पर  बनाया गया है।  इस बांध से जोधपुर, सुमेरपुर और पाली शहर को पेयजल आपूर्ति तथा पाली, जालोर जिलों में सिंचाई होती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-174. श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं, डूंगरपुर, बांसवाड़ा तथा भीलवाड़ा ऐसे जिले हैं जहां पर कोई राष्ट्रीय पार्क, अभयारण्य या आखेट निषिद्ध क्षेत्र नहीं है

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-175. मचकुण्ड तीर्थ धौलपुर जिले में गंधमाधन पर्वत पर स्थित है। इस तीर्थ स्थल को सब तीर्थों का भांजा कहते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-176. करौली यादव वंश के शासक अर्जुनपाल ने भद्रावती नदी के किनारे सन् 1348 ई. में करौली शहर बसाया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-177. आनासागर झील का निर्माण अर्णोराज चौहान ने नाग पहाड़ी (अजमेर) की तलहटी में 1137 ई. में करवाया था। इस झील के किनारे शाहजहां ने 1637 ई. में बारादरी का निर्माण करवाया था। जहांगीर ने इसी झील के किनारे दौलतबाग जो सुभाष उद्यान के नाम से जाना जाता है, का निर्माण करवाया।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-178. फॉयसागर झील अजमेर में स्थित है। इसका निर्माण वर्ष 1891-92 में अकाल राहत कार्यों के दौरान एक अंग्रेज अभियंता फॉय ने बांडी नदी पर बांध बनाकर करवाया था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-179. मेवाड़ी राजस्थान की दूसरी महत्वपूर्ण बोली है। उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़, राजसमंद का क्षेत्र मेवाड़ क्षेत्र कहलाता है। इसी कारण इस क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा मेवाड़ी कहलाती है। महाराणा कुंभा द्वारा रचित कुछ नाटक इसी भाषा में हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-180. हाड़ौती ढूंढाड़ी की उपबोली है। कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ का क्षेत्र हाड़ौती कहलाता है, इस क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा हाड़ौती कहलाती है। हाडौती को बोली के रूप में मान्यता डॉ. ग्रियर्सन के साहित्यिक ग्रंथों में मिला है।

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 5

आरपीएससी द्वारा राजस्थान की प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षाओं में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan General Knowledge) से जुड़े प्रश्न-उत्तर


1. निम्नलिखित में से कौनसा एक अरावली का उच्चतम शिखर है?
(अ) सज्जनगढ़
(ब) लीलागढ़
(स) कुम्भलगढ़
(द) तारागढ़
उत्तर - (स)
[प्रस्तुत विकल्पों में से उच्चतम शिखर पर कुम्भलगढ़ है। कुम्भलगढ़ जरगा की पहाडिय़ों पर स्थित है। जरगा का उच्चतम शिखर 1431 मीटर पर है। वैसे राजस्थान की सर्वोच्च पर्वत चोटी गुरु शिखर है, जिसकी ऊंचाई 1722 मीटर है।]

2. राजस्थान के किस प्रदेश में एन्टिसोल समूह की मृदा मिलती है?
(अ) पूर्वी
(ब) पश्चिमी
(स) दक्षिणी-पूर्वी
(द) दक्षिणी
उत्तर - (ब)
[राजस्थान के लगभग सभी पश्चिमी जिलों में एन्टिसोल समूह की मृदाएं पाई जाती हैं। इनका रंग प्राय: हल्का पीला भूरा होता है।]

3. राजस्थान राज्य में पहला द्रोणाचार्य पुरस्कार किसे प्राप्त हुआ?
(अ) गोपाल सैनी
(ब) करण सिंह
(स) परमजीत सिंह
(द) रिपुदमन लिंब
उत्तर - (ब)
[द्रोणाचार्य पुरस्कार : इसे वर्ष 1985 में आरंभ किया गया। इसमें उन विख्यात कोचों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने खिलाडिय़ों और टीमों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने में समर्थ बनाया है।]

4. राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल लगभग है -
(अ) 2.8 लाख वर्ग किमी.
(ब) 3.4 लाख वर्ग किमी
(स) 4.5 लाख वर्ग किमी
(द) 5.7 लाख वर्ग किमी
उत्तर - (ब)
[राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। इसका क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। राजस्थान में भारत के कुल क्षेत्र का 10.41 प्रतिशत भूभाग है। राजस्थान की आकृति विषमकोणीय चतुर्भुजाकार या पतंग के समान है।]

5. निम्न खनिजों में किसके लिए राजस्थान को देश में एकाधिकार प्राप्त है?
(अ) सीसा-जस्ता
(ब) अभ्रक
(स) मैंगनीज
(द) तांबा
उत्तर - (अ)
[सीसा-जस्ता उत्पादन में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है। उदयपुर के जावर, देबारी, मोचिया-मगरा, भीलवाड़ा के रामपुरा-आंगूचा व सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र प्रमुख सीसा-जस्ता उत्पादक क्षेत्र हैं। जस्ता गलाने के लिए हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने देबारी (उदयपुर) व चंदेरिया (चित्तौडगढ़़) में स्मेल्टर प्लांट (शोधन इकाइयां) स्थापित किए हैं।]

6. निम्न में कौनसा अर्द्ध-दुर्लभ/दुर्लभ पत्थर राजस्थान में प्रचुरतम मात्रा में पाया जाता है?
(अ) नीलम
(ब) मानिक
(स) फीरोजा
(द) सुलेमानी पत्थर
उत्तर - (ब)
[राजस्थान में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला माणक पत्थर (रूबी) लाल व गुलाबी रंग का होता है।]

7. राजस्थान में कहां पर प्रसिद्ध मीनाकारी गहने बनाए जाते हैं?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) उदयपुर
(द) भरतपुर
उत्तर - (अ)
[राजस्थान में जयपुर की मीनाकारी विश्व प्रसिद्ध है। मूल्यवान रत्नों पर मीनों की सहायता से सोने-चांदी के आभूषणों पर चित्रकारी तथा रंग भरने की कला को मीनाकारी कहा जाता है। इस कला का उद्भव पर्शिया (ईरान) से माना जाता है। मुगलों के समय यह कला भारत आई। जयपुर के शासक सवाई जयसिंह इस कला को लाहौर से जयपुर लाए।]

8. 4000 वर्ष पुरानी सभ्यता के पुरातात्विक अवशेष उदयपुर के समीप एक गांव में पाए गए हैं, वह गांव है-
(अ) जगत
(ब) देलवाड़ा
(स) एकलिंगजी
(द) आहड़
उत्तर - (द)
आहड़ (उदयपुर) का प्राचीन नाम ताम्रवती नगरी था। इसका स्थानीय नाम धूलकोट है। 10वीं-11वीं शताब्दी में यह आधारपुर (आधार दुर्ग) के नाम से भी जाना जाता था। यह उदयपुर के निकट बनास की सहायक आयड़ या आहड़ नदी के किनारे स्थित है। सर्वप्रथम 1950 में अक्षयकीर्ति व्यास ने यहां उत्खनन प्रारम्भ करवाया। बाद में 1954 में आर.सी. अग्रवाल व 1961 में वी.एन. मिश्र व एच.डी. सांकलिया ने इसका व्यापक उत्खनन करवाया। यहां 1800 से 1200 ई.पू. की ताम्रयुगीन सभ्यता के अवशेष मिले हैं। खुदाई में यहां से मिट्टी की बनी दुर्लभ मूर्तियां मिली हैं, जिन्हें पुराविदों ने बनासियन बुल की संज्ञा दी है।

9. राजस्थानी भाषा का उत्पत्ति काल है-
(अ) ग्यारहवीं शताब्दी
(ब) बारहवीं शताब्दी का अन्तिम चरण
(स) तेरहवीं शताब्दी का प्रारम्भिक काल
(द) चौदहवीं शताब्दी
उत्तर - (ब)
राजस्थानी भाषा की उत्पत्ति शौरसेनी के गुर्जर अपभ्रंश से हुई। उद्योतनसूरी कृत 'कुवलयमाला' में वर्णित 18 देशी भाषाओं में मरुभाषा का भी उल्लेख मिलता है। राजपूताना की भाषा को 'राजस्थानी' शब्द सर्वप्रथम जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन ने अपनी पुस्तक 'लिग्विस्टिक सर्वे ऑफ इण्डिया' में दिया। सन् 1650 से 1850 तक का काल 'राजस्थानी भाषा का स्वर्णयुग' माना जाता है।

10. शाहपुरा (भीलवाड़ा) में जिस संप्रदाय की पीठ स्थित है, वह है-
(अ) दादू संप्रदाय
(ब) वल्लभ संप्रदाय
(स) निम्बार्क संप्रदाय
(द) रामस्नेही संप्रदाय
उत्तर - (द)
[रामस्नेही सम्प्रदाय की स्थापना संत रामचरण जी ने की थी। इस सम्प्रदाय की चार पीठें निम्न हैं-
(1) शाहपुरा (भीलवाड़ा) - इस पीठ की स्थापना स्वयं रामचरणजी ने की। इन्होंने निर्गुण निराकार परब्रह्म राम की उपासना की।
(2) रैण (मेड़ता, नागौर) - इस पीठ के संस्थापक संत दरियाव जी थे, जिन्होंने दरिया पंथ की स्थापना की। दरियाव जी ने 'रा' को राम का तथा 'म' को मुहम्मद का प्रतीक बताते हुए हिन्दू मुस्लिम समन्वय की भावना को बल दिया।
(3) सिंहथल (बीकानेर) - इस पीठ की स्थापना हरिरामदास जी ने की।
(4) खेड़ापा (जोधपुर) - इसकी स्थापना संत रामदास जी ने की।]


11. राजस्थान में किस शहर को 'सन सिटी' के नाम से जाना जाता है?
(अ) जोधपुर
(ब) उदयपुर
(स) बीकानेर
(द) जैसलमेर
उत्तर - (अ)
[जोधपुर में वर्ष भर सूर्य का प्रकाश सर्वाधिक घंटों तक उपलब्ध रहता है इसलिए इस सुंदर व ऐतिहासिक शहर सूर्यनगरी कहा जाता है।]

12. राजस्थान के प्रत्येक राज्य में महकमा बकायत होता था, जो
(अ) अच्छी फसल के समय शेष-राजस्व वसूलता था।
(ब) राजा के बकायों का भुगतान करता था।
(स) सरकारी कर्मचारियों की बकाया संग्रह करता था।
(द) राजाओं के लिए ऋण संग्रह करता था।
उत्तर - (ब)

13. राजस्थान में 'बृहत सीमांत भ्रंश' फैला है, के सहारे -
(अ) बूंदी - सवाई माधोपुर की पहाडिय़ां
(ब) उदयपुर की पहाडिय़ां
(स) अलवर की पहाडिय़ां
(द) शेखावाटी - टोरावाटी की पहाडिय़ां
उत्तर - (ब)

14. राजस्थान के कौनसे जिलों में 'खस' घास उत्पादित होती है?
(अ) कोटा, बूंदी और झालावाड़
(ब) धौलपुर, करौली और अलवर
(स) अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौडगढ़़
(द) सवाई माधोपुर, भरतपुर और टोंक
उत्तर - (द)
खस एक विशेष प्रकार की घास होती है। जिसका उपयोग शरबत व इत्र बनाने में किया जाता है। इस घास का उत्पादन राजस्थान के सवाई माधोपुर, भरतपुर व टोंक जिलों में बहुतायत से होता है।

15. निम्नलिखित में से कौनसा एक कारण राजस्थान में मरुस्थलीकरण का नहीं है?
(अ) अतिचारण
(ब) वनोन्मूलन
(स) शहरीकरण
(द) अनुचित मृदा एवं जल प्रबन्धन
उत्तर - (स)
[मरुस्थलीकरण से अभिप्राय रेगिस्तान के बढ़ते विस्तार से है। राजस्थान के थार मरुस्थल का विस्तार पश्चिम से पूर्व की ओर प्रतिवर्ष एक किमी. की दर से हो रहा है। इस प्रदेश में शुष्क व अत्यधिक विषम जलवायु व रेतीली बलुई मिट्टी पाई जाती है। यह विश्व का सर्वाधिक आबादी व जनघनत्व वाला मरुस्थल है। थार मरुस्थल के विस्तार के मुख्य कारणों में अनियंत्रित पशु चारण, अनियंत्रित वनोन्मूलन, वर्षा की कमी, अनुचित मृदा एवं जल प्रबंधन, विषम एवं कठोर जलवायु आदि मुख्य है।]

 

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न श्रृंखला

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 1

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 2

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 3

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 4

 

Monday, March 8, 2021

राजस्थान सामान्य ज्ञान-8

राजस्थान सामान्य ज्ञान-8

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-141. सोम नदी का उद्गम खेरवाड़ा में ऋषभदेव (उदयपुर) के निकट बीछामेड़ा की पहाडिय़ों से होता है। नदी उदयपुर एवं डूंगरपुर जिलों की सीमा बनाती हुई बेणेश्वर (डूंगरपुर) के निकट माही नदी में मिल जाती है। इसकी सहायक नदियां जाखम, टीडी, गोमती व सारनी हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-142. फतेहसागर झील उदयपुर में स्थित है। इस झील का निर्माण महाराणा जयसिंह ने 1687 ई. में करवाया था। बाद में महाराणा फतेहसिंह ने 1900 ई. में इसका जीर्णोद्धार करवाया।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-143. तालछापर अभयारण्य चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील में 1971 में स्थापित किया गया। यह 8 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। यह अभयारण्य काले हिरणों एवं प्रवासी पक्षी कुरजां के लिए प्रसिद्ध है। महाभारत काल में छापर द्रोणपुर के नाम से जाना जाता था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-144. अरावली पर्वतमाला को दिल्ली में रायसीना की पहाडिय़ां कहा जाता है (राष्ट्रपति भवन तक)। अरावली विश्व की प्राचीनतम वलित पर्वतमाला है। इस पर्वतमाला का निर्माण लगभग 60 करोड़ वर्ष पूर्व कैम्ब्रियन युग में हुआ माना जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-145. सांभर झील भारत की सबसे बड़ी खारे पाने की झील है। इस झील में मंथा, रूपनगढ़, खारी व खण्डेला नदियां जल लाती हैं। यह झील तीन जिलों जयपुर, अजमेर एवं नागौर की सीमा पर है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-146. राजस्थानीयादित्य शब्द बसंतगढ़ (सिरोही) के शिलालेख में उत्कीर्ण है। इसके अलावा आदिकाल से राजस्थान को मरुकान्तार, मरु, मरुदेश, मकवार, रायथान, रजवाड़ा तथा राजस्थान इत्यादि नामों से जाना जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-147. पंजाब की सीमा पर राजस्थान के दो जिले श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ स्थित हैं, जबकि पंजाब के फिरोजपुर एवं मुक्तसर जिले राजस्थान से लगते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-148. जाखम नदी छोटी सादड़ी (प्रतापगढ़) से निकलती है। इसके पश्चात् प्रतापगढ़ उदयपुर व डूंगरपुर में बहती हुई बेणेश्वर (डूंगरपुर) के पास सोम नदी में मिल जाती है। जाखम नदी की सहायक नदियां करमाई और सूकली नदी हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-149. रामगढ़ विषधारी अभयारण्य की स्थापना बूंदी जिले के रामगढ़ विषधारी क्षेत्र में की गई। इसका क्षेत्रफल लगभग 370 वर्ग किलोमीटर है। यहां जंगली कुत्ते प्रमुखता से पाए जाते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-150. गोडावण राजस्थान का राज्य पक्षी है। इसे 1983 में राज्य पक्षी घोषित किया गया था। गोडावण का वैज्ञानिक नाम 'क्रायोटीस नाइग्रीसेप्स' है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-151. जमवारामगढ़ अभयारण्य जयपुर जिले में स्थित है। इसमें धोक के वन मिलते हैं। सन् 1982 में इस अभयारण्य की स्थापना की गई। इसका क्षेत्रफल लगभग 300 वर्ग किमी है। इस अभयारण्य में चिंकारा, काला हिरण, लोमड़ी, बघेरे, लंगूर एवं प्रवासी जंगली चिडिय़ा मिलती हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-152. शेरगढ़ का किला धौलपुर में स्थित है। इसका निर्माण जोधपुर के राजा मालदेव ने करवाया था। शेरशाह सूरी ने इसका पुनर्निर्माण करवाया जिससे इसका नाम शेरगढ़ पड़ गया।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-153. गैटोर की छतरियां पंचायतन शैली में बनी हैं। ये छतरियां जयपुर के महाराजा सवाई जयसिंह-द्वितीय से लेकर महाराजा माधोसिंह तक के राजाओं की स्मृति में बनाई गई थीं। यहां पर ईश्वरी सिंह की छतरी नहीं है, उनकी छतरी सिटी पैलेस परिसर में जय निवास उद्यान  में सवाई माधोसिंह ने बनवाई थी।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-154. डीडवाना झील खारे पाने की झील है। लेकिन इसका नमक खाने के अयोग्य है, इसे औद्योगिक नमक कहते हैं। यह झील लगभग 4 किमी लम्बाई और 3 से 6 किमी चौड़ाई में फैली हुई है। राजस्थान सरकार ने यहां सोडियम सल्फेट बनाने का सबसे बड़ा संयंत्र स्थापित किया है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-155. जयसमंद झील उदयपुर में इस झील का निर्माण महाराणा जयसिंह द्वारा गोमती नदी पर बांध बनाकर 1687-1691 की अवधि में करवाया गया था। स्थानीय लोग जयसमंद झील को ढेबर झील के नाम से जानते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-156. माही नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है। यह नदी सर्वप्रथम बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ तत्पश्चात बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर जिलों के मध्य सीमा बनाती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-157. कछारी मिट्टी हल्के भूरे लाल रंग की होती है। यह मिट्टी उपजाऊ होती है। यह राजस्थान के उत्तरी व पूर्वी जिलों गंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, जयपुर व टोंक में मिलती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-158. गजनेर अभयारण्य बीकानेर में स्थित है। इस अभयारण्य का प्रमुख आकर्षण बटबड़ पक्षी है। बटबड़ पक्षी (इंपीरियल सेन्डगाउज) को स्थानीय भाषा में 'रेत का तीतरÓ कहते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-159. मालपुरी भेड़ को देशी नस्ल भी कहा जाता है। इस नस्ल की भेड़ें जयपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर, अजमेर, बूंदी, भीलवाड़ा आदि में पाली जाती हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-160. डांग के नाम से धौलपुर क्षेत्र को जाना जाता है। धौलपुर शहर की स्थापना तोमर वंश के शासक धवलदेव द्वारा की गई थी। धौलपुर लाल पत्थर (रेड डायमंड) के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान संबंधी अन्य महत्वपूर्ण post

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 1

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 2

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 3

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 4

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 5

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 6

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 7

 

Saturday, March 6, 2021

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 7

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 7


राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-121. ख्यात राजस्थानी लोक साहित्य के लेखन की एक महत्वपूर्ण विधि है। राजपूत शासकों ने अपनी वंशावली एवं जीवनी के चित्रण हेतु ख्यात की रचना करवाई । यानी ख्यात इतिहास संबंधी साहित्य है। इन्हें ऐतिहासिक दस्तावेज माना जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-122. बैराठ (विराट नगर) प्राचीन काल में मत्स्य जनपद, मत्स्य क्षेत्र एवं मत्स्य प्रदेश के नाम से जाना जाता था। यह राजस्थान के उत्तर-पूर्व में जयपुर जिले में स्थित है। यहां 1936 ई. में दयाराम साहनी के नेतृत्व में उत्खनन कार्य हुआ। गणेश डूंगरी, बीजक डूंगरी व भीम डूंगरी से मौर्य काली सभ्यताओं के अवशेष मिले हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-123. मेहरानगढ़ दुर्ग जोधपुर में स्थित है। इस दुर्ग का निर्माण राव जोधा द्वारा 1459 ई. में चिडिय़ाटूंक पहाड़ी पर करवाया गया है। इस दुर्ग को मयूरध्वज के नाम से भी जाना जाता है। किले में चामुण्डा देवी का मंदिर है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-124. कोटा को राजस्थान का कानपुर और शैक्षिक नगरी के नाम से भी जाना जाता है। कोटा का नाम कोटिया भील के नाम पर पड़ा है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-125. गणेश्वर सीकर जिले के नीमकाथाना में स्थित है। यहां कान्तली नदी के किनारे ताम्रयुगीन सभ्यता (2800 ई.पू.) के अवशेष मिले हैं। इस सभ्यता को भारत की ताम्रयुगीन सभ्यता की जननी कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-126. रंगमहल (हनुमानगढ़) में मिली सभ्यता का काल ई.पू. प्रथम शताब्दी से 300 ई. के आसपास है। डॉ. हन्नारिड के निर्देशन में एक स्वीडिश एक्सपीडिशन दल द्वारा 1952-54 ई. में उत्खनन कार्य में कुषाणकालीन एवं गुप्तकालीन सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-127. कच्छावाह वंश के राज्य की सर्वप्रथम स्थापना (1137 ई.) ढूंढाड़ (जयपुर) के मीणों को हराकर दूलहराय ने की। दूलहराय नरवर (मध्य प्रदेश) के शासक सोढ़ासिंह के पुत्र थे।कच्छावाह वंश के शासक स्वयं को भगवान रामचन्द्र के पुत्र कुश के वंशज मानते हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-128. आईमाता को नवदुर्गा का अवतार माना जाता है। आईमाता राजस्थान के सीरवी किसानों की कुलदेवी हैं। जोधपुर के बिलाड़ा में आईमाता का मंदिर है। इनके मंदिर को बडेर, थान व दरगाह कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-129. जाबालिपुर जालौर का प्राचीन नाम है। महर्षि जाबालि की तपोभूमि होने के कारण इसे जाबालिपुर कहा जाता था। जालौर को ग्रेनाइट सिटी भी कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-130. कालीबंगा (हनुमानगढ़) प्राचीन सरस्वती (घग्घर) नदी के किनारे बसी राजस्थान की सबसे प्राचीन सभ्यता है। इस सभ्यता की सर्वप्रथम खोज 1952 ई. में अमलानंद घोष ने की थी।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-131. मुहणोत नैणसी को मुंशी देवीप्रसाद ने 'राजपूताने का अबुल फजलÓ कहा है। नैणसी का जन्म जोधपुर वि.सं. 1667 में हुआ। मुता नैणरी सी ख्यात, मारवाड़ परगना री विगत इनकी प्रमुख रचनाएं हैं। मारवाड़ परगना री विगत को 'राजपूताने का गजेटियर' कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-132. जैसलमेर को हवेलियों व झरोखों की नगरी कहा जाता है। यहां की प्रमुख हवेलियों में सालिमसिंह की हवेली, पटवों की हवेली शामिल है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-133. गागरोन का किला काली सिंध और आहू नदियों के संगम पर बना हुआ है। यह किला बिना किसी नींव के सीधी चट्टानों पर खड़ा किया गया है। इस किले को जल दुर्ग कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-134. पंच पीर मारवाड़ अंचल में पांचों लोक देवताओं रामदेवजी, गोगाजी, पाबूजी, हडबूजी, मांगलिया मेहा जी को पंच पीर कहा जाता है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-135. बयाना भरतपुर जिले में स्थित है। इस नगर को शोणितपुर तथा इसके निकट पर्वतीय अंचल को शोणितगिर कहा गया है। बयाना दुर्ग का निर्माण 1040 ई. में विजयपाल ने कराया था। इस किले में भीमलाट नाम का एक विशाल यज्ञ स्तम्भ है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-136. खानवा भरतपुर की रूपवास तहसील में स्थित है। खानवा गंभीर नदी के तट पर है। सन् 1527 में बाबर और महाराणा सांगा के मध्य खानवा का युद्ध हुआ था।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-137. जंतर-मंतर खगोलीय वेधशाला राजधानी जयपुर में स्थित है। इसका निर्माण सन् 1734 ई. में सवाई जयसिंह द्वारा करवाया गया। यह सवाई जयसिंह द्वारा निर्मित पांच वेधशालाओं में सबसे बड़ी है। चार अन्य वेधशालाएं- दिल्ली, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में हैं।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-138. घग्घर नदी को सरस्वती, दृषदृती, मृत नदी के नाम से भी जाना जाता है। नदी शिवालिक श्रेणी में कालका (हिमाचल) से निकलकर पंजाब एवं हरियाणा राज्यों में बहते हुए टिब्बी (हनुमानगढ़) के समीप राजस्थान में प्रवेश करती है। सामान्यत: यह नदी भटनेर (हनुमानगढ़) के समीप ही विलीन हो जाती है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-139. लूणी नदी अरबसागरीय अपवाह तंत्र के अंतर्गत आती है। लूणी नदी को मरु की आशा, लवणवती, लवणी नाम से भी जाना जाता है। इस नदी का उद्गम अजमेर की नाग पहाडिय़ों से होता है और कच्छ के रन  में इसका अंत स्थान है।

राजस्थान सामान्य ज्ञान फैक्ट-140. नक्की झील सिरोही जिले में आबू पर्वत पर स्थित है। राजस्थान की सर्वाधिक ऊंचाई (1300 मी.) पर स्थित झील है। भूगोलवेत्ताओं के अनुसार यह एक ज्वालामुखी क्रेटर झील है।


राजस्थान सामान्य ज्ञान संबंधी अन्य महत्वपूर्ण post

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 1

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 2

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 3

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 4

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 5

राजस्थान सामान्य ज्ञान - 6

 

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 4

आरपीएससी द्वारा राजस्थान की प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षाओं में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan General Knowledge) से जुड़े प्रश्न-उत्तर

1. बांसवाड़ा तथा कोटा के अतिरिक्त किस अन्य शहर में टसर विकास कार्यक्रम चल रहा है?
(अ) जयपुर
(ब) उदयपुर
(स) जोधपुर
(द) अजमेर
उत्तर - (ब)
[राजस्थान में रेशम कृषि को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री टसर विकास कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। यह कार्यक्रम उदयपुर, कोटा व बांसवाड़ा जिलों में संचालित है।]

2. सास-बहू का मन्दिर स्थित है-
(अ) अरथूना में    
(ब) नागदा में
(स) सोमनाथ में
(द) आहड़ में
उत्तर - (ब)
[मेवाड़ के गुहिलवंशी शासकों की प्रारंभिक राजधानी नागदा थी। इसे सुल्तान इल्तुतमिश ने नष्ट कर दिया था। इसके बाद चित्तौडगढ़़ को राजधानी बनाया गया। नागदा में 10वीं शताब्दी का सास-बहू का मंदिर प्रसिद्ध है। इस मन्दिर का वास्तविक नाम सहस्रबाहु का मंदिर है। यह महागुर्जर शैली (सोलंकी) में बना है।]

3. राजस्थान में भूरी मिट्टी का प्रसार क्षेत्र है-
(अ) बनास नदी का प्रवाह-क्षेत्र
(ब) राजस्थान का दक्षिणी भाग
(स) हाड़ौती-पठार
(द) अरावली के दोनों तरफ के भाग
उत्तर - (अ)
[राजस्थान में भीलवाड़ा, अजमेर, सवाई माधोपुर व टोंक जिलों में भूरी मिट्टी मिलती है, जो मुख्यत: बनास नदी का प्रवाह क्षेत्र है। यह मिट्टी कृषि के लिए उपयुक्त है। भूरी मिट्टी में नाइट्रोजन व फॉस्फोरस तत्वों का अभाव होता है।]

4. जयपुर राज्य के कारखाने का नाम जहां कलाकार चित्र और लघु चित्र बनाते थे -
(अ) तोषाखाना
(ब) सुतरखाना
(स) सुरतखाना
(द) जवाहरखाना
उत्तर - (स)
[जयपुर रियासत में 'सुरतखाना' नामक कारखाने में चित्र बनाए जाते थे। साहिबराम जयपुर शैली के प्रसिद्ध चित्रकार थे, जिन्होंने महाराजा ईश्वरीसिंह का आदमकद चित्र बनाया। इस शैली के अन्य चित्रकारों में मुहम्मदशाह, सालिगराम, रामजीदास, लक्ष्मणदास, गोपालदास, घासीराम आदि उल्लेखनीय थे। इस शैली में 'हाथियों की लड़ाई' के अधिक चित्र बने हैं। यह मुगल चित्र शैली से अत्यधिक प्रभावित राजस्थान की एकमात्र शैली थी। सवाई प्रतापसिंह के काल को 'जयपुर शैली का स्वर्णकाल' माना जाता है।]

5. राजस्थान के वे जिले जो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर अवस्थित हैं-
(अ) गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर एवं बाड़मेर
(ब) गंगानगर, जोधपुर, जैसलमेर एवं जालौर
(स) गंगानगर, बीकानेर, जोधपुर एवं जालौर
(द) जालौर, जैसलमेर, बाड़मेर एवं बीकानेर
उत्तर - (अ)
[राजस्थान के उत्तरी-पश्चिमी चार जिले- गंगानगर (210 किमी), बीकानेर (168 किमी), जैसलमेर (464 किमी) और बाड़मेर (228 किमी) पाकिस्तान से लगती अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित हैं। इसकी कुल लम्बाई 1070 किमी और इसका नाम रेडक्लिफ रेखा है। सबसे नजदीक मुख्यालय गंगानगर तथा सबसे दूर बीकानेर का है।]

6. मध्यकालीन राजस्थान के किस शासक को 'अभिनव भरताचार्य' के नाम से भी पुकारा गया है?
(अ) पृथ्वीराज चौहान
(ब) महाराणा कुम्भा
(स) सवाई जयसिंह
(द) महाराजा मानसिंह
उत्तर - (ब)
[महाराणा कुम्भा (1433-1468) मेवाड़ के कुशल योद्धा, कूटनीतिज्ञ, विद्वान और निर्माता शासक थे। कुम्भा ने ही राजस्थान के 84 दुर्गों में से 32 दुर्गों का निर्माण करवाया था। सन् 1437 में कुम्भा ने मालवा विजय के उपलक्ष्य में चित्तौड़ में प्रसिद्ध विजय स्तम्भ का निर्माण करवाया, जिसमें नौ मंजिलें हैं। कीर्ति स्तम्भ प्रशस्ति में कुम्भा को 'अभिनव भरताचार्य' कहा गया है। कुंभा ने संगीत शा के अनेक ग्रंथ लिखे जिनमें प्रमुख हैं- संगीत राज, संगीत मीमांसा, सूड़ प्रबंध व रसिक प्रिया की टीका।]

7. 'वीर भारत समाज' किसने स्थापित किया?
(अ) जोरावर सिंह बारहट
(ब) गोकुल दास असावा
(स) मास्टर आदित्येन्द्र
(द) विजय सिंह पथिक
उत्तर - (द)
[वीर भारत समाज की स्थापना विजय सिंह पथिक ने की थी। उनका मूल नाम भूप सिंह था। विजय सिंह पथिक ने बिजौलिया किसान आंदोलन में भाग लिया और उसे अपना नेतृत्व प्रदान किया। विजय सिंह गणेश शंकर विद्यार्थी के क्रांतिकारी गुट के सदस्य थे। पथिकजी ने 1921 में अजमेर में 'नवीन राजस्थान' नामक समाचार पत्र निकाला, जिसका नाम बाद में 'तरुण राजस्थान' पड़ा।]

8. राजस्थान में 'मावठ' सम्बन्धित है-
(अ) पश्चिमी विक्षोभों से
(ब) दक्षिणी-पश्चिमी मानसून से
(स) बंगाल की खाड़ी के चक्रवातों से
(द) उत्तरी-पूर्वी मानसून से
उत्तर - (अ)
[शीत ऋतु में होने वाली वर्षा मावट या मावठ कहलाती है। यह भूमध्य सागरीय चक्रवातों से या पश्चिमी विक्षोभों से होती है। मावठ रबी की फसल के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होती है।]

9. राजस्थान के कौनसे क्षेत्र में चैत्र-शुक्ल पंचमी को 'गुलाबी गणगौर' मनायी जाती है?
(अ) बूंदी
(ब) नाथद्वारा
(स) जोधपुर
(द) उदयपुर
उत्तर - (ब)
[राजस्थान में तीज व गणगौर के प्रसिद्ध त्यौहारों में बूंदी का कजली तीज, नाथद्वारा में गुलाबी गणगौर, जयपुर में तीज व गणगौर के त्यौहार प्रसिद्ध है। राजसमंद जिले के नाथद्वारा में गुलाबी गणगौर महोत्सव चार दिन तक मनाया जाता है। श्रीजी मंदिर गोवर्धन पूजा चौक से गुलाबी गणगौर की सवारी निकाली जाती है।]

10. राजस्थानी साहित्य की एक प्रारंभिक रचना 'हंसावली' रचित है
(अ) श्रीधर व्यास द्वारा
(ब) हेमचंद्र द्वारा
(स) ईसरदास द्वारा
(द) असाईत द्वारा
उत्तर - (द)
[असाईत रचित 'हंसावली' का रचनाकाल 1370 ई. माना जाता है। राजस्थानी में रचित यह प्रारंभिक रचना प्रेमाख्यानक परम्परा की कृति है। कवि असाइत ने प्राचीन राजस्थानी में लिखित इस कृति का रचना स्रोत विक्रम एवं प्रेम कथा को माना है।]

11. राजस्थान सरकार द्वारा पहली वन नीति का अनुमोदन कब किया गया?
(अ) मार्च 2011
(ब) सितंबर 2011
(स) फरवरी 2010
(द) अगस्त 2010
उत्तर - (स)
[राजस्थान में नई वन नीति की घोषणा 18 फरवरी, 2010 को की गई। राजस्थान ऐसी नीति जारी करने वाला देश का पहला राज्य था।]

12. राजपूतों के किस वंश ने जयपुर रियासत पर शासन किया था?
(अ) सिसोदिया
(ब) कछवाहा
(स) राठौर
(द) हाडा
उत्तर - (ब)
[कच्छवाहा वंश के नरवर के शासक सोढ़ सिंह के पुत्र दुल्हेराय ने सन् 1137 में रामगढ़ (ढूंढाड़) के मीणों को तथा बाद में दौसा में बडग़ूजरों को हराकर कछवाहा वंश का राज्य स्थापित किया। दूल्हेराय के पौत्र काकिल देव ने सन् 1207 में आमेर के मीणाओं को परास्त कर अपने राज्य में मिला लिया व उसे अपनी राजधानी बनाया। तब से आमेर सन् 1727 तक इस वंश की राजधानी रहा। सवाई जयसिंह ने सन् 1727 में जयपुर की स्थापना की और उसे अपनी राजधानी बनाया। कछवाहा वंश के राजपूत स्वयं को भगवान रामचन्द्र के पुत्र कुश का वंशज मानते हैं।]

13. राजस्थान का ग्रामीण बिश्नोई सम्प्रदाय किस लोक-देवता का अनुयायी है?
(अ) हरभुजी
(ब) मेहाजी
(स) जांभोजी
(द) पाबूजी
उत्तर - (स)
[जांभोजी का जन्म भाद्रपद कृष्णा अष्टमी संवत 1508 (1451 ई.) को पंवार वंशीय राजपूत के घर पीपासर (नागौर) गांव में हुआ। जांभोजी ने 1485 ई. में विश्नोई सम्प्रदाय की स्थापना की। इस सम्प्रदाय की प्रमुख पीठ मुकाम-तालवा (नोखा, बीकानेर) में है। यहीं पर जांभोजी की समाधि बनी है। इन्होंने अपने अनुयायियों को 29 नियमों के पालन का उपदेश दिया। इनका प्रमुख कार्यस्थल सम्भराथल (बीकानेर) था। जांभोजी ने जम्भसागर, जंभसंहिता, विश्नोई धर्म प्रकाश ग्रंथों की रचना की।]

14. राजस्थान में सुपर क्रिटिकल तापीय विद्युत गृह स्थित हैं -
(अ) माही डेम व जवाहर सागर डेम पर
(ब) रावतभाटा व राणा प्रताप सागर डेम पर
(स) छबड़ा व सूरतगढ़ में
(द) छबड़ा व रावतभाटा में
उत्तर - (स)
[छबड़ा सुपर क्रिटिकल तापीय विद्युत परियोजना बारां जिले में है। सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल तापीय विद्युत परियोजना का शिलान्यास 20 जून, 2013 को किया गया।]

15. राजस्थान में 'झामर कोटडा' क्षेत्र निम्न में से किस खनिज से सम्बन्धित है?
(अ) सीसा एवं जस्ता
(ब) मैंगनीज
(स) रॉक फास्फेट
(द) चांदी
उत्तर - (स)
[रॉक फास्फेट का उपयोग रासायनिक खाद बनाने में किया जाता है। राजस्थान भारत का लगभग 90 प्रतिशत रॉक फास्फेट उत्पादित करता है। अत: इस खनिज के उत्पादन में राजस्थान का एकाधिकार है। रॉक फास्फेट के उत्पादन में उदयपुर जिले का राजस्थान में प्रथम स्थान है। यहां 'झामर कोटड़ा' रॉक फास्फेट उत्पादन की सबसे बड़ी खान है।]

Tuesday, March 2, 2021

आरपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न - 3

आरपीएससी द्वारा राजस्थान की प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षाओं में पूछे गए राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan General Knowledge) से जुड़े प्रश्न-उत्तर


1. 1920 के दशक में राजनीतिक जागरण के उद्देश्य से किसने ब्यावर से 'राजस्थान' अखबार का प्रकाशन किया?
(अ) हरिभाऊ उपाध्याय
(ब) मुंशी समर्थदान
(स) रामनारायण चौधरी
(द) ऋषि दत्त मेहता
उत्तर - (द)
[ब्यावर (अजमेर) से ऋषिदत्त मेहता ने राजस्थान नामक समाचार पत्र का प्रकाशन किया। यह समाचार पत्र मुख्यत: हाड़ौती क्षेत्र में जन-जागृति व राजनैतिक चेतना लाने का माध्यम बना।]

2. राजस्थान राज्य में मुख्यत: कोयले की किस्म पाई जाती है :
(अ) एंथ्रेसाइट
(ब) बिटुमिनस
(स) लिग्नाइट
(द) पीट
उत्तर - (स)
[राजस्थान के बाड़मेर (कपूरड़ी, जालीपा, गिराल, बोथिया-भरका क्षेत्र), बीकानेर (पलाना, बरसिंगसर, चानेरी, गुढ़ा, बिठनोक, हाडला, पानेरी, गंगासर, मोलसर) और  नागौर (सोनारी, मेड़ता रोड, इग्यार क्षेत्र, मातासुख-कसनाऊ क्षेत्र) में कोयला पाया जाता है। कोयला चार प्रकार का होता है। कोयले की सर्वश्रेष्ठ किस्म एंथ्रेसाइट तथा सबसे निम्न कोटि का पीट कोयला माना जाता है। राजस्थान में लिग्नाइट किस्म का कोयला पाया जाता है।]

3. मध्यकालीन राजस्थान के राज्यों में शासक के बाद सबसे महत्वपूर्ण अधिकारी जाना जाता था :
(अ) मुख्य मंत्री के रूप में
(ब) संधिविग्रहिक के रूप में
(स) प्रधान के रूप में
(द) महामात्य के रूप में
उत्तर - (स)
[मध्यकालीन राजस्थान में प्रधान का पद राजा के बाद दूसरी श्रेणी में था। प्रधान जो शासन, सैनिक और न्याय संबंधी कार्यों में उनकी सहायता करता था। विभिन्न रियासतों में प्रधान को अलग-अलग नामों से जाना जाता था। जैसे जयपुर रियासत में 'मुसाहिब', मेवाड़, मारवाड़ व जैसलमेर में 'प्रधान', कोटा और बूंदी में 'दीवान', बीकानेर में 'मुखत्यार' कहा जाता था।]

4. कोटा में वीर भारत समाज की स्थापना की :
(अ) साधु सीताराम
(ब) नयनुराम
(स) केसरी सिंह
(द) प्यारेराम
उत्तर - (स)
[सन् 1910 में कोटा में प्रसिद्ध राजस्थानी कवि और स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट ने राव गोपाल सिंह खरवा के सहयोग से वीर भारत समाज की स्थापना की थी। केसरी सिंह बारहट का जन्म 21 नवंबर, 1872 को देवपुरा रियासत, शाहपुरा, राजस्थान में हुआ था। बारहठ को बांग्ला, मराठी, गुजराती आदि भाषाओं का ज्ञान था। इसके अलावा वे इतिहास, दर्शन, मनोविज्ञान, खगोलशास्त्र तथा ज्योतिष आदि में भी प्रवीण थे। बारहट इटली के राष्ट्रपिता मैजिनी को अपना गुरु मानते थे।]

5. लौह अयस्क खनन क्षेत्र नहीं है :
(अ) डाबला
(ब) नीमला
(स) तलवाड़ा
(द) मोरीजा
उत्तर - (स)
[राजस्थान के मोरीजा बानोला क्षेत्र (जयपुर), मीमला-राइसेला क्षेत्र (दौसा), डाबला-सिंघाना, नीमकाथाना (झुंझुनूं-सीकर), नाथरा की पाल, थुर हुण्डेर (उदयपुर) में लौह अयस्क पाया जाता है।]

6. राजस्थान विधान सभा के लिए प्रथम आम चुनावों में कांग्रेस के बाद जिस राजनीतिक दल को द्वितीय सर्वाधिक स्थान प्राप्त हुए वह था :
(अ) रामराज्य परिषद
(ब) किसान मजदूर प्रजा पार्टी
(स) हिंदू महासभा
(द) भारतीय जनसंघ
उत्तर - (अ)
[राजस्थान विधानसभा के वर्ष 1952 में हुए प्रथम आम चुनाव में कांग्रेस को सर्वाधिक 82 सीटें हासिल हुई थी। इन चुनावों में दूसरा स्थान रामराज्य परिषद को मिले। रामराज्य परिषद ने 24 सीटें जीती थीं।]

7. निम्न में से कौन राजस्थान का प्रथम मुख्य सचिव बना?
(अ) श्री वी. नारायण
(ब) श्री के. राधाकृष्णन
(स) श्री एस.डब्ल्यू. शिवेश्केर
(द) श्री बी.जी. राव
उत्तर - (ब)
[राजस्थान में के. राधाकृष्णन 13 अप्रेल, 1949 को राज्य के प्रथम मुख्य सचिव बने। मुख्य सचिव की नियुक्ति मुख्यमंत्री द्वारा की जाती है। मुख्य सचिव राज्य सचिवालय व राज्य प्रशासन का प्रशासनिक मुखिया होता है और राज्य प्रशासनिक ढांचे के शीर्ष पर रहता है। वह सचिवों का प्रधान होता है और सभी सचिवों के विभागों पर उसका पूर्ण नियंत्रण होता है।]

8. राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कितनी बार लगाया गया?
(अ) 4
(ब) 7
(स) 2
(द) 6
उत्तर - (अ)
[राजस्थान में अब तक 4 बार (वर्ष 1967, 1977, 1980 और 1992) राष्ट्रपति शासन लग चुका है। संविधान के अनुच्छेद-356 के तहत भारत सरकार को राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफलता या संविधान के स्पष्ट उल्लंघन की दशा में राज्य सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने का अधिकार है। जब राज्य विधानसभा में किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं होता है उस समय यह प्रक्रिया अपनाई जाती है।]

9. राजस्थान का एकमात्र ऐसा लोकवाद्य जिसकी डोटी में तनाव के लिए पखावज की तरह लकड़ी के गुटके डाले जाते हैं -
(अ) तासा
(ब) रावलों की मादल
(स) ढाक
(द) डेरु
उत्तर - (ब)
[मादल अवनद्ध वाद्य यंत्र है। मादल की आकृति मृदंग या पखावज की तरह होती है। मादल पर हरिण या बकरे की खाल मढ़ी जाती है। इस वाद्य के दो रूप होते हैं : रावलों की मादल व भीलों की मादल। रावलों (चारणों) का मुख्य वाद्य यंत्र होने के कारण इसे रावलों की मादल कहते हैं। पखावज को मादल का परिष्कृत रूप माना जाता है।]

10. राजस्थान में जहांगीर के महल कहां स्थित हैं?
(अ) किशनगढ़
(ब) डीग
(स) अजमेर
(द) पुष्कर
उत्तर - (द)
[अजमेर जिले के पुष्कर में स्थित यह महल वर्तमान में खण्डहर अवस्था में है। पुष्कर को आदि तीर्थ, तीर्थराज, कोकण तीर्थ आदि नामों से जाना जाता है। पुष्कर में प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ला एकादशी से पूर्णिमा तक प्रसिद्ध पुष्कर मेला भरता है। यहां ब्रह्माजी का प्रसिद्ध भव्य मंदिर है। यहां पवित्र पुष्कर झील है, जिसमें 52 घाट हैं।]

11. जमनादास, छोटेलाल, बक्साराम व नंदलाल चित्रकला की किस शैली से संबद्ध हैं?
(अ) बीकानेर शैली
(ब) मारवाड़ शैली
(स) झालावाड़ शैली
(द) अलवर शैली
उत्तर - (द)
[अलवर के राजा प्रतापसिंह के शासनकाल में वर्ष 1775 में अलवर चित्र शैली की शुरुआत हुई थी। अलवर के लघुचित्रों में हरे व नीले रंगों का अधिकता से प्रयोग किया गया है। प्राचीन चित्रों में स्त्री व पुरुष आकृतियां मछली जैसी गोल दिखायी गई हैं। इस शैली के चित्रों में मुगलकालीन चित्रों जैसा बारीक काम, परदों पर धुएं के समान छाया तथा रेखाओं की सुदृढ़ता दर्शनीय है।]

12. सोम कमला अम्बा सिंचाई परियोजना जिस जिले में स्थित है-
(अ) डूंगरपुर
(ब) बांसवाड़ा
(स) उदयपुर
(द) चित्तौड़
उत्तर - (अ)
[डूंगरपुर जिले में स्थित कमला-अम्बा गांव में सोम नदी पर बांध बनाकर सोम कमला अम्बा परियोजना स्थापित की गई। इस परियोजना से डूंगरपुर जिले के आदिवासी क्षेत्रों में सिंचाई हो रही है।]

13. राजस्थान का वह जिला जो अब ईसबगोल, जीरा व टमाटर की उपज के लिए प्रसिद्ध है-
(अ) गंगानगर
(ब) बूंदी
(स) जालोर
(द) कोटा
उत्तर - (स)
[जालौर जिला ईसबगोल, जीरा, टमाटर, अरण्डी व बेदाना अनार के उत्पादन में अग्रणी है। राजस्थान ईसबगोल के उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है। ईसबगोल का स्थानीय नाम घोड़ा जीरा है।]

14. विश्नोई सम्प्रदाय के संस्थापक थे-
(अ) रामदेवजी
(ब) पाबूजी
(स) जांभोजी
(द) हड़बूजी
उत्तर - (स)
[संत जांभोजी का जन्म 1451 ई. में पीपासर (नागौर) में पंवार-वंशीय राजपूत परिवार में हुआ। इनको भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता है। इनके गुरु का नाम गोरखनाथ था और इन्होंने 'विश्नोई सम्प्रदाय' चलाया, जिसके अनुयायियों को 29 नियमों का पालन करना होता है। इन्होंने निर्गुण-निराकार ब्रह्म की भक्ति पर बल दिया। इनकी मृत्यु मुकाम तालवा में 1534 को हुई। विश्नोई सम्प्रदाय की प्रमुख पीठ मुकाम तालवा (नोखा, बीकानेर) में है। जांभोजी का प्रमुख कार्यस्थल- सम्भराथल (बीकानेर) था। जांभोजी ने जम्भसागर, जम्भ संहिता व विश्नोई धर्म प्रकाश नामक ग्रंथ लिखे। विश्वनोई सम्प्रदाय पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राणों का बलिदान कर देने के लिए प्रसिद्ध है।]

15. प्रसिद्ध कैला देवी मेला कहां आयोजित होता है-
(अ) सवाई माधोपुर
(ब) धौलपुर
(स) करौली
(द) हिण्डौन
उत्तर - (स)
[करौली में कैला देवी का मन्दिर त्रिकूट पर्वत पर स्थित है। प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ला अष्टमी को यहां मेला लगता है, इसे लक्खी मेला भी कहते हैं। इस मेले में लांगुरिया नृत्य किया जाता है। कैला देवी करौली के यदुवंशी राजवंश की कुल देवी हैं।]

Sunday, February 28, 2021

राजस्थान बजट 2021-22 महत्वपूर्ण बिंदु

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 24 फरवरी, 2021 को विधानसभा में बजट 2021-22 प्रस्तुत किया। यहां हम आपके लिए बजट से संबंधित महत्वपूर्ण बातें बिंदुवार प्रस्तुत कर रहे हैं। विश्वास है कि ये राजस्थान की आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित होंगी।

राजस्थान बजट 2021-22 महत्वपूर्ण बिंदु


  • बजट 2021-22 राजस्थान का पहला पेपरलैस बजट है। इस बार का केन्द्रीय बजट भी पेपरलैस ही रहा था। इसके तहत बजट की सॉफ्ट कॉपियां उपलब्ध कराई गईं। हार्ड कॉपी यानी प्रिंट कॉपी नहीं दी गई।
  • मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी रामप्रसाद बिस्मिल का शेर पढ़ा-
  • पलट देते हैं हम मौजे-हवादिस अपनी जुर्रत से,
  • कि हमने आंधियों से भी चिराग अक्सर जलाये हैं।
  • मुख्यमंत्री ने बजट में 'विशेष कोविड पैकेज' की घोषणा की गई है। इसके तहत पूर्व में 33 लाख असहाय व निराश्रित परिवारों को सहायता की अंतिम किस्त के रूप में एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि दो बार में देने की घोषणा की गई है।
  • शहरी क्षेत्र के बेरोजगारों के लिए 'इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना' शुरू करने की घोषणा। योजना के तहत 5 लाख जरूरतमंदों को 50 हजार रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • बजट में 'मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना' का दायरा बढ़ाते हुए आगामी वर्ष में 10 हजार नए उद्यमियों को 50 करोड़ रुपए की ब्याज सब्सिडी देने की घोषणा की गई है।
  • स्टार्टअप्स के लिए प्रोजेक्ट अप्रेजल के आधार पर 5 लाख रुपए प्रति स्टार्टअप सहायता राशि देने की घोषणा।
  • स्कूलों छात्रों के लिए 'बैक टू स्कूल' कार्यक्रम की घोषणा की गई है ताकि विद्यार्थी कक्षा के प्रति सहज अनुभव करें।
  • राजकीय स्कूलों के कक्षा 8 तक के छात्रों को नि:शुल्क स्कूल यूनिफॉर्म और कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को पूरक पाठ्य-पुस्तकें नि:शुल्क देने की घोषणा की गई है। इन पर 470 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • मनरेगा के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में सहरिया व कथौड़ी जनजाति व राज्य के विशेष योग्यजन श्रमिकों को 100 दिन के स्थान पर 200 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराने की घोषणा।
  • मुख्यमंत्री ने संस्कृति की उक्ति 'उद्यमेन हि सिद्धयन्ति, कार्याणि न मनोरथै:' को उद्घृत किया। इसका अर्थ है- कार्य परिश्रम से ही सफल होते हैं, मन में सोचने से नहीं।
  • चिकित्सा क्षेत्र के लिए 'राजस्थान मॉडल ऑफ पब्लिक हैल्थ' लागू करने की घोषणा। इस मॉडल को प्रभावी करने के लिए 'राइट टू राइट बिल' लाया जाएगा।
  • राज्य के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए की चिकित्सा बीमा सुविधा के लिए नि:शुल्क व 50 प्रतिशत बीमा प्रीमियम (लगभग 850 रुपए वार्षिक खर्च पर) उपलब्ध कराने की घोषणा।
  • प्रत्येक जिला मुख्यालय में नर्सिंग महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। अभी प्रदेश में 8 जिलों में नर्सिंग कॉलेज हैं। इसके प्रथम चरण में बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, धौलपुर, पाली, करौली व सीकर जिले शामिल हैं।
  • सभी 7 संभाग मुख्यालयों पर चरणबद्ध रूप से 'पब्लिक हैल्थ कॉलेज' की स्थापना की घोषणा।
  • मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना के तहत जांचों की संख्या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 से 61, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 37 से 95, उपजिला अस्पताल में 56 से 109 एवं जिला अस्पताल में 56 से बढ़ाकर 133 करने की घोषणा।
  • महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा में 71 करोड़ की लागत से 205 बेड, आरबीएम अस्पताल, भरतपुर में 87 करोड़ की लागत से 250 बेड और श्री कल्याण राजकीय चिकित्सालय सीकर में 90 करोड़ की लागत से 300 बेड क्षमता के नवीन चिकित्सालय भवनों के निर्माण की घोषणा।
  • पाली (380 बेड), चूरू (370 बेड) और बाड़मेर में 360 बेड क्षमता के चिकित्सालय भवनों का निर्माण करवाया जाएगा।
  • जोधपुर के मथुरादास माथुर चिकित्सालय में 17 करोड़ की लागत से नवीन डायग्नोस्टिक विंग का निर्माण किया जाएगा।
  • गणगौरी बाजार अस्पताल, जयपुर में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • अजमेर मेडिकल कॉलेज को कायड़ में स्थानांतरित किया जाएगा और जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय का विस्तार किया जाएगा। खर्च लगभग 200 करोड़ रुपए।
  • 30 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा। 50 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में क्रमोन्नत करने की घोषणा।
  • दौसा के बैजूपाड़ा और सीकर के रानोली में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे।
  • मथानिया सामुदायिक केंद्र को सेटेलाइट अस्पताल में क्रमोन्नत किया जाएगा। जयपुर के सांगानेर में नया सेटेलाइट अस्पताल बनाया जाएगा।
  • जयपुर के शाहपुरा और सीकर के फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप-जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा।
  • 10 शहरों में नवीन ट्रोमा सेन्टर खोले जाएंगे। कोटा में 150 बेड क्षमता का नवीन जिला चिकित्सालय की स्थापना होगी। जोधपुर के मण्डोर अस्पताल को जिला अस्पताल में क्रमोन्नत किया जाएगा। राज्य के विभिन्न चिकित्सालयों में कुल 1000 बेड्स की वृद्धि क ीजाएगी।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत लगभग 11 हजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्रों को हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें 12 प्रकार की विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए 11 हजार से अधिक कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर्स की भर्ती जाएगी।
  • एक हजार आयुर्वेद औषधालयों को हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • अजमेर में 'राजस्थान राज्य आयुष अनुसंधान केंद्र' की स्थपाना की जाएगी।
  • हर विधानसभा क्षेत्र में विधायक कोष से एक-एक मॉडल सीएचसी बनाई जाएगी।
  • जोधपुर में मेडिकल कॉलेज गठिया रोग के लिए इम्यूनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी विभाग और बच्चों के पीडियाट्रिक यूरोलॉजी विभाग की स्थापना की जाएगी। उदयपुर में मेडिकल कॉलेज में 650 बेड क्षमता के नवीन पीजी छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा।
  • अजमेर, बीकानेर, कोटा, जोधपुर व उदयपुर मेडिकल कॉलेज में नवीन आईसीयू और एनआईसीयू विकसित होंगे।
  • वायरस जनित बीमारियों मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, डिप्थीरिया, दिमागी बुखार, स्वाइन फ्लू, कोविड आदि की जांच, उपचार एवं रिसर्च के लिए जयपुर में 'इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड वाइरोलॉजी' की स्थापना की घोषणा। साथ ही जयपुर में ही 50 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय स्तर के 'इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी' की स्थापना की जाएगी।
  • जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में 'उम्मेद पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेटरनिटी एंड नियोनेटोलॉजी' की स्थापना की घोषणा।
  • जोधपुर में ही 'रीजनल कैंसर इंस्टीट्यूट' की स्थापना की जाएगी।
  • जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व सीकर में आयुर्वेद, योग व नेचुरोपैथी के एकीकृत महाविद्यालय स्थापित करने की घोषणा। उदयपुर एवं जोधपुर में 'योग एंड नेचुरोपैथी' के कॉलेज खोले जाएंगे।
  • जोधपुर स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 'इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्म' बनाया जाएगा। इससे आयुर्वेद वेलनेस पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
  • मिलावट के खिलाफ 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान को मजबूत करने के लिए 'डायरेक्टोरेट ऑफ फूड सेफ्टी' बनाने की घोषणा।
  • सिलिकोसिस बीमारी के लिए 'सिलिकोसिस प्रीवेंशन एंड रिसर्च' के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • 'जीवन रक्षक योजना' की घोषणा। इसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। साथ ही घायल व्यक्ति का तत्काल नि:शुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।
  • सड़क सुरक्षा कोष में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित किया गया।
  • प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की लाइब्रेरी में फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • अगले दो वर्षों में अंग्रेजी माध्यम के 1 हजार 200 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शुरू होंगे।
  • महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्तमान में चल रहे 'शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ' को अपग्रेड कर 'शांति एवं अहिंसा निदेशालय' की स्थापना की घोषणा।
  • गांधीजी के विचारों एवं मूल्यों के प्रसार हेतु 'सर्वोदय विचार परीक्षा' का आयोजन किया जाएगा।
  • जयपुर के सेंट्रल पार्क में महात्मा गांधी संस्थान तथा गांधी दर्शन म्यूजियम बनाए जाएंगे। 100 करोड़ खर्च होंगे। यहीं पर 'महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज' स्थापित किया जाएगा।
  • मूक बधिरों के लिए गांधी बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, माता का थान, जोधपुर और पोद्दार मूक बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर में विशेष योग्यजन छात्रों के लिए दो नए कॉलेज बनेंगे।
  • राजा रामदेव पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर को अंग्रेजी माध्यम में बदला जाएगा।
  • तकनीकी शिक्षा के लिए जोधपुर में 'फिनटेक डिजिटल यूनिवर्सिटी' की स्थापना की जाएगी।
  • जयपुर में 'राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड लर्निंग' की डीम्ड यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी।
  • हाल ही दिंवगत हुए राजनेताओं के नाम पर कॉलेजों की स्थापना का प्रस्ताव किया है। इनमें किरण माहेश्वरी (कुंवारिया-राजसमंद), गजेन्द्र सिंह शक्तावत (भीण्डर-उदयपुर), मास्टर भंवरलाल (सुजानगढ़-चूरू) और कैलाश त्रिवेदी (गंगापुर-भीलवाड़ा) के नाम पर कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई है।
  • कौशल विकास के लिए परबतसर (नागौर), समदड़ी (बाड़मेर), बौंली (सवाई माधोपुर) और भोपालगढ़ (जोधपुर) में आईआईटी खोले जाएंगे।
  • बांसवाड़ा में 25 करोड़ की लागत से वेद विद्यापीठ की स्थापना का प्रस्ताव किया गया है।
  • युवाओं को नवीन आईटी टेक्नोलॉजी की जानकारी कराने के लिए जयपुर में 'राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी' की स्थापना की घोषणा।
  • अनुभवी विषय विशेषज्ञों की गेस्ट फैकल्टी के रूप में सेवाएं लेने के लिए 'विद्या संबल योजना' लागू की जाएगी।
  • 1500 राजकीय विद्यालयों में कक्षा 6-12 के विद्यार्थियों के लिए 'साइंस एंड स्पेस क्लब' खोले जाएंगे। इनमें नासा का सहयोग लिया जाएगा।
  • सरकार की योजनाओं के प्रचार के लिए 'राजीव गांधी युवा कोर' का गठन का प्रस्ताव किया गया है। इसके तहत 2500 'राजीव गांधी युवा मित्रों' का चयन किया जाएगा।  साथ ही गांवों में लगभग 50 हजार महिला एवं पुरुष राजीव गांधी युवा वॉलेंटियर भी बनाए जाएंगे।
  • एक जैसी पात्रता वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे ग्राम सेवक, पटवारी, मंत्रालयिक कर्मचारी आदि) के स्थान पर 'समान पात्रता परीक्षा' (Common Eligibility Test) लागू किया जाना प्रस्तावित है। साथ ही दस्तावेजों के प्रमाणीकरण के लिए वन टाइम वेरीफिकेशन सिस्टम बनाया जाएगा।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को राजस्थान रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा की घोषणा।
  • मुख्यमंत्री ने बजट में 50 हजार से अधिक पदों पर भर्तियों की घोषणा की भी की। इनमें सर्वाधिक 19000 भर्तियां शिक्षा क्षेत्र की हैं।
  • राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए 'मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम योजना' शुरू करने की घोषणा।
  • जयपुर के एसएमएस स्टेडियम एवं जोधपुर के अमृतलाल गहलोत स्टेडियम में रेजीडेंशियल स्पोट्र्स स्कूल बनाए जाएंगे।
  • जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में 'हाई परफॉरमेंस ट्रेनिंग एंड रीहेबिलीटेशन सेंटर' की स्थापना की घोषणा की गई है।
  • डूंगरपुर में आर्चरी (तीरंदाजी) एकेडमी और जैसलमेर में हैण्डबॉल एकेडेमी शुरू होगी।
  • जयपुर के यूथ हॉस्टल को 'यूथ एक्सीलेंस सेंटर' के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • कृषि क्षेत्र के लिए आगामी वर्ष से 'कृषि बजट' की शुरुआत करने की घोषणा की गई है।
  • आगामी तीन वर्ष के लिए 'मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना' लागू करने की घोषणा। इसके तहत किसानों को विभिन्न प्रकार के अनुदान दिए जाएंगे।
  • अगले तीन वर्षों में राज्य में प्रत्येक जिले में 'मिनी फूड पार्क' स्थापित करने की घोषणा। आगामी वर्ष में पाली, नागौर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, सवाई माधोपुर, करौली, बीकानेर और दौसा जिले में 200 करोड़ की लागत से मिनी फूड पार्क बनाए जाएंगे।
  • जोधपुर के मथानिया में 100 करोड़ की लागत से मेगा फूड पार्क की स्थापना की जाएगी।
  • जोधपुर के आंगणवा में 60 करोड़ की लागत से 'ज्योतिबा फूले कृषि उपज मंडी' स्थापित की जाएगी।
  • किसानों के लिए 'कृषि विद्युत वितरण कम्पनी' बनाने की घोषणा।
  • बीकानेर के राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विद्यालय एवं श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर जयपुर में डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी।
  • जयपुर के बस्सी में डेयरी व खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय खोलने की घोषणा।
  • 108 एंबुलेंस की तर्ज पर पशुओं के लिए '102-मोबाइल वेटेनरी सेवा' शुरू करने की घोषणा।
  • जयपुर के जोबनेर में पशु विज्ञान केन्द्र खोलने की घोषणा।
  • नागौर के नावां में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय खोलने की घोषणा।
  • प्रत्येक पशु चिकित्सालय में 'राजस्थान पशु चिकित्सा रिलीफ सोसायटी' का गठन किया जाएगा।
  • पंजीकृत गोशालाओं के लिए विद्युत की घरेलू दर की आधी राशि राज्य सरकार वहन करेगी।
  • प्रगतिशील पशुपालकों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिवर्ष 'राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मान समारोह' का आयोजन किया जाएगा।
  • वर्ष 2021-22 में प्रथम चरण में 64 उपखण्डों में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जाएगी।
  • अलवर में नई 'ग्रेटर भिवाड़ी इंडस्ट्रियल टाउनशिप' की घोषणा। इसमें खुशखेड़ा, भिवाड़ी, नीमराणा व टपूकड़ा का क्षेत्र शामिल होगा।
  • इसमें जोधपुर-कांकाणी-रोहट-पाली-मारवाड़ क्षेत्र में 'मारवाड़ इंडस्ट्रियल क्लस्टर' बनाने की घोषणा। इसका विकास रीको करेगा।
  • जयपुर में फिनटेक पार्क (फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी पार्क) स्थापित करना की घोषणा।
  • जोधपुर में 'बायोटेक फार्मा बिजनेस इनक्यूबेशन एंड रिसर्च सेंटर' स्थापित करने की घोषणा।
  • दस्तकारों एवं बुनकरों के लिए दिल्ली हाट की तज पर 'जयपुर हाट' विकसित किया जाएगा। साथ ही आधुनिक म्यूजियम की भी स्थापना की जाएगी।
  • गांवों में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 'रूरल आई-स्टार्ट' कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।
  • एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस के छात्रों के लिए 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' लागू करने की घोषणा। इसमें कक्षा 11 एवं 12 में अकेडमिक कोर्सेस और कॉलेज के अंतिम दो वर्षों में रोजगार के लिए प्रोफेशनल कोचिंग संस्थानों के माध्यम से तैयारी करवाई जाएगी। इस योजना में प्रतिवर्ष 5-5 हजार छात्र-छात्राएं लाभांवित होंगे। योजना व्यय 25 करोड़ रुपए।
  • एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस के वर्ग के छात्रों के लिए आवासीय सुविधा हेतु 'अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना' लागू होगी। पांच हजार छात्र लाभांवित होंगे।
  • अनुसूचित क्षेत्रों में 8 नवीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल खोले जाएंगे।
  • अल्पसंख्यक छात्रों के लिए 8 बालक छात्रावास, 3 राजकीय आवासीय विद्यालय तथा सीकर, चौहटन (बाड़मेर) व पहाड़ी (भरतपुर) में अल्पसंंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय खोला जाएगा। तीन संभाग मुख्यालयों जयपुर, जोधपुर एवं कोटा संभाग पर अल्पसंख्यक बालक छात्रावास खोले जाएंगे।
  • एससी, एसटी, ओबीसी एवं माइनोरिटी के विकास हेतु प्रत्येक वर्ग के लिए 100 करोड़ रुपए का 'विकास कोष' गठित किया जाएगा।
  • ट्रांसजेंडर्स के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि से 'उत्थान कोष' बनाया जाएगा।
  • विमुक्त, घुमन्तु व अर्द्धघुमन्तु समुदाय यथा गाडिय़ा लुहार, बंजारा, सांसी, बावरी, भाट, नट तथा मदारी, सपेरा, बहरुपिये इत्यादि के उत्थान के लिए Denotified Tribes (DNT) Policy लाई जाएगी।  इसमें पारम्परिक कला एवं उद्यम हेतु डीएनटी रिसर्च एंड प्रीजरवेंशन सेंटर बनाया जाना प्रस्तावित है।
  • कॉलेज व कार्यस्थल पर जाने वाले दिव्यांग युवाओं को दो हजार स्कूटी दी जाएगी।
  • बच्चों में नशे की प्रवृत्ति रोकने के लिए 'नेहरू बाल संरक्षण कोष' के तहत जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर एवं उदयपुर संभाग मुख्यालय पर 'समेकित बाल पुनर्वास केन्द्र' स्थापित किए जाएंगे।
  • अनाथ बच्चों के पुनर्वास के लिए जिला मुख्यालयों पर 'गोरा धाय ग्रुप फोस्टर केयर' का संचालन शुरू होगा।
  • 25 हजार आंगनबाडिय़ों को चरणबद्ध रूप से 'नंद घर योजना' में शामिल करने की घोषणा।
  • सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • महिलाओं की समस्याओं का समाधान एवं काउंसलिंग के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर 'इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र' स्थापित किए जाएंगे।
  • जनजाति क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 250 'मां-बाड़ी केन्द्र' स्थापित किए जाने की घोषणा।
  • 45 हजार जनजाति परिवारों के लिए 150 'वन-धन केन्द्र' स्थापित होंगे। इनमें जनजाति उपयोजना, सहरिया व माडा क्षेत्र में संगृहीत लघु वन उपजों की मार्केटिंग की जाएगी।
  • सिरोही के गांव भूला में 'लीलूडी बडली शहीद स्मारक' का कार्य पूरा करने के लिए 2 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • वर्ष 2021 से 2026 तक की अवधि के लिए 'नवीन राज्य सड़क नीति-2021' लाई जाएगी।
  • विधानसभा के पास ही विधायकों के लिए आवास निर्मित करने के लिए 'कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब, जयपुर' बनाने का प्रस्ताव।
  • जयपुर शहर के 7 प्रमुख चौराहों को ट्रैफिक सिग्नल मुक्त किए जाने की घोषणा।
  • जयपुर के आगरा रोड पर लगभग 113 हेक्टेयर भूमि पर 'सिल्वन पार्क' विकसित किया जाएगा।
  • जोधपुर शहर में आधुनिक ऑडिटोरियम एवं कल्चरल सेंटर का निर्माण करवाया जाएगा।
  • ग्रामीण बस सेवा पुन: प्रारंभ होगी।
  • जल जीवन मिशन के अंतर्गत 4 हजार 700 करोड़ रुपए की लागत की 12 नवीन पेयजल परियोजनाएं शुरू होंगी।
  • चम्बल-भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के द्वितीय चरण पर 948 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर, जयपुर, अजमेर एवं टोंक जिलों की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए 'पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना' पर कार्य जारी रहेगा। इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग की गई है।
  • राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना पर 465 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • रेगिस्तानी क्षेत्र के लिए 'राजस्थान जल क्षेत्र पुनर्संरचना परियोजना' में लगभग 378 करोड़ रुपए की लागत से 49 किलोमीटर में इंदिरा गांधी फीडर व मुख्य नहर आदि का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा।
  • करौली जिले की भद्रावती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए 30 करोड़ के कार्य कराए जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री ने बजट में 'ऊर्जा नीति : 2021-2050' जल्द जारी किए जाने की घोषणा की।
  • जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर तथा जोधपुर में अक्षय ऊर्जा की नई परियोजनाओं के लिए 6.3 गीगावाट प्रसारण क्षमता का 'ग्रीन कॉरिडोर' विकसित किया जाएगा।
  • जनजाति क्षेत्रों में 'सामुदायिक वन अधिकार पट्टे' उपलब्ध कराने के लिए अप्रेल-जुलाई 2021 में अभियान चलेगा। इसके बाद विश्व जनजाति दिवस 9 अगस्त, 2021 को ये पट्टे वितरित होंगे।
  • केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर को 'वेटलैंड बड्र्स हेबिटाट कन्जरवेशन सेंटर' के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • केवलादेव में चम्बल का पानी के लिए 570 करोड़ रुपए की योजना की डीपीआर तैयार की जाएगी।
  • चूरू के तालछापर अभयारण्य में 'वन्य जीव प्रबंधन प्रशिक्षण केन्द्र' स्थापित किया जाएगा।
  • जोधपुर में 'पद्मश्री कैलाश सांखला स्मृति वन' स्थापित किया जाएगा। इसमें वॉकिंग ट्रैक, योगापार्क, हर्बल गार्डन आदि होंगे।
  • तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा आदि के पौधे उपलब्ध कराने के लिए 'घर-घर औषधि योजना' शुरू की जाएगी।
  • जिन शहरों में सीवरेज सुविधा नहीं है, वहां पर दो वर्षों में फिकल स्लग ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) स्थापित किए जाएंगे।
  • 'शेखावाटी पर्यटन सर्किट' विकसित किया जाएगा। इसमें लोहार्गल, शाकम्भरी माता मंदिर, हर्षनाथ पहाड़ी, जीणमाता मंदिर, नवलगढ़, डूंडलोद, मंडावा, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, रामगढ़ शेखावाटी, महनसर, अलसीसर, मलसीसर एवं खेतड़ी शामिल होंगे।
  • गोडवाड पर्यटन सर्किट विकसित होगा, जिसमें पाली का रणकपुर क्षेत्र, सोनाणा खेतलियाजी मंदिर, जवाई क्षेत्र व बाली दुर्ग, जालौर का सुंधा माता व जालौर दुर्ग, बाड़मेर का आसोतरा, सिरोही का अर्बुदा धाम, अधर देवी, अचलगढ़, मारकुण्डेश्वर धाम, अम्बेश्वर जी एवं भेरूतारक धाम आदि शामिल होंगे।
  • धार्मिक पर्यटन सर्किट के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • जैसलमेर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'ढोला मारू टूरिस्ट कॉम्पलैक्स' बनाया जाएगा। यह मूलसागर एवं अमर सागर सम रोड पर 3500 बीघा भूमि पर बनाया जाएगा। इसी कॉम्पलैक्स में 'राजस्थान फोक आर्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट' की स्थापना की जाएगी।
  • डे टूरिज्म, रूरल टूरिज्म, ट्राइबल टूरिज्म व एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 'वायबिलिटी गेप फंडिंग' योजना लाई जाएगी। इसके अंतर्गत छोटे पर्यटन स्थलों को जोडऩे के लिए लग्जरी टूरिस्ट वाहनों का संचालन किया जाएगा।
  • 15 करोड़ रुपए से 'कलाकार कल्याण कोष' स्थापित होगा।
  • राजस्थानी फिल्मों को बढ़ावा देने और प्रदेश को फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट करने के लिए 'फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति' लागू की जाएगी। इसके तहत राजस्थानी फिल्मों के लिए 25 लाख रुपए तक का इंसेटिव, एसजीएसटी में पूरी छूट, फिल्म सिटी निर्माण हेतु वायबिलिटी गैप फंडिग देने के अलावा सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम लागू किया जाएगा।
  • प्रदेश के कलाकारों को मंच देने के लिए सभी जिलों में राजस्थान दिवस 30 मार्च पर 'राजस्थान उत्सवÓ का आयोजन किया जाएगा।
  • अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए प्रदेश के 10 हजार प्रतिभाशाली युवाओं, कलाकारों एवं साहसिक खिलाडिय़ों के लिए 'नेहरू यूथ कलचरल एक्सपोजर प्रोग्राम' चलाया जाएगा।
  • आगामी वर्ष में, कुचामन (नागौर), बामनवास (सवाई माधोपुर) में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय बनाया जाएंगे।
  • बानसूर (अलवर), तारानगर (चूरू), लोहावट (जोधपुर), नदबई (भरतपुर) व आसपुर (डूंगरपुर) में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय खोले जाएंगे।
  • बगरू (जयपुर) में सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय खोले जाएंगे।
  • मौजमाबाद (दूदू), रेनवाल मांझी (जयपुर), नोहर (हनुमानगढ़) चौरासी, ओबरी (डूंगरपुर), कल्याणपुर-खैरवाड़ा (उदयपुर) तथा रिफाइनरी पचपदरा (बाड़मेर) में नए पुलिस थाने खोले जाएंगे।
  • राजसमंद की बार (भीम-देवगढ़) और जयपुर की भाब्रू (विराटनगर) की पुलिस चौकियों को पुलिस थाने में क्रमोन्नत किया जाएगा।
  • मालाखेड़ा-अलवर ग्रामीण, साड़ास (बेगूं)- चित्तौडगढ़़, गांधीनगर (किशनगढ़)- अजमेर थाने को सीआई स्तर थाने में क्रमोन्त किया जायेगा। इसके अलावा प्रदेश में 25 नवीन पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी।
  • चूरू के राजगढ़ में एसओजी तथा बीकानेर-भरतपुर में एटीएस चौकियां बनाई जाएंगी।
  • जयपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा, एसएमएस हॉस्पीटल, जयपुर तथा जयपुर-अजमेर हाइवे पर अपराधों के नियंत्रण हेतु जयपुर कमिश्नरेट में तीन नए थाने बनाए जाएंगे।
  • जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट में संचार प्रणाली के लिए एपीसीओ फेज द्वितीय डिजिटल रेडियो ट्रंकिंग सिस्सटम स्थापित किया जाएगा।
  • राजस्थान पुलिस हाउसिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन को 'राजस्थान पुलिस इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कॉर्पोरेशन के रूप में पुनर्गठित किया जाएगा।
  • वैर (भरतपुर), डूंगरगढ़ (बीकानेर), नैनवा (बूंदी), सरदारशहर (चूरू), अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर), नीमकाथाना (सीकर), जालोर, गंगापुरसिटी (सवाई माधोपुर), सिरोही, नसीराबाद (अजमेर), कठूमर (अलवर), लाडनूं (नागौर) व सादुलशहर (श्रीगंगागनर) में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय खोले जाएंगे।
  • अलवर के थानागाजी व नागौर के कुचामन सिटी में कैम्प कोर्ट खोले जाएंगे।
  • बीकानेर, अलवर, भीलवाड़ा व जोधपुर में वाणिज्यिक न्यायालय खोले जाएंगे।
  • गोगुन्दा (उदयपुर), बालेसर (जोधपुर), पीलीबंगा व रावतसर (हनुमानगढ़), दौसा (दौसा), थानागाजी व मुण्डावर (अलवर), छबड़ा-बारां, खाजूवाला (बीकानेर) व हिण्डौरी (बूंदी) में 'वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोले जाएंगे।
  • श्रीमाधोपुर (सीकर), टोंक, चूरू, जैसलमेर, झुंझुनूं, सोजत, सुमेरपुर (पाली) व निवाई (टोंक) में 'अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय' खोले जाएंगे।
  • गंगापुर (भीलवाड़ा), नोखा (बीकानेर), संगरिया (हनुमानगढ़) व लक्ष्मणगढ़ (सीकर) में 'सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय' खोले जाएंगे।
  • पाली, राजसमंद व अलवर में विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट प्रकरण) न्यायालय खोले जाएंगे।
  • सरकारी योजनाएं आमजन तक पहुंचे इसके लिए 'सोशल एंड परफॉरमेंस ऑडिट अथॉरिटी' का गठन किया जाएगा।
  • 1 मई, 2021 से 'प्रशासन गांवों के संग' तथा 2 अक्टूबर, 2021 से 'प्रशासन शहरों के संग' अभियान चलाए जाएंगे।
  • कर्मचारियों के कल्याण के लिए 3 हजार करोड़ के 'कार्मिक कल्याण कोष' के गठन की घोषणा।
  • वकीलों के कल्याण के लिए बार काउंसिल ऑफ राजस्थान को 10 करोड़ रुपए की सहायता राशि।
  • विधायकों, पूर्व विधायकों, सरकारी, निकाय, बोर्ड, निगम आदि के कर्मचारियों तथा पेंशनरों के लिए कैशलेस इलाज की 'राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम' लागू करने की घोषणा।
  • सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्थाओं के लिए 'सामाजिक सुरक्षा निवेश प्रोत्साहन योजना' की घोषणा।
  • जयपुर में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रेवेन्यू रिसर्च एंड एनालिसिस' स्थापित किया जाएगा।
  • पंजीयन के लिए 'एनीव्हेयर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन' प्रणाली लागू करने की घोषणा।
  • वाहन स्वामियों को राहत देने के लिए 'ट्रांसपोर्ट एमनेस्टी स्कीम-2021' लागू होगी। यह योजना 31 मार्च, 2021 तक रहेगी।
  • परिवारों में नशामुक्ति, पुनर्वास आदि के लिए 100 करोड़ रुपए के 'नवजीवन कोष' के गठन की घोषणा।
  • मद्यसंयम हेतु 'स्व. श्री गुरुशरण छाबड़ा जन जागरुकता अभियान' चला जाएगा।
  • वर्ष 2021-22 के लिए बजट अनुमान इस प्रकार हैं-
  • राजस्व प्राप्तियां - 1 लाख 84 हजार 330 करोड़ 13 लाख रुपए
  • राजस्व व्यय - 2 लाख 8 हजार 80 करोड़ 17 लाख रुपए
  • राजस्व घाटा - 23 हजार 750 करोड़ 4 लाख रुपए
  • पूंजी खाते में प्राप्तियां - 66 हजार 501 करोड़ 90 लाख रुपए
  • पूंजी खाते में व्यय - 42 हजार 667 करोड़ 16 लाख रुपए
  • पूंजी खाते में आधिक्य - 23 हजार 834 करोड़ 74 लाख रुपए
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस शेर के साथ बजट भाषण का समापन किया-
  • निगाहों में मंजिल थी
  • गिरे और गिरकर संभलते रहे,
  • हवाओं ने बहुत कोशिश की
  • मगर चिराग आंधियों में भी जलते रहे।